
Muslim Voice Cell
@MuslimVoiceCell • 8,839 subscribers
Voice of the Muslim Community ✊ | Education • Unity • Rights | For positive change and awareness | DMs Open l
Shorts
Videos

📍डोडा, जम्मू-कश्मीर GMC डोडा में हिजाब/अबाया विवाद के बीच पुलिस अधिकारी तारिक ने छात्रों को धार्मिक नारे लगाने से मना करते हुए कहा “नारे-तकबीर, अल्लाह हू अकबर… यह हॉस्पिटल है, सिर्फ आपके लिए नहीं है।” उन्होंने कहा कि अबाया को लेकर प्रोटोकॉल की जांच जरूरी है और पहले शिकायत का सत्यापन होगा। छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग करते रहे। तारिक ने कहा कि अगर डॉक्टर मधु की गलती सामने आती है तो कार्रवाई होगी, जरूरत पड़ी तो FIR भी दर्ज होगी। छात्र अपनी बात रख रहे हैं और पुलिस अपनी प्रक्रिया निभा रही है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुस्लिम हैं, पुलिस अधिकारी तारिक मुस्लिम हैं और प्रदर्शन कर रहे छात्र भी मुस्लिम हैं फिर भी सभी अपने-अपने फर्ज की बात कर रहे हैं। BJP शासित राज्यों में “जय श्री राम” या दूसरे धार्मिक नारे लगाने वालों को पुलिस कब इसी तरह रोकती हुई नजर आती है? और जब किसी पर सिर्फ “लव जिहाद” या धर्म परिवर्तन का आरोप लगता है, तो आरोप लगते ही एनकाउंटर कर दिया जाता है और घर बुलडोजर से जमींदोज कर दिया जाता है। वहां कार्रवाई पहले होती है, सत्यापन बाद में। यहां पुलिस अधिकारी पहले जांच और सत्यापन की बात कर रहे हैं। यही फर्क साफ दिखाई देता है।
Muslim Voice Cell201,047 views • 1 day ago

📍जम्मू-कश्मीर | डोडा GMC डोडा की मुस्लिम इंटर्न सोबिया तबस्सुम ने डॉक्टर मधु पर धार्मिक पहचान और हिजाब को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सोबिया का दावा है कि उसे पिछले 5 साल से परेशान किया जा रहा है और हालिया घटना में हाथ पकड़कर वार्ड से बाहर निकाला गया। मामले को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन ने लिखित शिकायत लेकर कमेटी से जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Muslim Voice Cell185,133 views • 1 day ago

📍मेखना गाँव, बिहार एक बुजुर्ग मुस्लिम की मौत के बाद उनके जनाज़े को खेतों के बीच से ले जाने से रोके जाने का दावा सामने आया है। “मतलब इंसानियत कहाँ गिर गई है? अब एक मुसलमान अपने ही देश में अपना कब्र तक पहुँच नहीं पाएगा। जीते जी उसको सताओ दाढ़ी-टोपी बोल के, अब्दुल पंक्चर वाला बोल के, मरने के बाद उसके जनाज़ा को तो सुकून दो।”
Muslim Voice Cell28,652 views • 1 day ago

📍 गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश सत्यम पंडित को आखिर किसने अधिकार दिया कि सड़क पर किसी से पूछें नाम क्या है, कहाँ से खरीदा और कितने का खरीदा? कल तक गाय के नाम पर पूछताछ होती थी, अब टोपी देखकर मुसलमान समझ आए तो मुर्गा, मछली, बकरा या घोड़ा भी सवालों के घेरे में? शासन-प्रशासन बताए कानून सड़क पर कौन चला रहा है?
Muslim Voice Cell97,154 views • 4 days ago

📍Shamirpet, Telangana Until recently, such incidents of intimidation and forced closure of meat shops by goons were mostly seen in Uttar Pradesh. Now, a similar incident has surfaced from Shamirpet. Strict legal action should be taken against the person who identifies himself in the video as Sampath Mudiraj. Telangana Police Cyberabad Police Asaduddin Owaisi
Muslim Voice Cell57,042 views • 2 days ago

