Maithili Thakur's banner
Maithili Thakur's profile picture

Maithili Thakur

@maithilithakur • 231,602 subscribers

MLA (Alinagar) . Culture Ambassador of the Year 2024. Child Rights Ambassador NCPCR. Amb of NIDM

Shorts

मेरा पहला वोट 🇮🇳

मेरा पहला वोट 🇮🇳

305,254 Aufrufe

अपने विधानसभा क्षेत्र में, अपने लोगों के बीच.... पहदी बेला

अपने विधानसभा क्षेत्र में, अपने लोगों के बीच.... पहदी बेला

59,838 Aufrufe

स्याही की ये छोटी सी लकीर कल की उम्मीद लिखती है। हमने किया , अब आपकी बारी ✨ #BiharElections2025 Election Commission of India

स्याही की ये छोटी सी लकीर कल की उम्मीद लिखती है। हमने किया , अब आपकी बारी ✨ #BiharElections2025 Election Commission of India

55,611 Aufrufe

आदरणीय प्रधानमंत्री जी से प्रेरित होकर आज मैंने अपने जीवन का नया सफ़र शुरू किया है | सत्य, सेवा और देशहित को अपना मार्गदर्शक बनाकर राजनीति में कदम रखा है। आपके सहयोग से ही ये सफ़र सार्थक होगा। 🇮🇳 आप सभी का आशीर्वाद बना रहे 🙏 Narendra Modi PMO India Nitish Kumar Dr Dilip Jaiswal 🇮🇳 #MaithiliThakur #BJP #BIHAR

आदरणीय प्रधानमंत्री जी से प्रेरित होकर आज मैंने अपने जीवन का नया सफ़र शुरू किया है | सत्य, सेवा और देशहित को अपना मार्गदर्शक बनाकर राजनीति में कदम रखा है। आपके सहयोग से ही ये सफ़र सार्थक होगा। 🇮🇳 आप सभी का आशीर्वाद बना रहे 🙏 Narendra Modi PMO India Nitish Kumar Dr Dilip Jaiswal 🇮🇳 #MaithiliThakur #BJP #BIHAR

52,828 Aufrufe

रफ्तार पकड़ चुका बिहार फिर से एनडीए सरकार..81 अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर को EVM में क्रम संख्या 1 कमल छाप पर नीला बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाए।

रफ्तार पकड़ चुका बिहार फिर से एनडीए सरकार..81 अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर को EVM में क्रम संख्या 1 कमल छाप पर नीला बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाए।

20,500 Aufrufe

Kalamboli ♥️🫶

Kalamboli ♥️🫶

13,046 Aufrufe

Videos

maithilithakur's profile picture

आज मैं आपके अपार प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के कारण आपकी प्रतिनिधि नहीं बल्कि बेटी बनकर खड़ी हूँ। ये जीत सिर्फ मेरी नहीं है — ये जीत अलीनगर की है, अलीनगर के हर घर की है, हर उस हाथ की है जिसने मुझे अपना आशीर्वाद दिया। मैं हृदय से भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का, सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और बूथ-स्तर तक के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती हूँ, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस अभियान को जनता तक पहुँचाया। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का, तथा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का भी आभार व्यक्त करती हूँ, जिनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन ने हमारी पूरी टीम को शक्ति दी। माननीय श्री जे पी नड्डा जी,मननीय श्री नित्यानंद राय जी को धन्यवाद । मेरे अलीनगर के भाइयों-बहनों, माताओं-बुजुर्गों और युवाओं… आपने मुझे अपनी बेटी, अपनी बहन, अपनी प्रतिनिधि बनाकर जो जिम्मेदारी दी है — मैं वादा करती हूँ कि विश्वास नहीं टूटने दूंगी। ये मेरी जीत नहीं — आपके भरोसे की जीत है। धन्यवाद अलीनगर… आपका प्यार मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” Narendra Modi PMO India Amit Shah Jagat Prakash Nadda Nityanand Rai Dharmendra Pradhan Vinod Tawde BJP BJP Bihar

