
Nirmal Choudhary
@NirmlChoudhary • 281,851 subscribers
President, Rajasthan University Student Union || सदैव आपकी सेवा में तत्पर || this is official account of NirmlChoudhary
Shorts
Videos

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ आज दिल्ली में आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के साथ सुप्रीम कोर्ट की ओर विरोध मार्च में कदम से कदम मिलाकर शामिल हुआ। संविधान सर्वोपरि, लोकतंत्र की आवाज़ बुलंद! 🇮🇳 Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Mallikarjun Kharge K C Venugopal Congress #RahulGandhi #Congress #SaveDemocracy #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary77,486 views • 16 days ago

आज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के कारण भर्ती पूर्व राज्यपाल और किसानों की अटूट आवाज श्री Satyapal Malik जी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। श्री Rahul Gandhi जी ने भी आज मलिक साहब से मुलाकात की और उनको आश्वस्त किया कि पूरे देश की किसान कॉम और Congress परिवार उनके इस मुश्किल दौर में उनके साथ खड़ा है। और भाजपा सरकार की प्रताड़ना के सामने हम झुकने वाले नहीं है। ऐसे नाजुक समय में भाजपा सरकार के इशारे पर सीबीआई द्वारा उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करना अमानवीय और शर्मनाक कृत्य है,यह उनकी सच्चाई, साहस और निष्ठा को दबाने का एक कुत्सित प्रयास है। यह कदम उनके दृढ़ संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर सकता। श्री सत्यपाल मलिक जी की निडरता, राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण और सत्य के प्रति अडिग प्रतिबद्धता करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी आवाज ने हमेशा अन्याय के खिलाफ बुलंदी से गूंजकर जनता के हक की लड़ाई लड़ी है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः उसी जोश, जज्बे और निर्भीकता के साथ देश की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दें। #SatyaPalMalik #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary980,632 views • 1 year ago

भाजपा राज में अब ‘विकास की गंगा’ गैस सिलेंडर में से भी बहने लगी है। जयपुर में गैस सिलेंडर भरवा रहे लोगों को 2 दिन बाद उसमें से गैस की जगह पानी मिलना अत्यंत शर्मनाक एवं चिंताजनक है। भाजपा के ‘सुशासन’ में आम जनता को इस तरह लूटना आख़िर कब बंद होगा? Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary383,564 views • 7 months ago

बिहार में ‘सुशासन’ का ढोल पीटने वालों की हकीकत जमुई की इस तस्वीर में साफ दिखाई दे रही है। सरेराह एक छात्र और छात्रा को रोककर गुंडागर्दी की गई। एक बेटी हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन दबंगों की हैवानियत नहीं रुकी। यह सिर्फ एक बेटी के साथ बदसलूकी नहीं है, यह समाज और शासन दोनों के लिए चिंता का विषय है। जिस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हों और बेटियां सड़क पर खुद को असुरक्षित महसूस करें, वहां ‘सुशासन’ का दावा आखिर किस मुंह से किया जा रहा है? गुंडों के ‘सम्राट’ जवाब दें कि बिहार में कानून का राज है या गुंडों का? Samrat Choudhary Bihar Police #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary40,555 views • 1 month ago

किसानों के मसीहा चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी से आज़ अस्पताल में मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। केंद्र सरकार द्वारा CBI के बल पर प्रताड़ित करवाकर मलिक साहब को इस हालत में पहुंचाया है। मैं समस्त किसान कौम से निवेदन करता हूं कि आप सभी ईश्वर से प्रार्थना करे कि मलिक साहब जल्द स्वस्थ होकर हम सबके बीच वापस लौटकर अन्नदाता की आवाज बुलंद कर सके । #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary648,496 views • 2 years ago

सदियों से सामंतवाद के पुरोधा रहे कुछ अराजकतावादी लोग यह भूल चुकें हैं कि दशकों पहले इस तुच्छ और अन्यायकारी सोच को छत्तीस कौम की रक्षा और सार्वभौमिक न्याय के लिए किसान कौम के लड़ाकों ने जड़ से उखाड़ फेंका था। हनुमान बेनीवाल जी किसान कौम के नेता हैं, और उनके घर परिवार पर नजर उठा कर देखने से पहले सौ बार सोच लेना! यदि सामंती सोच फिर से राजतंत्र में लौटने को आतुर है तो याद रखना कि किसान लड़ाकों को लोकतंत्र और कानून का राज स्थापित करना ठीक से आता है। किसान क़ौम देश का पेट पालना जानती है तो अपनी सुरक्षा करना भी भलीभाँति जानती है । यदि किसान क़ौम से टकराने की सोचोगे तो याद रखना नामोनिशान मिट जाएगा। HANUMAN BENIWAL #Nagaur #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary362,038 views • 1 year ago

