
Office Of Chirag Paswan
@officeofchirag • 5,826 subscribers
Office of Shri @ichiragpaswan, Union Minister Of @MOFPI_GOI and MP, Hajipur Loksabha || National President of @Ljp4india.
Videos

संविधान में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षण केवल अवसर का प्रावधान नहीं, बल्कि सदियों से चले आ रहे सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के विरुद्ध सामाजिक न्याय का सुरक्षा कवच है। ऐसे में SC/ST आरक्षण में ‘क्रीमी लेयर’ या उप-वर्गीकरण (Sub-classification) की मांग सामाजिक न्याय के मूल उद्देश्य को कमजोर करने वाली है। जो लोग इसका समर्थन करते हैं, उन्हें पहले स्वयं आरक्षण का लाभ छोड़कर एक नैतिक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। जब तक समाज में भेदभाव और असमानता कायम है, तब तक वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की हमारी लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी : युवा बिहारी चिराग पासवान
Office Of Chirag Paswan350,803 Aufrufe • vor 7 Tagen

युवाओं के एक बड़े वर्ग में आक्रोश था, और उस आक्रोश को देखते हुए पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री आदरणीय श्री Dharmendra Pradhan जी के इस्तीफे के माध्यम से उनकी भावनाओं का सम्मान करने का प्रयास किया गया। मेरा मानना है कि केवल एक व्यक्ति का इस्तीफा देने से इन समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता। आवश्यकता इस बात की है कि पूरे तंत्र की कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए सभी मिलकर काम करें। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने युवाओं की भावनाओं का सम्मान किया है। नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपना इस्तीफा देने का निर्णय लिया : श्री युवा बिहारी चिराग पासवान
Office Of Chirag Paswan22,268 Aufrufe • vor 1 Monat

मुझे आश्चर्य हो रहा है कि बिहार में इतना महत्वपूर्ण उपचुनाव हो रहा है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद विपक्ष के पास यह एक अवसर था कि वह जनता के बीच जाकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराए, लेकिन उनकी प्राथमिकताएँ कुछ और ही दिखाई दे रही हैं। दुर्भाग्य है कि न केंद्र के नेता प्रतिपक्ष को देश की चिंता है और न ही बिहार के नेता प्रतिपक्ष को बिहार की। जब जनता उनसे जवाबदेही और सक्रियता की अपेक्षा कर रही है, तब दोनों विदेशों में छुट्टियाँ मनाने में व्यस्त हैं। नेता प्रतिपक्ष का पद केवल राजनीतिक पहचान नहीं, बल्कि जनता के प्रति उत्तरदायित्व का दायित्व है। मुझे पूरा विश्वास है कि बांकीपुर की जागरूक जनता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश देगी तथा एनडीए के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएगी : युवा बिहारी चिराग पासवान #Bankipur #NDA
Office Of Chirag Paswan21,768 Aufrufe • vor 1 Monat
Keine weiteren Inhalte verfügbar