Maithili Thakur

603,144 Aufrufe • vor 11 Monaten

maithilithakur's profile picture

इस बार का बंगाल चुनाव मेरे लिए सिर्फ एक राजनीतिक अनुभव नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा रहा। चार दिन… लेकिन उन चार दिनों में मैंने जो देखा और जो महसूस किया, वो हमेशा मेरे दिल में रहेगा। बंगाल की मिट्टी में एक अलग ही ऊर्जा है, एक अलग ही आत्मा है। यहाँ के लोगों ने जिस मजबूती से अपना निर्णय लिया, वो सच में प्रेरणादायक है। मुझे गर्व है कि मैं इस ऐतिहासिक पल की एक छोटी सी सहभागी बन पाई। यह जीत सिर्फ एक चुनाव की नहीं, बल्कि विश्वास की है, उम्मीदों की है और उस भरोसे की है जो जनता ने जताया है। मुझे पूरा विश्वास है कि उस भरोसे को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। इन चार दिनों की कुछ खूबसूरत झलकियाँ आप सभी के साथ साझा कर रही हूँ। दिल से कह रही हूँ, बंगाल अब सिर्फ एक जगह नहीं, मेरे दिल का हिस्सा बन चुका है। जल्द ही फिर मिलेंगे, उसी अपनापन और उसी प्यार के साथ ❤️

Maithili Thakur

249,326 Aufrufe • vor 5 Monaten

maithilithakur's profile picture

गणेश चतुर्थी के दौरान, 17 सितंबर को अपने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान अलग-अलग जगह रुककर लोगों से मिलने, उनकी बातें सुनने और उनके भाव को समझने का अवसर मिला। सोशल मीडिया पर इन दिनों मेरे क्षेत्र को लेकर कई तरह की बातें और नकारात्मक चर्चाएँ देखने को मिल रही हैं। लेकिन मेरे लिए अपने क्षेत्र की वास्तविक स्थिति जानने का सबसे विश्वसनीय माध्यम मेरे लोग हैं। भगवान की कृपा से मेरे क्षेत्र में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। और जब मैं अपने लोगों के बीच बैठती हूँ, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेती हूँ, युवाओं और माताओं-बहनों की बातें सुनती हूँ, तो यही सीधा संवाद मुझे अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से समझने की प्रेरणा देता है। मेरे लिए राजनीति से पहले अपने क्षेत्र के लोगों के बीच रहना, उनकी बात सुनना और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप काम करने का निरंतर प्रयास करना महत्वपूर्ण है। यह स्नेह और विश्वास मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। 🙏

Maithili Thakur

37,858 Aufrufe • vor 1 Monat

maithilithakur's profile picture

📍 Guruvayur Temple, Kerala

Maithili Thakur

238,158 Aufrufe • vor 8 Monaten

maithilithakur's profile picture

देश के करोड़ों परिवारों के अपने, प्यारे और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को 76वें जन्मदिवस की हृदय से अनंत शुभकामनाएँ। ❤️🇮🇳 आज बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, माताओं-बहनों से लेकर युवाओं तक, हर वर्ग ने अपने-अपने तरीके से अपने प्रधानमंत्री के प्रति स्नेह और आशीर्वाद व्यक्त किया है। ईश्वर आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और अनंत ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आप यूँ ही पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ माँ भारती की सेवा करते रहें। 🙏 हम हमेशा आपको इसी स्नेह और गर्व के साथ अपने प्यारे प्रधानमंत्री के रूप में देखते रहें। ❤️🇮🇳 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, आदरणीय प्रधानमंत्री जी। 🙏 अलीनगर विधानसभा परिवार 🫶🏻 आज का # #HappyBdayPMModi #AshirwadKaDiya PMO India Narendra Modi

Maithili Thakur

29,216 Aufrufe • vor 1 Monat

maithilithakur's profile picture

बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के बीच, जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बड़े भाई श्री नितिन नवीन जी का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मैं पार्टी की एक नई कार्यकर्ता हूँ, इसलिए संगठन के वरिष्ठों से निरंतर सीखने और मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य मिलता है। भारतीय जनता पार्टी का अनुशासन, कार्यसंस्कृति और राष्ट्र प्रथम की भावना हर दिन कुछ नया सिखाती है। मेरे लिए यह अत्यंत प्रेरणादायक है कि इतनी कम आयु में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में आदरणीय नितिन नवीन जी संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। उनका समर्पण, कार्यशैली और सरल व्यक्तित्व हम जैसे लाखों युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस आत्मीय स्नेह और विश्वास के लिए उनका हृदय से आभार। सभी शुभचिंतकों का भी स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद। Nitin Nabin

Maithili Thakur

31,012 Aufrufe • vor 3 Monaten