
Dr Nishikant Dubey
@nishikant_dubey • 256,205 subscribers
4th term Member of Parliament (BJP) , Godda Constituency, Jharkhand, Bharat 🇮🇳
Shorts
Videos

कांग्रेस का काला अध्याय -चैप्टर 179 179. 11 सितंबर 1946 को असम मुस्लिम लीग के नेता बहरुल इस्लाम ने कैबिनेट मिशन को कहा कि वह असम को थाली में परोस कर पाकिस्तान को देगा।वह असम मुस्लिम गार्ड के प्रमुख थे,जिन्होंने नोवाखाली में हज़ारों हिंदुओं को मौत के घाट उतारा ।उसी बहरुल इस्लाम ने 1947 में सिलहट को जनमत संग्रह कर पाकिस्तान में मिला दिया ।1956 में यह व्यक्ति कॉंग्रेस का सदस्य बना।1962 में अचानक राज्यसभा सदस्य,दुबारा 1968 में राज्यसभा सदस्य।1972 में अचानक गुवाहाटी हाईकोर्ट के जज बन गए,1979 में रिटायर हो गए ।लेकिन इंदिरा गांधी जी व नेहरू परिवार को मुस्लिम लीग ने प्रधानमंत्री बनाया था,पहली बार देश के इतिहास में एक रिटायर जज सुप्रीम कोर्ट का जज 1980 में बनाया गया ।1983 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होने के बाद यह व्यक्ति तीसरी बार राज्यसभा का सदस्य बना ।फिर बोफोर्स,पनडुब्बी घोटाला,अल्पसंख्यक क़ानून का संसद में रहनुमा रहा ।नेहरू- गॉंधी परिवार ने देश विरोधी ताक़तों का ही समर्थन किया,यही इतिहास है #CongressDarkHistory
Dr Nishikant Dubey37,791 次观看 • 7 天前

कॉंग्रेस का काला अध्याय 176. 8 सितंबर 2010 आज़ादी के बाद भारत के इतिहास का सबसे काला दिन।तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को जेल भेजने के लिए सोनिया गांधी जी ने अपना हठ बना लिया था,साथ दिया तत्कालीन हसेंडी गृहमंत्री चिदम्बरम जी ने 25 जुलाई 2010 को गुजरात के तत्कालीन गृह राज्यमंत्री अमित शाह जी को CBI से जबरन गिरफ़्तार किया,गिरफ़्तारी के बाद पहली बार हुआ कि CBI ने पूछताछ के लिए रिमांड नहीं लिया ।आज ही के दिन केंद्रीय सरकार ने कोर्ट में अपना हलफ़नामा बदला,पहले हलफ़नामे में यह माना कि सोहराबुद्दीन शेख आतंकवादी था,उसकी मासूका इशरत जहाँ लश्करे तोइबा के लिए काम करती थी,गुजरात पुलिस ने इनका एनकाउंटर इंटेलिजेंस ब्यूरो के स्पेशल डायरेक्टर राजेन्द्र कुमार के सूचना पर किया,लेकिन हलफ़नामा बदलने के पहले अमित शाह जी की गिरफ़्तारी,हलफ़नामा बदलने के बाद IB के Special director राजेन्द्र कुमार को गिरफ़्तार करने की कोशिश,राजस्थान और गुजरात पुलिस के अफ़सरों को जेल,प्रताड़ना और अमित शाह जी के बेल के बाद 2 साल गुजरात से बाहर रहने का जुगाड़ । भारत के इतिहास में पहली बार IB के एनकाउंटर पर गृहमंत्री जेल गए,CBI ने IB पर केस किया ।कारण सोनिया गांधी जी को नरेन्द्र मोदी जी का चेहरा पसंद नहीं,उनको जेल भेजने का मंसूबा ही कॉंग्रेस का क़ानून था । #CongressDarkHistory
Dr Nishikant Dubey49,197 次观看 • 10 天前
2:53
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

