Lok Janshakti Party (Ramvilas)'s banner
Lok Janshakti Party (Ramvilas)'s profile picture

Lok Janshakti Party (Ramvilas)

@LJP4India140,360 subscribers

Official Twitter account of the Lok Janshakti Party (Ramvilas) #Bihar1st_Bihari1st

Videos

LJP4India's profile picture

एक ओर पूरा बिहार NDA की एकजुट ताकत देख रहा है, वहीं दूसरी ओर RJD का घमंड देखिए—जनादेश अभी पूरी तरह आया भी नहीं है और वे 18 नवंबर को शपथ लेने की बात कर रहे हैं। यही होता है जब महत्वाकांक्षा अहंकार में बदल जाती है। जब मुझ पर उंगली उठाई जा रही थी, मुझे ही NDA की हार का ज़िम्मेदार बताया जा रहा था, तब मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि उस समय RJD अपनी क्षमता के दम पर नहीं जीती थी, बल्कि इसलिए बढ़ पाई क्योंकि NDA बिखरा हुआ था। अगर NDA उस समय एकजुट होता, तो RJD 25 सीटें भी पार नहीं कर पाती। ‘जंगलराज’ के प्रतीक रहे लोगों की असलियत और उनकी जनता में क्या स्थिति है, यह बिहार की जनता भलीभांति जानती है : युवा बिहारी चिराग पासवान

Lok Janshakti Party (Ramvilas)

58,257 次观看 • 6 个月前

LJP4India's profile picture

धोखा मुझे मेरे अपनों ने ही दिया। मेरे अपने अगर मेरे साथ होते तो दुनिया की कोई ताकत मेरा परिवार या मेरी पार्टी नहीं तोड़ सकती थी। मैं किसी दूसरे या बाहर वाले से क्या शिकायत करूं, जब मेरे अपने खून ने ही मेरे पीठ में खंजर घोंप दिया। जिनको मैंने पिता माना, उन्होंने ही मुझे मंझधार में छोड़ दिया तो दूसरों से क्या शिकायत करता। इस दौरान मैंने सीखा-समझा कि शिकायतें करने से कुछ नहीं होता, अपने आपको मजबूत बनाना होगा। मैंने अगली लड़ाई को जीतने के लिए अपने को मजबूत बनाया और महज तीन साल में पार्टी को वहां पर लेकर आया हूं, जहां पापा छोड़कर गए थे : युवा बिहारी चिराग पासवान

Lok Janshakti Party (Ramvilas)

86,944 次观看 • 1 年前

LJP4India's profile picture

जो कह रहे हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, ये वही विपक्ष के लोग हैं जिनकी सरकार में, UPA की सरकार में नीति आयोग में इस तरह के प्रावधान किए गए थे जिसके बाद किसी भी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा मिलना लगभग नामुमकीन हो गया था। बहरहाल, हमारी मांग थी कि जब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलता हमें विशेष पैकेज दिया जाए। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री का धन्यवाद करता हूं...इस बजट में बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट को धरातल पर उतारने का प्रावधान किया गया है... यह समावेशी बजट है... मैं मानता हूं कि विकसित भारत के निर्माण में यह बजट बहुत सहायक सिद्ध होगा : युवा बिहारी चिराग पासवान

Lok Janshakti Party (Ramvilas)

74,131 次观看 • 1 年前

LJP4India's profile picture

"जब बिहार के नेता प्रतिपक्ष ये सारे वादे करते हैं तो मुझे लगता है कि वे शायद भूल जाते हैं हालांकि बिहार की जनता नहीं भूली कि एक लंबे समय तक राजद सत्ता में रह चुकी है। उन्हीं के परिवार के दो-दो सदस्य मुख्यमंत्री के पद पर रह चुके हैं , वो दौर हर व्यक्ति को याद है जब बिहार के युवा सबसे ज्यादा पलायन का शिकार हुए थे। आज भी आपको विश्व भर में बिहारी दिखते हैं तो ये वही बिहारी हैं जो 90 के दशक के जंगलराज से प्रताड़ित होकर बिहार छोड़ने पर मजबूर हुए थे। आज जब नेता प्रतिपक्ष बिहार में ऐसे वादे और ऐसी बातें करते हैं तो उन्हें एक बार वो दौर भी याद करना चाहिए। इसलिए कम से कम राजद को तो कोई बिहारी दोबारा मौका नहीं देने वाला। : श्री युवा बिहारी चिराग पासवान

Lok Janshakti Party (Ramvilas)

51,625 次观看 • 1 年前