
NEFOWA
@nefowaoffice • 18,111 subscribers
Nefowa is social organization fighting for the rights of Home Buyers against builder atrocity & working towards uplifting of the Social welfare of the society.
Shorts
Videos

माननीय CP Noida महोदया, DCP Central Noida POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR UP POLICE कृपया संज्ञान लें। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। सिर्फ उफैरिया मॉल ही नहीं, बल्कि पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में खुलेआम शराब का सेवन, देर रात तक अवैध रेहड़ी-पटरी का संचालन, असामाजिक गतिविधियाँ तथा अवैध मसाज पार्लरों का संचालन लगातार जारी है। स्थानीय निवासियों द्वारा इन समस्याओं की कई बार SHObisrakh Central Noida से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण लोगों में निराशा एवं असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। खुले में शराब पीने वालों तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई न होने से ऐसे लोगों के हौसले और अधिक बढ़ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों परिवार सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में रहने का अधिकार रखते हैं। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो मजबूर होकर स्थानीय निवासी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठाने के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।
NEFOWA27,528 views • 1 month ago

चेरी काउंटी चौकी इंचार्ज सुनील कुमार जी की बॉडी लैंग्वेज वीडियो में देखिए. उनके हिसाब से जो भी रेसिडेंट इनसे बात कर रहा है वह राजनीति कर रहा है. इसी तरह पिछली बार यह रेसिडेंट की मीटिंग सोसाइटी के अंदर में नहीं होने देने के लिए पूरा दबाव बनाए थे जो कि डीसीपी ओर SHO साहब के हस्तक्षेप के बाद संभव हो सका था। POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR
NEFOWA240,720 views • 3 years ago

, Narendra Modi PMO India Yogi Adityanath Manohar Lal Ministry of Housing and Urban Affairs #Metro4GreaterNoidaWest केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को निरस्त किए जाने से नाराज निवासियों ने आज सेक्टर-71 चौराहे के समीप नोएडा एक्सटेंशन की ओर जाने वाले अंतिम मेट्रो पिलर के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का आयोजन नेफोवा (NEFOWA) द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय रेसिडेंट्स ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए मोटी रस्सी से मेट्रो पिलर को खींचकर नोएडा एक्सटेंशन की ओर ले जाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार डीपीआर निरस्त होने से क्षेत्र के लाखों निवासियों में भारी निराशा है। नेफोवा अध्यक्ष Abhishek Kumar ने बताया कि “ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। बार-बार डीपीआर निरस्त करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लाखों लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि मेट्रो परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी देकर कार्य शुरू किया जाए।” प्रदर्शन में शामिल निवासियों ने बताया कि वे रोजाना भीषण ट्रैफिक जाम से जूझते हैं, जबकि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। पिछले 10 वर्षों से मेट्रो को लेकर केवल वादे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नजर नहीं आ रही।आज के प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की तथा केंद्र एवं राज्य सरकार से गुहार लगाया कि मेट्रो हमारी आवश्यकता है और इसे अब और ज्यादा विलंब किए बिना कार्य शुरू होना चाहिए। आज सभी निवासियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मेट्रो परियोजना को स्वीकृति नहीं दी गई, तथा कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके अलावा 26 अप्रैल को हजारों की संख्या में निवासी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। टीम नेफोवा
NEFOWA12,744 views • 5 months ago

यह किसी नेता की रैली नहीं बल्कि अपने घरों की रजिस्ट्री एवं पजेशन की मांग को लेकर रोष प्रकट करने के लिए आम जनता का अनोखा प्रदर्शन है. यदि शासन में तनिक भी शर्म बची है तो तत्काल लोगों की इस मांग को स्वीकार करते हुए सालों से लंबित इस मांग को पूरी करे. Yogi Adityanath S.P. Goyal, Chief Secretary, GoUP
NEFOWA29,851 views • 3 years ago

सांसद महोदय Dr. Mahesh Sharma जी, लाखों होम बायर्स के बहुप्रतीक्षित मांग को आपने संसद में उठाया उसके लिए आभार.वैसे केंद्र व राज्य दोनों जगह BJP की ही सरकार है.अतः उम्मीद करते हैं कि इस समस्या के निराकरण होने तक आप चैन से नहीं बैठेंगे. Yogi Adityanath PMO India Amit Shah
NEFOWA29,822 views • 3 years ago

प्राप्त जानकारी के अनुसार Yogi Adityanath सरकार ने श्री Amitabh Kant जी की अध्यक्षता में गठित समिति की सिफारिशें लागु करने को मंजूरी दे दी है। जिन घर खरीददारों को कब्ज़ा मिल गया है, या फ्लैट तैयार है और पुरे पैसे दे चुके हैं, उनकी रजिस्ट्री का रास्ता साफ़ हो गया है। 2012 में NCRPB की स्वीकृति के बाद लगभग ग्यारह साल बाद ऐसा मौका आया है जब घर खरीददारों के घर में एक और दिवाली मनने वाली है। लगभग ढाई लाख घर खरीददारों को राहत मिलने की उम्मीद है। हम दो साल जीरो पीरियड के स्वीकृति का भी स्वागत करते हैं, निश्चित रूप से इससे भी अधूरे प्रोजेक्ट पुरे होंगे और घर खरीददारों को राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट की पूरी रिपोर्ट जल्दी आ जाएगी, उसे पढ़ने बाद जल्द मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे। ये सबकुछ घर खरीददारों के ढृढ़ निश्चय और अनवरत संघर्ष का नतीजा है, बहुत बड़ी जीत है तमाम साथियों की।✌️
NEFOWA23,896 views • 2 years ago

