
Lalu Prasad Yadav
@laluprasadrjd • 6,258,386 subscribers
Office of Former CM (Bihar), Railway Minister, India, National President- RJD, Ex. President Patna University, Socialist Patriarch & Long time Parliamentarian
Shorts
Videos

भगवान कृष्ण से डर कर उनके माता-पिता को कंस ने जेल में बंद कर दिया। भगवान कृष्ण ने जेल में जन्म लिया और जेल तोड़कर निकले, समाज की लड़ाई लड़ी, पाखंडवाद के विरुद्ध गोवर्धन को अंगुली पर उठाया और अत्याचारी पापी कंस का भी वध किया। हम नल, नील, कोल, भील, ग़रीब, दलित, पिछड़ा की लड़ाई लड़ते हैं यही हमारा क़सूर हो जाता है। सत्ता में बैठे आज के कंस यह सोचते हैं कि मुझे जेल से डरा देंगे, CBI-ED-IT के आगे झुका देंगे, लेकिन शायद उन्हें पता नहीं है कि जेल हमारा गुरुद्वारा है। हम इनके जेल के खेल से नहीं डरते हैं। देश को धर्म का पाठ पढ़ाने वाले इन पाखंडी भाजपाइयों ने धर्म का नाश कर दिया है। इन भाजपाइयों ने हमारे कुल प्रधान भगवान कृष्ण जी के पाँव पखारने वाली माँ जमुना को भी दूषित कर दिया। सफ़ाई के नाम पर अरबों रुपया लूट लिए लेकिन माँ गंगा और यमुना साफ़ नहीं हुईं। अब तो इन्होंने राममंदिर का चंदा चोरी भी कर लिया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ।
Lalu Prasad Yadav105,289 次观看 • 24 天前

एक दशक बाद आई भीषण बाढ़ में जब बिहार सरकार का खजाना खाली है, राजकोषीय तनाव चरम पर है तब मुझे मेरा सड़क से सदन तक का संघर्ष याद आ रहा है। लालू यादव जितना पक्ष-विपक्ष में रहकर बिहार और बिहारियों के हक के लिए लड़ा है उतना आज तक कोई नहीं लड़ा। अटल जी की कैबिनेट में एक दर्जन कैबिनेट मंत्री बिहार से थे लेकिन राज्य में मेरी सरकार थी तो इन नकारे नकारात्मक सांप्रदायिक भाजपाइयों ने बिहार को उसके हिस्से का बजट कभी नहीं दिया, कुछ नहीं दिया और ना ही देने दिया। पंचवर्षीय योजना तक में रोक लगा देते थे कि बिहार को पैसा ना मिले। उस वक्त राज्य सीधे उधार भी नहीं ले सकते थे। 𝟐𝟎𝟎𝟒 में जब हम राजद के 𝟐𝟒 सांसदों के साथ रुआब के साथ 𝐔𝐏𝐀-𝟏 में रेल मंत्री बने तो बिहार को उन पाँच वर्षों (𝟐𝟎𝟎𝟒-𝟎𝟗) में अपने प्रभाव और राजनीतिक ताक़त के बल पर 𝟏 लाख 𝟒𝟒 हज़ार करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि तत्कालीन प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह जी और श्रीमती सोनिया गांधी जी से विकास कार्यों के लिए दिलाई। हमने जो कहा उन्होंने किया। हमारे उसी पैकेज की धनराशि से 𝟐𝟎𝟎𝟓 से नीतीश ने रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया। अटल जी के मंत्रिमंडल में रहते नीतीश समेत बिहार से एक दर्जन कैबिनेट मंत्रियों ने हमें बदनाम और विफल करने के लिए केंद्र से कभी कोई सहायता नहीं दिलाई लेकिन हम तो सकारात्मक दृष्टिकोण से बिहार हित में सदैव राजनीति करते रहे और बिहार को बहुत फंड दिलाया तो 𝐁𝐉𝐏 के दुलारे नीतीश जैसों ने व्यक्तिगत स्वार्थ में हमेशा बिहार को दंड दिलाया। एनडीए से 𝟑𝟎 सांसदों के बावजूद आज दिल्ली में बिहार की सुनने वाला कोई नहीं? नेपाल से आने वाली बाढ़ और उसके स्थायी समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहा। लालू सत्ता के लिए अपना चरित्र, चेहरा, चाल और विचार नहीं बदलता। संसद का वीडियो है ध्यान से सुनिए, 𝟐𝟎𝟏𝟏 का है तब केंद्र में 𝐔𝐏𝐀-𝟐 की सरकार थी, बिहार में नीतीश-बीजेपी की सरकार थी लेकिन लालू दिल्ली में बिहार के लिए 𝐔𝐏𝐀 से भी लड़ता था। अब दिल्ली में 𝐍𝐃𝐀 -𝟑 है, बिहार में 𝐍𝐃𝐀-𝟓 है लेकिन निकम्मे, नकारे और नौसिखिए लोग बहाने बनाने से बाज नहीं आते। 👉 नदियों के रख रखाव के लिए नेपाल सरकार से दो टूक बात हो, कर्पूरी ठाकुर जी ने भी इस मुद्दे को उठाया था। 👉 चुनाव और बाढ़ आने पर मुफ्तखोरी का घोषणा और फ्री 𝟐 किलो अनाज का लालच देना बंद करो, स्थाई समाधान दो। 👉 नदियों के रखरखाव पर खर्च होने वाला एक पैसा बिहार को नहीं मिला 👉 बिहार का लोग अपना घर परिवार छोड़ देश विदेश पलायन करता है। वहां से खून पसीना का कमाई लाकर यहां जमा करता है, लेकिन उसके अनुपात में उनपर खर्च नहीं होता 👉 हम भीख नहीं मांग रहे हैं, क्रेडिट के अनुरूप पैसा बिहार को दो। 👉 बिहार का 𝐂𝐃𝐑 (Credit Deposit Ratio कम क्यों है? आज भी देश में साख-जमा अनुपात बिहार का सबसे कम है?
Lalu Prasad Yadav55,051 次观看 • 20 天前

