
Meenakshi Kandwal मीनाक्षी कंडवाल
@MinakshiKandwal • 200,789 subscribers
Executive Editor NDTV India | Anchor 10pm Kacchari | Writes about Hill States Uttarakhand, Himachal, J&K, NE | Ex- AAJTAK, TIMES NOW, STAR NEWS, INDIA TV |
Shorts
Videos

एग्जिट पोल और चुनाव नतीजों के शोर में केदारनाथ धाम में "थार" की गड़गड़ाहट कहीं दब ना जाए.. तीर्थों में 'फाइव स्टार स्पिरिचुएलिटी' का नया दरबार सजाए जाने पर ये वीडियो तैयार किया है। उत्तराखंड समेत पूरे देश और विदेश में बसे श्रद्धालु इस विषय पर चिंता जाहिर कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उत्तराखंड सरकार, ब्यूरोक्रेसी और केंद्र सरकार को भी इस बारे में फौरी कदम उठाने चाहिए वरना सनातन धर्म के शास्त्रों में दैवीय शक्तियों के स्थान विशेष को त्याग देने की सैंकड़ों कथाएं भरी पड़ी है। *विकास के खिलाफ कोई नहीं है... लेकिन फिलहाल तस्वीर हादसों को न्योता देती ऊपजाऊ जमीन के रुप में विकसित होती ज्यादा दिख रही है। #TharInKedarnath #Uttarakhand
Meenakshi Kandwal मीनाक्षी कंडवाल504,582 views • 2 years ago

जोशीमठ के जिस घर में सबसे पहले दरार आयी वो सकलानी परिवार है। सकलानी जी से जब पूछा कि आपने स्वीकार कर लिया है कि घर अब छोड़ना ही पड़ेगा…. तो सिर्फ़ एक लाइन बोल पाये कि तीनों बेटियों को इसी घर से विदा किया है… और फिर रुँधे गले से आँखें पोछते हुए बाहर चले गये। #JoshimathIsSinking
Meenakshi Kandwal मीनाक्षी कंडवाल308,517 views • 3 years ago

जोशीमठ में रात हो गई पहुँचते पहुँचते…. और इस रात में दर्द का वो पन्ना खुला कि शब्द ख़त्म हो गए… कोई है जो इन बाबा की सुनेगा… उनके रिटायरमेंट फंड से घर रिपेयर हुआ और फिर बिखर गया। पूरा वीडियो मेरे YT और FB पेज पर। #joshimathsinking #groundreport
Meenakshi Kandwal मीनाक्षी कंडवाल296,346 views • 3 years ago

केदारनाथ धाम में बाबा के दर्शन कराने वाले चॉपर्स को मैं “उड़ता ताबूत” या “हवा में कॉफिन” जैसे शब्दों से कभी संबोधित नहीं करूँगी क्योंकि मैंने 80 साल की एक बुजुर्ग महिला (लास्ट स्टेज कैंसर पीड़ित) को “हेली सेवा” से बाबा के दर्शन की अंतिम इच्छा पूरी करते हुए देखा है, लेकिन सवाल यहाँ पर “सेफ्टी” और मुनाफाखोरी के चक्कर में होने वाली लापरवाही का है। एक डिटेल रिपोर्ट News Beatz पर पब्लिश हुई है जिसका कुछ हिस्सा यहाँ देखिए और ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करिए ताकि ज़रूरी सवाल और तथ्य पीछे ना छूट जाएँ। #KedarnathHelicopterCrash
Meenakshi Kandwal मीनाक्षी कंडवाल107,033 views • 1 year ago

आंदोलन कवर करने के साइडलाइंस पर “झारखंड महोत्सव” की रौनक भी देखने को मिली। राज्यभर से महिलायें, कलाकार, हस्तशिल्प और आदिवासी संस्कृति को सहेजने के प्रयास में जुटे लोग यहाँ पहुचें हैं। कितना कुछ है झारखंड में सहेजने के लिए, संरक्षण देने के लिए। #JharkhandAdivasiMahotsav
Meenakshi Kandwal मीनाक्षी कंडवाल12,989 views • 1 month ago

'मैं अकेला ही चला था... कारवां जुड़ता गया' ... जोशीमठ के लिए अतुल सती के प्रयासों के लिए ये कहना गलत नहीं होगा। उनसे बात की तो बहुत तकलीफ में दिखे, इतनी तकलीफ में कि मेरे कई सवाल छूट गए क्योंकि 10 मिनट की ये बातचीत ही बता गई कि इस दर्द की दवा नहीं। atulsati joshimath #Joshimathcrisis
Meenakshi Kandwal मीनाक्षी कंडवाल160,084 views • 3 years ago

