Kamal Nath's banner
Kamal Nath's profile picture

Kamal Nath

@OfficeOfKNath1,501,354 subscribers

Ex. President MP Congress । Ex. Chief Minister of Madhya Pradesh । 9 times Member of Parliament from Chhindwara ।

Shorts

मध्य प्रदेश के पटवारी राजधानी भोपाल में बड़ी संख्या में एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। पटवारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर अलग-अलग तरह से प्रदर्शन करते रहे हैं और अब 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि वह पटवारियों की मांगे ध्यान से सुनें और उनके साथ न्याय करें।

40,022 görüntüleme

नर्मदा परिक्रमा मार्ग की दुर्दशा देखिए, नर्मदा परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं के लिए संकट का मार्ग बन गया है। खरगोन ज़िले के सनावद क्षेत्र में नर्मदा परिक्रमा मार्ग की हालत बेहद खराब है। सरकार लगातार दावा करती है कि नर्मदा परिक्रमा मार्ग के विकास कार्य प्राथमिकता पर चल रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि मार्ग पर चलना भी कठिन हो गया है। ग्राम अलीबुजुर्ग से टोंकसर के बीच से गुज़र रहे संतों और श्रद्धालुओं का यह समूह नर्मदा परिक्रमा पर है, पर टूटी सड़कों और गड्ढों से भरे रास्ते उनकी पीड़ा बयाँ कर रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री से विनम्र अनुरोध करता हूँ कि नर्मदा परिक्रमा मार्ग को तत्काल प्राथमिकता में लेकर इसकी मरम्मत और विकास का कार्य शुरू करें, ताकि माँ नर्मदा के भक्तों को राहत मिले और माँ की परिक्रमा सुगम हो सके। यह सिर्फ सड़क नहीं, यह आस्था का मार्ग है…इसे सम्मान मिलना चाहिए। Dr Mohan Yadav Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)

10,787 görüntüleme

मध्य प्रदेश के हज़ारों अतिथि शिक्षकों ने आज राजधानी भोपाल में अपनी माँगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। अतिथि शिक्षक सरकार से वे वादे निभाने की माँग कर रहे हैं जो चुनाव से पहले भाजपा ने किए थे। मैं मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav से अनुरोध करता हूँ कि जो वादे आपने वोट माँगते समय किए थे, उन वादों को पूरा करें।

16,365 görüntüleme

Videos

OfficeOfKNath's profile picture

आज मेरा मन मध्य प्रदेश के आदिवासी भाई बहनों के अपमान की घटनाओं से बहुत दुखी है। सीधी जिले में एक आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा नेता के पेशाब करने का वीडियो देखकर रूह कांप जाती है। क्या सत्ता का नशा इस कदर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर चढ़ गया है कि वे इंसान को इंसान नहीं समझ रहे। यह घटना आदिवासी अस्मिता पर प्रहार है। यह घटना टंट्या मामा और बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों का अपमान है। यह घटना मध्य प्रदेश के करोड़ों आदिवासी भाई बहनों का अपमान है। मैं शिवराज सरकार को चेतावनी देता हूं कि आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचारों को सरकारी संरक्षण देना बंद करें। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आदिवासी समाज के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिला कर रहेगी।