फरक्का बैराज के विषय पर नीतीश कुमार के ऐसे नौसिखिए बोल रहे है जिन्हें इस मुद्दे और विषय का कोई इतिहास- भूगोल मालूम नहीं! कोई समझ नहीं? हमने संसद में और राज्य में हमारी सरकार ने हर मंच पर हमेशा फरक्का बांध का कड़ा विरोध किया क्योंकि हमारी दूरदृष्टि ने गंभीरता से इससे बिहार को होने वाले नुक़सान और खतरे को पहचान लिया था। नीतीश कुमार ने पार्लियामेंट में इस विषय पर कभी एक शब्द नहीं बोला, बोलेंगे भी क्यो? उन्होंने जीवन में कभी भी दीर्घकालिक नहीं बल्कि क्षणिक लाभ के लिए सदैव तात्कालिक मुद्दों की सहूलियत भरी राजनीति की है। नीतीश कुमार के खेवनहार बने नौसिखियों को ज्ञानार्जन के लिए जल संसाधन विभाग, बिहार जाकर गंगा नदी में जल उपलब्धता की कमी, बांग्लादेश के साथ अन्तरराष्ट्रीय संधि के दुष्प्रभाव और तत्कालीन राज्य सरकार के प्रयास एवं सिंचाई मंत्री जगदा भाई के केंद्र सरकार के साथ पत्राचार को पढ़ना चाहिए। #LaluYadav #Bihar #farakkabarrage
Lalu Prasad Yadav87,886 次观看 • 1 个月前

