
Dharmendra Yadav
@MPDharmendraYdv • 558,951 subscribers
This is the official account of Dharmendra Yadav, Member of Parliament - Azamgarh (Samajwadi Party).
Shorts
Videos

श्रद्धेय नेताजी के दिल की धड़कन , आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का दूसरा घर और समाजवादी पार्टी का गढ़ आज़मगढ़ इस सरज़मीं की माटी को सबसे पहले मैं इस माटी को नमन करते हुए इस मिट्टी को अपने माथे पर तिलक करते हुए मेरे आज़मगढ़ के सम्मानित निवासियो मैं आपको भरोसा व विश्वास दिलाता हूँ….
Dharmendra Yadav125,252 просмотров • 2 лет назад

आज मेरे लिए ऐतिहासिक दिन है, जब आंबेडकर–लोहिया के विचारों और श्रद्धेय नेताजी के मार्ग पर चलते हुए, आदरणीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में मैंने संसद में दो प्राइवेट मेंबर विधेयक पेश किए। ये विधेयक सामाजिक न्याय को सरकारी दफ़्तरों की बंद दीवारों से निकालकर देश के हर क्षेत्र तक पहुँचाने की कोशिश हैं। पहला विधेयक निजी क्षेत्र की नौकरियों में SC–ST–OBC आरक्षण को सुनिश्चित करने का है। दूसरा निजी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश हेतु आरक्षण अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखता है। ये दोनों विधेयक उस असमानता पर सीधा प्रहार हैं, जिसने शिक्षा और रोज़गार को मुनाफ़ा केंद्रित बाज़ार में कैद कर दिया है। जब अर्थव्यवस्था और शिक्षा का बड़ा हिस्सा निजी नियंत्रण में है, तब प्रतिनिधित्व के बिना “समान अवसर” सिर्फ़ एक छलावा बन जाता है। यह कदम संविधान की आत्मा यानी समानता, न्याय और सामाजिक लोकतंत्र को मजबूत करता है और मंडल आंदोलन की ऐतिहासिक लड़ाई को आगे बढ़ाता है। निजी क्षेत्र में आरक्षण अवसरों का लोकतंत्रीकरण करता है, जो एक समतामूलक, मज़बूत और न्यायपूर्ण भारत की नींव है।
Dharmendra Yadav39,791 просмотров • 9 месяцев назад

*देश के करोड़ों छात्र-नौजवानों, किसानों, पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति और दलित समाज की उम्मीद व विश्वास के प्रतीक, PDA के नायक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं ढेरों बधाई।*
Dharmendra Yadav51,814 просмотров • 1 год назад

आज संसद में बनारस से संचालित नकली कफ सिरप का रैकेट और इससे हुई उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान व देश विदेश में अन्य बहुत से जगहों पर बच्चों और बुजुर्गों की हुई मौतों का मुद्दा उठाया । इस रैकेट को भाजपा के सफेदपोश नेताओं एवम् मंत्रियों का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है । जन मानस जानना चाहता है कि आखिर इस रैकेट को चलाने वालो एवम संरक्षण देने वालो पर कब बुलडोजर चलेगा और कब एनकाउंटर होंगे? या भाजपा के सदस्य और मुख्यमंत्री जी की जाति के होने के नाते सारे जघन्य अपराध माफ हैं । जनता सब देख रही है । #ParliamentWinterSession #Parliament
Dharmendra Yadav33,976 просмотров • 9 месяцев назад

TET परीक्षा को लेकर देशभर के 25 लाख शिक्षकों, अकेले उत्तर प्रदेश के 2 लाख से ज़्यादा शिक्षकों में गहरा रोष व्याप्त है । शिक्षक समाज का आधार होता है और पहले ही एक प्रक्रिया के तहत उसका चयन होता है । ऐसे में 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET थोपने से असुरक्षा और असंतोष की भावना फैल चुकी है, जो शिक्षा प्रणाली की स्थिरता को प्रभावित कर रही है । आज संसद में मैंने शिक्षकों के पक्ष को अपनी पार्टी के तरफ़ से मजबूती से रखा। #TET #ParliamentWinterSession #Parliament2025
Dharmendra Yadav32,635 просмотров • 9 месяцев назад

लोक गायक रवि रांझा की यह प्रस्तुति आज की राजनीति की सच्ची तस्वीर पेश करती है….
Dharmendra Yadav31,899 просмотров • 1 год назад

दलित पिछड़ों और मुसलमानों की लड़ाई लड़ने वालों को हमेशा से दबा रही सामंती योगी सरकार ! आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ विधायक श्री रमाकांत यादव जी की संपत्ति को जबरन कुर्क करना एवं झूठे मामलों में उन्हें फसाना बेहद शर्मनाक है। भाजपा सरकार का शुरू से उद्देश्य रहा है कि विपक्ष के मजबूत नेताओं को झूठे मुकदमों में फसाया जाए। हम सभी समाजवादी लोग आदरणीय रमाकांत जी के संघर्ष में पूरी तरह से साथ हैं। यह अत्याचारी सरकार जल्द ही जनाक्रोश से सत्ता से होगी बाहर।
Dharmendra Yadav27,998 просмотров • 1 год назад

न डरेंगे , न हटेंगे जुड़ेंगे और जीतेंगे... #UPPSC_No_Normalisation
Dharmendra Yadav28,814 просмотров • 1 год назад

मैं समझता हूँ आज के दिन यदि श्रद्धेय नेताजी होते तो शायद इस धरती पर सबसे ज़्यादा प्रसन्न आज वही होते । आज आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में जो पार्टी ने विश्वास हासिल किया है जनता का , यही श्रद्धेय नेताजी का सपना रहा है। जहाँ आज आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व को…
Dharmendra Yadav33,424 просмотров • 2 лет назад