.Insolvency and Bankruptcy Board of India Ministry of Finance Ministry of Corporate Affairs Nirmala Sitharaman Nirmala Sitharamanoffc Kindly take corrective action against #NCLT appointed #IRP Hitesh Goel for Supertech Limited or else NEFOWA will be forced to stage demonstration on IBBI office. Kindly initiate IT/ED/CBI enquiry against Hitesh Goel as realestate market is buzzing with news of Hitesh Goel buying a flat in DLF Camellias, Gurgaon worth 40+ Cr. Ecovillage-1 Residents are being forced to fetch water in buckets giving feel of slums. Earlier residents were forced with POWERLESS day and night for continuous 30 long Hours. People stuck in Lift for 15-20 min. 15 vehicles badly damaged due to basement flooding. Society's main entrance gate was closed. #IRP Hitesh Goel was appointed for benefit of homebuyers but seems he is only interested in his own personal profit. He is not taking any corrective step against GRAVITY despite of numerous complaints on daily basis. Resident's have started accusing Hitesh Goel of CORRUPTION and COLLUSION with maintenance agency GRAVITY.
NEFOWA10,977 views • 1 year ago

उक्त घटना आम्रपाली लेजर पार्क की है, जहां गार्ड के झुंड ने मिलकर रेजिडेंट को बुरी तरीके से मारा है। CP Noida मैडम आपसे निवेदन है कि उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए इस गार्ड एजेंसी को ब्लैक लिस्ट किया जाना चाहिए. क्या गार्ड एजेंसी गार्ड को रखने से पहले उनको प्रॉपर ट्रेनिंग देती है या फिर सिर्फ गुंडे,मावलियों तथा बाउंसरों को ये सुरक्षा एजेंसी भर्ती करते हैं? NBCC (India) Limited
NEFOWA18,778 views • 2 years ago

Flat buyers staged a protest at Ek Murti Chowk, demanding flat registry, possession, and revocation of notices served to homebuyers by the police. They raised slogans against Birakh police and called upon Yogiji and Modiji for intervention. The protest will continue until the issues are resolved. #FlatBuyersProtest #HousingIssues #JusticeNeeded #KabHogiRegistry #KabMilegaApnaGhar
NEFOWA15,666 views • 3 years ago

समस्या सार्वजानिक परिवहन न होने की तो है ही। रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों और बेतरतीब ऑटो वालों की भी है। लेकिन बिल्डरों की कब्जे वाली मानसिकता सबसे बड़ा कारण है लम्बे जाम का। एक उदाहरण एक मूर्ति चौक पे लगने वाला भयंकर जाम है। कोने पर दो मॉल बन रहे हैं, टाउन सेंट्रल और युफैरिया, संलग्न वीडियो और फोटो में आप खुद देखें ये क्या कर रहे हैं। कब्जा कर सड़क की बेतरतीब ऊंचाई, सर्विस लेन पर कब्ज़ा, सड़क पर पार्किंग, गमले और गेट। सब से बड़ी बात बैरिकेडिंग - क्या सार्वजानिक सड़क को इस तरह बंद किया सा सकता है ? इस तरह के अतिक्रमण को मुक्त करने जैसे छोटे छोटे उपाय, बड़ी राहत दे सकते हैं। Ritu maheshwari Aman Deep Duli @VISHURAJASINGH Noida Traffic Police ACP Traffic Noida Chandra Prakash Mishra Greater Noida Industrial Development Authority CP Noida DCP Central Noida Yogi Adityanath CM Office, GoUP S.P. Goyal, Chief Secretary, GoUP
NEFOWA11,883 views • 3 years ago

बिल्डरों की मनमानी पर लगाम आखिर कब लगेगी आदरणीय Yogi Adityanath जी. सालों साल बीत जाता है पर बिल्डर सोसाइटी एओए को हैंडोवर नहीं करता और अपनी मनमानी चलाता है। क्योंकि मकसद साफ है, करोड़ों रुपए का मुनाफा मेंटेनेंस से हर साल! बिल्डर के रूप मे नासूर बन गई समस्या को तत्काल दूर करें Ritu maheshwari मैम, क्योंकि यह तानाशाही दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।पंचशील ग्रीन्स 2 सोसाइटी के बिल्डर अनुज चौधरी का मानना है कि सोसाइटी में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जूडो कराटे, स्केटिंग की ट्रेनिंग दिलवाना कमर्शियल एक्टिविटी है। Saumya I.A.S. Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority Government of UP PMO India S.P. Goyal, Chief Secretary, GoUP Manish Kumar Verma,IAS DM NOIDA Gautam Buddha Nagar Pankaj Singh Dhirendra Singh Tejpal Nagar Dr. Mahesh Sharma Surendra Singh Nagar Bhupendra Singh Chaudhary
NEFOWA11,116 views • 3 years ago
No more content to load