
Muslim Spaces
@MuslimSpaces • 66,790 subscribers
Twitter Spaces for Muslims. Meaningful audio conversations. Views expressed are speakers. Backup: https://t.co/wj5KA6ZgZx & https://t.co/8DoDPMdIkJ. RPs/LKs/SPs≠Endt.
Shorts
Videos

महाराष्ट्र: ट्रेन में एक मुस्लिम के साथ मारपीट! जबरन “जय श्री राम” बोलने के लिए मजबूर किया! नासिक में 18 सितंबर को हिंदूवादी समर्थकों ने मुंबई से उत्तर प्रदेश ट्रेन से जा रहे एक मुस्लिम के साथ मारपीट की! आरोप है कि उन्होंने उसकी चेन लूटने की कोशिश की और शर्ट फाड़कर उसे बांध दिया! उस मुस्लिम ने यह भी दावा किया कि रेलवे पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की! ⚠️TW: Disturbing & Sensitive Media⚠️
Muslim Spaces128,956 görüntüleme • 27 gün önce

“किसी मुस्लिम औरत के पेट में कोई “आतंकवादी” पल रहा हो, तो हिंदुओं की दहाड़ से उसका गर्भपात हो जाना चाहिए!” बिहार के डेहरी, रोहतास में 6 सितंबर को एक हिंदूवादी दल के नेता ने एक घृणित भाषण दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें “ऐसे जवान हिंदू आदमियों की ज़रूरत है जो मुसलमानों की छाती फाड़कर उनका दिल खा सकें!” उन्होंने हिंदुओं से इतनी ज़ोर से दहाड़ने को भी कहा कि अगर दूर किसी मुस्लिम औरत के पेट में कोई “आतंकवादी” पल रहा हो, तो उनकी दहाड़ से उसका गर्भपात हो जाए! ⚠️TW: Violent & Abusive Language⚠️
Muslim Spaces59,089 görüntüleme • 1 ay önce

“मदरसों का इस्तेमाल "आतंकवादी" को "संभालने" के लिए किया जाता है! वहां बच्चों को "इस्लाम के नाम" पर "बंदूक चलाने की शिक्षा" मिलती है!” महाराष्ट्र के मुंबई में 30 सितंबर को "सुशासन संवाद" कार्यक्रम में हिंदुवादी MLA और मंत्री ने दावा किया कि मदरसे शरिया कानून और "आतंकवाद" सिखाते हैं, उन्हें "आतंकवादी अड्डा" कहा, असम में मदरसे बंद करने के लिए असम के मुख्य मंत्री की तारीफ की, मुसलमानों पर "जिहाद" और "वोट जिहाद" में शामिल होकर सरकारी स्कीमें लेने का आरोप लगाया, और "गजवा-ए-हिंद" की कॉन्सपिरेसी थ्योरी को बढ़ावा दिया, साथ ही "डेमोग्राफिक चेंज" के बारे में डर फैलाया और दावा किया कि मुसलमान भारत को "इस्लामिक स्टेट" बनाना चाहते हैं!
Muslim Spaces25,251 görüntüleme • 16 gün önce

MP: 100 साल पुरानी शाही मस्जिद हटाने के खिलाफ दोनों याचिकाएं खारिज! रोड चौड़ीकरण का रास्ता हुआ साफ, अब निगम करेगा कार्रवाई! सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में सड़कों के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। गोपाल मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आ रही करीब 100 साल पुरानी शाही मस्जिद को हटाने के खिलाफ दायर दोनों याचिकाओं को मप्र हाई कोर्ट की इंदौर पीठ ने बुधवार को खारिज कर दिया। जस्टिस संदीप एन. भट्ट की एकल पीठ ने दोनों मामलों की एक साथ सुनवाई की और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिकाएं निरस्त कर दीं। नगर निगम की ओर से शाही मस्जिद को हटाने के लिए नोटिस जारी किए जाने के बाद से ही मुस्लिम समाज इसका विरोध कर रहा है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि मस्जिद ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की है, इसलिए इसे हटाया नहीं जाना चाहिए। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता सैय्यद अशहर अली वारसी ने कहा कि अभी विस्तृत लिखित आदेश आना बाकी है। याचिकाएं खारिज की गई हैं, लेकिन आदेश का अध्ययन करने के बाद फैसले के खिलाफ डबल बेंच या सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी।
Muslim Spaces45,358 görüntüleme • 1 ay önce