Kamal Nath

143,160 görüntüleme • 3 yıl önce

OfficeOfKNath's profile picture

SIR को लेकर भारतीय जनता पार्टी के असली इरादे अब सामने आ गए हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जनता को सीधी धमकी दी है कि जिनके नाम SIR में शामिल नहीं होंगे, उनका राशन बंद कर दिया जाएगा और आधार कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। सरकार से मिलने वाली सुविधाएँ समाप्त कर दी जाएंगी। राजपूत के बयान से स्पष्ट है कि पहले भाजपा लोगों का राशन बंद करेगी। उसके बाद मुफ़्त इलाज, किसानों को खाद, महिलाओं को मिलने वाली लाड़ली बहना का पैसा, छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति और दूसरी सभी सुविधाएँ जो एक नागरिक को मिलनी चाहिए, वे भाजपा छीनना चाहती है। ज़ाहिर है कि आज यह राशन पानी ख़त्म करने की बात कर रहे हैं और जल्द ही यह आरक्षण ख़त्म करने की बात भी करने लगेंगे। हमारे नेता श्री राहुल गांधी शुरू से ही SIR को लेकर देश की जनता को आगाह कर रहे हैं। अब बिलकुल साफ़ हो गया है कि भाजपा एक तरफ़ वोटचोरी के ज़रिए अपनी सरकार बनाना चाहती है तो दूसरी तरफ़ भारतीय नागरिकों के अधिकार छीनना चाहती है। यह भारतीय लोकतंत्र पर सीधा हमला है। जनता को एक बार फिर से ग़ुलाम बनाने की कोशिश है। इसलिए कांग्रेस पार्टी के साथ ही अन्य सभी दलों और देश की जनता को इसके ख़िलाफ़ कमर कस लेनी चाहिए।

Kamal Nath

27,000 görüntüleme • 6 ay önce

OfficeOfKNath's profile picture

नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी Rahul Gandhi ने मध्य प्रदेश के विधायकों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कल स्पष्ट कहा है कि मध्य प्रदेश में हुआ विधानसभा चुनाव 2023 बेईमानी से जीता गया। चुनाव में महाराष्ट्र की तर्ज़ पर ही वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई थी और आगे भी भाजपा वोटर लिस्ट से खिलवाड़ कर सकती है। मध्य प्रदेश के एक प्रमुख समाचार पत्र ने पिछले हफ़्ते ही समाचार प्रकाशित किया था कि चुनाव आयोग मान रहा है कि प्रदेश में क़रीब 55 लाख वोटर फ़र्ज़ी हो सकते हैं और हज़ारों ऐसे घरों की पहचान हुई है जहाँ पर सौ से अधिक मतदाता हैं। मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की शक्ति पहचानता हूँ और मुझे अच्छी तरह पता है कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पूरी कांग्रेस पार्टी ने अपनी शक्ति लगायी थी, लेकिन बेईमानी के कारण हम विजय प्राप्त नहीं कर सके। लेकिन अब जब नए तथ्य हमारे सामने आते जा रहे हैं तो हम सब को एक बार फिर से कमर कसनी चाहिए और अपने अपने बूथ पर मतदाता सूचियों पर नज़र रखनी चाहिए। एक भी फ़र्ज़ी वोटर जुड़ने ना पाए और एक भी सही वोटर का नाम कटने ना पाए। कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता को पूरी मज़बूती से कार्य करना है और मध्य प्रदेश में एक नया इतिहास लिखना है।

Kamal Nath

38,544 görüntüleme • 11 ay önce

OfficeOfKNath's profile picture

जबलपुर में आज सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण हुआ है, इसके लिए मैं जबलपुर की जनता को बधाई देता हूँ। संस्कारधानी के लोगों को याद होगा कि इस फ्लाईओवर के निर्माण की प्रक्रिया तब शुरू हुई थी, जब मैं मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री था। मैं केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी Nitin Gadkari को भी बधाई देता हूँ कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि कांग्रेस की सरकार के समय में मैंने इस फ़्लाइओवर के लिए प्रस्ताव भेजा था। मैं आशा करता हूँ कि श्री गडकरी की तरह अन्य केन्द्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की सरकार भी मेरे मुख्यमंत्री कार्यकाल में कांग्रेस सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों का श्रेय ख़ुद लेने की होड़ नहीं करेंगे और प्रदेश की जनता को बताएंगे कि चाहे मेट्रो परियोजना हो या महाकाल कॉरिडोर का निर्माण इन सबकी शुरुआत कांग्रेस सरकार ने की थी। Congress MP Congress

Kamal Nath

19,360 görüntüleme • 10 ay önce