📍 खोड़ा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश कृष्णा ठाकुर 40 किलो का सिंघल पसली नशेड़ी और उसके अन्य साथी एक युवक के साथ मारपीट करते हुए मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक गालियां दे रहे हैं। वीडियो में “मुल्लियां” और “72 हूर” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर खुलेआम धार्मिक अपमान किया जा रहा है। कानून का खौफ खत्म करने वालों को आखिर किसका संरक्षण मिला हुआ है? धर्म के नाम पर इस तरह की गुंडागर्दी और खुलेआम नफरत फैलाने वालों पर कानून का शिकंजा कसना बेहद जरूरी है। कानून का खौफ खत्म करने वालों को आखिर किसका संरक्षण मिला हुआ है? POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD UP POLICE कृपया वीडियो का संज्ञान लेकर सभी आरोपियों पर तत्काल निष्पक्ष कार्रवाई करें।
Muslim Voice Cell309,193 views • 1 month ago

📍 North Kolkata, West Bengal 45 days without water: 5,000 people face a crisis Around 5,000 people live in Jyotinagar Colony, with locals saying nearly 95% of the population is Muslim. Five public taps have reportedly remained dry for around 45 days. Residents are forced to depend on the Ganga or pay for costly water tankers. Despite repeated complaints, a permanent solution is yet to come. 45 days without water — who is responsible? Asaduddin Owaisi Mohammed Zubair Md Asif Khan
Muslim Voice Cell135,160 views • 16 days ago
1:45
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

📍उज्जैन, मध्य प्रदेश शाही मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे करीब 9 फीट लंबे और 4 फीट चौड़े हिस्से को मस्जिद कमेटी/मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद हटाना शुरू किया। इसी दौरान विरोध और पथराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, 5 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। #SaveUjjainShahiMosque
Muslim Voice Cell23,716 views • 3 days ago

📍 दिल्ली जब एक हिंदू मां अपनी 2 साल की SMA Type-1 से जूझ रही बच्ची को लेकर मस्जिद पहुंची, तो वहां लोगों ने उसका धर्म नहीं पूछा, सिर्फ उसकी मजबूरी देखी और मदद के लिए हाथ बढ़ाया। इलाज का खर्च करीब ₹9 करोड़ बताया जा रहा है, परिवार ₹6.33 करोड़ जुटा चुका है। क़ुरआन कहता है: “जिसने एक जान बचाई, गोया उसने पूरी इंसानियत को बचाया।” - सूरह अल-माइदा 5:32 लेकिन दूसरी तरफ़ तस्वीर का दूसरा पहलू भी देखिए, रात के अंधेरे में मस्जिदों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। एक तरफ़ मस्जिद में इंसानियत बचाने की कोशिश हो रही है, दूसरी तरफ़ सरकारों की बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। मस्जिदों को मिटाने से इंसानियत नहीं मिटेगी।
Muslim Voice Cell52,201 views • 8 days ago

📍 गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश इंदिरापुरम के क्लब में देर रात हंगामा, हिंदू संगठन के लोगों ने लगाए गंभीर आरोप; फिर सामने आया पैसे मांगने का स्क्रीनशॉट देर रात हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोग इंदिरापुरम के एक क्लब में पहुंचे, जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वायरल वीडियो में संगठन से जुड़े लोग आरोप लगाते नजर आ रहे हैं कि रात के ढाई बजे तक क्लब चल रहा है, बिना अनुमति के शराब और हुक्का परोसा जा रहा है और लड़कियां भी मौजूद हैं। साथ ही पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया। इसी बीच ‘लक्स कैफे’ की ओर से सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया, जिसमें क्लब संचालकों से कथित तौर पर पैसे मांगे जाने की बात कही गई है। स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सवाल पूछा गया— “क्या इनको पैसे देने से ये सारे अवैध काम वैध हो जाएंगे?” साथ ही एक नंबर का जिक्र करते हुए लिखा गया कि एक बार इस नंबर पर कॉल करके देखिए, पता चल जाएगा कि ये नंबर किसका है। अब मामला सिर्फ क्लब के नियम-कायदे तोड़ने के आरोपों तक सीमित नहीं है। पैसे मांगने का दावा सही है तो पैसे किसने मांगे और किसके नाम पर मांगे गए? गाजियाबाद पुलिस को पूरे मामले की जांच कर स्थिति साफ करनी चाहिए।
Muslim Voice Cell121,096 views • 19 days ago