नमस्कार साथियों । पिछले पांच सालों से निरंतर चल रहे पेपर लीक और कटारा-कारनामों से RPSC के अभ्यर्थियों का विश्वास पहले ही खो चुकी थी और अब मुख्यमंत्री जी द्वारा केसरी सिंह जैसे भेदभावपूर्ण व्यक्ति की नियुक्ति से छात्रों में भय का माहौल है। समय रहते इस व्यक्ति का इस्तीफा मंगवावे ।
Nirmal Choudhary608,988 views • 3 years ago

मंत्री जी का थाने में जाकर पुलिस पर इस तरह दबाव बनाना आपको समझ में आता है क्या? इसके पीछे क्या जातीय सोच काम नहीं कर रही? अभी तो यह भी समझ में नहीं आ रहा है कि मंत्री जी सरकार के लिए काम कर रहे हैं या करणी सेना के लिए काम कर रहे हैं? इस तरह धमकियों से पुलिस का मनोबल गिराने पर क्यों उतारू हैं मंत्री जी? अपने अधिकारों और छात्रसंघ चुनाव की मांग उठाने पर जवान और किसान के बेटो पर घसीट-घसीट कर लाठियां बरसाईं जाती है और थाने में बंद किया जाता है मंत्री जी इससे आपका स्वाभिमान नहीं जागता क्या ..? माननीय प्रधानमंत्री जी, आप राजस्थान में नेताओं को सीख देकर गए थे कि सरकारी अधिकारियों से तमीज से पेश आना चाहिए लेकिन आपके मंत्री आपकी सीख को खुलेआम दरकिनार कर रहे हैं। क्या आप देख रहे हैं? माननीय मुख्यमंत्री जी, आपको इस मामले को संज्ञान में लेकर उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए अन्यथा आपके मंत्री सत्ता का दुरुपयोग करके बनालाल जी जाट और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ दबाव बनाकर कार्रवाई करवा रहे है वो न्यायोचित नहीं है। #NirmalChoudhary Narendra Modi Bhajanlal Sharma Col Rajyavardhan Rathore Rajasthan Police Rajasthan Police HelpDesk
Nirmal Choudhary399,098 views • 2 years ago

आज पिछले तीन महीनों से विश्वविद्यालय प्रशासन भाई नवीन रैगर को गुमराह और प्रताड़ित कर रहा है। इसके बावजूद भाई हाईकोर्ट से आदेश लेकर आया कि उसे भौतिक विज्ञान विभाग में Phd में प्रवेश दिया जाए ,लेकिन उसके बाद भी विश्वविद्यालय और पुलिस प्रशासन इसके साथ अत्याचार कर रहा है। SHO साहब बोल रहे है - हम क्या जानते है क्या है हाईकोर्ट..? भाई नवीन रैगर एक छोटे से गांव और गरीब परिवार से सैकड़ों परेशानियों का सामना कर NET-JRF परीक्षा पास करके यहां तक पहुंचा है। यह सब लोग मिलकर दलित भाई की आवाज दबाना चाहते है इनका यह मनसूबा हम सफल नही होने देंगे हम भाई नवीन रैगर के साथ है और उसके हक की आवाज के लिए हर अंजाम तक लड़ेंगे। Dr Naveen Gehlot #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary371,466 views • 2 years ago

पुलिस ने जिस मुकदमे में मुझे बंदी बनाकर दमन करने का प्रयास किया, वह इसी लाठीचार्ज के विरोध से जुड़ा है, जो इस वीडियो में राजस्थान की नौजवान छात्रशक्ति पर बरसाया गया। क्या मैंने यहाँ पुलिस के सिर या उनकी गाड़ियाँ तोड़ीं? या यह पुलिस प्रशासन ने ही सिर और गाड़ियाँ तोड़कर बर्बरता की थी। यह वीडियो इस बात का गवाह है, कि पुलिस वालों ने ही DYSP का सिर फोड़ा था और उन्होंने ही लाठियों से गाड़ियाँ फोड़कर मुझे दोषी बनाया। कानूनन रूप से मुकदमा करने के बाद मुझे इतलाह करना चाहिए था, लेकिन मुझे इस बात से वंचित रखकर मेरे खिलाफ षडयंत्र रचा गया जो मैने सफल नहीं होने दिया। यहां राजस्थान की छात्रशक्ति पर लाठियाँ इस तरह बरसाई गईं, मानो हम आतंकवादी हों। इतने अत्याचार के बावजूद, पुलिस ने मुझे और मेरे साथियों को जबरन प्रताड़ित किया और हमारी आवाज़ को दबाने की साजिश रची। #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary191,290 views • 1 year ago

