
Om Birla
@ombirlakota • 702,327 subscribers
Speaker | The 18th Lok Sabha | https://t.co/iWF2cTgMoh
Shorts
Videos

भारत के खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रमंडल खेलों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का गौरव विश्व मंच पर बढ़ाया है। 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में सुश्री मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग की 48 किलोग्राम वर्ग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, श्री ऋषिकांत सिंह एवं श्री राजा मुथुपाण्डी ने रजत पदक तथा पैरा पावरलिफ्टर श्री झंडु कुमार ने कांस्य पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है। इन खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ भारतीय खेल प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता का उज्ज्वल प्रमाण हैं, जो देशभर के युवाओं को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। सदन की ओर से सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों एवं टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। #CommonwealthGames #TeamIndia
Om Birla27,409 views • 3 days ago

परीक्षा-प्रणाली की विश्वसनीयता और पारदर्शिता राष्ट्रहित का महत्वपूर्ण विषय है। इस विषय पर व्यापक चर्चा और गंभीर विचार-विमर्श आवश्यक है। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, जब सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों 'लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा के लिए सहमत हुए हैं। पूरा देश चाहता है कि सभी माननीय सदस्य इस विषय पर सार्थक विचार-विमर्श करें। अपने अनुभव, सुझाव और विचार सदन के समक्ष रखें, ताकि जो कानून बनें उसमें परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता व पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
Om Birla18,631 views • 2 days ago

कारगिल विजय दिवस से पूर्व आज लोकसभा में माननीय सदस्यों ने भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, अप्रतिम शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कारगिल की दुर्गम पर्वत चोटियों पर विषम परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बीच अपने अद्वितीय पराक्रम, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान से मातृभूमि की अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने वाले अमर वीरों की गाथा प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्रभक्ति, कर्तव्य और समर्पण की शाश्वत प्रेरणा है। सम्पूर्ण राष्ट्र उन अमर शहीदों और उनके परिजनों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा, जिनके त्याग और बलिदान ने तिरंगे की आन, बान और शान को अक्षुण्ण बनाए रखा। #KargilVijayDiwas2026 #कारगिल_विजय_दिवस
Om Birla23,229 views • 6 days ago

आज Monsoon Session के प्रथम दिन सदन ने अपने छह पूर्व सम्मानित साथियों श्री नादेन्दला भास्कर राव जी, श्रीमती ओमवती देवी जी, श्री सुधांशु सील जी, पूर्व मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूड़ी जी, (AVSM), श्री के. पी. धनपालन जी तथा श्री प्यारे लाल संखवार जी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री नादेन्दला भास्कर राव जी 12वीं लोक सभा के सदस्य एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे। श्रीमती ओमवती देवी जी 12वीं लोक सभा की सदस्य, चार बार उत्तर प्रदेश विधान सभा की सदस्य तथा राज्य सरकार में मंत्री रहीं। श्री सुधांशु सील जी 14वीं लोक सभा के सदस्य एवं पश्चिम बंगाल विधान सभा के पूर्व सदस्य रहे। पूर्व मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूड़ी जी (AVSM), 10वीं, 12वीं, 13वीं, 14वीं एवं 16वीं लोक सभा के सदस्य, केंद्रीय मंत्री तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे। श्री के. पी. धनपालन जी 15वीं लोक सभा के सदस्य रहे तथा श्री प्यारे लाल संखवार जी 13वीं लोक सभा के सदस्य रहे। सभा ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन रखकर प्रार्थना की तथा शोकसंतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
Om Birla21,402 views • 10 days ago

कोटा में अध्ययनरत ओडिशा के ओमप्रकाश बेहरा ने JEE Main 2025 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। उन्हें इस गौरवपूर्ण सफलता पर शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि न केवल उनके परिश्रम और अनुशासन की मिसाल है, बल्कि कोटा की शैक्षणिक संस्कृति की भी सजीव अभिव्यक्ति है। इस सफलता के पीछे ओमप्रकाश के माता-पिता का त्याग और समर्पण विशेष रूप से प्रेरणादायक है। ओमप्रकाश, उनके माता-पिता, शिक्षकों और कोटा की शिक्षण संस्थाओं को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने, यही कामना है। JEE Main 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी ढेर सारी शुभकामनाएं। #kota #jeemains2025
Om Birla233,019 views • 1 year ago

"भारत के इतिहास में 25 जून 1975 के दिन को काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा।" सदन में 1975 में देश में आपात काल लगाए जाने के निर्णय की कड़े शब्दों में निन्दा की। साथ ही उन सभी लोगों की संकल्प शक्ति की सराहना की जिन्होंने इमरजेंसी का विरोध कर लोकतंत्र की रक्षा का दायित्व निभाया।
Om Birla264,686 views • 2 years ago

तीसरी बार #ICCChampionsTrophy जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आज सदन की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्री रोहित शर्मा और सभी खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की। हमारी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण सभी नौजवानों के लिए प्रेरणा है। Rohit Sharma BCCI
Om Birla154,201 views • 1 year ago

प्रिय देशवासियों, महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएँ। यह आस्था, साधना और आत्मचिंतन का महान पर्व है। महाशिवरात्रि हमें भगवान शिव की अनंत करुणा, त्याग, संयम और संकल्प शक्ति का स्मरण कराती है। भगवान शिव हमें सिखाते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखें, विष को भी अमृत में बदलने का साहस रखें और सत्य के मार्ग पर अडिग रहें। भगवान भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर बनी रहे। आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो। हर हर महादेव! #MahaShivaratri #महाशिवरात्रि
Om Birla47,450 views • 5 months ago

माननीय राष्ट्रपति जी, सदन के सदस्य आपकी भावनाओं के अनुरूप विकसित भारत की संकल्प की सिद्धि में आने वाले अवरोधों को दूर करते हुए स्वस्थ चर्चा और सकारात्मक आलोचना के माध्यम से देशवासियों की आशाओं-आकांक्षाओं को पूरा करने में सदन के समय का सदुपयोग करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।
Om Birla135,279 views • 2 years ago

हाड़ौती और संपूर्ण राजस्थान के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में कोटा-बून्दी को मिलने जा रहे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का आज शिलान्यास एवं भूमि पूजन होने जा रहा है। कोटा-बून्दी एयरपोर्ट समूचे राजस्थान की कनेक्टिविटी को नए आयाम देगा। इससे क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे तथा माँ चम्बल की यह पावन धरा विकास और समृद्धि की नई उड़ान भरेगी। कोटा बूंदी के परिवारजनों को इस अवसर पर हृदय से बधाई। Live Link : #KotaBundiKiNayiUdan
Om Birla27,963 views • 4 months ago

मैं झुकूं कियां ? है आण मनैं कुळ रा केसरिया बानां री, मैं बुझूं कियां ? हूं सेस लपट आजादी रै परवानां री स्वाभिमान और वीरता के पर्याय, मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर आज संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। #MaharanaPratapJayanti
Om Birla55,961 views • 1 year ago

भक्ति और शक्ति के प्रतीक भगवान परशुराम जी के प्राकट्य महोत्सव की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आज अक्षय तृतीया भी है जो भारतीय संस्कृति में शुभता का प्रतीक है। यह दिन सभी के मनोरथ पूरे करे, हर घर में खुशहाली आए, यही प्रार्थना है। #AkshayaTritiya #ParshuramJayanti
Om Birla113,268 views • 3 years ago