
Pankaj Chaudhary
@mppchaudhary • 40,181 subscribers
State President - Bharatiya Janata Party @BJP4UP | Union Minister of State For Finance | 7th Term Member of Parliament, Maharajganj
Shorts
Videos

सभी को और समाप्तवादियों को भी इस महिला की बात ध्यान से सुननी चाहिए। सपा राज में बहन-बेटियां घर से निकलने में डरती थीं और अपराधियों का बोलबाला था। आज भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में अपराधी सलाखों के पीछे हैं और महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यही है जंगलराज और सुशासन का फर्क। #सत्ताइस_में_सपा_साफ BJP Uttar Pradesh
Pankaj Chaudhary24,434 görüntüleme • 2 ay önce

'सपाई' नेताओं का अहंकार आज सातवें आसमान पर है। पिछड़ों के हक की बात करने का ढोंग करने वाली इस पार्टी की असलियत अब जनता के सामने आ गई है। राजभर और निषाद समाज के लिए "तुच्छ" जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना इनकी सामंती और संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। सच्चाई तो यह है कि इन्हें अपने परिवार को छोड़कर किसी अन्य समाज के व्यक्ति का राजनीति में आगे बढ़ना बर्दाश्त ही नहीं। वंचितों और शोषितों के इस घोर अपमान का हिसाब अब सूबे की जागरूक जनता स्वयं करेगी। साल 2027 के रण में प्रदेश का यही स्वाभिमानी जनमानस एकजुट होकर मतदान की चोट से इन्हें करारा जवाब देगा। "पिछड़ों के स्वाभिमान से जो टकराएगा, सत्ता तो क्या, 2027 में अपना वजूद भी नहीं बचा पाएगा।" #सत्ताइस_में_सपा_साफ BJP Uttar Pradesh
Pankaj Chaudhary18,526 görüntüleme • 4 ay önce

समाज का ऐसा कोई भी वर्ग नहीं बचा जिसे सपा के नेता राजकुमार भाटी ने अपनी भाषा से अपमानित न किया हो। कभी ब्राह्मण समाज को निशाना बनाना, कभी महिलाओं को अपमानित करना तो कभी जाट और गुर्जर समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना और अंत में अपने ही सनातन धर्म पर सवाल खड़ा कर देना, क्या यही सपा का समावेशी विकास है? जिस नेता का काम ही समाज के विभिन्न वर्गों के बीच कटुता फैलाना हो, उनके साथ मिलकर सपा द्वारा किया जाने वाला समाजवाद महज एक छलावा है। उत्तर प्रदेश की जनता इस नकली समाजवाद के ढोंग को भली-भांति समझ रही है और राजकुमार भाटी जैसे नेता अपने बयानों से सपा की असलियत उजागर करके 2027 में जनता का काम और भी आसान कर रहे हैं। #सत्ताइस_में_सपा_साफ BJP Uttar Pradesh
Pankaj Chaudhary17,037 görüntüleme • 3 ay önce

अपशब्दों की भाषा है, नीयत में है खोट, जनता अब तैयार है, देने वोट की चोट! समाजवादी पार्टी के नेताओं ने लगातार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है और समय-समय पर ब्राह्मण समाज, सनातन संस्कृति तथा राम मंदिर जैसे आस्था के प्रतीकों का विरोध कर हिंदू भावनाओं को आहत करने का काम किया है। जातियों में बाँटो और सत्ता हासिल करो की राजनीति अब जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुकी है। तुष्टिकरण और वोटबैंक की सोच पर चलने वालों को प्रदेश की जागरूक जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश अब विकास, सांस्कृतिक सम्मान और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ा है, न कि समाज को विभाजित करने वाली मानसिकता के साथ। #सत्ताइस_में_सपा_साफ BJP Uttar Pradesh
Pankaj Chaudhary13,400 görüntüleme • 3 ay önce

जनसमर्थन जब हाथ से फिसलने लगे। तब सपा के नेता ज़हर उगलने लगे।। सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ जो गंदी और घटिया भाषा इस्तेमाल की है, उससे साबित हो गया है कि सपा 'गुंडों' और 'गालीबाजों' की पार्टी है! प्रधानमंत्री किसी दल का नहीं पूरे देश का गौरव होता है। उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग करना न केवल 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की मर्यादा पर भी एक गहरा प्रहार है। #सत्ताइस_में_सपा_साफ Narendra Modi BJP BJP Uttar Pradesh
Pankaj Chaudhary10,314 görüntüleme • 3 ay önce

आज मोदी सरकार 3.0 में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। यह क्षण मेरे लिए अत्यंत गर्व और गौरव का क्षण है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री Narendra Modi जी एवं केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर पुनः विश्वास जताया, इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। महराजगंज की जनता का भी धन्यवाद, जिन्होंने मुझे निरंतर अपना समर्थन दिया। मैं आपके विश्वास को बनाए रखने तथा महराजगंज समेत राष्ट्र के विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होकर सदैव कार्यरत रहूंगा। जय हिंद! जय भारत! #NarendraModi #OathTakingCeremony #ModiCabinet #ModiAgainIn2024 #PankajChaudhary #ModiThirdTerm #BJP4IND
Pankaj Chaudhary40,875 görüntüleme • 2 yıl önce
Daha fazla içerik yok.
