𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣's banner
𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣's profile picture

𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣

@Murti_Nain30,172 subscribers

उसूलों पर जहाँ आँच आए टकराना ज़रूरी है। जो ज़िंदा हो तो फिर ज़िंदा नज़र आना ज़रूरी है।। ***“RTs are not endorsements”***

Shorts

कुत्ते की पूँछ में पतंग, कुत्ते की बदहवास सरपट दौड़..!! गली में आते-जाते बूढ़े-बच्चों सब पर भौंकने वाला कुत्ता आखिर पूँछ पर दबाव पड़ते ही रेल की तरह फर्राटे भरता हुआ भागता है। बिल्कुल सटीक उदाहरण है ये इज़राइल का, गौर से समझिए। कल तक सबको धमकी देना, सब पर हमला करना, ईरान ने पूँछ में ऐसा दर्द उठाया कि मिमियाते हुए भागा। 🤪🤪 #ceasefire #iranisraelwar

कुत्ते की पूँछ में पतंग, कुत्ते की बदहवास सरपट दौड़..!! गली में आते-जाते बूढ़े-बच्चों सब पर भौंकने वाला कुत्ता आखिर पूँछ पर दबाव पड़ते ही रेल की तरह फर्राटे भरता हुआ भागता है। बिल्कुल सटीक उदाहरण है ये इज़राइल का, गौर से समझिए। कल तक सबको धमकी देना, सब पर हमला करना, ईरान ने पूँछ में ऐसा दर्द उठाया कि मिमियाते हुए भागा। 🤪🤪 #ceasefire #iranisraelwar

516,548 次观看

आम जनता की बेबाक राय! 🔥 "देश में दो प्रकार के दीमक हैं... जुडिशरी और पॉलिटिशियंस। जब तक ये दोनों खत्म नहीं होंगे, देश का कुछ नहीं बनेगा।" क्या आप सहमत हैं?

आम जनता की बेबाक राय! 🔥 "देश में दो प्रकार के दीमक हैं... जुडिशरी और पॉलिटिशियंस। जब तक ये दोनों खत्म नहीं होंगे, देश का कुछ नहीं बनेगा।" क्या आप सहमत हैं?

141,829 次观看

अंधविश्वास मानव मस्तिष्क को इतना सम्मोहित कर देता है कि वह अपने ही अंधविश्वास को सत्यापित करने की मूर्खता में जुट जाता है। अंत में हासिल सिर्फ शारीरिक तकलीफ और जान जाने का खतरा रह जाता है। जो विश्वास मानसिकता को बेहतर न करे, वह ढकोसला है, भ्रम का मायाजाल है। #Superstition #अंधभक्ति

अंधविश्वास मानव मस्तिष्क को इतना सम्मोहित कर देता है कि वह अपने ही अंधविश्वास को सत्यापित करने की मूर्खता में जुट जाता है। अंत में हासिल सिर्फ शारीरिक तकलीफ और जान जाने का खतरा रह जाता है। जो विश्वास मानसिकता को बेहतर न करे, वह ढकोसला है, भ्रम का मायाजाल है। #Superstition #अंधभक्ति

307,945 次观看

हाजिर जवाबी एक ऐसी चीज है, जिसका जवाब 24 घंटे तक हमारे दिमाग़ से नहीं जाता। बीजेपी के सिंदूर की ऐसी चमक हमारे देश की नारियों ने बिखेरी है। बीजेपी कार्यकर्त्ता आजकल मुँह छिपाते फिर रहे हैं। आसार खतरे वाले हैं, नारी शक्ति दुर्गा रूप धारण कर रही है 🤪🤪 #OperationSindoor #ModiDisasterForIndia

हाजिर जवाबी एक ऐसी चीज है, जिसका जवाब 24 घंटे तक हमारे दिमाग़ से नहीं जाता। बीजेपी के सिंदूर की ऐसी चमक हमारे देश की नारियों ने बिखेरी है। बीजेपी कार्यकर्त्ता आजकल मुँह छिपाते फिर रहे हैं। आसार खतरे वाले हैं, नारी शक्ति दुर्गा रूप धारण कर रही है 🤪🤪 #OperationSindoor #ModiDisasterForIndia