📍मेरठ, उत्तर प्रदेश हिमांशु तेवतिया को सुनिए। मेरठ में 16,000 से ज्यादा प्रॉपर्टी और 600 से ज्यादा कॉलोनियों पर कार्रवाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा “इनमें मुसलमान कोई नहीं है भाई, हिंदू खतरे में हैं, जल्दी आ जाओ।” उन्होंने सवाल उठाया कि कार्रवाई गरीब किसान और मिडिल क्लास पर क्यों, उन नेता-मंत्रियों और अफसरों पर क्यों नहीं जिनके संरक्षण में ये कॉलोनियां कटी थीं? “वोट के टाइम पर ये नेता-मंत्री हाथ जोड़-जोड़ के तलवे चाटने आवे हैं, लेकिन आज इस गरीब आदमी की कोई सुनवाई नहीं।”
Muslim Voice Cell42,299 views • 7 days ago

सामने मुसलमान देखते ही इन्हें अपना धर्म याद आता है। चार मुस्लिम बुजुर्ग शांतिपूर्वक बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी दोनों युवक उनके पास पहुंचे और श्री राम भजन गाना शुरू कर दिया। इन दोनों का Instagram ID @ramauma_judwa है। आस्था का सम्मान अपनी जगह है, लेकिन किसी की दाढ़ी-टोपी देखकर उसके पास जाकर इस तरह भजन गाना क्या इसे सहज धार्मिक अभिव्यक्ति माना जाए?
Muslim Voice Cell103,669 views • 17 days ago

📍मुजफ्फरपुर, बिहार Raja Ray के वीडियो में बुर्का पहनी युवती को मोटरसाइकिल पर बैठाकर मंदिर के बाहर “Hindu Muslim Love Marriage” लिखकर रील बनाई गई। दूसरे वीडियो में मंदिर में फेरे लेते और सड़क पर हथियार दिखाकर कार रोकते हुए भी नजर आता है। कंटेंट बनाने के नाम पर कोई कुछ भी करे, लेकिन बुर्के को रील और मनोरंजन का हिस्सा न बनाए। इस्लाम में बुर्का/पर्दा मुस्लिम महिलाओं की हया, मर्यादा और धार्मिक आस्था से जुड़ा पहनावा है, कोई मज़ाक या रील का प्रॉप नहीं। Muzaffarpur Police Bihar Police बाइक नंबर BR06CP3686 और वीडियो के आधार पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करे। Instagram ID: @raja_ray_7272
Muslim Voice Cell42,204 views • 7 days ago

हिंदू बच्ची के इलाज के लिए मस्जिद के बाहर हिंदुओं ने की क्राउडफंडिंग, 6 करोड़ से ज्यादा की मदद! राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी मोहित मलिक ने बताया कि एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हिंदू बच्ची के इलाज के लिए जुमे की नमाज़ के बाद मस्जिद के बाहर हिंदुओं ने क्राउडफंडिंग की और 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद जुटाई गई। हिंदू संगठनों पर सवाल उठाते हुए बोले “पता नहीं जितने भी दल हैं आसपास, वे नजर नहीं आते मुझे। वो नजर इसलिए नहीं आते क्योंकि उनको काम ही वो करने हैं जिससे दंगा फैले।” उन्होंने कहा “ऐसे काम भी किसी के उठाकर दिखा दिया करो… सब कुछ दिखाने में क्या आफत आ रही है भाई आपको?”
Muslim Voice Cell46,427 views • 8 days ago

