
Maktoob Hindi
@maktoobhindi • 6,752 subscribers
Maktoob’s editorial independence has never been more important in these extraordinary times. Support us: https://t.co/3js5FZw8wb
Videos

-भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने मुस्लिम समुदाय से मांगी माफ़ी -जयपुर की जामा मस्जिद की सीड़ियों पर चढ़कर नारा लगाने का था मामला -मुस्लिम समुदाय ने की है विधायक को गिरफ़्तार करने की मांग, FIR भी दर्ज -मस्जिद के नायब सदर ने कहा- माहौल ख़राब करने का प्रयास कर रहा है विधायक
Maktoob Hindi199,726 次观看 • 1 年前

-रोहिंग्या परिवार के सदस्य मोहम्मद इस्माइल ने भारत के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनकी बहन अनुवारा बेगम और भांजी असमा अलेतर को बिना सूचना दिए हिरासत में लेकर म्यांमार के समुद्री तट पर छोड़ दिया गया है. -इस्माइल का कहना है कि उनकी बहन और भांजी उन 40 रोहिंग्या शरणार्थियों में शामिल थीं, जिन्हें नई दिल्ली में हिरासत में लिया गया था. -याचिका में आरोप लगाया गया है कि इन लोगों को म्यांमार के संघर्षग्रस्त दक्षिणी तट के पास समुद्र में उतार दिया गया, जहां उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है. रिपोर्ट: shaheenabdulla
Maktoob Hindi165,409 次观看 • 1 年前

दिल्ली में Trends स्टोर के बाहर फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन, रिलायंस के बहिष्कार की अपील दिल्ली में एक बार फिर फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया. ये लोग इंडियन पीपल इन सॉलिडेरिटी विद पलेस्टाइन के बैनर तले जमा हुए थे. इस बार ISPS के एक्टिविस्ट ने रिलाइंस के फेशन ब्रांड ट्रेंड्स के बाहर पलाकार्ड्स, कट आउट्स और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और फिलिस्तीनी लोगों के दर्द को बयान करने की कोशिश की.
Maktoob Hindi125,083 次观看 • 1 年前

ब्रैडफोर्ड, यूके में कुछ एक्टिविस्ट ने 6 साल की हिंद रजब की सातवीं जयंती पर उस कार की एक हूबहू नक़ल बनाई, जिसमें उसकी मौत हुई थी. 29 जनवरी 2024 को ग़ाज़ा सिटी में इज़रायली सेना ने हिंद के परिवार की गाड़ी को घेर लिया और उस पर 335 गोलियां चलाईं थी. इस हमले में गाड़ी में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई, जिनमें हिंद भी शामिल थी.
Maktoob Hindi112,290 次观看 • 1 年前

हर अपराध पर आम मुसलमानों को 'बेतुके सवालों' से घेरने वाले ये कौन लोग हैं? गाज़ियाबाद में सूर्या की हत्या और आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद से इलाके के आम मुसलमान एक अलग तरह के तनाव से गुज़र रहे हैं. यह तनाव हाथ में माइक और कैमरा लिए गलियों और दुकानों में पहुंच रहे यूट्यूबर्स का है. हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जहां स्वतंत्र वीडियो क्रिएटर्स (Youtubers) स्थानीय मुस्लिम आबादी के घरों, बाज़ारों और गलियों में जाकर लोगों से असहज करने वाले सवाल पूछ रहे हैं. इन वीडियोज़ का पैटर्न लगभग एक जैसा है.
Maktoob Hindi16,413 次观看 • 2 个月前

मालवीय नगर आग हादसा. पांच मुस्लिम नौजवानों ने बचाई कई जानें, जान की परवाह किए बिना आग में कूदे. दिल्ली के मालवीय नगर आग हादसे में 21 लोग मारे गए. क्षेत्र से बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर उन पांच मुस्लिम नौजवानों (अफजल, मो. शाहरुख, मो. अनीश, मो. आमिर और मो. वसीम) की तस्वीर साझा की है जो दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कई लोगों की जान बचाने के लिए आगे आए थे.
Maktoob Hindi11,301 次观看 • 2 个月前

‘कुत्तों के लिए लोग सड़कों पर हैं लेकिन जेलों में बंद बेगुनाह इंसानों के लिए कोई नहीं’ जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी (Aga Syed Ruhullah Mehdi) ने Stray Dogs के मुद्दे पर बात की है. उन्होंने कहा कि लोग कुत्तों के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के ख़िलाफ़ सड़कों पर हैं लेकिन आम बेगुनाह इंसानों के लिए नहीं जो सालों से जेलों में क़ैद हैं. सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी के साथ पूरी बातचीत हमारे YOUTUBE चैनल पर देखिए।
Maktoob Hindi31,897 次观看 • 1 年前