
Pankaj Singh
@PankajSinghBJP • 747,618 subscribers
MLA - Noida. https://t.co/eBayWQagHP
Shorts
Videos

भारत की Fintech Story बहुत अद्भुत रही है और इसका एक बहुत बड़ा चैंपियन है- हमारा UPI. मैंने पिछले साल भी इसकी चर्चा की थी। ये इतनी बड़ी ट्रांसफॉर्मेशन है कि जब भी Fintech की चर्चा होगी तो, वो UPI के बिना अधूरी ही होगी: पीएम श्री Narendra Modi जी #PMModiInMumbai #GlobalFintechFest2026
Pankaj Singh22,465 次观看 • 11 天前

आदरणीय योगी जी का भगवा केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि तप, त्याग, राष्ट्रसेवा और सुशासन का प्रतीक है। जिस उत्तर प्रदेश को कभी माफिया, अपराध, बदहाल सड़कें और पलायन की पहचान मिली थी, वही आज एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर, ब्रह्मोस निर्माण, निवेश, कानून व्यवस्था और विकास का मॉडल बन चुका है। जहाँ कभी कट्टे बनते थे, वहाँ आज ब्रह्मोस बन रहा है। जहाँ कभी माफिया राज था, वहाँ आज One District One Product और One District One Medical College जैसी योजनाएँ विकास की नई पहचान बन रही हैं। यही है एक योगी के तप, संकल्प और दृढ़ नेतृत्व से बदला हुआ उत्तर प्रदेश।
Pankaj Singh21,443 次观看 • 2 个月前

आज ही के दिन 12 वर्ष पहले आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर “नए भारत” के निर्माण का संकल्प लिया था। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, आत्मविश्वास और वैश्विक सम्मान की ऊंचाइयों को छुआ है। गरीब कल्याण से लेकर युवा, महिला और राष्ट्र सशक्तिकरण तक ये 12 वर्ष सेवा, सुशासन और संकल्प के रहे हैं।
Pankaj Singh19,865 次观看 • 3 个月前

सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की नई पहचान - PM-KISAN🌾 पिछले 12 वर्षों में किसानों के जीवन को आसान बनाने और उनकी आय को सशक्त करने के लिए अनेक कदम उठाए गए। PM-KISAN योजना के माध्यम से करोड़ों किसानों को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता पहुंचाकर खेती को नई मजबूती मिली है। देखिए कैसे किसान कल्याण की यह पहल बन रही है समृद्ध भारत की आधारशिला। #12YearsOfKisanSamriddhi
Pankaj Singh17,467 次观看 • 3 个月前

आज नोएडा में माननीय मुख्यमंत्री श्री Yogi Adityanath जी के समक्ष नोएडा विधानसभा के किसानों एवं होम बायर्स की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। मैंने आग्रह किया कि किसानों के हित में गठित हाई पावर कमेटी की लागू की जा सकने वाली सिफारिशों को शीघ्र प्रभाव से लागू किया जाए, ताकि लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान हो सके। साथ ही, होम बायर्स की रजिस्ट्री से जुड़े शेष मामलों का भी शीघ्र समाधान करते हुए दोषी बिल्डर्स एवं अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, लेकिन निर्दोष होम बायर्स को हर हाल में न्याय और राहत मिले।
Pankaj Singh14,938 次观看 • 2 个月前

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री Suvendu Adhikari जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में आपका यह कार्यकाल पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं समृद्धि के एक नए युग का शुभारंभ करेगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में सेवा, समर्पण एवं निरंतर विकास के संकल्प के साथ आप पश्चिम बंगाल की जनता की आकांक्षाओं को पूर्ण करने हेतु निरंतर कार्यरत रहेंगे, यही कामना है। आपके सफल कार्यकाल एवं पश्चिम बंगाल के उज्ज्वल, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
Pankaj Singh20,729 次观看 • 4 个月前

खेतों की हरियाली से ही विकसित भारत की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होता है। 🌾 प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में कृषि क्षेत्र को नई दिशा और नई गति मिली है। MSP में रिकॉर्ड वृद्धि, PM-KISAN के माध्यम से प्रत्यक्ष सहायता, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, फसल बीमा, डिजिटल कृषि प्लेटफॉर्म और कृषि निर्यात में लगातार बढ़ोतरी ने किसानों को अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया है। आज भारतीय किसान केवल खाद्यान्न उत्पादन तक सीमित नहीं, बल्कि नवाचार, तकनीक और वैश्विक अवसरों के साथ देश की आर्थिक प्रगति का प्रमुख आधार बन रहा है। यही बदलता हुआ कृषि परिदृश्य विकसित भारत के संकल्प को नई शक्ति प्रदान कर रहा है। #12YearsOfKisanSamriddhi
Pankaj Singh15,942 次观看 • 3 个月前

#OperationSindoor केवल आतंकवाद के विरुद्ध एक सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि यह नए भारत की निर्णायक चेतावनी थी कि भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और नागरिकों पर उठने वाली हर नापाक नज़र का जवाब पूरी शक्ति, सटीक रणनीति और कठोर संकल्प के साथ दिया जाएगा। इस गौरवपूर्ण अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं भारत माँ के वीर जवानों को कोटि-कोटि अभिनंदन। जय हिंद! 🇮🇳
Pankaj Singh18,734 次观看 • 4 个月前

मैं क्षेत्र की कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं को सदन के माध्यम से पुनः उठाना चाहता हूँ। पूर्व में भी मैंने समय-समय पर मा० मुख्यमंत्री श्री Yogi Adityanath जी से किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आग्रह किया, जिस पर उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए हाई पावर कमेटी का गठन किया, इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ। मेरा आग्रह है कि कमेटी द्वारा प्रस्तुत सिफारिशों को शीघ्र लागू किया जाए, ताकि अन्य दलों की सरकारों से लंबित किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।
Pankaj Singh16,217 次观看 • 7 个月前
