
Muslim Voice Cell
@MuslimVoiceCell • 5,433 subscribers
Voice of the Muslim Community ✊ | Education • Unity • Rights | For positive change and awareness | DMs Open l Instagram I'd : Muslim Voice Cell
Shorts
Videos

📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश मोहम्मद आफताब ने अपने Instagram अकाउंट @anam_aftab_ पर वीडियो साझा करते हुए लिखा— “आज 9 अगस्त 2026 को डूब रहे 3 लोगों की जान बचाने का मौका मिला। अल्हम्दुलिल्लाह, तीनों सुरक्षित हैं। किसी की जान बचाने से बढ़कर कोई नेक काम नहीं।” इंदिरा नहर में डूब रहे तीनों युवक गैर-मुस्लिम समुदाय से थे। मोहम्मद आफताब, अज़मत खान और कमलेश जायसवाल ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में उतरकर तीनों युवकों की जान बचाई। इंसानियत सबसे पहले—जहां किसी की जान बचाने का सवाल हो, वहां मज़हब नहीं देखा जाता। Aftab
Muslim Voice Cell135,732 Aufrufe • vor 4 Tagen

📍मोदीनगर, गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) मोदीनगर में तीन महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो जारी करने वाले मनीष सिंह का कहना है कि गाय ले जाने के आरोप में बीजेपी और हिंदू संगठन से जुड़ी बताई जा रही सपना अग्रवाल और उसके साथ मौजूद लोगों ने तीनों महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट की। वीडियो में पिट रही महिलाएं कहती सुनाई देती हैं, "अगर हम गलत हैं तो हमें पुलिस चौकी ले चलो, पुलिस जांच कर ले। अगर हम दोषी निकलें तो हमारे खिलाफ कार्रवाई कर देना।" इसके बावजूद उनके साथ मारपीट जारी रही। मनीष सिंह का कहना है कि उन्होंने यह घटना खुद रिकॉर्ड की और सवाल उठाया कि कानून अपने हाथ में लेकर महिलाओं की पिटाई करने का अधिकार आखिर किसने दिया। उन्होंने पूरे मामले में निष्पक्ष पुलिस कार्रवाई की मांग की।
Muslim Voice Cell280,537 Aufrufe • vor 10 Tagen

📍 हरिद्वार, उत्तराखंड भीड़तंत्र का डरावना चेहरा! एक व्यक्ति हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन कांवड़ियों की भीड़ ने उसकी एक न सुनी और उसके साथ मारपीट की। आखिर हम किस समाज की तरफ बढ़ रहे हैं, जहाँ भीड़ के सामने इंसान की जान और इज़्ज़त की कोई कीमत नहीं रह गई?
Muslim Voice Cell67,977 Aufrufe • vor 4 Tagen

📍 वायरल वीडियो Instagram यूजर RB Jaat ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा— “आज हम रास्ता भटक गए थे… तभी हमें दो छोटे मुस्लिम बच्चे मिले। उन्होंने सिर्फ इतना नहीं कहा कि ‘सीधे चले जाइए’… बल्कि अपनी साइकिल उठाई और लगभग डेढ़–दो किलोमीटर तक हमारी कार के आगे-आगे कच्चे रास्ते पर चलते रहे। हर मोड़ पर रुकते, पीछे मुड़कर देखते कि हम साथ आ रहे हैं या नहीं… और तब तक नहीं रुके, जब तक हमें सही जगह नहीं पहुँचा दिया। उनकी उम्र शायद 13 साल होगी, लेकिन उनका दिल बहुत बड़ा था। आज फिर यक़ीन हुआ कि धर्म इंसान की पहचान हो सकता है, लेकिन इंसानियत उसकी असली पहचान होती है। नफ़रत की बातें करना आसान है, लेकिन किसी अजनबी के लिए अपनी मेहनत, अपना समय और अपनी ऊर्जा लगाना… यही असली इंसानियत है। उन दोनों बच्चों का दिल से शुक्रिया। ❤️ दुआ है, उनकी यही नेक सोच हमेशा बनी रहे।”
Muslim Voice Cell70,899 Aufrufe • vor 6 Tagen

🚨 एक महिला ने नफ़रत की दुकान चलाने वालों से सीधा सवाल किया, तो पूरी अकड़ निकल गई! 📍 दिल्ली अभिषेक ठाकुर कथित तौर पर सोनम वांगचुक और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ़ आपत्तिजनक बयानबाज़ी कर रहा था। तभी एक महिला ने सामने आकर सीधा सवाल दाग दिया “तुम्हारी क्वालिफिकेशन क्या है?” बस फिर क्या था… बड़े-बड़े दावे करने वाला शख्स सवाल सुनकर इधर-उधर देखने लगा और वहां से निकलता नजर आया। नफ़रत फैलाना आसान है, लेकिन सवालों का सामना करना हर किसी के बस की बात नहीं!
Muslim Voice Cell149,768 Aufrufe • vor 18 Tagen

