NEFOWA's banner
NEFOWA's profile picture

NEFOWA

@nefowaoffice18,111 subscribers

Nefowa is social organization fighting for the rights of Home Buyers against builder atrocity & working towards uplifting of the Social welfare of the society.

Shorts

एक बार फिर एक मूर्ति चौक पर जुटे आक्रोशित घर खरीददार। प्राधिकरण, प्रशासन के कुंभकर्णी नींद तोड़ने के लिए भरी हुंकार। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए आदेश के बाद भी रुकी रजिस्ट्री पर प्रशासन की रहस्यमयी चुप्पी के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी। #KabHogiRegistry #KabMilegaApnaGhar

एक बार फिर एक मूर्ति चौक पर जुटे आक्रोशित घर खरीददार। प्राधिकरण, प्रशासन के कुंभकर्णी नींद तोड़ने के लिए भरी हुंकार। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए आदेश के बाद भी रुकी रजिस्ट्री पर प्रशासन की रहस्यमयी चुप्पी के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी। #KabHogiRegistry #KabMilegaApnaGhar

26,152 Aufrufe

Videos

nefowaoffice's profile picture

माननीय CP Noida महोदया, DCP Central Noida POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR UP POLICE कृपया संज्ञान लें। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। सिर्फ उफैरिया मॉल ही नहीं, बल्कि पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में खुलेआम शराब का सेवन, देर रात तक अवैध रेहड़ी-पटरी का संचालन, असामाजिक गतिविधियाँ तथा अवैध मसाज पार्लरों का संचालन लगातार जारी है। स्थानीय निवासियों द्वारा इन समस्याओं की कई बार SHObisrakh Central Noida से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण लोगों में निराशा एवं असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। खुले में शराब पीने वालों तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई न होने से ऐसे लोगों के हौसले और अधिक बढ़ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों परिवार सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में रहने का अधिकार रखते हैं। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो मजबूर होकर स्थानीय निवासी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठाने के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।

NEFOWA

27,528 Aufrufe • vor 1 Monat

nefowaoffice's profile picture

, Narendra Modi PMO India Yogi Adityanath Manohar Lal Ministry of Housing and Urban Affairs #Metro4GreaterNoidaWest केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को निरस्त किए जाने से नाराज निवासियों ने आज सेक्टर-71 चौराहे के समीप नोएडा एक्सटेंशन की ओर जाने वाले अंतिम मेट्रो पिलर के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का आयोजन नेफोवा (NEFOWA) द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय रेसिडेंट्स ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए मोटी रस्सी से मेट्रो पिलर को खींचकर नोएडा एक्सटेंशन की ओर ले जाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार डीपीआर निरस्त होने से क्षेत्र के लाखों निवासियों में भारी निराशा है। नेफोवा अध्यक्ष Abhishek Kumar ने बताया कि “ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। बार-बार डीपीआर निरस्त करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लाखों लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि मेट्रो परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी देकर कार्य शुरू किया जाए।” प्रदर्शन में शामिल निवासियों ने बताया कि वे रोजाना भीषण ट्रैफिक जाम से जूझते हैं, जबकि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। पिछले 10 वर्षों से मेट्रो को लेकर केवल वादे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नजर नहीं आ रही।‌आज के प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की तथा केंद्र एवं राज्य सरकार से गुहार लगाया कि मेट्रो हमारी आवश्यकता है और इसे अब और ज्यादा विलंब किए बिना कार्य शुरू होना चाहिए। आज सभी निवासियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मेट्रो परियोजना को स्वीकृति नहीं दी गई, तथा कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके अलावा 26 अप्रैल को हजारों की संख्या में निवासी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। टीम नेफोवा

