
Maithili Thakur
@maithilithakur • 232,749 subscribers
MLA (Alinagar) . Culture Ambassador of the Year 2024. Child Rights Ambassador NCPCR. Amb of NIDM
Shorts
Videos

My throat isn’t fully okay right now, but one of my five-year-old Tamil cover song video is going viral again on Twitter/ social media. So I thought I’d sing a couple of lines for you anyway. Sung by very talented and one of my favourites Sid Sriram ji. Composed by Md Imman ji. Penned by Thamarai.
Maithili Thakur2,238,422 次观看 • 8 个月前

आइए, हम एक दूसरे की ताक़त बनें ❤️ 6 June , Delhi Thyagaraj Sports Complex at 12 noon. Youth for Viksit Bharat- MY Bharat Youth Convention Narendra Modi PMO India Amit Shah Jagat Prakash Nadda BJP Nitin Nabin MyGovIndia Mera Yuva Bharat - MY Bharat YAS Ministry Dr Mansukh Mandaviya NYKS India Rekha Gupta CMO Delhi BJYM Tejasvi Surya BJP Delhi BJYMDelhi PIB India DD News All India Radio News Ministry of Information and Broadcasting #ViksitBharat #MYBharat #YoungLeadersDialogue #ViksitBharatYoungLeadersDialogue #YouthForViksitBharat #AmritKaal #YuvaShakti #NewIndia #ViksitDelhi
Maithili Thakur262,307 次观看 • 1 个月前

इस बार का बंगाल चुनाव मेरे लिए सिर्फ एक राजनीतिक अनुभव नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा रहा। चार दिन… लेकिन उन चार दिनों में मैंने जो देखा और जो महसूस किया, वो हमेशा मेरे दिल में रहेगा। बंगाल की मिट्टी में एक अलग ही ऊर्जा है, एक अलग ही आत्मा है। यहाँ के लोगों ने जिस मजबूती से अपना निर्णय लिया, वो सच में प्रेरणादायक है। मुझे गर्व है कि मैं इस ऐतिहासिक पल की एक छोटी सी सहभागी बन पाई। यह जीत सिर्फ एक चुनाव की नहीं, बल्कि विश्वास की है, उम्मीदों की है और उस भरोसे की है जो जनता ने जताया है। मुझे पूरा विश्वास है कि उस भरोसे को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। इन चार दिनों की कुछ खूबसूरत झलकियाँ आप सभी के साथ साझा कर रही हूँ। दिल से कह रही हूँ, बंगाल अब सिर्फ एक जगह नहीं, मेरे दिल का हिस्सा बन चुका है। जल्द ही फिर मिलेंगे, उसी अपनापन और उसी प्यार के साथ ❤️
Maithili Thakur248,794 次观看 • 2 个月前

आज मैं आपके अपार प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के कारण आपकी प्रतिनिधि नहीं बल्कि बेटी बनकर खड़ी हूँ। ये जीत सिर्फ मेरी नहीं है — ये जीत अलीनगर की है, अलीनगर के हर घर की है, हर उस हाथ की है जिसने मुझे अपना आशीर्वाद दिया। मैं हृदय से भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का, सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और बूथ-स्तर तक के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती हूँ, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस अभियान को जनता तक पहुँचाया। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का, तथा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का भी आभार व्यक्त करती हूँ, जिनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन ने हमारी पूरी टीम को शक्ति दी। माननीय श्री जे पी नड्डा जी,मननीय श्री नित्यानंद राय जी को धन्यवाद । मेरे अलीनगर के भाइयों-बहनों, माताओं-बुजुर्गों और युवाओं… आपने मुझे अपनी बेटी, अपनी बहन, अपनी प्रतिनिधि बनाकर जो जिम्मेदारी दी है — मैं वादा करती हूँ कि विश्वास नहीं टूटने दूंगी। ये मेरी जीत नहीं — आपके भरोसे की जीत है। धन्यवाद अलीनगर… आपका प्यार मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” Narendra Modi PMO India Amit Shah Jagat Prakash Nadda Nityanand Rai Dharmendra Pradhan Vinod Tawde BJP BJP Bihar
Maithili Thakur602,813 次观看 • 8 个月前

जनता की आवाज़ ही मेरी प्राथमिकता है। मेरे विधानसभा क्षेत्र के महथवार गांव में निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत मिलते ही मैंने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसडीओ महोदय द्वारा प्राक्कलन (Estimate) के अनुसार कार्य की जांच कराई गई तथा ग्रामीणों और प्रशासन को आमने-सामने बैठाकर प्रत्येक बिंदु पर स्पष्ट चर्चा कराई गई, ताकि किसी भी प्रकार की शंका या ग़लतफ़हमी की गुंजाइश न रहे। मेरा उद्देश्य केवल यही है कि क्षेत्र में होने वाला प्रत्येक विकास कार्य पूरी गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप हो तथा जनता का विश्वास बना रहे। महथवार के जागरूक एवं सजग ग्रामीणों का हृदय से आभार, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समय पर समस्या को सामने रखा। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सभी कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद, जो निरंतर जनता और प्रशासन के बीच सेतु बनकर हैं ।
Maithili Thakur18,085 次观看 • 13 天前

कल शाम माननीय चीफ जस्टिस पटना हाईकोर्ट के आवास पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देने का सौभाग्य मिला। माननीय चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया श्री सूर्य कांत जी की गरिमामयी उपस्थिति और उनका स्नेहिल आशीर्वाद अत्यंत प्रेरणादायक रहा। सभी लॉर्डशिप्स एवं उनके परिवारजनों से मिलकर मन प्रफुल्लित हो उठा। यह यादगार शाम सदैव स्मृतियों में अंकित रहेगी। .
Maithili Thakur138,122 次观看 • 6 个月前

महिया में आगजनी की घटना में सात परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया | प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए अगले ही दिन सहायता राशि प्रदान की गई, इसके लिए आभार। फिर भी, किसी भी मुआवज़े से उस पीड़ा की भरपाई नहीं हो सकती जो इन परिवारों ने झेली है। मैं हर पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी हूँ और उनके पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा। ईश्वर की कृपा है कि इस घटना में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ |हम सब मिलकर इन परिवारों को फिर से खड़ा करेंगे।
Maithili Thakur44,448 次观看 • 3 个月前
