
मिच्च मसाला
@micchamasala • 28,707 subscribers
जहाँ व्यंग्य है, वहीं Micch Masala है. |ENTERTAINMENT| |SATIRE|
Shorts
Videos

दिल्ली Metro में एक लड़का random लोगों के पास जाकर अजीब-अजीब बातें कर रहा था। उसने एक पंजाबी लड़के के पास जाकर अजीब अजीब सवाल पूछने लगा और मजे लेने लगा लेकिन पाजी ने उसे बहुत शांति से handle किया। बिना किसी बहस के जिस तरह पाजी ने उसे संभाला, वो वाकई देखने लायक था..!
मिच्च मसाला208,264 görüntüleme • 4 gün önce
Sensitive content
This media may contain sensitive content.
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

ओ भाई क्या देख रहा हूं भाई आजकल ट्रेन का टॉयलेट चलता फिरता oyo बन गया है, जिसमे सब कुछ खुल्लम खुल्ला हो रहा है..!
मिच्च मसाला414,146 görüntüleme • 1 ay önce

बेंगलुरु में सिगरेट पीकर एक आदमी ने बाहर फेंका, जो बाइक सवार के ऊपर जा गिरी। उसके बाद बाइक सवार ने कार को ओवरटेक किया और कार रुकवाकर उससे सिगरेट ऐसे फेंकने पर सवाल किया। इस बात पर कार सवार भड़क गया और बाइक सवार से गाली-गलौज करने लगा। बहस बढ़ी तो बाइक सवार ने भी उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब देना शुरू कर दिया। कुछ लोगों में थोड़ा भी civic sense नहीं होता। सिगरेट पीकर सड़क पर कहीं भी फेंक देते हैं, फिर चाहे वह किसी के ऊपर जाकर गिरे। ऊपर से कोई टोक दे तो बात समझने के बजाय लड़ाई करने के लिए भी तैयार हो जाते हैं..! (Use Headphone)
मिच्च मसाला447,909 görüntüleme • 1 ay önce

पुरुषों का जीवन बहुत कठिन होता है कुछ पाने के लिए बहुत कुछ खोना पड़ता है..!
मिच्च मसाला739,133 görüntüleme • 2 ay önce
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

ये कैसा व्यवहार है भाई..! सिर्फ मनोरंजन के चक्कर में इन्होंने सारी हदें पार कर दीं और ये तक भूल गए कि उनका ये काम कितना गलत और अपमानजनक है। सिर्फ अपने मज़े के लिए उन्होंने लड़की की जान तक खतरे में डाल दी। अगर कुछ हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? सिर्फ मनोरंजन के लिए किसी की जान को खतरे में डालना शर्म की बात है
मिच्च मसाला291,301 görüntüleme • 1 ay önce
Sensitive content
This media may contain sensitive content.
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

एक 18 साल का लड़का DTC बस से कॉलेज जा रहा था। सीट न मिलने पर वह एक कोने में खड़ा था। तभी एक अंकल ने उसके Private Part को छू दिया। पहले उसे लगा कि शायद गलती से हुआ होगा, लेकिन साइड होने के बाद भी अंकल बैग की आड़ में दोबारा छूने की कोशिश करने लगे। लड़के ने सबूत के लिए फोटो और वीडियो बना लिया। बाद में उसने अंकल को खूब सुनाया और बस से उतरवा दिया। सवाल ये है कि उम्र में माता-पिता से बड़े दिखने वाले लोग ऐसी घटिया हरकत करने की हिम्मत कैसे कर लेते हैं? लड़कियों की Safety की बात तो बहुत होती है, लेकिन यहां एक लड़का भी सुरक्षित नहीं है..!
मिच्च मसाला153,689 görüntüleme • 1 ay önce

कुछ लोगों का चेहरा अगर बाकी लोगों की तरह सामान्य न हो तो वे अपनी जिंदगी से उदास हो जाते हैं, लेकिन कुछ लोग अपनी इसी अलग पहचान को अपनी ताकत बना लेते हैं। जी हां, राजस्थान के झुंझुनूं जिले का 7वीं कक्षा में पढ़ने वाला यह बच्चा इसका सटीक उदाहरण है। इस बच्चे का चेहरा कुछ-कुछ James Cameron की फिल्म Avatar के किरदारों जैसा दिखता था, इसलिए लोग इसे एलियन कहकर चिढ़ाने लगे। लेकिन इसने इसे अपनी पहचान बना लिया। सोशल मीडिया पर Alien Star के नाम से ही अकाउंट भी बनाया और कॉमेडी वीडियो बनाने शुरू कर दिए। इसका अंदाज और रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आया और देखते ही देखते इसके लाखों फॉलोअर्स हो गए। हाल ही में 15 अगस्त वाला इसका वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो गया , जिसे Instagram पर ही करीब 165 मिलियन+ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जिस अलग लुक के लिए कभी लोग इसे चिढ़ाते थे, आज वही इसकी पहचान बन चुका है..🔥
मिच्च मसाला144,787 görüntüleme • 1 ay önce

