
Mamta Tripathi
@MamtaTripathi80 • 54,882 subscribers
ज़िम्मेदार हिंदुस्तानी नागरिक, पेशे से पत्रकार @DainikBhaskar @News18 , @IndiaToday, @SaharaTV, @TheIndianEXPRESS, Author, views personal, RT is not endorsement
Shorts
Videos

जब पानी से सिर से ऊपर बहेगा तो सेना उतरेगी ही… ITBP जवान विकास सिंह की माँ को साँस की दिक्कत थी लेकिन कानपुर के कृष्णा अस्पताल वालो ने हाथ काट दिया… बेचारा जवान तीन दिन तक FIR लिखाने के लिए भटकता रहा… वीडियो में देखिए एक निर्लज्ज पुलिस अफसर कटा हाथ देखने के बाद भी कुछ नहीं करता तो आज ITBP वालों को पुलिस कमिश्नर ऑफिस को मजबूरन घेरना पड़ा… यूपी के इतिहास में ये शायद पहली ऐसी घटना है !!
Mamta Tripathi698,750 views • 12 days ago

इससे अच्छी महफ़िल और क्या हो सकती है!! पंडित जसराज गा रहे हैं और साधना सरगम तथा बेला शेंडे उनका साथ दे रही हैं। दर्शकों में मौजूद हैं - नौशाद, ओ. पी. नैय्यर, खय्याम, कल्याणजी-आनंदजी, बेगम अख्तर, परवीन सुल्ताना, सोनू निगम और जगजीत सिंह… 5.05 मिनट और भगवान श्री कृष्ण का सत्संग... आनंद लें इस दुर्लभ अंश का... राधे कृष्ण
Mamta Tripathi50,376 views • 5 days ago
0:21
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

TMC नेता श्यामलाल मित्रा की चुनाव बाद हावड़ा की सड़क पर घूसे और थप्पड़ों से पिटाई हुई… सुबह से ही कई जगह TMC के दफ़्तरों की दीवारें भगवा रंग से रंगी जाने लगीं और भाजपा का झंडा लहराने लगा है… रातों रात बदलने वाली विचारधारा “ज़रूरत और मतलब के हिसाब से चलने वाली” होती है…
Mamta Tripathi194,713 views • 29 days ago
0:51
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

तुम्हारे लिए दोनों पेपर ऑउट करवा दिए हैं, कब मिल रही हो ? सात दिन में आकर मिलो… यूपी में “लम्पटई” कोरोना वायरस की महामारी की तरह फैली हुई है … क्या अफसर, क्या प्रोफेसर सब इसी में फँसे हैं… लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर परमजीत सिंह “जिस्मानी भूख” के चक्कर में पेपर आउट किए पड़े हैं…क्या हो गया है समाज को? नैतिकता, गुरू-शिष्य के सम्बन्ध सब वासना की भेंट चढ़ गए हैं…हर रिश्ते की मर्यादा तार तार हो चुकी है…
Mamta Tripathi104,105 views • 19 days ago

जिस वीडियो को TMC सांसद Mahua Moitra ने #IPS अजय पाल शर्मा का बता कर “fair and lovely बबुआ” लिखा है, उसकी 2020 में SIT रिपोर्ट आ चुकी है… मई 2020 में सारे न्यूज़ चैनलों ने प्रमुखता से उस खबर को दिखाया था… असल में #IPS अफसरों की दो लॉबी के झगड़ों में ऐसे वीडियो के जरिए dent मारा जा रहा था… एक लॉबी को IG साहब हवा दे रहे थे तो दूसरे को ADG साहब… ये बड़े अफसर दिन भर साज़िश में लगे रहते हैं, इन लोगों को सरकार की इमेज से कोई मतलब नही होता… आज 11 साल बाद भी ऐसे वीडियो के जरिए लांछन लगाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी जा रही है…
Mamta Tripathi162,782 views • 1 month ago