सीओ जियाउल हक हत्याकांड में CBI कोर्ट ने खारिज की कार्रवाई! 5 लोगों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी! "हमें लंबे समय से न्याय की उम्मीद थी, जो अब टूट गई है। गरीबी में बेटे को पढ़ा लिखाकर पुलिस अफसर बनाया था। कुंडा में खुलेआम उसकी हत्या कर दी गई। हमने अपना बेटा खो दिया, लेकिन उम्मीद थी कि न्याय मिलेगा। कोर्ट के आदेश से बहुत दुख हुआ है।" प्रतापगढ़ के सीओ रहे जियाउल हक के पिता हाजी शमसुल हक ने कहा। सीओ के हत्याकांड से जुड़े मामले में लखनऊ की विशेष CBI कोर्ट में दाखिल क्लोजर रिपोर्ट बीती 19 सितंबर को स्वीकार कर ली गई। इसके बाद विधायक समेत 5 लोगों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी।
Muslim Spaces31,672 görüntüleme • 29 gün önce

महाराष्ट्र: हिंदुवादी दल द्वारा मुसलमान की पिटाई! पुलिस के हवाले करके FIR भी दर्ज कराई! नेरुल, नवी मुंबई में 21 सितंबर को एक हिंदूवादी दल के सदस्यों ने एक मुसलमान के साथ मारपीट की! वे उसे 2 महीने से एक कथित रील के लिए ढूंढ रहे थे, जिसमें उस मुसलमान कथित तौर पर उस हिंदूवादी दल की "बेइज्ज़ती" की थी! ⚠️TW: Disturbing & Sensitive Media⚠️
Muslim Spaces17,699 görüntüleme • 18 gün önce

महाराष्ट्र: गौरक्षकों ने खून से लथपथ मुस्लिम मवेशी ट्रांसपोर्टर को प्रताड़ित कर गाड़ी में तोड़फोड़ की और "जय श्री राम" के नारे लगाए! धुले, नासिक में 25 सितंबर को हिंदूवादी गौरक्षकों ने मवेशी ले जा रही एक गाड़ी का पीछा किया, जिससे वह दूसरी गाड़ी से टकरा गई और मुस्लिम मवेशी ट्रांसपोर्टर और 4 अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा! ⚠️TW: Disturbing & Sensitive Media⚠️
Muslim Spaces17,791 görüntüleme • 19 gün önce

“मैने मुस्लिम लड़कियों को हिंदू लड़कों से शादी करने की बात उनका जीवन "सवारने" के लिए कही है!” हरियाणा के हांसी में 4 सितंबर को "हिंदू हुंकार सभा" के दौरान एक हिंदूवादी एडिटर-इन-चीफ़ ने मुसलमानों के खिलाफ नफ़रत भरा भाषण दिया जिसमें उन्होंने दावा किया कि भारतीय मुसलमानों के पुरखों ने तलवार के डर से धर्म बदला था, चेतावनी दी कि एक धार्मिक युद्ध होने वाला है, कहा कि इस्लाम एक धर्म नहीं हैं, हिंदू आबादी में कमी और मुसलमानों द्वारा कथित तौर पर हिंदू दौलत और प्रॉपर्टी को निशाना बनाने का डर फैलाया!
Muslim Spaces28,494 görüntüleme • 1 ay önce

“तुमने अपने घर में मुसलमान को कैसे किराए पर रखा हुआ है! तुम हिंदू हो या मुसलमान हो?” उत्तराखंड के देहरादून में 12 मई को हिंदूवादी दल के सदस्यों ने एक हिंदू परिवार को प्रताड़ित किया जिसने अपने मुस्लिम किराएदार का बचाव किया था, जिस पर इन सदस्यों ने "बांग्लादेशी" होने का आरोप लगाया! इस हिन्दू परिवार ने इन हिंदूवादी सदस्यों का सामना किया और ज़ोर देकर कहा कि वे अपना घर जिसे चाहें, उसे किराए पर देने का अधिकार रखते हैं! इस टकराव के बाद, हिंदूवादी दल के सदस्यों ने पुलिस को बुला लिया!
Muslim Spaces98,180 görüntüleme • 5 ay önce

