जगद्गुरु निग्रहाचार्य / JagadGuru Nigrahacharya ™'s banner
जगद्गुरु निग्रहाचार्य / JagadGuru Nigrahacharya ™'s profile picture

जगद्गुरु निग्रहाचार्य / JagadGuru Nigrahacharya ™

@Nigrahacharya5,857 subscribers

श्रीनिग्रहागमसम्मत निग्रहसम्प्रदाय के श्रीकामाख्या कामरूपपीठान्तर्गत आज्ञाधिकारीमण्डल के जगद्गुरु निग्रहाचार्य | आर्यावर्त सनातन वाहिनी 'धर्मराज' के महानिदेशक

Videos

Nigrahacharya's profile picture

सन्दर्भ तो समझ ही गये होंगे ! मुख्य बात, वह सन्तों का मंच नहीं था। संघ-भाजपा की कई अवैध सन्तानें वहां धर्माचार्य का चोला ओढ़कर अपने बाप की चापलूसी में बैठी थीं। चर्चा निकली भाजपा के देशद्रोही दोगलेपन और आतंकवादी संस्था UGC के नीचतापूर्ण अत्याचारों पर। बस, उसमें कुछ ने उत्तराधिकार में अधिक मांग लिया तो बाकी भड़क गए, इससे अधिक कुछ नहीं अतः गुलामों को सन्त न कहा जाए। ऋतम्भरा, उमा भारती वैसे वर्णाश्रमविरोधियों को भगवा पहनकर साध्वी बनाने और व्यासपीठ को विकृत करने के समय मठाधीशों ने यदि विरोध किया होगा तो धर्म की यह दुर्गति नहीं होती। साढ़े तीन वर्ष पूर्व जब मैंने ऋतम्भरा को फट्कारा था तो लोग मुझे सन्तनिन्दक और वामपन्थी बोलने लगे थे ! बोलते रहो, ढोंगियों को सन्त बोलोगे तो वे सन्त नहीं हो जायेंगे। Old Video Reuploaded Original Dated - 9th November, 2022 ऋतम्भरा के वक्तव्य पर हमने जो आपत्ति की थी, उसके कारण मन्दसौर के संघ पदाधिकारी मुझसे क्रोधित हो गए। मेरे विष्णुपुराणप्रवचन में आयोजकों के बुलाने पर भी अधिकतर लोग नहीं आए। उन्हें हिन्दू मानकर बुलाया गया था, वे किस संस्था से हैं, इसके आधार पर नहीं। किन्तु प्रतीत हुआ कि उन लोगों के लिए उनकी पहली पहचान आरएसएस और दूसरी पहचान हिन्दू होना है। ऐसे लोग वस्तुतः भगवान् की दिव्य कथा के पात्र सम्भवतः नहीं होंगे, अन्यथा कथा का निमन्त्रण मिलने पर व्यक्ति धर्म देखता है, संस्था नहीं। मुझसे एक व्यक्ति ने आकर कहा कि संघ के लोग बहुत नाराज़ हैं आपसे, बात दिल्ली तक पहुंच गयी है। मैंने कहा, तुम बात को जापान तक पहुंचा दो, उससे हमें क्या ? अयोध्या के कारसेवकों ने अपने भगवान् श्रीराम के लिए प्राण त्यागे थे या इमाम-ए-हिन्द के लिए ? सौ वर्ष प्राचीन एनजीओ हमें धर्म सिखा रही है ? संस्था को धर्म के अनुसार होना है, धर्म संस्था के अनुसार नहीं होता। #निग्रहाचार्य #Nigrahacharya #शंकराचार्य #UGC_काला_कानून_वापस_लो #UGC_Exposed

जगद्गुरु निग्रहाचार्य / JagadGuru Nigrahacharya ™

23,757 просмотров • 5 месяцев назад