
Nayab Saini
@NayabSainiBJP • 143,023 subscribers
Chief Minister Of Haryana
Shorts
Videos

हरियाणा हरि प्रकृति और परमात्मा का प्रदेश है। मेरा सौभाग्य है कि सर्वसम्मति से मुझे भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है और हमें सेवक बनकर अपने 2.80 करोड़ परिवार-जनों की सेवा का अवसर मिल रहा है। आज हम सब का सौभाग्य है दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi जी का मार्गदर्शन और नेतृत्व हमारे पास है। एक बार फिर डबल इंजन की सरकार में हरियाणा को कैसे नॉन-स्टॉप अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया जाए इस मिशन के लिए काम करना है। हम सभी कार्यकर्ता इस प्रक्रिया के साथ,सेवा के इस मिशन के साथ जुड़कर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। आज एक बार फिर जब पार्टी ने मुझे अवसर दिया है तो यहां पर केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में पधारे देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी, मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी और केंद्रीय मंत्री श्री Manohar Lal जी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं और हर हरियाणवी परिवार-जन को मैं ये भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारी सरकार सेवा,सुशासन,सामानता और गरीब कल्याण के लिए समर्पित होकर काम करेगी।
Nayab Saini259,610 次观看 • 1 年前

काफिला जनता की एक आवाज़ पर रुकता है। 🙏 हरियाणा मेरा परिवार है और परिवार के हर सदस्य की बात सुनना मेरी जिम्मेदारी है। यमुनानगर से लाडवा जाते समय रादौर में ग्रामीणों और किसान भाइयों ने सड़क की समस्या को लेकर अपनी बात रखनी चाही, तो काफिला रुकवाकर उनसे मुलाकात की और उनकी पूरी बात सुनी। 🤝 मैं मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि मुख्यसेवक के रूप में हरियाणा की सेवा कर रहा हूं। इसलिए मेरे प्रदेश का कोई भी व्यक्ति कहीं भी, कभी भी मुझसे मिलकर अपनी बात रख सकता है। 💬 आपकी परेशानी सुनना मेरा कर्तव्य है और उसका समाधान कराना मेरी जिम्मेदारी। जनता-जनार्दन के बीच रहना और उनकी बात सुनना ही मेरे लिए सच्ची जनसेवा है।
Nayab Saini13,128 次观看 • 22 天前