उत्तर प्रदेश: अस्पताल के खंभों को "मज़ार का हिस्सा" बताकर तोड़ा! लाल रंग पोतकर जगह को "शुद्ध" भी किया गया! वाराणसी में 14 सितंबर की एक हिंदूवादी नेता ने एक समूह का नेतृत्व करते हुए एक सरकारी महिला अस्पताल के खंभों को मंत्रों के उच्चारण करते हुए तोड़ डाला! उन्होंने दावा किया कि ये खंभे एक मज़ार का हिस्सा है जहां हिन्दुओं को निशाना बनाकर उनका "धर्मांतरण" किया जाता था और उस जगह को "शुद्ध" करने के लिए उसपर लाल रंग पोत दिया! हालाँकि, अस्पताल निदेशक ने पुलिस और SDM को लिखे एक पत्र में स्पष्ट किया कि ये खंभे इमारत की छत से आने वाले पानी की निकासी प्रणाली का हिस्सा थे और इनका कोई भी धार्मिक महत्व नहीं है!
Muslim Spaces213,351 görüntüleme • 1 yıl önce

“अबे ओय... क्या ले जा रहा है? क्या है इसमें? साइड में गाड़ी लगा!” UP के गाज़ियाबाद में 13 जून को राष्ट्रीय हिंदू वीर सेना के एक अगड़ी जाती के नेता ने मवेशियों को ले जा रही एक गाड़ी को रोक कर उसके मुस्लिम ड्राइवर पर सोनीपत और उत्तर प्रदेश से मवेशियों की तस्करी करने का आरोप लगाया! उन्होंने उसे अपमानजनक ढंग से "मुल्ला" कहा, उससे पहचान पत्र मांगा और उसके साथ गाली-गलौज की!
Muslim Spaces70,573 görüntüleme • 4 ay önce

“मेरे पर गोलियां चलाने वालों के पैरों पर गोलियां नहीं चली, उनका स्वागत किया गया”: Asaduddin Owaisi “अतीक अहमद और उनके भाई को मारने वालों के घर पर बुलडोजर चला? किसानों को अपनी गाड़ी से रौंदने वाले का इनकाउंटर हुआ?” #bahraichencounter पर #AsaduddinOwaisi ने साधा यूपी सरकार पर निशाना
Muslim Spaces277,982 görüntüleme • 2 yıl önce

UP: पुलिस ने बरेली में 'आई लव मुहम्मद' प्रदर्शन में शामिल 13 और मुसलमान गिरफ्तार! कुल 28 मुसलमान जेल भेजा गए! कल 15 मुसलमानों को जेल भेजा गया था। परेशान दिख रहे मुसलमानों को लंगड़ाते हुए जेल वैन से बाहर लाया गया था। SSP ने कहा, "नदीम खान और 28 अन्य को गिरफ़्तार किया गया है। हम उनके पिछले मामलों की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं कि उनके ख़िलाफ़ कितने मामले दर्ज हैं और क़ानून के तहत प्रत्येक मामले की वर्तमान स्थिति क्या है। सभी संबंधित विवरणों की जाँच और सत्यापन किया जा रहा है।"
Muslim Spaces160,790 görüntüleme • 1 yıl önce

“मुसलमानों ने पिछले 100 सालों से देवबंद मदरसे की जगह पर कब्ज़ा कर रखा है! देवबंद मदरसे के नीचे 14 फीट खुदाई करने पर "उनके पिता शिव" मिलेंगे!” सहारनपुर, UP में 14 जुलाई को HRD ने दावा किया कि दारुल उलूम देवबंद असल में एक शिव मंदिर था और उसे वापस हासिल करने के लिए प्रदर्शन किया! हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड राज्य अध्यक्ष ने प्रशासन पर प्रक्रिया में देरी करने का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक जांच की मांग की! उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे त्रिशूल लेकर वापस आएंगे और दारुल उलूम में जलाभिषेक करेंगे! उन्होंने यह भी धमकी दी कि कांवड़ यात्री देवबंद तक मार्च करेंगे, जिसके बाद "सब कुछ हमारा हो जाएगा!" उन्होंने कहा कि कहीं भी मस्जिदों की ज़रूरत नहीं है और प्रदर्शनकारियों ने यह नारा भी लगाया, "लेकिन मथुरा और काशी तो बस एक झलक हैं; देवबंद अभी बाकी है!"
Muslim Spaces49,872 görüntüleme • 3 ay önce

