
All India Mahila Congress
@MahilaCongress • 337,862 subscribers
Official Twitter Account of All India Mahila Congress. Largest women frontal organisation of any political party in the world | National President — @LambaAlka
Videos

आज मध्यप्रदेश में हुए प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों द्वारा पत्थरबाजी की गई! मगर फिर भी महिला कांग्रेस की बहादुर और निडर जिलाध्यक्ष सोनिला भाटिया जी डटी रहीं! भाजपाइयों ने यह साबित कर दिया कि Epstein फाइल्स और गौतम अदानी मोदी जी के प्रेशर पॉइंट हैं और इसीलिए वे बौखलाये हुए हैं!
All India Mahila Congress127,708 次观看 • 5 个月前

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिला सिपाही से बदसलूकी और उसके कपड़े फाड़ने का वीडियो बेहद भयावह है। जब महिला पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं तो आम नागरिकों का क्या होगा? साफ़ है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार महिला सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल है।
All India Mahila Congress73,697 次观看 • 7 个月前

भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता देश के सामने है। अलवर जिला परिषद की भरी बैठक में दलित महिला सांसद संजना जाटव जी को भाजपा विधायक रमेश खींची ने धमकी दी और अभद्र व्यवहार किया। सांसद SANJNA JATAV नें भाजपा विधायक की सह पर कठूमर में लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार और पंचायत समिति सभागार में विधायक को नोटों की माला पहनाने का मुद्दा उठाया था। यह घटना भाजपा नेताओं की दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करती है, आख़िर भाजपा को दलितों से इतनी नफरत क्यों है?? महिला कांग्रेस इस प्रकरण की कड़ी निंदा और मांग करती हैं कि कुंठित और संकीर्ण सोच वाले भाजपा विधायक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
All India Mahila Congress145,538 次观看 • 1 年前

महिलाओं की जासूसी करने का मौजूदा तानाशाह सत्ताधीशों का पुराना इतिहास रहा है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष Alka Lamba 🇮🇳 जी की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए पुलिस को लगा दिया गया है। उन्नाव की बेटी के लिए न्याय माँग रही महिला कांग्रेस की बहनों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। अल्का जी ने उन सभी से बात की और न्याय की इस लड़ाई में अडिग रहने का आह्वान किया। हम कांग्रेस के सिपाही न्याय का हक मिलने तक डटे रहेंगे, बलात्कारियों को फांसी के फंदे तक पहुँचा कर रहेंगे!
All India Mahila Congress54,912 次观看 • 7 个月前

केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर महिला कांग्रेस की नेत्रियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार बौखला भी चुकी है और घबरा भी चुकी है। अगर इस तानाशाह सरकार को लगता है कि ये देश की आधी आबादी की आवाज़ को चुप करा पाएंगे, तो ये इनकी सबसे बड़ी भूल है। सत्यमेव जयते!
All India Mahila Congress12,834 次观看 • 2 个月前

सांदीपनी वेदविद्या संस्थान में एक छात्र के साथ हुई बेरहमी से मारपीट ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि सिर्फ दूसरे विद्यार्थी के बिस्तर पर सो जाने जैसी छोटी सी बात पर शिक्षक ने अपना आपा खो दिया और क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। यह घटना बेहद चिंताजनक है और इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
All India Mahila Congress13,187 次观看 • 4 个月前

उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की भाजपा नेता के बेटे द्वारा हत्या किए जाने का मुद्दा बहुत बड़ा है लेकिन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री Smriti Z Irani ने इस पर शर्मनाक तरीके से चुप्पी साधे रखी! अंकिता के परिजन आज भी अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं लेकिन उनके समर्थन में स्मृति ईरानी के मुंह से एक शब्द तक नहीं निकला। -अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष Alka Lamba 🇮🇳 जी। #NaariNyay
All India Mahila Congress31,846 次观看 • 2 年前