ये कानपुर के CMO हरिदत्त नेमी हैं, कलेक्टर से भीड़ कर चर्चा में आए थे और खुद को “गुमान मन लोढ़ा” समझते हैं… बात करने का अंदाज़ देखिए…इसे ही बदतमीज़ी करना कहते हैं… ITBP का जवान संयमित है वरना आपकी भाषा में वो भी जवाब दे देता तो कृष्णा अस्पताल वाले जाने क्या क्या काट देते!! इसलिए थोड़ा इंसानियत दिखाइए…
Mamta Tripathi42,701 views • 11 days ago

“अगर मिल गए सड़क पर तो मारब जरूर, चाहें मुकदमा लिखें या एनकाउंटर होए… बदतमीज आदमी” मंत्री जी जनता का ग़ुस्सा बढ़ता जा रहा है, कितनी बद्दुआएँ मिल रहीं हैं!! मंत्री, अधिकारी फोटोशूट छोड़कर समय से ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत करवा लेते तो आज जनता गालियाँ ना दे रही होती…A K Sharma
Mamta Tripathi39,744 views • 12 days ago

#लखनऊ के गोमती नगर में एक और घटना हुई थी Yogi Adityanath जी जिसमें दीप शिखा तिवारी नाम की लड़की को गंदी गंदी गालियाँ देकर मारा पीटा गया था। दोषी का नाम था प्रबल प्रताप सिंह!! आपकी UP POLICE पकड़ नहीं पाई उसे! उसके ऊपर आपकी बुलेट ट्रेन नहीं चल पाई? दीपशिखा तिवारी भी आपके राज्य की बेटी है जहां के मुखिया हैं आप। ऐसी सेलेक्टिव एप्रोच के साथ आपकी सद्भावना ट्रेन चलती अच्छी नहीं लगती… ये बुलेट ट्रेन जाति देखकर चलती है शायद…!!
Mamta Tripathi1,312,379 views • 1 year ago

ख़ाकी का डर आम जनता में तो है मगर दबंगों के भीतर पुलिस का कोई ख़ौफ़ नहीं बचा… #इटावा का ये वीडियो पुलिस के नकारेपन की लेटेस्ट कहानी है… CCTV फुटेज देखिए और पुलिस का जयकारा लगाइए वरना “फर्जी मुकदमा” लिख जाएगा…उसके बाद “हाफ” भी हो सकता है..!! सीनियर अफसर अपनी पोस्टिंग के जुगाड़ में दिल्ली लखनऊ मथ मारे हैं तो ज़ाहिर सी बात है पुलिसिंग का बट्टा तो बैठना ही है… कानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल है..UP POLICE
Mamta Tripathi374,716 views • 6 months ago

“चलाओ बे गोली चलाओ इनकी माँ का—- इन अलंकृत शब्दों के साथ पिस्टल से दो गोलियाँ चलाता ये पुलिस वाला वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है। मगर #योगी जी प्रिय कमिश्नर #IAS आंन्नजेय सिंह साफ़ झूठ बोल रहे हैं कि पुलिस ने गोली नहीं चलाई… खैर, #सम्भल में तीन लोगों की मौत हो चुकी है
Mamta Tripathi764,724 views • 1 year ago

“10 हज़ार की भीड़ कितनी पिटाई, कितनी कुटाई होती ये अनुमान भी नहीं लगा सकते” ये प्रदेश के कबीना मंत्री हैं, इनकी गुंडई और धमकी भरी भाषा वो भी एक चुने हुए सांसद के लिए सुनिए 👇 कोई कह नहीं सकता कि ये शख़्स #IAS था और अब यूपी के बिजली विभाग का बंटाधार करने वाला मंत्री!!
Mamta Tripathi32,822 views • 18 days ago

इस वीडियो को देखने के बाद आँसुओं को रोक पाना बहुत मुश्किल हो रहा है… प्रतीक की छोटी बेटी को शायद यही लगता होगा कि “पापा कहीं से फिर आ जाएँगे” बच्ची की निश्छल मुस्कान और अखिलेश यादव का पितातुल्य व्यवहार ये बता रहा है “ परिवार से बड़ी ताक़त” जीवन में कुछ नहीं होती..
Mamta Tripathi35,509 views • 20 days ago
0:30
Sensitive content
This media may contain sensitive content.