कांग्रेस का काला अध्याय 175. 6 सितंबर 2004 प्रधानमंत्री मोदी जी को बदनाम करने के लिए उनको जेल डालने के लिए,हिन्दूओं की मौत को हादसा में तब्दील करने के लिए और मुसलमानों को ख़ुश रखने के लिए सोनिया गांधी जी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी और तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव जी के साथ मिलकर गोधरा कांड जिसमें 59 हिंदुओं को ट्रेन के डिब्बों में जला दिया के लिए न्यायिक आयोग जस्टिस यूसी बनर्जी जी के नेतृत्व में बनाया ।अयोध्या से आ रहे कारसेवकों को ज़िन्दा जलाने वाली घटना के 2 साल बाद हिंदू धर्म को प्रताड़ित करने वाली यह घटना असहनीय थी।तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को ऐन केन तरीक़े से गोधरा की घटना का ज़िम्मेदार बनाना,उसके बाद हुए हिंसा के लिए विलेन बनाकर जेल भेजना,गुजरात सरकार को बर्खास्त करना यही सोनिया गांधी जी की अन्तिम इच्छा थी ।लेकिन गुजरात हाईकोर्ट ने जस्टिस बनर्जी आयोग को ग़ैरक़ानूनी घोषित किया,हाईकोर्ट ने कहा कि जब नानावती आयोग जॉंच कर रहा है,उसका साथ दो स्पेशल टास्क फ़ोर्स दे रहा है तो घटना के 2 वर्ष बाद यह आयोग केवल राजनीतिक दुश्मनी के लिए बना है ।सत्यमेव जयते #CongressDarkHistory
Dr Nishikant Dubey25,979 次观看 • 11 天前

कांग्रेस का काला अध्याय 152. 15 अगस्त 1987 को एक किताब अमेरिका में Bruce Ridel जो अमेरिकी राष्ट्रपति के एडवाइज़र और CIA के अधिकारी थे ने जारी की JFK’s Forgotten Crisis & Jacqueline Kenedy,historic conversation on life with John F kenedy।उस किताब ने नेहरु जी के समय भारत के विदेश नीति की पूरी नाक कटा दी ।अमेरिकी राष्ट्रपति केनेडी ने उस वक़्त 1961-63 के अमेरिकी राजदूत Galbraith को कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को विदेश नीति से नहीं मेरी पत्नी जैकलीन तथा मेरी साली Lee Radziwill से मतलब था,नेहरु जी जैकलीन केनेडी का फ़ोटो अपने विछावन पर लेकर सोते थे यह साक्षात्कार में किताब के लेखक Bruce Ridel ने कहा । #CongressDarkHistory
Dr Nishikant Dubey38,386 次观看 • 1 个月前

जिसकी जितनी संख्या भारी,उसकी उतनी हिस्सेदारी,लोहिया जी के इस कथन को आजकल राहुल गांधी जी बोल रहे हैं ।आप पारसी हैं,सबसे पहले आप अपना विपक्ष का नेता पद किसी सनातनी को या मुसलमान को दीजिए। सनातनी इसलिए की भारत में हिन्दू धर्म मानने वाले की संख्या ज़्यादा है,मुस्लिम इसलिए कि Congress पार्टी का आज मुख्य वोट मुस्लिम है? हिंदू धर्म ग्रंथों पर बिना जानकारी के टिप्पणी बंद करिए
Dr Nishikant Dubey23,572 次观看 • 24 天前

जवाहर लाल नेहरु जी ने देश के साथ ग़द्दारी किया या नहीं यह मैं जनता पर छोड़ता हूँ, 1946 में अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने जिन्ना को अपने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया? रामकृष्ण डालमिया जी जो जिन्ना के मित्र थे ने नेहरु जी को यह जानकारी दी कि जिन्ना काफ़ी बीमार हैं,बंटवारे को 1948 तय तारीख़ पर करिए लेकिन बंटवारे को 1947 कर दिया गया ।जिन्ना के व्यक्तिगत डॉक्टर Dr. Jal Ratanji Patel (his treating physician) को 1962 में नेहरु जी ने पुरस्कार दिया पद्म पुरस्कार देकर ,अब पाकिस्तान दोनों डॉक्टर Dr. Jal Dhaybho-Koo radiologist को निशाने पाकिस्तान दे रहा है ।कॉंग्रेस की कारगुज़ारी पर मेरा सीरियल जारी है
Dr Nishikant Dubey15,201 次观看 • 17 天前