सिंदूर की डिब्बी से लेकर वैक्सीन सर्टिफिकेट तक पे मोदी जी की फोटो छापने वाली भाजपा को राहुल जी की फोटो से तकलीफ़ हो गई। जो काम सरकार को करना चाहिए था वो हमने शुरू किया है, हम महिलाओं को माहवारी के समय पैड युक्त बना रहे हैं, और यह सब राहुल जी की प्रेरणा और दूरदर्शी सोच से ही संभव हो सका है। बिहार की एनडीए सरकार को जितने पैड चाहिए, हमें बताए हम मुफ्त में भिजवायेंगे, फिर आप जिसकी चाहो उसकी फोटो लगा लेना। हमने महिला स्वास्थ्य सुरक्षा और गरिमा की दिशा में जो कदम बढ़ाया है उसे पीछे नहीं हटायेंगे। - Alka Lamba 🇮🇳 जी अध्यक्ष, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस
All India Mahila Congress16,911 次观看 • 1 年前

थोड़ा सी नहीं, बहुत देर हो चुकी है। नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जा चुके हैं, लेकिन हमें अब तक नहीं पता कि मुख्यमंत्री की शपथ कौन लेगा। भाजपा ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए है, उन वादों को पूरा भी किया जाना चाहिए। — महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष Alka Lamba 🇮🇳 जी
All India Mahila Congress15,258 次观看 • 1 年前

बीते दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के गृह जिले में एक महिला के साथ मंदिर में पुजारी और उसके दो साथियों द्वारा गैंगरेप के बाद हत्या करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। इससे पहले महाराष्ट्र के ही ठाणे में नौ साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद, उसकी नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस वीभत्स घटना पर भी सत्ता में बैठे लोग खामोश हैं जबकि बीते दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मैं केरल से मुंबई पहुंच रहीं हूं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के जो भी संभव प्रयास होंगे, वह हम करेंगे। साथ ही मैं देशभर की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी अपील करती हूं कि आपके आसपास या कहीं भी ऐसी कोई घटना होती है तो घरों से बाहर निकल कर, उसके विरुद्ध आवाज़ उठाते हुए सोती हुई सरकार को जगाएं और बेटियों को सुरक्षित करें। -अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष Alka Lamba 🇮🇳 जी।
All India Mahila Congress15,755 次观看 • 2 年前

कल मध्यप्रदेश के रीवा में जमीन विवाद में दबंगों द्वारा दो सगी बहनों को जमीन में जिंदा गाड़ देने की दिल दहला देने वाला मामला पेश आया। इस घटना का का वीडियो सोशल मीडिया पर आज पूरे देश में वायरल हुआ लेकिन मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कविता पांडे जी कल ही पीड़िताओं से मिलने के लिए पहुंच गई थीं। आज कविता जी महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारियों को लेकर पुनः पीड़िता के घर पहुंची और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष Alka Lamba 🇮🇳 जी से वीडियो कॉल पर दबंगों के अन्याय का शिकार हुई बहन की बात कराई। अल्का जी ने पीड़िता बहन को ढाढस बंधाते हुए उनकी पूरी चिकित्सीय, आर्थिक तथा कानूनी सहायता करने का विश्वास दिलाया तथा वहां मौजूद SDM अधिकारी से भी मामले में अतबक आरोपियों के विरुद्ध हुई कार्रवाई का ब्यौरा मांगते हुए, पीड़िताओं को न्याय नहीं मिलने की सूरत में रीवा पहुंचकर आंदोलन करने की चेतवानी दी। देश में कहीं भी महिलाओं के साथ अन्याय या अत्याचार होने पर, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस पीड़िता बहनों के साथ खड़ी होगी और उन्हें न्याय मिलने तक, संघर्ष के लिए मैदान में डटी रहेंगी। जारी रहेगा संघर्ष, न्याय का हक़ मिलने तक! ✊🏽
All India Mahila Congress13,627 次观看 • 2 年前
没有更多内容可加载