📍 सहारनपुर, उत्तर प्रदेश इसमें शक नहीं कि सहारनपुर में मस्जिद के डिमोलिशन से हमारा नुकसान हुआ है। एक अच्छी-खासी आबाद मस्जिद हमसे छीन ली गई। मगर इस कार्रवाई के पीछे खड़े लोगों को इससे ज़रा भी सियासी फायदा होता नज़र नहीं आ रहा। उल्टे मिजॉरिटी हिन्दू समुदाय से भी मस्जिद के हक़ में आवाज़ें उठी हैं। यानी जिस मकसद को साधकर यह कार्रवाई की गई थी, उसमें कामयाबी तो नहीं मिली, उल्टे बदनामी और बढ़ गई। रही मस्जिद की बात, तो कानूनी एतबार से मस्जिद कमेटी का पक्ष मजबूत है। हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक यह लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। आप कह सकते हैं कि पिछले दस-बारह सालों में अदालतों ने अपना वक़ार खोया है, मगर आज भी अदालतों का भ्रम बाकी है, अदालतों का डर बाकी है। मुमकिन है मौजूदा सत्ता के दौरान इंसाफ मिलने में देर हो, तारीख़ पर तारीख़ मिलती रहे। लेकिन सत्ता बदलते ही अदालतों का वक़ार भी लौटेगा और इंसाफ भी मिलेगा। इंशाअल्लाह।
Muslim Voice Cell125,914 views • 23 days ago

📍 उज्जैन, मध्य प्रदेश रातभर उज्जैन की तारीख़ी शाही मस्जिद के बाहर मुसलमान डटे रहे। पास में बुलडोज़र और पोकलैंड जैसी मशीनें मौजूद थीं। सवाल उन सेक्युलर लोगों से है, जो कुछ दिन पहले जंतर-मंतर पर टोपी पहनकर खाना खिला रहे थे आज शाही मस्जिद के लिए आपकी आवाज़ कहाँ है? सवाल झोली भर-भरके मुसलमानों के वोट लेने वाली सेक्युलर पार्टियों से भी है आज जब मस्जिद के सामने बुलडोज़र खड़ा है, तो आपके नेता कहाँ हैं? अल्लाह शाही मस्जिद की हिफ़ाज़त फ़रमाए और वहाँ डटे लोगों को अपनी अमान में रखे। आमीन। #SaveUjjainShahiMosque
Muslim Voice Cell18,685 views • 3 days ago

📍मोदीनगर, गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) मोदीनगर में तीन महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो जारी करने वाले मनीष सिंह का कहना है कि गाय ले जाने के आरोप में बीजेपी और हिंदू संगठन से जुड़ी बताई जा रही सपना अग्रवाल और उसके साथ मौजूद लोगों ने तीनों महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट की। वीडियो में पिट रही महिलाएं कहती सुनाई देती हैं, "अगर हम गलत हैं तो हमें पुलिस चौकी ले चलो, पुलिस जांच कर ले। अगर हम दोषी निकलें तो हमारे खिलाफ कार्रवाई कर देना।" इसके बावजूद उनके साथ मारपीट जारी रही। मनीष सिंह का कहना है कि उन्होंने यह घटना खुद रिकॉर्ड की और सवाल उठाया कि कानून अपने हाथ में लेकर महिलाओं की पिटाई करने का अधिकार आखिर किसने दिया। उन्होंने पूरे मामले में निष्पक्ष पुलिस कार्रवाई की मांग की।
Muslim Voice Cell281,363 views • 1 month ago

📍 डेहरी, रोहतास, बिहार VHP स्थापना दिवस के मंच से VHP-बजरंग दल नेता अभिषेक राजा का बेहद खतरनाक और आपत्तिजनक भाषण सामने आया। अभिषेक राजा ने कहा कि उन्हें ऐसे “young Hindu men” चाहिए जो “मुसलमानों का सीना चीरकर उनका दिल खा जाएं।” इसके बाद उन्होंने हिंदुओं से इतनी जोरदार दहाड़ लगाने की बात कही कि अगर दूर किसी मुस्लिम महिला के गर्भ में कोई “आतंकवादी” पल रहा हो, तो उनकी दहाड़ से उसका गर्भपात हो जाए। मुसलमानों के खिलाफ खुले मंच से ऐसी हिंसक और अमानवीय भाषा क्या यही कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द है? अब सवाल पुलिस और प्रशासन से है ऐसे भाषण पर कार्रवाई कब होगी?
Muslim Voice Cell85,108 views • 19 days ago