
Nishant
@Nishantjdu81 • 4,897 subscribers
Health Minister, Government of Bihar
Videos

आज गयाजी स्थित प्रभावती अस्पताल (मॉडल अस्पताल) के निरीक्षण के दौरान छात्रावास का भी निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं ने छात्रावास की स्थिति से अवगत कराया। छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नया छात्रावास बनने तक तत्काल वैकल्पिक भवन में छात्रावास को शिफ्ट करने का निर्देश दिया। छात्राओं को सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े संस्थानों में मरीजों के साथ-साथ छात्राओं एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
Nishant10,706 views • 16 days ago

जब मैं किसी अस्पताल का निरीक्षण करने जाता हूं, तो मेरा ध्यान सिर्फ खामियों पर नहीं होता। मैं देखता हूं कि मरीजों को कहां परेशानी है और स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर काम के लिए किन सुविधाओं की जरूरत है। दोनों पहलुओं को समझना और उन पर काम करना जरूरी है। व्यवस्था सुधारने के लिए अगर नियम बनाने पड़ें, अनुशासन पर जोर देना पड़े या कड़े फैसले लेने पड़ें, तो मैं बिहार की जनता के हित में कड़े फैसले लेता हूं और आगे भी लेता रहूंगा। यह किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए है। मैं संस्थागत सुधार पर भरोसा करता हूं और उसी के लिए लगातार काम भी करता हूं। मेरा मानना है कि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे और मरीजों के प्रति संवेदनशील रहे। जहां स्वास्थ्यकर्मियों को संसाधन या सहयोग की जरूरत होगी, वहां हम बिना देरी उनके साथ खड़े होंगे। लेकिन जहां लापरवाही होगी, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं सभी स्वास्थ्यकर्मियों से कहना चाहता हूं कि आप पूरी निष्ठा और सेवाभाव से अपना काम करें। मरीजों की सेवा आपकी जिम्मेदारी है। आपकी जरूरतों का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। भरोसा रखें, हम आपके साथ खड़े हैं। हमारी कोशिश है कि हर मरीज बेहतर इलाज और भरोसा लेकर अस्पताल से लौटे और हर स्वास्थ्यकर्मी पूरे मन से अपनी जिम्मेदारी निभा सके।
Nishant25,077 views • 1 month ago

हमारा प्रयास: हर बच्चे को मिले स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर भविष्य #BiharHealthDepartment #bihar
Nishant30,991 views • 2 months ago

किसी भी अस्पताल की वास्तविक स्थिति फाइलों से नहीं, बल्कि वहाँ इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत करके समझी जा सकती है। इसलिए जब भी किसी अस्पताल में जाता हूँ, लोगों से अवश्य मिलता हूँ, उनकी बातें सुनता हूँ और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्रयास करता हूँ। मेरा मानना है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर आम लोगों, पीड़ितों और सरकारी सेवाओं का लाभ लेने वाले नागरिकों से सीधे संवाद करना चाहिए। इससे व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने आती है, कमियों की पहचान होती है और उन्हें दूर करने का अवसर मिलता है। आज भी IGIMS में कई मरीजों और उनके परिजनों ने अपनी समस्याएँ और शिकायतें मेरे सामने रखीं। मैंने उनकी हर बात गंभीरता से सुनी, संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा की और अस्पताल प्रबंधन को सभी शिकायतों की सूची तैयार कर उनके कारणों की पहचान करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। इसी उद्देश्य से आज IGIMS में सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी शुभारंभ किया गया है। इसके माध्यम से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर 24×7 निगरानी रखी जाएगी, समस्याओं की समय पर पहचान होगी और उनके त्वरित समाधान के साथ शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। मैं अस्पताल केवल उद्घाटन करने नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करने जाता हूँ कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलें। आपका स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते मेरा द्वार हमेशा आपके लिए खुला है। आपकी हर शिकायत, हर सुझाव और हर समस्या मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि आपकी बात न केवल सुनी जाएगी, बल्कि उस पर पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। #IGIMS #BiharHealthDepartment #bihar
Nishant27,948 views • 2 months ago

लव-कुश समाज की अपनी विशिष्ट पहचान रही है। शिक्षा, मेहनत और प्रतिभा के बल पर समाज के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। ऐसे आयोजन समाज की प्रतिभाओं को पहचान और युवाओं को आगे बढ़ने का प्रोत्साहन देते हैं। “विकसित बिहार : नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में बिहार की प्रतिभाओं के सम्मान और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर देने के महत्व पर चर्चा हुई। बिहार के बच्चे और युवा अपनी प्रतिभा, मेहनत और क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं और विकसित बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आज सम्मानित होने वाली सभी प्रतिभाओं को एक बार फिर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। आप सभी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आगे बढ़ें, अपनी मिट्टी और बिहार से जुड़े रहें। इस आयोजन में शामिल होने का अवसर मिला, इसके लिए आयोजक प्रोग्रेसिव बुद्धिजीवी एसोसिएशन के सदस्यों एवं उनके समस्त सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
Nishant10,640 views • 21 days ago

सीतामढ़ी सदर अस्पताल का बीती रात औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई की कमी, समय पर बेडशीट नहीं बदलने सहित कई अन्य कमियां सामने आईं। एम्बुलेंस सेवा, रेडियोलॉजिस्ट और आउटसोर्स स्ट्रेचर की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसियों के कामकाज की भी समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों से सभी कमियों, जरूरी दवाओं, उपकरणों और मैनपावर की पूरी सूची मांगी है, ताकि व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। मरीजों को बेहतर इलाज और जरूरी सुविधाएं मिलें, यह हमारी प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Nishant14,825 views • 1 month ago

आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा जी से मुलाकात कर बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में चल रही विभिन्न पहलों से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान रेफरल व्यवस्था, सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों एवं ट्रॉमा सेंटरों के विस्तार सहित स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बिहारवासियों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हम प्रयासरत हैं। स्वस्थ बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के साथ उनकी गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करते हुए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। #JPNadda
Nishant15,520 views • 2 months ago
No more content to load