📍 जंतर मंतर, नई दिल्ली पहले CJP समर्थक छात्रों से धर्म पूछा, गाली-गलौज की, धमकाया, मारपीट की और माफ़ी मंगवाई। अब दूसरे वीडियो में सत्यम पंडित प्रदर्शन कर रहे छात्रों को “कटमुल्ला” और “देश में दंगे कराने वाला” बताते हुए खुलेआम लाठी से “लाल करने की धमकी” दे रहा है। पहले मारपीट, अब खुलेआम धमकी दिल्ली पुलिस कब कार्रवाई करेगी?
Muslim Voice Cell151,542 Aufrufe • vor 20 Tagen

I come from two Indias. एक भारत वो है, जहाँ पुलिस वर्दी में कांवड़ उठाकर गंगाजल भरने जाना आस्था की अभिव्यक्ति माना जाता है। और दूसरा भारत वो है, जहाँ बागपत के SI इंतसार अली को दाढ़ी रखने पर निलंबित किया जाता है, TSI अफाक खान पर धार्मिक संदर्भ देने पर विभागीय कार्रवाई होती है, और जी. अब्दुल खादर इब्राहिम को भी अपनी दाढ़ी के कारण सज़ा झेलनी पड़ती है। जब आस्था की इज़्ज़त और नियमों का पैमाना पहचान देखकर बदलने लगे, तो समझ लीजिए सवाल सिर्फ़ वर्दी का नहीं, बल्कि बराबरी के सिद्धांत का है। #AllEyesOnIndianMuslim
Muslim Voice Cell99,925 Aufrufe • vor 15 Tagen

📍 गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश हिंदुत्व रक्षा दल से जुड़े प्रिंस ठाकुर ने श्रावण के महीने में चिकन ले जा रहे मुस्लिम बुजुर्ग के साथ पुलिस की मौजूदगी में मारपीट और गाली-गलौज की। बुजुर्ग का चिकन भी फेंक दिया गया। इसके बाद पुलिस ने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय मुस्लिम बुजुर्ग को ही हिरासत में ले लिया।
Muslim Voice Cell36,358 Aufrufe • vor 6 Tagen

📍गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में सैलून की ओपनिंग पर कुरानख्वानी कराना मुस्लिम किराएदार को भारी पड़ गया। दुकान मालिक संदीप बघेल ने हंगामा खड़ा कर पुलिस बुला ली और शिकायत दर्ज करा दी। अगर अपनी धार्मिक परंपरा निभाना भी विवाद बन जाए, तो धार्मिक आज़ादी का मतलब क्या रह जाता है?
Muslim Voice Cell52,269 Aufrufe • vor 9 Tagen

📍 जंतर-मंतर, नई दिल्ली राष्ट्रीय वीर हिन्दू सेना के अध्यक्ष सत्यम पंडित ने पहले युवकों की पिटाई का वीडियो खुद गर्व से पोस्ट किया गाली दी, धमकाया, माफी मंगवाई। अब जब थू-थू हुई, तो अपनी गुंडागर्दी छिपाने के लिए पीड़ितों पर ही 'शराब पीने' और 'भगवान के अपमान' का झूठा और बेबुनियाद देशविरोधी राग अलाप रहे हैं। कैमरे पर सरेआम 'गर्दन काटने' की धमकी और कानून हाथ में लेने की खुली घोषणा करने वाला यह शख्स कौन सा कानून चला रहा है? क्या अपनी हिंसा को सही ठहराने का यही घटिया तरीका बचा है?
Muslim Voice Cell86,346 Aufrufe • vor 18 Tagen

📍 ऋषिकेश, देहरादून | 24 जुलाई ऋषिकेश में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के सदस्यों ने एक घर में जुमे की नमाज़ पढ़ रहे कुछ लोगों के यहां पहुंचकर उन्हें परेशान किया। नमाज़ को “गैरकानूनी” बताते हुए उनसे पहचान पत्र दिखाने की मांग की गई। घर में नमाज़ पढ़ना कब से गैरकानूनी हो गया?
Muslim Voice Cell80,398 Aufrufe • vor 20 Tagen