NEFOWA

12,744 Aufrufe • vor 5 Monaten

nefowaoffice's profile picture

प्राप्त जानकारी के अनुसार Yogi Adityanath सरकार ने श्री Amitabh Kant जी की अध्यक्षता में गठित समिति की सिफारिशें लागु करने को मंजूरी दे दी है। जिन घर खरीददारों को कब्ज़ा मिल गया है, या फ्लैट तैयार है और पुरे पैसे दे चुके हैं, उनकी रजिस्ट्री का रास्ता साफ़ हो गया है। 2012 में NCRPB की स्वीकृति के बाद लगभग ग्यारह साल बाद ऐसा मौका आया है जब घर खरीददारों के घर में एक और दिवाली मनने वाली है। लगभग ढाई लाख घर खरीददारों को राहत मिलने की उम्मीद है। हम दो साल जीरो पीरियड के स्वीकृति का भी स्वागत करते हैं, निश्चित रूप से इससे भी अधूरे प्रोजेक्ट पुरे होंगे और घर खरीददारों को राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट की पूरी रिपोर्ट जल्दी आ जाएगी, उसे पढ़ने बाद जल्द मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे। ये सबकुछ घर खरीददारों के ढृढ़ निश्चय और अनवरत संघर्ष का नतीजा है, बहुत बड़ी जीत है तमाम साथियों की।✌️

NEFOWA

23,896 Aufrufe • vor 2 Jahren

nefowaoffice's profile picture

समस्या सार्वजानिक परिवहन न होने की तो है ही। रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों और बेतरतीब ऑटो वालों की भी है। लेकिन बिल्डरों की कब्जे वाली मानसिकता सबसे बड़ा कारण है लम्बे जाम का। एक उदाहरण एक मूर्ति चौक पे लगने वाला भयंकर जाम है। कोने पर दो मॉल बन रहे हैं, टाउन सेंट्रल और युफैरिया, संलग्न वीडियो और फोटो में आप खुद देखें ये क्या कर रहे हैं। कब्जा कर सड़क की बेतरतीब ऊंचाई, सर्विस लेन पर कब्ज़ा, सड़क पर पार्किंग, गमले और गेट। सब से बड़ी बात बैरिकेडिंग - क्या सार्वजानिक सड़क को इस तरह बंद किया सा सकता है ? इस तरह के अतिक्रमण को मुक्त करने जैसे छोटे छोटे उपाय, बड़ी राहत दे सकते हैं। Ritu maheshwari Aman Deep Duli @VISHURAJASINGH Noida Traffic Police ACP Traffic Noida Chandra Prakash Mishra Greater Noida Industrial Development Authority CP Noida DCP Central Noida Yogi Adityanath CM Office, GoUP S.P. Goyal, Chief Secretary, GoUP

NEFOWA

11,883 Aufrufe • vor 3 Jahren

nefowaoffice's profile picture

बिल्डरों की मनमानी पर लगाम आखिर कब लगेगी आदरणीय Yogi Adityanath जी. सालों साल बीत जाता है पर बिल्डर सोसाइटी एओए को हैंडोवर नहीं करता और अपनी मनमानी चलाता है। क्योंकि मकसद साफ है, करोड़ों रुपए का मुनाफा मेंटेनेंस से हर साल! बिल्डर के रूप मे नासूर बन गई समस्या को तत्काल दूर करें Ritu maheshwari मैम, क्योंकि यह तानाशाही दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।पंचशील ग्रीन्स 2 सोसाइटी के बिल्डर अनुज चौधरी का मानना है कि सोसाइटी में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जूडो कराटे, स्केटिंग की ट्रेनिंग दिलवाना कमर्शियल एक्टिविटी है। Saumya I.A.S. Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority Government of UP PMO India S.P. Goyal, Chief Secretary, GoUP Manish Kumar Verma,IAS DM NOIDA Gautam Buddha Nagar Pankaj Singh Dhirendra Singh Tejpal Nagar Dr. Mahesh Sharma Surendra Singh Nagar Bhupendra Singh Chaudhary

NEFOWA

11,116 Aufrufe • vor 3 Jahren

Keine weiteren Inhalte verfügbar