
Neha Singh Rathore
@nehafolksinger • 509,583 subscribers
Fighting to restore the honour of Bhojpuri that has been ripped off by the sleazy movie songs. Contact 📩 : [email protected]
Shorts
Videos

सुनो Adam Poswolsky न्यूज़, मैं कोई कॉsल गर्ल या प्रॉस्टिट्यूsट नहीं हूँ. जब भाजपा का आईटी सेल मेरा हौसला नहीं तोड़ पाया तो तुम जैसे गोदी मीडिया को कमान सौंप दी? पहले भाजपा के नेता बेटियों की इज्जत ख़राब करते थे, अब तुम लोग भी बेटियों की इज्जत लूटोगे? इतनी हिम्मत? इतनी बेशर्मी? ये बात यहीं खत्म नहीं होगी Adam Poswolsky बेटियों का सम्मान तुम लोगों के लिए खेल का सामान हो गया है? Narendra Modi NCW
Neha Singh Rathore1,977,639 views • 1 day ago

नमस्कार अश्विनी वैष्णव Ashwini Vaishnaw जी. आज मैं कोई पॉलिटिकल सटायर करने नहीं आई हूँ. मैं स्पष्ट और सीधी बात करूँगी. आप इस देश के सूचना और प्रसारण मंत्री हैं और मैं इस देश की एक साधारण लड़की हूँ. हमारी विचारधारा निश्चित रूप से अलग है, लेकिन क्या इस वजह से किसी ABP News को ये अधिकार मिल जाता है कि वो फ़र्ज़ी ख़बर चलाकर मुझे वेश्या कह दे? जी हाँ अश्विनी जी…ABP News ने अपनी एक झूठी रिपोर्ट में मुझे कॉल गर्ल और प्रॉस्टिट्यूट कहा. उन्होंने मेरे ख़िलाफ़ फ़ेक न्यूज़ चलाई और मेरा मान-मर्दन किया. अश्विनी वैष्णव जी! आपके घर में भी बेटियाँ होंगी! आपके परिवार में भी बहनें होंगी! क्या आपको उनके लिए डर नहीं लगता? क्या ये देश महिलाओं के लिए और ज़्यादा असुरक्षित नहीं हो गया है? क्या न्यूज़ चैनलों पर मंत्रालय की कोई लगाम नहीं बची है? आप लोगों की चुप्पी खलती है. Ministry of Information and Broadcasting
Neha Singh Rathore253,721 views • 1 day ago
0:32
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

ABP News न्यूज़ वालों…भाजपा की दलाली और नमक का हक़ अदा कर रहे हो या दलाली खाकर तुम्हारा पेट नहीं भरा जो बेटियों का सम्मान खाना चाहते हो? मुझे प्रॉस्टिट्यूsट कहते हो? अब तुम लोग बताओगे कि मैं किस हॉस्टल में रहती थी और कहाँ प्रॉस्टिट्यूsशन करती थी. ये बात यहीं खत्म नहीं होगी. NCW Narendra Modi Amit Shah
Neha Singh Rathore402,222 views • 1 day ago

माफ़ी माँगने से क्या होगा दलाल ABP News ? जो अफ़वाह उड़ा दिए हो वो ख़त्म हो जाएगी क्या? मैंने विरोध किया तो माफ़ी माँग रहे हो! जो बेटियाँ विरोध नहीं कर सकतीं उनको तो तुम आत्महत्या करने पर मजबूर कर दोगे? तुम्हारी बदमाशी से मेरी गरिमा को जो ठेस पहुँची है उसकी कोई माफ़ी नहीं है. कोर्ट में मिलते हैं. Narendra Modi NCW
Neha Singh Rathore361,846 views • 1 day ago
0:46
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

