
Manan Kumar Mishra
@MishraManan01 • 4,256 subscribers
Senior Advocate, Supreme Court of India | Chairman, Bar Council of India | Member of Parliament (Rajya Sabha) | Member @bjp4india
Shorts
Videos

जब युवाओं के भविष्य और परीक्षाओं की पारदर्शिता का सवाल उठता है, तो कुछ लोग दिल्ली की सड़कों पर शोर मचाते हैं, लेकिन संसद में इन विषयों पर चर्चा से भाग खड़े होते हैं। इन कांग्रेसी और विपक्षियों का एक मात्र उद्देश्य है-"झूठ बोलना और हंगामा करना"। मानसून सत्र को इनलोगों ने बर्बाद कर दिया। जनता का अरबों रुपया और कीमती समय का सत्यानाश किया, एक मात्र इस सरफिरे राहुल गांधी के चक्कर में। आज जब झारखंड में, जहाँ कांग्रेस की अपनी गठबंधन सरकार है, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, बहाली में करोड़ों रुपयों का लेन-देन और अपने भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ छात्र सड़कों पर हैं, तो विपक्षियों की संवेदना और जवाबदेही कहाँ गायब हो गई? इनके मुंह में दही क्यों जम गया है? राहुल या अखिलेश रांची क्यों नहीं गये? बेशर्मी की भी हद होती है। इन्हीं कारणों से आज संसद परिसर में NDA सांसदों के साथ विपक्ष और राहुल गांधी के इस दोहरे रवैये के खिलाफ आवाज़ बुलंद की गई।
Manan Kumar Mishra56,098 Aufrufe • vor 26 Tagen
Keine weiteren Inhalte verfügbar