56,299 次观看

नेहरू जी की दूरदर्शिता अद्भुत थी... इनके कद तक पहुंचने के लिए साहेब चाहे सात जनम भी लें, नहीं पहुंच पाएंगे! #JawaharlalNehru #बालदिवस

नेहरू जी की दूरदर्शिता अद्भुत थी... इनके कद तक पहुंचने के लिए साहेब चाहे सात जनम भी लें, नहीं पहुंच पाएंगे! #JawaharlalNehru #बालदिवस

30,534 次观看

बाप बड़ा न भैय्या सबसे बड़ा रुपैया... जेब में माल हो तो बिन बुलाये लंगड़ा भी भंगड़ा करते हुए आ जायेगा। फिर क्या धर्म क्या पुजारी और क्या धर्म के ठेकेदार। #Truth #Society #Reality #Hypocrisy

बाप बड़ा न भैय्या सबसे बड़ा रुपैया... जेब में माल हो तो बिन बुलाये लंगड़ा भी भंगड़ा करते हुए आ जायेगा। फिर क्या धर्म क्या पुजारी और क्या धर्म के ठेकेदार। #Truth #Society #Reality #Hypocrisy

22,830 次观看

भक्ति के बाज़ार में नए बाबा आए हैं... मिलिए अनिरुद्धाचार्य के शिष्य माधवाचार्य से...

भक्ति के बाज़ार में नए बाबा आए हैं... मिलिए अनिरुद्धाचार्य के शिष्य माधवाचार्य से...

12,317 次观看

सब कुछ बदल रहा है... लोग कॉमेडियन को सीरियस ले रहे हैं मोदीजी को मज़ाक समझ रहे हैं #AprilFoolsDay #ModiDisasterForIndia

सब कुछ बदल रहा है... लोग कॉमेडियन को सीरियस ले रहे हैं मोदीजी को मज़ाक समझ रहे हैं #AprilFoolsDay #ModiDisasterForIndia

27,725 次观看

Videos

Murti_Nain's profile picture

नरेंद्र मोदी के वाकई बुरे दिन शुरू हो चुके हैं.... अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लेटर बम फोड़ दिया है। पत्र इतना सख्त है कि बीजेपी हिल जाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से "दिमागी नक्सल" शब्द को स्पष्ट रूप से समझाने को कहा है। कैप्टन ने गंभीर सवाल पूछा है कि जब प्रधानमंत्री किसी श्रेणी की पहचान करने और उसे अलग-थलग करने की बात करते हैं, तो यह स्पष्ट होना चाहिए कि 'दिमागी नक्सल' और वैध असहमति के बीच की रेखा कहां है। पत्र में यह भी लिखा है कि लोकतंत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा आवश्यक है, लेकिन वैध असहमति को नक्सलवाद के दायरे में नहीं लाया जा सकता। एक स्पष्ट सीमा रेखा खींचनी होगी। अमरिंदर ने कहा कि परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाला छात्र, नौकरी की मांग करने वाला बेरोजगार युवक या सरकारी नीति को चुनौती देने वाला किसान मात्र विरोध प्रदर्शन करने से नक्सली नहीं बन जाता। #FarmersProtest #CJP

𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣

314,684 次观看 • 1 天前

Murti_Nain's profile picture

🔥 BIG BREAKING NEWS 🔥 नरेंद्र मोदी 2027 में राष्ट्रपति बनेंगे... संविधान में बदलाव करके राष्ट्रपति के अधिकार बढ़ाए जाएंगे। नरेंद्र मोदी पुतिन-जिनपिंग की राह पर चल पड़े हैं। नरेंद्र मोदी अगर राष्ट्रपति बनेंगे, फिर प्रधानमंत्री कौन बनेगा... अमित शाह या योगी आदित्यनाथ? बीजेपी संविधान में बड़े बदलाव करने की फिराक में है, जिससे सत्ता को अपने कब्जे से बाहर न निकलने दे। अमित शाह के रास्ते में बहुत से रोड़े हैं। उत्तर भारत में अमित शाह की स्वीकार्यता नहीं है। ऊंची जातियों में अमित शाह के नाम पर भी सहमति नहीं है, जो बीजेपी को चलाती है। योगी आदित्यनाथ RSS और BJP संगठन की पसंद नहीं हैं। मराठी और गुजरात लॉबी भी योगी के खिलाफ़ है। असल बात है क्या, SIR जैसा कोई दूसरा कदम बीजेपी जल्द तो नहीं उठाने जा रही है, जिससे चुनाव एक खानापूर्ति बनकर रह जाएगा? इस कदम की भनक कुछ सीनियर पत्रकारों और राजनीतिज्ञों को कई साल से है, होगा क्या, यह जल्द ही सामने आने लगेगा।

𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣

199,439 次观看 • 6 天前

Murti_Nain's profile picture

🔥 RSS बीजेपी का नया प्रधानमंत्री ढूंढ चुकी है... मोदी जी की छुट्टी तय है। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का पत्ता कट चुका है, कोई और चेहरा RSS तलाश चुकी है। दत्तक पुत्र को RSS वारिस नहीं चुनेगी। ये उसी चेहरे पर ही दांव लगाना चाहती थी, जो RSS की संस्कृति में रच-बसकर पल-बढ़कर आया हो। इस कसौटी पर शाह और योगी खरे नहीं उतरते। नरेंद्र मोदी का प्रयोग RSS को तभी तक सुलभ था, जब तक सत्ता और धन की उपलब्धि बढ़ती रही। 2024 के लोकसभा के रिजल्ट के बाद से ही RSS अपने काम पर लग गई थी। उत्तर प्रदेश या उत्तर भारत के किसी भी राज्य के व्यक्ति को RSS प्रधानमंत्री नहीं बनाएगी। संघ को ऐसा व्यक्ति चाहिए था, जो याचक और प्रचारक दोनों बने और कॉर्पोरेट ताकतों से भी प्रगाढ़ संबंध बनाकर चले। कई चेहरे हैं, बस RSS ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। किसी दिन बिना किसी विवाद के मोदी जी चलते बनेंगे और RSS का युवराज बीजेपी का राजा घोषित हो जाएगा।

𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣

212,606 次观看 • 12 天前

Murti_Nain's profile picture

BIG BREAKING NEWS 🔥 नितिन गडकरी और उनके बेटों ने पर्दे के पीछे से जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन की फंडिंग की है। मोदी और शाह जानकारी मिलने के बाद से ही गडकरी को निपटाने में लग गए हैं। नितिन गडकरी के दोनों बेटे इथेनोल बनाने का प्लांट चलाते हैं। दोनों का मुनाफा कई सौ करोड़ सालाना से ऊपर पहुँच चुका है। गडकरी अपने माथे पर चिपके इथेनोल का दाग धोना चाहते हैं। मौका मिलते ही जंतर-मंतर आंदोलन को पीछे से सपोर्ट करके ध्यान इथेनोल से हटाने की पूरी कोशिश की गई है। मोदी-शाह अब भाँप चुके हैं कि जो छिछालेदारी दोनों की हुई है, संसद और सार्वजनिक मंचों से दोनों गायब हैं। गडकरी को निपटाया जाएगा या कोई और फाँस गडकरी के गले में अटका दी जाएगी। #NitinGadkari #JantarMantar #Modi #Shah #EthanolPlant

𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣

519,897 次观看 • 1 个月前

Murti_Nain's profile picture

बड़ी ख़बर 🔥 सात राज्यों में 120 करोड़ का टोल टैक्स ही चोरी हो गया है। 42 टोल प्लाजा पर अवैध सॉफ्टवेयर बनाकर यह कांड कर दिया है। ईडी ने ठेकेदारों को धर दबोचा है। टोल टैक्स गुजरने वाली गाड़ियों से कटे हुए टोल भुगतान हाईवे कंपनी NHAI के खाते में न जाकर कर्मचारियों के खाते में पैसे चले जाते हैं। मुख्य साज़िशकर्ता उत्तर प्रदेश का टोल ठेकेदार आलोक सिंह है, जिसे ईडी ने धर दबोचा है। यह खेल 7 राज्यों तक पहुँच चुका था। सैकड़ों शातिर जेल जाएंगे। आलोक सिंह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जिसका फायदा उठाकर उसने टोल ठेके लिए और कर्मचारियों से मिलीभगत कर इतनी बड़ी लूट कर दी। कई टोल कंपनियों के अधिकारी भी संदेह के घेरे में हैं। सभी जाँच के घेरे में हैं।

𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣

28,026 次观看 • 2 天前

Murti_Nain's profile picture

BIG BREAKING NEWS 🔥 अमित शाह को बचाने के लिए भारत के सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता सुप्रीम कोर्ट में गिड़गिड़ाते रहे, मगर कुछ न कर पाए। मुँह की खाकर नाक रगड़ते दिखे। अब छात्रों पर हुई FIR भी वापस होंगी। 5 सितंबर के 'कॉकरोच जनता पार्टी' के अगले प्रदर्शन से पहले ही सरकार के हाथ-पाँव फूल गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 5 सितंबर के प्रदर्शन पर रोक लगाने से मना कर दिया है और किसी भी पुलिस एक्शन को भी अनुचित और अवैध बता दिया है। क्या धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब अमित शाह का नंबर है? घबराहट सुप्रीम कोर्ट तक भी है। सुप्रीम कोर्ट के कई जज बेबाक होकर सरकार पर ताने कस रहे हैं। चीफ जस्टिस भी उन्हीं की लाइन पर चल रहे हैं।

𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣

65,373 次观看 • 5 天前

Murti_Nain's profile picture

🔥 BIG BREAKING NEWS 🔥 लंदन के प्रतिष्ठित अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने बम फोड़ दिया है.... नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी होंगे योगी आदित्यनाथ, यह RSS और BJP ने तय कर लिया है। RSS प्रमुख मोहन भागवत आजकल अमेरिका में हैं, उन्हीं के सूत्रों से यह खबर सार्वजनिक की गई लगती है। गैर-मौजूदगी में ज्यादा सवाल-जवाब भी नहीं होंगे। मोदी-भक्त नेताओं के खेमे में बड़ी खलबली मची हुई है, उनके भविष्य का क्या होगा? बीजेपी में पाला पलटना और चरण-वंदना आम बात है। RSS ने संदेश प्रसारित कर दिया है। मोदी-शाह की जोड़ी की सत्ता की उल्टी गिनतियां RSS ने गिननी शुरू कर दी हैं। नरेंद्र मोदी को मार्गदर्शक मंडल में भेजने की तैयारी पूरी हो चुकी है। RSS का इतिहास रहा है कि किसी भी नेता को किनारे लगाते हुए कोई रहम नहीं किया जाता है। इस बार मोदी, शाह और गडकरी की बारी है। बीजेपी के पास योगी आदित्यनाथ का विकल्प भी RSS को नजर नहीं आ रहा है। कट्टर हिंदू छवि को भुनाने की एक नई पटकथा लिख दी गई है।

𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣

97,785 次观看 • 9 天前

Murti_Nain's profile picture

⚠️ सावधान ⚠️ वृंदावन से लापता हो रही हैं भाभियाँ.... भक्ति में डूबी महिलाएं बाबाओं के आश्रम जा रही हैं, उसके बाद गायब हो जा रही हैं। धार्मिक भक्ति के नाम पर ब्रेन वॉश किए जाते हैं या ड्रग्स की लत डलवा दी जाती है। ज्यादातर आश्रम अय्याशी और शोषण के अड्डे बने हुए हैं। कथावाचकों और बाबाओं ने वृंदावन को अपना मुख्य केंद्र बना लिया है। ज्यादातर बाबा आपराधिक मानसिकता के हैं। जमीन कब्जाना और स्त्रियों को ब्लैकमेल करना इनका मुख्य पेशा है। धार्मिक आस्था भक्ति और विवेक का कार्य है, लोग बाबाओं को पूज रहे हैं ईश्वर को छोड़कर। वृक्ष के पत्तों को पानी देने से फूल नहीं खिलते, कुछ इसी तरह का आज का धर्म हो चला है।

𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣

112,545 次观看 • 12 天前

Murti_Nain's profile picture

रिलायंस ने जियो को टेलीकॉम इंडस्ट्री को कब्ज़ाने के लिए एयरटेल को बर्बाद करने की कई बेईमान कोशिशें की थीं। जहाँ कभी भारत में 12 टेलीकॉम ऑपरेटर होते थे, जियो के आते ही भगदड़ मची और आज केवल 3 ऑपरेटर बचे हैं, जिसमें से आइडिया वोडाफोन की हालत बहुत खराब है। जियो अगर एयरटेल को रास्ते से हटा देता, फिर उसकी मोनोपॉली बाजार में चलती। अपनी मनचाही दरों पर ग्राहकों को लूटा जाता। एयरटेल आज भी जियो से बड़ी कंपनी है टेलीकॉम सेक्टर में। एयरटेल का नेटवर्क भी सबसे अच्छा है। आज भारत में मोबाइल सेवा देने का बाजार कई लाख करोड़ का है, जिसे जियो हथियाना चाहता था। 2010 में 4G डाटा ब्रॉडबैंड के स्पेक्ट्रम की नीलामी को 22 सर्किल में इंफोटेल नाम की छोटी सी कंपनी ने खरीद लिया था। पूरे देश में हंगामा मच गया, अगले ही दिन इस कंपनी का 94% हिस्सा रिलायंस ने खरीद लिया। 6 साल तक मुकेश अंबानी की यह कंपनी चुप रही। 2016 में जियो की शुरुआत की गई, फ्री कॉल, फ्री सिम, फ्री डाटा के साथ। 170 दिन में 10 करोड़ यूजर्स जियो के पास थे। लोग सस्ता डाटा एन्जॉय कर रहे थे, जियो ने बाकी कंपनियों को मार दिया। एयरटेल के मुनाफे में भी 75% की गिरावट आ गई थी। एयरटेल ने प्राइस वॉर और अफ्रीका में विस्तार से खुद को बचाया। #Reliance #Jio #Airtel

𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣

254,877 次观看 • 1 个月前

Murti_Nain's profile picture

मोदी शाह बीजेपी के उस विभीषण की तलाश में बेचैन हैं, जिसने GenZ आंदोलन और राहुल गांधी को सरकार के हर कदम की जानकारी पहले ही दे दी थी। मोदी शाह का किला अभेद हुआ करता था, जिसमें बाहर का तो क्या, BJP-RSS का आदमी भी सेंधमारी नहीं कर सकता था। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी पीछा नहीं छूट रहा है। कभी यूपी, कभी बिहार और कभी राजस्थान में युवा सड़कों पर आ जा रहे हैं, और बीजेपी को चुप रहना पड़ रहा है। राहुल गांधी ने अमित शाह को ऐसा घेरा है कि शाह मांद में दुबक गए हैं। कभी जबरदस्त हमला करने वाले अमित शाह बैकफुट पर हैं। मोदी शाह सो नहीं रहे हैं, योजना बनाने में लगे हैं कि इससे कैसे बाहर आएं। कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को बीजेपी के कुछ नेताओं ने सपोर्ट किया था, लेकिन चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣

106,603 次观看 • 14 天前

Murti_Nain's profile picture

🔥 BIG BREAKING NEWS 🔥 ZEE टीवी के मालिक सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का लोन केवल 6.5 करोड़ में माफ कर दिया गया है। 13 हजार करोड़ LIC के भी डूबे हैं, यानी 99.9% लोन माफ हो गए हैं। विजय माल्या ने भी तंज कसा है कि मेरा कुल 9 हजार करोड़ था, मुझे भी कुछ ऐसी ही स्कीम दे देते। पूरे मामले में जज नीलेश शर्मा की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बैंक कभी ये चार्ज तो कभी वो चार्ज लगाकर नागरिकों को लूटते रहते हैं, जबकि सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का लोन एक झटके में खत्म हो गया है। NCLT जैसे कानून और संस्था मोदी सरकार 2016 में किसके लिए लाई थी? अपने चहेते कॉर्पोरेट के लिए, जो देश को 20 लाख करोड़ से ज्यादा का चूना लगा चुके हैं। LIC से लोन कैसे मिला यह बेहद संदिग्ध मामला है। देश में लोन घोटालों का युग है, आप भी कॉर्पोरेट कंपनी खोलिए; मोदी सरकार आपको करोड़पति से अरबपति एक झटके में बनवा देगी।

𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣

69,080 次观看 • 9 天前

Murti_Nain's profile picture

शुगर मिलों ने एक्सपोर्ट से मोटी कमाई के लिए सरकार को अधिक उत्पादन की टोपी पहना दी, अब सरकार इज्जत का पैजामा ढूंढ रही है, मगर चीनी के दाम बेकाबू हैं। 10 लाख टन चीनी का निर्यात करके देश में चीनी की भारी किल्लत पैदा करने के बाद कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल लापता हैं। सरकार के पास चीनी का बफर स्टॉक 6 लाख टन रहता है और घरेलू खपत 28 लाख टन है। अगर निर्यात नहीं होता, तो चीनी का बफर स्टॉक बना रहता। चीनी मिलों ने कृषि मंत्रालय के अफसरों को 5 लाख टन अतिरिक्त चीनी उत्पादन का पपलू थमा दिया। अफसरों और मंत्रालय ने आइसक्रीम समझकर लपालप चाट लिया। अब हमें महंगे दामों पर ब्राजील की घटिया क्वालिटी की चीनी खानी पड़ेगी। देखा सरकारी कमाल, मोदी की सरकार का।

𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣

102,610 次观看 • 14 天前

Murti_Nain's profile picture

बड़ी ख़बर 🔥 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का सारा झूठ महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में उघाड़ कर रख दिया। तृणमूल के 20 बागी सांसदों को बैक डेट में नोटिस देना पड़ा ओम बिड़ला को। सुप्रीम कोर्ट ने भी तृणमूल के 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने ओम बिड़ला के वकीलों से पूछा है कि तय समय सीमा में नोटिस जारी क्यों नहीं किया? 19 जून को ही तृणमूल ने ओम बिड़ला के समक्ष बागी सांसदों के खिलाफ याचिका दे दी थी। बीजेपी और लोकसभा अध्यक्ष इस पर कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। आज कोर्ट में वकील ने 25 अगस्त की तारीख का नोटिस पेश किया। 2 महीने लटका कर रखने के बाद अचानक 25 अगस्त को ही नोटिस पर हस्ताक्षर क्यों किए गए? सुप्रीम कोर्ट का दबाव बनने के बाद नोटिस सामने आया। बीजेपी ने पूरा खेल रचा है, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ने लोकतंत्र की हत्या की।

𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣

62,244 次观看 • 10 天前

Murti_Nain's profile picture

Big Breaking News 🔥 राहुल गांधी का मास्टरस्ट्रोक 🔥 Rahul Gandhi ने कांग्रेस के चारों मुख्यमंत्रियों को 30 दिनों में शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को सुधारने का अल्टीमेटम दिया है, जिससे बीजेपी के खेमे में खलबली मच गई है। एजुकेशन सिस्टम का 70% राज्य सरकारों के अधीन आता है। राहुल गाँधी की यह शानदार पहल बीजेपी की सरकारों पर जबरदस्त दबाव बनाएगी। अगर कांग्रेस की राज्य सरकारें इस कार्य में सफल होती हैं, तो बीजेपी के लिए बड़ी चुनावी दिक्कतें सामने आकर खड़ी हो जाएंगी। 70% परिवारों के लिए महंगी और अव्यवस्थित शिक्षा प्रणाली चिंता को बढ़ाए हुए है। सभी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर रात-दिन चिंतित हैं। शिक्षा और परीक्षा बीजेपी को आसमान से जमीन पर ला पटकेगी। #RahulGandhi

𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣

72,140 次观看 • 12 天前

Murti_Nain's profile picture

ममता बनर्जी ने बीजेपी के ऑपरेशन लोटस का पासा एक झटके में पलट दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने सब हिला कर रख दिया है। तृणमूल कांग्रेस को लोकसभा में तोड़ने के लिए कम से कम 20 सांसदों की आवश्यकता थी। जिनकी संख्या कल तक 19 थी, वे आज घटकर केवल 17 रह गए हैं; 2 सांसद वापस ममता बनर्जी के पाले में लौट आए हैं। बीजेपी, काकोली घोष के सहारे अपनी जीत की कहानी को पक्का समझ चुकी थी, जिन्हें बीजेपी पर्दे के पीछे 10 साल पहले ही तोड़ चुकी थी। सयानी घोष और सुष्मिता देव की जोड़ी की कोशिशें भी बेकार हो गईं। अब 17 सांसदों के सहारे काकोली घोष के साथ बाकी 16 की भी सदस्यता जाएगी। इनमें से ज्यादातर सांसद महिलाएं हैं। शत्रुघ्न सिन्हा और प्रतिमा मंडल ने पूरी बाजी पलट दी है। #MamataBanerjee #BJP #OperationLotus #TMC

𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣

469,557 次观看 • 2 个月前