श्री सोनम वांगचुक जी पिछले 19 दिनों से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर हैं। उनके गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए हम उनसे आग्रह करते हैं कि वे अपना अनशन ख़त्म कर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी लगातार छात्रों की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा और छात्रों को हर हाल में न्याय मिलकर रहेगा। भाजपा सरकार अब छात्रों के सवालों से बच नहीं सकती। करोड़ों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली इस विफल शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी तय करनी पड़ेगी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। Rahul Gandhi Sonam Wangchuk #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary51,760 views • 3 months ago

रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर शिक्षा के मंदिर में ऐसी हिंसा निंदनीय है। मुख्यमंत्री जी आप और आपका प्रशासन कर क्या रहे है..? क्या आपके डबल इंजन की सरकार का यही सुशासन है..? प्रदेश के जोधपुर विश्वविद्यालय के छात्रावास में युवक को दिनदहाड़े इस प्रकार सरियों,लाठियों से पीटा जा रहा है। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के परिवार वालों पर यह वीडियो देखकर क्या बीतेगी कि उनके बच्चे विश्वविद्यालय में कितने सुरक्षित है? Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan Rajasthan Police Jodhpur Police #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary286,872 views • 2 years ago

“जब सुरक्षा की आखिरी चौखट भी टूट जाए — तो शासन नहीं, अराजकता राज करती है।” उत्तरप्रदेश के लखनऊ में सुनहरे भविष्य के लिए आई छात्रा सुश्री शालिनी चौरसिया जी के घर में घुसकर दबंगों द्वारा छेड़छाड़ और मारपीट करना नारी गरिमा पर सीधा प्रहार है! यह कोई साधारण अपराध नहीं, यह उस सिस्टम का आईना है जहाँ बेटियाँ पढ़ने जाती हैं, पर डर के साये में जीती हैं! यही है योगी सरकार की “नारी सुरक्षा” की असलियत — जब घर की दीवारें भी रक्षा नहीं कर रहीं, तो बेटियाँ कहाँ जाएँ? उत्तरप्रदेश सरकार एवं प्रशासन इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर दोषियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई करें। Yogi Adityanath CM Office, GoUP UP POLICE DGP UP #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary141,146 views • 1 year ago

“क्या अब रक्षक भी सुरक्षित नहीं?” सिरोही के आबूरोड में पुलिसकर्मी पर चाकू से जानलेवा प्रहार करने की खबर बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक है यह व्यवस्था के मुँह पर करारा तमाचा है। दिवाली की रात जब कुछ असामाजिक तत्व उत्पात मचा रहे थे, तो एक बहादुर पुलिसकर्मी ने अपना फर्ज़ निभाते हुए उन्हें रोकने की हिम्मत दिखाई — पर जवाब में उन बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया! ये केवल एक कांस्टेबल पर हमला नहीं, बल्कि कानून पर हमला है। जब रक्षक ही सुरक्षित नहीं, तो आमजन से सुरक्षा की उम्मीद कैसी? यह स्पष्ट संकेत है कि अपराधियों में अब न कानून का डर बचा है, न शासन का असर। सरकार और प्रशासन इन दरिंदों पर कड़ी कार्रवाई करें। Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan Rajasthan Police Rajasthan Police HelpDesk Police Sirohi District Collector & Magistrate, Sirohi #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary143,336 views • 1 year ago

राजस्थान पुलिस का गुंडाराज । आज मुझे और संगरिया विधायक श्री अभिमन्यु पूनिया जी को परीक्षा देते समय परीक्षा केंद्र के अंदर से जिस तरह गिरफ्तार किया । पुलिस प्रशासन की यह गुंडागर्दी आमजन के लिए घातक संकेत है । पुलिस बिना वर्दी आकर चलती परीक्षा में अवरोध उत्पन्न कर रही है। आख़िर यह पुलिस की नौकरी में गुंडों का रूप तो नहीं…? Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan Abhimanyu Poonia #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary172,640 views • 1 year ago

लोकतंत्र में न्यायालय परिसर में ऐसी घोर तानाशाही राष्ट्र के लिए घातक संकेत है! यह हमारी न्याय व्यवस्था की जड़ों को खोखला करती है। हम न तो कभी झुके, और न ही कभी झुकेंगे। न्याय की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष अडिग रहेगा। PMO India Narendra Modi CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma Rajasthan Police #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary169,251 views • 1 year ago