ABP News ने फ़र्ज़ी ख़बर चलाकर मुझे प्रॉस्टिट्यूsट कहा, और अब मुझसे मेरा रेट पूछा जा रहा है. क्या एबीपी न्यूज़ का माफ़ीनामा लोगों के दिमाग़ में मेरे ख़िलाफ़ बैठ चुकी अफ़वाहों को ख़त्म कर देगा? क्या माफ़ीनामा लिखने से अपराध ख़त्म हो जाता है? एबीपी न्यूज़ की खबर में मेरा नाम गलती से नहीं आया था. पूरी की पूरी खबर ही मुझे डिफ़ेम करने के लिए गढ़ी गई थी. ये सुपारी जर्नलिज़्म है जिसका उद्देश्य ही व्यक्ति का का मान-मर्दन करना और आईटी सेल को सपोर्टिंग कंटेंट-स्क्रीनशॉट देना होता है. इनकी फ़र्ज़ी ख़बर के स्क्रीनशॉट हमेशा ऑनलाइन मौजूद रहेंगे और इन्हें हमेशा मेरे ख़िलाफ़ यूज़ किया जाएगा. क्या मेरे इस नुक़सान की भरपाई इनके माफ़ीनामे से हो जाएगी? मुझे माफ़ी नहीं न्याय चाहिए. NCW
Neha Singh Rathore135,621 views • 1 day ago

वोटचोरी और प्रोटेस्ट की ख़बरों के बीच अयोध्या के राम मंदिर की चोरी का मुद्दा पूरी तरह दब चुका है. एपिस्टीन फ़ाइल्स पर भी कोई बात नहीं कर रहा है. बीफ कंपनियों से चंदा, इलेक्टोरल बांड घोटाला, और अब IDBI बैंक का बड़ा हिस्सा बिकने की ताजी खबर भी चर्चा से बाहर है. भाजपा की यही तो खासियत है! आपको बांग्लादेश और पाकिस्तान के मुद्दे पकड़ाकर भारत का बैंक बेच दिया जाएगा और आपको कानोकान खबर नहीं होगी. भरोसा नहीं हो रहा तो जाकर गूगल कीजिए! पता कीजिए बैंक बिका या बचा!🤔
Neha Singh Rathore40,056 views • 2 days ago

ई रिक्शा लेकर पैसा कमाओ, नौकरी के चक्कर में मत पड़ो - बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री यूपी
Neha Singh Rathore282,091 views • 21 days ago

धर्मेंदर के बाद अबकी ज्ञानेश के बारी बा…🇮🇳💪 Narendra Modi Amit Shah
Neha Singh Rathore117,386 views • 9 days ago

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे से क्या बदल जाएगा? एक ज्ञानेश जाएगा तो दूसरा ज्ञानेश आ जाएगा! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से क्या बदल गया? सारी समस्याओं की जड़ एक ही आदमी है, और जब तक वो रहेगा, तब तक वोटचोरी और भ्रष्टाचार की ये लंका नहीं जलेगी. Narendra Modi Amit Shah
Neha Singh Rathore68,094 views • 6 days ago

भारत को रास्ता दिखाना बांग्लादेश के वश की बात नहीं है. हमारे पास गौतम बुद्ध, महात्मा गांधी और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जैसे पथप्रदर्शक मौजूद हैं. हमारे पास पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसे अंतरराष्ट्रीय नेताओं की ग्लोबल समझ है. भारत ख़ुद हमेशा से पूरी दुनिया को रास्ता दिखाता रहा है. इस भाजपा सरकार ने देश की दुर्दशा न कर रखी होती तो भारत आज भी पूरी दुनिया का नेतृत्व करता. ये भ्रष्टाचारी सरकार जिस दिन जाएगी, भारत एक बार फिर से दुनिया भर को राह दिखायेगा. जय हिन्द जय भारत.🇮🇳
Neha Singh Rathore33,816 views • 3 days ago

अंकिता भंडारी की हsत्या के चार साल बीत चुके हैं. अंकिता को न्याय तो नहीं मिला लेकिन उनसे ‘स्पेशल सर्विस’ माँगने वाले ‘VIP’ को सरकार ने ऊँचा पद ज़रूर दे दिया. सरकार में बैठे लोग डंके की चोट पर पूरे देश को चैलेंज दे रहे हैं कि दम हो तो बेटी बचा के दिखाओ! Narendra Modi Amit Shah
Neha Singh Rathore49,141 views • 4 days ago

इस आंदोलन में आपके फ़ेवरिट क्रिकेटर्स कहाँ हैं? आपके प्रिय भजन गायक, कथावाचक, कवि और कवियत्री कहाँ ग़ायब हैं? क्या उन्हें करोड़ों भारतीयों के वोटों की डकैती पर कुछ भी नहीं कहना है? कहाँ गायब हैं आपके कनाडा कुमार जी? कहाँ हैं आपके क्रिकेट के भगवान? सदी के महानायक कहाँ सोए हैं?🤔
Neha Singh Rathore76,752 views • 8 days ago