Rajiv Ranjan (Lalan) Singh's banner
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh's profile picture

Rajiv Ranjan (Lalan) Singh

@LalanSingh_1122,187 subscribers

Union Minister of Fisheries, Animal Husbandry & Dairying and Panchayati Raj, MP - Munger Loksabha

Videos

LalanSingh_1's profile picture

मैं राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा, मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा। मैं संघ के मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अंत:करण से निर्वहन करूंगा तथा मैं भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना, सभी प्रकार के लोगों के प्रति संविधान और विधि के अनुसार कार्य करूंगा। मैं राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूं कि जो विषय संघ के मंत्री के रूप में मेरे विचार के लिए लाया जायेगा अथवा मुझे ज्ञात होगा उसे किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को, तब के सिवाय जबकि ऐसे मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन के लिए ऐसा करना अपेक्षित हो, मैं प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से संसूचित या प्रकट नहीं करूंगा।

Rajiv Ranjan (Lalan) Singh

219,588 Aufrufe • vor 2 Jahren

LalanSingh_1's profile picture

मेरे अनुरोध पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने मुझे अध्यक्ष पद छोड़ने की अनुमति दी और स्वयं अध्यक्ष बनना स्वीकार किया। ताकि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में ज्यादा समय दे सकूं। मुख्यमंत्री जी का ये निर्णय मेरे लिए हर्ष की बात है। लेकिन, कुछ टीवी चैनल और एक समाचार पत्र ने तथ्यहीन और मनगढ़ंत कहानी बनाकर मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। पार्टी में विवाद पैदा करने की मंशा से खबर प्रसारित की गई। जिस पार्टी को मैंने स्थापना काल से सींचा और बढ़ाया, उसका खलनायक मुझे बनाने का प्रयास मीडिया ने किया। मेरे छवि को धूमिल करने के उद्देश्वय से मनगढ़ंत और तथ्यहीन खबरों को दिखाने के लिए हिंदी न्यूज चैनल आज तक, रिपब्लिक भारत और दैनिक जागरण समाचार पत्र को कानूनी नोटिस भेजा गया है। यदि न्यूज चैनल के पास कोई सबूत है तो उसे प्रदर्शित करें, अन्यथा क्षमा मांगें। ऐसा नहीं करने पर 15 दिनों के बाद मैं कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा।

Rajiv Ranjan (Lalan) Singh

134,157 Aufrufe • vor 2 Jahren

LalanSingh_1's profile picture

राहुल गांधी के मंचों से खुलेआम प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति को लेकर अभद्र, अपमानजनक और अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं। अब वो देश में और कैसी अराजकता फैलाना चाहते हैं? कांग्रेस तो शुरू से ही लोकतंत्र को कुचलने वाली पार्टी रही है। हमने 1974 का आंदोलन भी देखा और 1975 की इमरजेंसी भी झेली है। क्या यही सिखाता है वह संविधान, जिसकी प्रति को वे हाथ में लेकर घूमते हैं? प्रधानमंत्री किसी पार्टी के नहीं, पूरे देश के होते हैं। राहुल गांधी को शायद बिहार आकर यह समझ में आ गया है कि अब वह चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए बौखलाहट और निराशा में ऐसे बयान दे रहे हैं। बिहार की धरती ऐसे व्यवहार को कभी बर्दाश्त नहीं करती। हम इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं और राहुल गांधी को स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि अब आप घर बैठिए, आप विपक्ष के नेता बनने लायक नहीं हैं।

Rajiv Ranjan (Lalan) Singh

47,844 Aufrufe • vor 1 Jahr

LalanSingh_1's profile picture

ठगों की जमात ही महाठगबंधन है.... विपक्ष को भली-भांति मालूम है कि इस चुनाव में उनकी जमीन खिसक चुकी है, इसलिए अब जनता के मुद्दों पर बोलने के बजाय वे NDA को लेकर झूठी कहानियां गढ़ने और अफवाहों का बाजार गर्म करने में लगे हैं। जनता दल (यू) में नीतीश कुमार जी की सहमति के बिना कोई एक कदम भी आगे नहीं बढ़ता है। सीट शेयरिंग से लेकर एक-एक सीट के बंटवारे तक हर बात नीतीश जी की जानकारी में है और उनकी सहमति से ही सब हो रहा है। पूरा एनडीए आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एकजुट, संगठित और मजबूत है। एनडीए की यह एकजुटता केवल राजनीतिक समीकरण नहीं, बल्कि जनसेवा के साझा संकल्प का प्रतीक है। Nitish Kumar Janata Dal (United) #Bihar #NDA #JDU #NitishKumar #BiharElections

Rajiv Ranjan (Lalan) Singh

22,185 Aufrufe • vor 10 Monaten

LalanSingh_1's profile picture

गृहमंत्री जी द्वारा राज्यसभा में दिये गये बयान को कांग्रेस पार्टी तोड़-मरोड़ कर नकारात्मक प्रचार कर रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने लोकसभा में संविधान पर अपने जवाब में यह स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने अपने पूरे शासनकाल में बाबा साहब को अपमानित करने का काम किया, उनकी पहचान को समाप्त करने का प्रयास किया। कांग्रेस ने तो आरक्षण को समाप्त करने तक की वकालत की। इतने लंबे समय के शासनकाल में कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब भीम राव आंबेडकर जी को भारत रत्न देने की सोची भी नहीं, जबकि भाजपा ने अपने शासनकाल में बाबा साहब की विरासत को सहेजते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। #CongressInsultsAmbedkar

Rajiv Ranjan (Lalan) Singh

25,295 Aufrufe • vor 1 Jahr

LalanSingh_1's profile picture

बिहार सरकार के मंत्री श्री नितिन नबीन जी को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नितिन नबीन जी युवा, कर्मठ और अत्यंत परिश्रमी नेता हैं। वे गंभीरता के साथ, बिना किसी दिखावे के संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी पहचान एक सक्षम और प्रभावी संगठनकर्ता के रूप में स्थापित हुई है, और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे पूर्व की भांति अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाएंगे। Nitin Nabin

Rajiv Ranjan (Lalan) Singh

10,671 Aufrufe • vor 8 Monaten