“पाकिस्तानियों को बाहर निकालो! पाकिस्तानियों को समर्थन बर्दाश्त नहीं करेंगे!” उत्तराखंड के कारगी, देहरादून में 30 अगस्त को हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष एक मुस्लिम इलाके में एक मुस्लिम व्यक्ति से सोशल मीडिया पर उसके हज के एक वीडियो पर भिड़ने गए! उन्होंने उस मुस्लिम व्यक्ति पर पाकिस्तान को समर्थन करने का आरोप लगाया, मुस्लिम विरोधी गाली “कटुआ” का इस्तेमाल किया और नारे लगाए, जैसे “पाकिस्तान से प्यार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!” इस टकराव के बाद वहां झड़प हुई और कथित तौर पर हिंदुवादियों को मुस्लिम इलाके से खदेड़ा गया।
Muslim Spaces27,408 görüntüleme • 1 ay önce

“अगर मस्जिद खाली कर दोगे तो ठीक है वरना सील कर देंगे! यदि प्रशासन के पास समय नहीं है तो हम स्वयं सील कर देंगे!” उत्तराखंड के देहरादून में 27 मई को एक हिंदूवादी सेना के नेता ने एक इमाम को धमकी दी और मांग की कि जामा मस्जिद को खाली कर दिया जाए! उन्होंने तर्क दिया कि यह किसी मंदिर के पास मौजूद नहीं हो सकती और आरोप लगाया कि यह एक "अवैध अतिक्रमण" है! इमाम ने कहा कि संपत्ति के पास वैध दस्तावेज़ हैं, लेकिन हिंदूवादी नेता ने इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि इस मामले को अदालत में ले जाना चाहिए!
Muslim Spaces67,103 görüntüleme • 4 ay önce

“अकबर महान नहीं, क्रूर था! अगर किताब से अकबर का पाठ नही हटाया तो सड़क पर आंदोलन करेगें!” उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शिवाजी सेना के जिलाध्यक्ष राज्य सरकार का विरोध कर रहे है. कक्षा-7 की किताब में पाठ-12, अकबर महान इनके विरोध का कारण है. राज्य सरकार मानती है अकबर महान था पर शिवाजी सेना उसे क्रूर शासक बताते हुए उसके 4 किस्से बता रहे है.
Muslim Spaces40,081 görüntüleme • 3 ay önce

“मेरा बेटा आतंकी कैसे हो सकता है? उसने सिर्फ इतना कहा था कि वह बाहर जा रहा है!” लखीमपुर, उत्तर प्रदेश के सिंगाही थाना क्षेत्र के झाला कस्बे मोहम्मद सुहैल (23) को गुजरात एटीएस द्वारा कथित आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किए गए पिता सलीम ने कहा। सलीम ने आगे बताया कि जब पुलिस घर पहुंची, तभी उन्हें पता चला कि उनका बेटा किसी आतंकी गतिविधि के आरोप में पकड़ा गया है। उन्होंने कहा,“मैं तो ट्रैक्टर मैकेनिक हूं, एक बेटा पढ़ाई कर रहा है और दूसरा AC का मैकेनिक है। हमारे घर का किसी गलत चीज़ से कोई वास्ता नहीं है!" गुजरात में पकड़े गए आरोपी सुहैल की बहन ने रोते हुए अपने भाई को निर्दोष बताते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस उसके दूसरे छोटे भाई को पूछताछ के लिए लेकर गई है और उसे उम्मीद है हमारे साथ इंसाफ होगा हमारा भाई ऐसा नहीं।
Muslim Spaces107,227 görüntüleme • 11 ay önce

“में बिहार की आवाम का शुक्रगुजार हूं”: Asaduddin Owaisi AIMIM के बिहार चुनाव में 5 सीटें जीतने पर #AsaduddinOwaisi ने कहा, "मेंने कहा था Tejashwi Yadav भाजपा को नहीं हरा सकते हैं। M-Y समीकरण में मुसलमान सिर्फ वोट डालने वाले बन के रह गए हैं। हमें अपना राजनीतिक नेतृत्व खड़ा करना होगा।"
Muslim Spaces104,357 görüntüleme • 11 ay önce