आरक्षण का आधार धर्म नहीं बल्कि सामाजिक पिछड़ापन होता है। 𝐏𝐌 को इतनी सी भी समझ नहीं है। मंडल कमीशन हमने लागू करवाया है। क्या नरेंद्र मोदी ने कभी मंडल कमीशन और उसकी सिफ़ारिशें पढ़ी है? मंडल कमीशन में 𝟑𝟓𝟎𝟎 से अधिक पिछड़ी जातियों को आरक्षण मिलता है जिसमें अन्य धर्मों की भी सैंकड़ों जातियों को आरक्षण मिलता है। ये हमसे बड़े और असली 𝐎𝐁𝐂 नहीं ना है? हमसे ज्यादा गरीबों, पिछड़ों और दलितों की इनको समझ नहीं है। ये लोग बस एक-दूसरे को लड़ाते है। बाबा साहेब के संविधान और जननायक कर्पूरी ठाकुर जी द्वारा दिए गए आरक्षण को खत्म करने की संघियों और भाजपाइयों की पुरानी ख्वाहिश और साजिश रही है। सन् 𝟐𝟎𝟎𝟎 में 𝐍𝐃𝐀 की भाजपाई सरकार ने तो बाजाब्ता “संविधान समीक्षा आयोग” ही गठित कर दिया था। ये लोग संविधान को मानते ही नहीं, अगर संविधान को मानते तो नफ़रत फैलाने वाली विभाजनकारी भाषा का प्रयोग नहीं करते। #india #Bihar #Constitution #Reservation #trending
Lalu Prasad Yadav413,167 次观看 • 2 年前
1:26
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

संघी-भाजपाई नादानों, तुम मुसलमानों की जमीनें हड़पना चाहते हो लेकिन हमने सदा वक़्फ़ की जमीनें बचाने के लिए कड़ा कानून बनाया है और बनवाने में मदद की है। मुझे अफ़सोस है कि अल्पसंख्यकों, गरीबों, मुसलमानों और संविधान पर चोट करने वाले इस कठिन दौर में संसद में नहीं हूँ अन्यथा अकेला ही काफी था। सदन में नहीं हूँ तब भी आप लोगों के ख़्यालों, ख़्वाबों, विचारों और चिंताओं में हूँ यह देख कर अच्छा लगा। अपनी विचारधारा, नीति और सिद्धांतों पर प्रतिबद्धता, अड़िगता और स्थिरता ही मेरे जीवन की जमा पूँजी है।#WaqfAmendmentBill #WaqfBill
Lalu Prasad Yadav172,501 次观看 • 1 年前

जमाना हम से है, हम ज़माने से नहीं! का समझे? लड़ाई जुबान चलाने से नहीं बल्कि लाठी खाने, जेल जाने और क़ुर्बानी देने से जीती जाती है। दशकों का संघर्ष होता है। दलितों-पिछड़ों-अतिपिछड़ों और अल्पसंख्यकों की अभी तो अच्छे से राजनीति शुरू भी नहीं हुई है। बहुत कुछ होना बाक़ी है। देखते जाइए। इन संघी भाजपाइयों की छाती पर चढ़कर इन्हें ऐसे ही मजबूर करते रहेंगे। #LaluYadav
Lalu Prasad Yadav90,150 次观看 • 1 年前

सामाजिक न्याय के बाद बिहार अब आर्थिक न्याय का गवाह बनेगा। देश-दुनिया में बदलाव का वाहक बनेगा। बिहार में अब नौकरी का नव-जागरण होगा। बिहार के जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है ऐसे में हमारी सरकार बनते ही 20 दिन के अंदर “एक विशेष नौकरी-रोजगार अधिनियम” बनाकर 20 महीने में हर परिवार को नौकरी देने का काम करेंगे। तेजस्वी ने 17 महीने में 5 लाख नौकरी दी अब महीने में हर परिवार को नौकरी देंगे। #Jobs
Lalu Prasad Yadav67,027 次观看 • 11 个月前

मेरे हाथ में देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है। इस पर महान विद्वान बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर है। इसी पवित्र ग्रंथ “संविधान” को 𝐁𝐉𝐏 और मोदी सरकार मिल कर नष्ट करना चाहती है। संविधान खत्म कर ये भाजपाई देश के दलितों वंचितों को गुलाम बनाना चाहते है। #india #Bihar #Vote #Election2024
Lalu Prasad Yadav137,155 次观看 • 2 年前