📍 उत्तर प्रदेश एक देश, एक कानून… फिर ये दोहरे मापदंड क्यों? मैनपुरी में ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर 50 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा में निकले। ट्रैफिक पुलिस की बड़ी भूमिका रही और इंस्पेक्टर भोले की भक्ति में डूबे नजर आए। वहीं कन्नौज में ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर आफ़ाक़ खान ने कॉलेज में बेटियों की सुरक्षा पर बात करते हुए पैग़म्बर मुहम्मद ﷺ का ज़िक्र किया और कहा “जिस घर में बेटी पैदा होती है, उस घर में रहमत बरसती है।” वीडियो वायरल हुआ, शिकायत की गई कि वर्दी में धार्मिक शिक्षा दी जा रही है और कन्नौज SP ने उन्हें लाइन हाज़िर कर दिया। अगर वर्दी में धार्मिक आस्था का प्रदर्शन गलत है, तो नियम सबके लिए बराबर क्यों नहीं? एक देश, एक कानून या दोहरे मापदंड?
Muslim Voice Cell13,376 Aufrufe • vor 3 Tagen

📍 पूठ, महर्षि वाल्मीकि सरकारी अस्पताल, दिल्ली 5 अगस्त का मामला है। अस्पताल से शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि मुस्लिम महिला से डॉक्टरों ने कथित तौर पर अभद्र भाषा में बात करते हुए कहा “और कोई काम नहीं, सिर्फ बच्चे पैदा करना जानती हो।” अस्पताल में एडमिट महिला के पति बादशाह खान का आरोप है कि विरोध करने पर परिजनों के साथ गार्डों ने मारपीट की और वीडियो बनाए जाने पर मोबाइल तक छीन लिया।
Muslim Voice Cell24,970 Aufrufe • vor 6 Tagen

📍 कनखल, हरिद्वार (उत्तराखंड) उत्तराखंड में लिंचिंगस्तानी इंसाफ! युवती से मिलने पहुंचे युवक शादाब पर आरोप लगाकर 10–12 दबंगों ने कानून को जेब में रख लिया। आरोप है कि घर में घुसकर बेरहमी से पीटा, गले में कुत्ते का पट्टा डाला और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर जिला अस्पताल भेजा। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है, जबकि वायरल वीडियो और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सवाल सीधा है क्या इस देश में भीड़ ही अदालत बन गई है? सिर्फ आरोप लगते ही किसी को पीटने, अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने वालों पर सख्त कार्रवाई कब होगी? कानून भीड़ नहीं, संविधान चलाएगा या नहीं?
Muslim Voice Cell95,387 Aufrufe • vor 26 Tagen

🚨 देवबंद को लेकर हिन्दू रक्षा दल का बड़ा ऐलान 📍 देवबंद, सहारनपुर (यूपी) हिन्दू रक्षा दल के नेता ललित शर्मा ने ऐलान किया है कि आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान संगठन के कार्यकर्ता देवबंद पहुंचकर जलाभिषेक का कार्यक्रम करेंगे। आख़िरकार शासन-प्रशासन ऐसे उकसाऊ ऐलान करने वालों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं करता?
Muslim Voice Cell48,305 Aufrufe • vor 16 Tagen
0:32
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

📍 कनॉट प्लेस, दिल्ली सत्यम पंडित के बाद अब ऋषिकेश शुक्ला जैसे भगवाधारी गुंडों का नंगा नाच शुरू हो गया है! मिल्टन हाउस में एक छात्र को बेरहमी से पीटकर वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर “मोदी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान 🚩” लिखकर रील चमका रहे हैं। कानून जेब में रखकर खुलेआम दहशतगर्दी फैलाना इनका नया पैटर्न बन गया है। इन अपराधियों को बचाने में पुलिस क्यों सुस्त बैठी है? क्या अब CJP को इसकी गिरफ्तारी के लिए धरना देना पड़ेगा? Delhi Police इन गुंडों को तुरंत गिरफ्तार करो!
Muslim Voice Cell51,944 Aufrufe • vor 18 Tagen

अगर आप मुसलमान हैं, तो साल में 1–2 बार सड़क पर ईद की नमाज़ भी पढ़ें तो आपको नसीहतें मिलेंगी और बड़े-बड़े नेता "सबक सिखाने" वाले भाषण देंगे। लेकिन आस्था के नाम पर सड़क पर घंटों बैठना, सोना, शेर-ओ-शायरी करना और अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डालना कई जगह सामान्य बना दिया जाता है। ऊपर से पुलिस सेवा-सत्कार करती नज़र आती है।
Muslim Voice Cell40,502 Aufrufe • vor 14 Tagen

🚨 हरिद्वार में फिर लिंचिंगस्तानी इंसाफ! शादाब के साथ मारपीट, गले में कुत्ते का पट्टा डालकर जान से मारने की धमकी दी गई। अब एक और वीडियो सामने आई है, जिसमें कथित आरोपियों के चेहरे साफ़ दिखाई दे रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इन चेहरों पर कार्रवाई करती है या नहीं। कानून भीड़ नहीं, संविधान चलाता है।
Muslim Voice Cell63,511 Aufrufe • vor 26 Tagen