हाल ही में दिल्ली गया था। एक ट्रैफिक सिग्नल पर कुछ बच्चे वाइपर और स्प्रे बोतल लेकर गाड़ी का शीशा साफ करने आ गए। ₹10-20 एक बार देना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन अगले ही सिग्नल पर एक और बच्चा बिल्कुल यही काम करने आ गया। इस वीकेंड मेरे दोस्त के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक छोटी बच्ची पैसे मांग रही थी। मेरे दोस्त ने पैसे देने के बजाय उसे बर्गर और ड्राई फ्रूट शेक दिया, लेकिन उसने वह खाना सीढ़ियों के पास ही फेंक दिया। बाद में मेरे दोस्त को ही वहां की सफाई करनी पड़ी। ऐसे में समझ नहीं आता कि सच में जरूरतमंद बच्चे की मदद करें या पैसे देकर कहीं इस तरह भीख मांगने की आदत को बढ़ावा तो नहीं दे रहे। बिना मदद किए आगे निकल जाएं तो अपराधबोध महसूस होने लगता है। क्या सिर्फ मैं ही ऐसा सोचता हूं या दिल्ली में यह सब सामान्य है..?
मिच्च मसाला151,421 görüntüleme • 1 ay önce

मैं ट्रेन में सफर कर रहा था। रात 2 बजे तक कुछ लोग तेज आवाज में बातें करते रहे, जिससे ठीक से नींद नहीं आई। सुबह 6 बजे से 30-35 लोगों ने तेज आवाज में भजन-कीर्तन शुरू कर दिया, जो करीब 3 घंटे तक चलता रहा। नींद पूरी न होने के बावजूद आराम नहीं मिल पाया। इसके बाद लोग ट्रेन में भजन करते हुए नाचने और रील बनाने लगे। धर्म अपनी जगह है, लेकिन ट्रेन आपकी निजी जगह नहीं है। सार्वजनिक जगह पर दूसरों की सुविधा और शांति का ख्याल रखना ही असली Civic Sense है..!
मिच्च मसाला63,709 görüntüleme • 1 ay önce

प्रयागराज के नैनी ओवर ब्रिज से एक युवक और युवती कूदने गए लेकिन लड़का जब कूद गया तब लड़की की हिम्मत जवाब दे गई और वो वहां से भाग गई फिल हाल लड़का अभी जीवित है गोताखोरों ने उसे भी सुरक्षित निकाल लिया है। एक प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार एक लड़का और लड़की दोनों कूदने जा रहे थे लेकिन लड़का अकेले ही कूद गया..!
मिच्च मसाला127,361 görüntüleme • 2 ay önce

ट्रेन को दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए स्टेशन के Outer पर रोका गया था, लेकिन तभी कुछ लोग लोको पायलट पर ट्रेन आगे बढ़ाने के लिए चिल्लाने लगे। इतना ही नहीं, लोग ड्यूटी पर मौजूद लोको पायलट को गाली देते हुए दरवाजा तक पीटने लगे। कम प्राथमिकता वाली ट्रेन को दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोकना रेलवे की सामान्य प्रक्रिया है। ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आई हैं, जहां ट्रेन के यात्री इस बात को लेकर हंगामा करते हैं। रेलवे में ट्रेन कब और क्यों रोकी जाएगी, इसका फैसला सिग्नल और संचालन के हिसाब से होता है। यात्रियों का इस तरह लोको पायलट पर दबाव बनाना बिल्कुल गलत है। अगर यही लोग आने वाली पीढ़ी हैं, तो सच में इस देश का भविष्य चिंता की बात है..!
मिच्च मसाला59,442 görüntüleme • 1 ay önce
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

पत्नी के रूठने के बाद पति उसे ये किस तरह मना रहा है? कुछ पाने के लिए आदमियों को बहुत कुछ करना पड़ता है..!
मिच्च मसाला52,382 görüntüleme • 1 ay önce

पहले Birthday पर पिटाई वाला सिस्टम कॉलेज वगैरह के छात्र करते थे लेकिन अब ये सब Gen Alpha के बच्चे भी करने लगे हैं। इस बच्चे को देखिए, इसके Birthday पर दोस्तों ने इसे कितना पीटा है। भले ही ऐसे पीटने पर कुछ लोगों को मजा आता हो, लेकिन कभी-कभी ये मजाक गहरी चोट भी पहुंचा सकता है..!
मिच्च मसाला27,556 görüntüleme • 1 ay önce