
OP Choudhary
@OPChoudhary_Ind • 98,730 subscribers
Finance Minister CG Govt,MLA-Raigarh,BJP Chhattisgarh.Ex IAS,2005 Batch. PM Excellence Awardee.Motivational Public Speaker.
Shorts
Videos

आज राजभवन, रायपुर में महामहिम राज्यपाल श्री बिस्वा भूषण हरिचंदन जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी, उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी व श्री विजय शर्मा जी तथा वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस नए दायित्व के माध्यम से छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी सहित केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार। मैं इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूँ। इस दौरान मंत्री पद के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रिमंडल के सभी माननीय सदस्यों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम सभी अपने सामूहिक प्रयास के द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को साकार करते हुए प्रदेश को विकास के शिखर पर पहुंचाएंगे तथा जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
OP Choudhary39,165 次观看 • 2 年前

हां, महंत जी मैं गंवइहा हूं...गांव में पैदा हुआ, गांव में पला बढ़ा। मुझे तो गांव और छत्तीसगढ़ की माटी से प्यार है। आप भले गांव वालों के प्रति हीन भावना रखते हों, उन्हें गंवइहा कहकर अपमानित करते हों...लेकिन मुझे तो गांव का होने पर गर्व है। आपको शायद पता ही होगा छत्तीसगढ़ और भारत भी गांवों में ही बसता है और मेरी तरह हर छत्तीसगढ़िया को गांव पर गर्व है।
OP Choudhary19,706 次观看 • 2 年前

आज छत्तीसगढ़ विधानसभा म विधायक के रूप म शपथ ग्रहण करेंव। अपन समर्थन, मार्गदर्शन अउ आशीर्वाद प्रदान कर मोला विधानसभा पहुंचाए बर रायगढ़ के देवतुल्य जनता, जम्मो वरिष्ठजन समेत कार्यकर्ता संगी मन ल आत्मीय आभार अउ धन्यवाद। मैं, अपन जिम्मेदारी के पूरा मनोयोग ले निर्वहन करहूं अउ रायगढ़ के संगे-संग छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास अउ समृद्धि बर अपन शत-प्रतिशत योगदान दे बर कृत संकल्पित हंव। मोर जिनगी के हर क्षण छत्तीसगढ़ महतारी के सेवा म समर्पित हे। मोला पूरा विश्वास हे कि माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन अउ माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व म हम सब्बो झन जुर-मिल के विकसित अउ समृद्ध प्रदेश के रूप म छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण करबो। जय हिंद ! जय छत्तीसगढ़ महतारी!
OP Choudhary20,903 次观看 • 2 年前

जीवन में कभी सीखना बंद नहीं करना चाहिए, जब बड़े लक्ष्य दूर हों तब छोटे-छोटे कदम बढ़ाते रहने चाहिए। देश जब कोरोना संकट से जूझ रहा था तब हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने “आपदा में अवसर” का संदेश दिया जिस पर चलते हुए मैंने शेयर मार्केट के माध्यम से आर्थिक मज़बूती हासिल की और 2040 तक मेरा लक्ष्य है कि भारत के विकास की रफ़्तार के साथ उस आर्थिक मज़बूती को कई गुना बढ़ाकर समाज के कल्याण के लिए समर्पित करना है।
OP Choudhary17,457 次观看 • 2 年前

मैं तो गर्व से कहता हूं कि मैं गंवइहा हूं। महंत जी को बड़ी-बड़ी सुख-सुविधाओं की आदत पड़ गई है। मैं तो आज भी बिना चप्पल के खेत में चलता हूं, बिना एसी-कूलर के रह सकता हूं। महंत जी को चुनौती देता हूं कि इस गर्मी में 10 दिन बिना एसी, कूलर, पंखा के रह कर दिखाएं... मैं तैयार हूं।
OP Choudhary13,080 次观看 • 2 年前

#CGPSC घोटाले पर सुनिये युवाओं की जुबानी... छत्तीसगढ़ में #CGPSC में अपने रिश्तेदारों और करीबियों की भर्ती कर कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ के लाखों योग्य युवाओं तथा उनके परिवारजनों के अरमानों का गला घोंटा है, आज प्रदेश का मेहनती और योग्य युवा इस भ्रष्ट सरकार के काले कारनामों को देखकर आक्रोशित, उद्वेलित हो उठा है। लल्लनटॉप न्यूज का कवरेज...
OP Choudhary14,652 次观看 • 2 年前
