
Nitish Mishra
@mishranitish • 24,994 subscribers
Minister Urban Development & IT, GoB | MTV Youth Icon | MBA | Chevening Scholar | Alumni @UniOfHull & @Kennedy_School |UK India Achievers Awardee | 5th Term MLA
Videos

📍De Vere Grand Connaught Rooms, London (दे वेरे ग्रैंड कनॉट रूम्स, लंदन) 🗓️ 13th February 2025 लंदन (इंग्लैंड) में "इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025" के अंतर्गत गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स श्रेणी में सम्मानित होने के गौरवपूर्ण क्षण!! #IndiaUKRelations #IndiaUKAchieversAward2025 #IndiaUKAchievers #Achievers2025
Nitish Mishra60,463 görüntüleme • 1 yıl önce

📍भारत मंडपम, नई दिल्ली 🗓️ 17 जुलाई 2025 “ऊर्जा मंथन– इंटर मिनिस्ट्रियल राउंडटेबल” - मेरे संबोधन का अंश। Department of Industries, Bihar #UrjaVarta2025 #OilAndGasIndia #PetroleumMinistry #GreenBihar #OneNationOneVision #GreenHydrogen #BioFuels #EnergySecurity
Nitish Mishra27,529 görüntüleme • 1 yıl önce

बदलते बिहार की पहचान, उसके सपनों की उड़ान और युवाओं के आत्मविश्वास को समर्पित प्रेरणादायक गीत “मैं बढ़ता बिहार”हमारे गौरवशाली अतीत, सशक्त वर्तमान और उज्ज्वल भविष्य की एक जीवंत अभिव्यक्ति है। इसमें बिहार की मिट्टी की खुशबू, युवाओं का जोश, बेटियों का साहस और आत्मनिर्भरता की नई कहानी साफ झलकती है।यह गीत हर बिहारी के दिल में गर्व की भावना जगाने के साथ-साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस शानदार रचना के लिए श्री सिद्धांत भारद्वाज जी और उनकी पूरी टीम को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ, जिन्होंने अपने लिरिक्स और गायन के माध्यम से “बढ़ता बिहार” की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया है।साथ ही, इस गीत पर आधारित वीडियो के बेहतरीन कंपाइलेशन के लिए श्रीमती श्रद्धा शर्मा जी एवं उनकी टीम का विशेष आभार। आज बिहार दिवस के अवसर पर इस गीत को आप सबों के साथ साझा करते हुए मुझे अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है। बिहार दिवस की आप सबों को हार्दिक शुभकामनाएं।। जय बिहार।। Shradha Sharma #MaiBadhtaBihar #मैं_बढ़ता_बिहार #BiharHaiTaiyar #BiharDiwas
Nitish Mishra11,529 görüntüleme • 5 ay önce

मिथिला क्षेत्र की प्रमुख नदी कमला बलान के तटबंध पर पर्यटन विभाग द्वारा प्रथम चरण में झंझारपुर और राजनगर विधानसभा के पूर्वी तटबंध के दो स्थानों पर कमला रिवर व्यू पॉइंट के निर्माण हेतु ₹3,65,74,000 (तीन करोड़ पैंसठ लाख चौहत्तर हजार रुपए) राशि की परियोजना हेतु निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। शीघ्र ही उक्त स्थलों पर निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण हो जाने के उपरांत झंझारपुर एवं राजनगर विधानसभा में पर्यटन के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित होगा। (वीडियो- कमला रिवर व्यू पॉइंट का निर्माण के उपरांत का सांकेतिक वीडियो) Bihar Tourism #KamlaRiver #BiharTourism #ApanJanjharpur #अपन_झंझारपुर
Nitish Mishra26,262 görüntüleme • 1 yıl önce

मिथिलवासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण!! संविधान निर्माण की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी एवं यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मैथिली एवं संस्कृत भाषा मे संविधान की प्रतियों का विमोचन किया। मैथिली भाषा में भारतीय संविधान उपलब्ध होना सम्पूर्ण मिथिला क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण है। महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार!! #Maithili #Mithila #75YearsOfConstitution
Nitish Mishra19,966 görüntüleme • 1 yıl önce

बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा होगा मधुबनी जिलान्तर्गत उगना महादेव मंदिर, भवानीपुर का पुनरुद्धार कार्य --------------------------------------- यह अत्यंत हर्ष एवं प्रसन्नता का विषय है कि मधुबनी जिलान्तर्गत उगना महादेव मंदिर, भवानीपुर का पुनरुद्धार कार्य बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा रुपये चौदह करोड़ उनसठ लाख आठ हजार (₹14,59,08,000) में कराने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। लोककथा के अनुसार लोककवि बाबा विद्यापति जी की अनन्य शिवभक्ति के प्रभाव से भगवान शिव ने उगना के रूप में उनके सेवक का कार्य किया एवं कालांतर में रहस्य उजागर होने पर मूर्ति रूप में स्थापित हो गए जिसे उगना महादेव के नाम से जाना जाता है। यह मेरा परम् सौभाग्य है कि बाबा विद्यापति जी की जन्मस्थली बिस्फी का विकास कार्य कराने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है। 6 अगस्त 2024 को पर्यटन विभाग द्वारा बाबा विद्यापति जन्मस्थली के विकास हेतु ₹19.90 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही आज उगना महादेव मंदिर के पुनरुद्धार कार्य की भी स्वीकृति प्राप्त हुई है। निश्चित ही पर्यटन विभाग के इस प्रयास से बाबा विद्यापति जी की स्मृति आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी तथा उगना महादेव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। Bihar Tourism IPRD Bihar #Vidyapati #UgnaMahadev #Mithila #BiharTourism
Nitish Mishra18,453 görüntüleme • 1 yıl önce

मैं हमेशा से मानता रहा हूँ कि झंझारपुर मेरा परिवार है, यदि झंझारपुर के किसी परिवार में 4 सदस्य हैं तो मैं अपने को उस परिवार का 5वां सदस्य मानता हूं और नववर्ष के अवसर पर मैं अपने इसी संकल्प को पुनः दुहरा रहा हूँ। झंझारपुर से जो स्नेह और आर्शीवाद मुझे मिलता रहा है वह सही मायनों में मेरे लिए अमूल्य है। मेरी पहचान झंझारपुर से ही है और मैं हमेशा झंझारपुर के मान-सम्मान को बढाने के प्रति समर्पित हूँ। नववर्ष में झंझारपुर की जन आकांक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने हेतु अपनी प्रतिबद्धता को पुनः आत्मसात करते हुए सबों को नववर्ष की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं!! (वीडियो - योर स्टोरी को दिए गए साक्षात्कार का अंश) #ApanJhanjharpur #अपन_झंझारपुर
Nitish Mishra16,132 görüntüleme • 1 yıl önce

#YourStory की संस्थापक एवं सीईओ श्रद्धा शर्मा जी के साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत ।।#IndustriesInBihar
Nitish Mishra18,942 görüntüleme • 2 yıl önce

मेरी पहचान झंझारपुर से ही है……. #ApanJhanjharpur #अपन_झंझारपुर
Nitish Mishra12,712 görüntüleme • 1 yıl önce

आभार-अभिनंदन-नमन!! बिहार सरकार में मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर प्रदान करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, आदरणीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जे.पी.नड्डा जी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश भाजपा प्रभारी आदरणीय श्री विनोद तावड़े जी, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री माननीय श्री सम्राट चौधरी जी का हार्दिक आभार व अभिनन्दन।। आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का हार्दिक आभार व अभिनंदन।। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में विकसित बिहार के निर्माण में अहर्निश अपना योगदान दूंगा। झंझारपुर की देवतुल्य जनता को भी कोटिशः नमन जिन्होंने अपना विश्वास अपार स्नेह, समर्थन एवं आशीर्वाद मुझ पर बनाए रखा। #ViksitBharatKaSankalp #PhirEkBaarModiSarkar
Nitish Mishra12,018 görüntüleme • 2 yıl önce
Daha fazla içerik yok.