
Nirmal Pareek
@nirmal_pareek93 • 2,620 subscribers
काम का ठिया - @thelitmusnews (द लिटमस) Journalist । Ex- @rpbreakingnews | Ex- @JagranNews Ex- @news24tvchannel | All tweets & RT's are personal.
Shorts
Videos

BJP विधायक के बेटे का एक और कारनामा! "MLA हंसराज पटेल के बेटे का फोन आया, उन्होंने सिपाही को गाली दी, ट्रांसफर की धमकी दी...कुछ ही देर में 7-8 गाड़ियों में 40-50 लोग आए और टीम के साथ हाथापाई की...पकड़े गए आरोपी को जबरन छुड़ाकर ले गए" - आबकारी थाने के SI पदम सिंह #Rajasthan
Nirmal Pareek76,006 views • 1 year ago

एक ट्वीट के लिए 16 घंटे और 9 मिनट कैसे लग गए? क्या अशोक गहलोत यहां भी कोई खेल कर रहे हैं? क्या ACB के अधिकारियों से फीडबैक लेकर पोस्ट कर रहे हैं? क्या JJM घोटाले में अशोक गहलोत शामिल नहीं थे? जिस नेता के लिए महेश जोशी ने अपना करियर दांव पर लगाया, गहलोत के कहने पर 25 सितंबर को आलाकमान के खिलाफ जाकर कई नेताओं से दुश्मनी पाली... अगर कुछ गड़बड़ी की भी है तो हिस्सा पहुंचाया ही होगा, लेकिन आज संकट के समय उस नेता की गिरफ्तारी के ठीक 16 घंटे बाद ट्वीट आता है! इस पोस्ट में गहलोत ने 261 शब्द लिखे हैं, और गिरफ्तारी को 960 मिनट हो गए, मतलब 1 शब्द लिखने में अशोक गहलोत को 3.7 मिनट लगी! (नोट:- वीडियो 25 सितम्बर, 2022 की घटना के समय के हैं) #Rajasthan
Nirmal Pareek20,162 views • 3 months ago

MLA ऋतु बनावत का सवाल- "कलेक्टर टीना डाबी ने किसके दबाव में आकर सम्मानित किया?" जब मैंने ये सवाल उठाया, तो एक सिरफिरा 𝐃𝐄𝐄𝐏𝐀𝐊 𝐁𝐈𝐒𝐇𝐍𝐎𝐈 𝐈𝐍𝐂🇮🇳 मुझे धमकी दे रहा था, अब खुद MLA विधानसभा परिसर में सवाल उठा रही हैं, अब इसका जवाब तो पुलिस, बाड़मेर प्रशासन और स्पीकर को देना पड़ेगा! #Rajasthan
Nirmal Pareek31,221 views • 7 months ago

'यहां कोई भी बेटी ड्रॉप आउट नहीं होनी चाहिए...' भगवान देवनारायण मंदिर में दर्शन करने के बाद, सूबे के मुखिया भजनलाल शर्मा जब ब्यावर के देवमाली गांव में किसान रामलाल गुर्जर के घर पहुंचे, तो उन्होंने बेहद सख्त लहजे में कलेक्टर को पास बुलाया और दो टूक कहा कि- 'इस माटी की एक भी बच्ची का स्कूल छूटना नहीं चाहिए!' विधायक और प्रशासनिक अमले को नसीहत देते हुए सीएम ने साफ कहा कि अब दफ्तरों से निकलकर नियमित गांवों की धूल छाननी होगी, क्योंकि हर बेटी का सपना सरकार की जिम्मेदारी है! #Rajasthan Bhajanlal Sharma
Nirmal Pareek12,209 views • 2 months ago

भिवाड़ी में एक अवैध फैक्ट्री में आग लगती है, धमाका होता है और 7 लोगों की मृत्यु हो जाती है! जब साथी पत्रकार महेंद्र जी ग्राउंड रिपोर्ट करने जाते हैं, उसी समय दंभ से भरा APRO अतर सिंह आता है और पत्रकार को "यूट्यूबर" कहकर बाहर निकाल देता है! क्या राजस्थान में यूट्यूबर बैन हैं? क्या यूट्यूब चैनल पर ग्राउंड रिपोर्ट करना प्रतिबंधित है? जिला कलेक्टर, सूचना विभाग और मुख्यमंत्री जी को तुरंत इस घटना पर एक्शन लेना होगा! #Rajasthan District Collector, Khairthal-tijara CMO Rajasthan
Nirmal Pareek24,373 views • 6 months ago

जो काम वर्षों से करते रहे, अबकी बार खुद के लिए छप गया तो दिक्कत हो गई! मंत्री का बयान- "ACB-DG से पूछूंगा कि FIR दर्ज होने से पहले ही मजमून बाहर कैसे आया? उसे वायरल करने का क्या उद्देश्य था? और उसके बाद तुरंत अखबारों में छपवा दिया गया कि इसमें 'मंत्री' और 'डॉक्टर' है।" वैसे वर्षों से बिना ठोस सबूतों के, न्यायालय में विचाराधीन मामलों में, FIR दर्ज हुए बिना ही लोगों पर गंभीर आरोप लगाने का लंबा इतिहास रहा है! हाल ही में जेल में बाबूलाल कटारा से मुलाकात कर सीधे मीडिया के सामने कई लोगों पर आरोप लगा दिए, मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सिर्फ 'बातचीत' के आधार पर कई लोगों का नाम पत्र में लिख दिया, जबकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है! क्या इससे उन लोगों की छवि खराब नहीं होती? क्या विचाराधीन मामले में किसी पर सार्वजनिक आरोप लगाना उचित है? क्या जेल में एक कैदी से हुई बातचीत के आधार पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखना किसी की छवि धूमिल करना नहीं है? ACB अपना काम कर रही है, जैसे अन्य मामलों में करती रही है, तो उसे करने दीजिए! अगर आप सही से जांच चाहते हैं तो इस्तीफा दें, और जांच होने दें... और जो छापमारी की आड़ में ठगी हुई है, उसकी सही से जांच होने दें, निर्णय आने पर जनता अपने आप ही छवि बना देगी! #Rajasthan
Nirmal Pareek11,854 views • 2 months ago

उपेन भाई, क्यों इलाके में वैमनस्यता फैला रहे हो? हमारा इलाका वैसे भी शांत ही है, संतो के नाम पर जनता की भावनाएं मत भड़काओ, मत करो ये सब! हो सकता है, प्रिंसिपल केएल मीणा की बात आस्था के मुताबिक गलत हो, लेकिन ये कहना कि " बड़े महाराज मुझे तनख्वाह थोड़े ना देते हैं"... कानूनी और साइंटिफिक रूप सही है, अगर इसी तरह कोई प्रिंसीपल APO होने लगे तो शिक्षा व्यवस्था तो गर्त में चली जाएगी! राजनीति करने के लिए और भी मुद्दे बहुत हैं! #Shahpura #Rajasthan
Nirmal Pareek15,758 views • 4 months ago
No more content to load