
Om Birla
@ombirlakota • 702,352 subscribers
Speaker | The 18th Lok Sabha | https://t.co/iWF2cTgMoh
Shorts
Videos

कोटा में अध्ययनरत ओडिशा के ओमप्रकाश बेहरा ने JEE Main 2025 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। उन्हें इस गौरवपूर्ण सफलता पर शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि न केवल उनके परिश्रम और अनुशासन की मिसाल है, बल्कि कोटा की शैक्षणिक संस्कृति की भी सजीव अभिव्यक्ति है। इस सफलता के पीछे ओमप्रकाश के माता-पिता का त्याग और समर्पण विशेष रूप से प्रेरणादायक है। ओमप्रकाश, उनके माता-पिता, शिक्षकों और कोटा की शिक्षण संस्थाओं को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने, यही कामना है। JEE Main 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी ढेर सारी शुभकामनाएं। #kota #jeemains2025
Om Birla233,007 次观看 • 1 年前

"भारत के इतिहास में 25 जून 1975 के दिन को काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा।" सदन में 1975 में देश में आपात काल लगाए जाने के निर्णय की कड़े शब्दों में निन्दा की। साथ ही उन सभी लोगों की संकल्प शक्ति की सराहना की जिन्होंने इमरजेंसी का विरोध कर लोकतंत्र की रक्षा का दायित्व निभाया।
Om Birla264,672 次观看 • 1 年前

प्रिय देशवासियों, महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएँ। यह आस्था, साधना और आत्मचिंतन का महान पर्व है। महाशिवरात्रि हमें भगवान शिव की अनंत करुणा, त्याग, संयम और संकल्प शक्ति का स्मरण कराती है। भगवान शिव हमें सिखाते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखें, विष को भी अमृत में बदलने का साहस रखें और सत्य के मार्ग पर अडिग रहें। भगवान भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर बनी रहे। आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो। हर हर महादेव! #MahaShivaratri #महाशिवरात्रि
Om Birla47,426 次观看 • 3 个月前

हाड़ौती और संपूर्ण राजस्थान के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में कोटा-बून्दी को मिलने जा रहे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का आज शिलान्यास एवं भूमि पूजन होने जा रहा है। कोटा-बून्दी एयरपोर्ट समूचे राजस्थान की कनेक्टिविटी को नए आयाम देगा। इससे क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे तथा माँ चम्बल की यह पावन धरा विकास और समृद्धि की नई उड़ान भरेगी। कोटा बूंदी के परिवारजनों को इस अवसर पर हृदय से बधाई। Live Link : #KotaBundiKiNayiUdan
Om Birla27,961 次观看 • 3 个月前

मैं झुकूं कियां ? है आण मनैं कुळ रा केसरिया बानां री, मैं बुझूं कियां ? हूं सेस लपट आजादी रै परवानां री स्वाभिमान और वीरता के पर्याय, मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर आज संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। #MaharanaPratapJayanti
Om Birla55,961 次观看 • 1 年前

सदन की गरिमा, मर्यादा और अनुशासन हम सभी के लिए प्राथमिकता है। आज सभा के माननीय सदस्यों से पुनः आग्रह किया कि संसद भवन परिसर में, सभागृह के अंदर तथा सभागृह के बाहर भी फेक-फोटो, AI जेनरेटेड-फोटो, प्लेकार्ड, बैनर के साथ प्रदर्शन न करें। सदन की गरिमा, प्रतिष्ठा, पवित्रता और मर्यादा को बनाए रखने में सभी से सहयोग की अपील की।
Om Birla14,122 次观看 • 2 个月前

"मेरे भारत के कंठहार, तुझको शत-शत वंदन बिहार" कला - संस्कृति और सभ्यता के संगम प्रदेश बिहार में सांस्कृतिक संध्या उल्लास से सराबोर थी। मैथिली और भोजपुरी की प्रसिद्ध युवा लोक गायिका मैथिली ठाकुर जी की प्रस्तुति मनमोहक रही। सुमधुर स्वरों की धनी बिहार की बिटिया मैथिली को मेरी असीम शुभकामनाएं। Maithili Thakur
Om Birla50,123 次观看 • 1 年前

संसार को अहिंसा, दया, क्षमा, करुणा और परोपकार का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती पर वंदन तथा देशवासियों को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ। हजारों वर्ष पूर्व भगवान महावीर द्वारा दिए गए सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने मानवता को सिखाया कि सच्ची शक्ति किसी को कष्ट देने में नहीं, बल्कि हर जीव के प्रति प्रेम, दया और संवेदनशीलता रखने में है। त्याग, तप और आत्मसंयम का पर्याय भगवान महावीर का जीवन हमें सिखाता है कि शांति और अहिंसा ही वह मार्ग है, जो विश्व को स्थायी सुख और संतुलन दे सकता है। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें तथा एक करुणामय, अहिंसक और सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दें।
Om Birla10,904 次观看 • 2 个月前

"नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने हमें सिखाया कि त्याग और साहस से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।" संविधान सदन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित करने आई बेटी नव्या ने अपनी कविता से यह याद दिलाया कि आज़ादी की यह विरासत अब हमारी जिम्मेदारी है, जिसे हमें नई ऊँचाइयों तक ले जाना है। #NetajiSubhasChandraBose #ParakramDiwas
Om Birla42,268 次观看 • 1 年前