दो दिन पहले हिमाचल प्रदेश के मनाली की तबाही और जम्मू वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर आई आपदा की तस्वीरें देखने के बाद ये वीडियो बनाया था.. और आज सुबह की शुरुआत ही उत्तराखंड में बीती रात बरपे कहर के साथ हुई। टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में बादल फटे और तस्वीरें चीख-चीख कर बता रही है कि हिमालय को किस कदर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स, ओवर टूरिज्म और प्रकृति के दोहन ने छलनी कर दिया है। सवाल आज भी वही है। हिमालयी राज्यों का संकट सिर्फ पहाड़ियों का नहीं है.. पूरे देश का है। जिस राज्य के लोग पेड़ कटने के लिए लड़ गए थे.. पेड़ों से चिपक गए थे। जहां हर विशाल वृक्ष के नीचे कोई ना कोई 'स्थान देवता' प्रतिष्ठित है। जहां अभी तक भी नई दुल्हन को सबसे पहले पानी के सोते पर ले जाकर कलश पूजा की परंपरा है... और नदी के ऊपर से गुजरने से पहले प्रार्थना करके सिक्का डालने की रीत रही है कि 'हे नदी स्वरुप प्रकृति, आदिशक्ति आपको लांघ रहे हैं, अनुमति दो.. आशीर्वाद दो'... जिस देवभूमि में जंगलों को पार करने से पहले वनदेवियों से रक्षा मांगी जाती है... उसी देवभूमि में प्रकृति के साथ जीने की शैली बर्बाद कर दी गई है। और किसलिए..? सिर्फ और सिर्फ अंधे व्यापार और तीर्थाटन को बेचकर पैसा कमाने के नाम पर। शर्मनाक, अफसोसनाक और नुकसान के बाद भी ना सीखने की हनक। #Uttarakhand #manaliFlood2025 #SaveHimalaya
Meenakshi Kandwal मीनाक्षी कंडवाल32,331 views • 1 year ago

जिस बात की आशंका मैंने केदारनाथ में महिंद्रा थार उतारे जाने को लेकर पिछले वीडियो में जताई थी वो बीते दिन सच हो गई। कल ये वीडियो चैनल पर पोस्ट किया था.. किसी के भक्तिभाव या दर्शनअभिलाषा या श्रद्धा पर सवाल नहीं, धाम की आत्मा को बचाए रखने के लिए धाम में आने वाले लोगों की संख्या सीमीत करना, यात्रियों के लिए व्यवस्था और वीआईपी कल्चर से होने वाली दिक्कतों के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरुरत है। और इस योजना और नीति के केंद्र में सिर्फ और सिर्फ 'हिमालय' होना चाहिए।
Meenakshi Kandwal मीनाक्षी कंडवाल52,495 views • 2 years ago

बीते 6 घंटे में 3 बार पथराव, लाठीचार्ज, गिरफ़्तारियाँ। उत्तराखंड में बेचैनी चरम पर है। युवाओं की ये निराशा, चीख और उग्र रूप एक दिन में नहीं उभरा है। पलायन से पीड़ित राज्य में सरकारी नौकरी ही आम आदमी की एकमात्र सेफ भविष्य की उम्मीद होती है जिसे नक़लमाफिया ने ध्वस्त कर दिया है।
Meenakshi Kandwal मीनाक्षी कंडवाल70,478 views • 3 years ago

#UKSSSCPaperLeak एक गंभीर मामला है लेकिन युवाओं के रोज़गार के अधिकार की रक्षा करने के बजाए उन्हें बदनाम करने के जो हथकंडे सोशल मीडिया पर दिखें, उससे सावधान रहें। और इन सवालों को ना भूलें। कल को आपके बच्चों के साथ भी हो सकता है। Full Story On News Beatz -
Meenakshi Kandwal मीनाक्षी कंडवाल12,082 views • 1 year ago

श्रीराम को पर्दे पर साकार करने के लिए पहले एक यात्रा अपने भीतर करनी पड़ी होगी..यूंही रामायण नहीं बन जाया करती। #आदिपुरुष में ईश्वरीय तत्वों के विकृत रुप पर रामानंद सागर जी के बेटे और निर्देशक मोती सागर जी के साथ एक लंबा इंटरव्यू किया है। आंखे खोल देने वाले इस इंटरव्यू को देखिएगा।
Meenakshi Kandwal मीनाक्षी कंडवाल23,471 views • 3 years ago
No more content to load