Pawan Pandey's banner
Pawan Pandey's profile picture

Pawan Pandey

@pawanpandeysp • 124,397 subscribers

Samajwadi Party Spokesperson, Former Forest State minister, Government Of Uttar Pradesh. Assembly member from Ayodhya, UP. 2012-2017

Shorts

वीडियो में राजूदास जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं क्या ये सच्चे सनातन धर्म को मानने वाला ऐसी भाषा का प्रयोग कर सकता है ? अयोध्या, हनुमानगढ़ी जैसे पवित्र स्थान पर रहने वाला कोई साधु -संत या पुजारी इस तरह की अमर्यादित भाषा बोल सकता है ? मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में रहने वाले लोगों अब ये आप फैसला कीजिये, ये साधु हैं ? संत हैं? या दुराचारी हैं ? महिलाओं के प्रति ऐसे आपत्तिजनक बयान पर पुलिस प्रशासन राजूदास पर कार्यवाही करे। Akhilesh Yadav Brajesh Misra Chitra Tripathi ravish ndtv Anjana Om Kashyap AajTak NBT Hindi News ABP News News18 Uttar Pradesh Zee News News24 🇿🇦 TIMES NOW भारत समाचार | Bharat Samachar

वीडियो में राजूदास जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं क्या ये सच्चे सनातन धर्म को मानने वाला ऐसी भाषा का प्रयोग कर सकता है ? अयोध्या, हनुमानगढ़ी जैसे पवित्र स्थान पर रहने वाला कोई साधु -संत या पुजारी इस तरह की अमर्यादित भाषा बोल सकता है ? मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में रहने वाले लोगों अब ये आप फैसला कीजिये, ये साधु हैं ? संत हैं? या दुराचारी हैं ? महिलाओं के प्रति ऐसे आपत्तिजनक बयान पर पुलिस प्रशासन राजूदास पर कार्यवाही करे। Akhilesh Yadav Brajesh Misra Chitra Tripathi ravish ndtv Anjana Om Kashyap AajTak NBT Hindi News ABP News News18 Uttar Pradesh Zee News News24 🇿🇦 TIMES NOW भारत समाचार | Bharat Samachar

154,865 views

Videos

pawanpandeysp's profile picture

अयोध्या में बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों का दर्द बेहद गंभीर और हृदयविदारक है। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि भाजपा सरकार में योगी सरकार के अधिकारियों द्वारा उनके मकानों को अवैध रूप से गिराया गया और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनका दुःख-दर्द जाना, उनका ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं तथा उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। पीड़ित परिवारों का कहना है कि भाजपा सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये और अधिकारियों की कथित बर्बरता व गुंडई ने उनके आशियानों को उजाड़ दिया। जिन घरों में वर्षों की मेहनत, यादें और परिवारों के सपने बसे थे, उन्हें इस तरह ढहाए जाने की पीड़ा शब्दों में व्यक्त करना आसान नहीं है। ऐसी कार्रवाई केवल मकानों की दीवारें नहीं गिराती, बल्कि परिवारों की सुरक्षा, सम्मान और भविष्य की उम्मीदों को भी गहरी चोट पहुँचाती है। प्रभावित परिवार न्याय, सम्मान और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। Akhilesh Yadav Samajwadi Party

Pawan Pandey

88,386 views • 10 days ago

pawanpandeysp's profile picture

ब्राह्मण विधायकों ने इकट्ठा होकर अपना दुःख-दर्द साँझा किया एक-दूसरे से अपना रोना रोया, कि दरोगा कोतवाल नही सुन नहीं रहे, सरकार में अपमानित हो रहे है तथा जनता के कार्य नहीं हो पा रहे हैं, अपनी वेदनाओं को व्यक्त किया। तो ये बात ऊपर के लोगों को बहुत बुरी लगी और अब ब्राह्मण विधायक डांटे जा रहे हैं। भाजपा सरकार में यही स्थिति है ब्राह्मणों का कि लोकतंत्र में इकट्ठा होकर अपना दर्द साझा करने का भी इनको अधिकार नहीं है, यही है भाजपा का ब्राह्मणों के प्रति चाल चरित्र और चेहरा। हमारे अवधी भाषा में एक कहावत है कि ” जबरा मारे रोवय ना देय।” भाजपा में ब्राह्मण विधायकों की बिलकुल यही स्थिति है कि बेचारे मारे भी जा रहे है और रोने की इजाजत भी नही है।

Pawan Pandey

36,322 views • 9 months ago

pawanpandeysp's profile picture

समाजवादी पार्टी इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री अवधेश प्रसाद जी के सांसद चुने जाने के बाद हमारे अयोध्या फ़ैज़ाबाद के ऐसे लोग जो अयोध्या में प्यार-मोहब्बत के ख़िलाफ़ हैं, अयोध्या में भाईचारे के ख़िलाफ़ हैं, अयोध्या की एकता -अखण्डता के ख़िलाफ़ हैं, और जो नाम तो प्रभु श्रीराम का जपते हैं लेकिन उनका व्यवहार हमेशा उनके विपरीत होता है, जिन्हें ये नहीं मालूम कि प्रभु श्रीराम, श्रीराम से मर्यादा पुरुषोत्तम कैसे हुये जिनको इस आचरण के बारे में नहीं मालूम है वे लगातार ये बोल और लिख रहे हैं कि ये भाजपा की ये हार अयोध्या में रामभक्तों की हार है, लेकिन मैं कहना चाहता हूँ ये जीत अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के विचारों की जीत है। सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया एवं वसुधैव कुटुंबकम् की परिकल्पना की जीत है, ये मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की प्रजा की जीत है, और ये जीत मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम एवं महाबली बजरंगबली की जीत है तथा अयोध्या की देवतुल्य जनता-जनार्दन की जीत है। जो इस विजय के ख़िलाफ़ हैं वे लोग प्रभु श्रीराम के विरोधी हैं। कल श्री सोनू निगम जी ने अपने एक ट्वीट के माध्यम से लिखा कि अयोध्या को भाजपा सरकार ने बहुत कुछ दिया, विकास किया ऐसे में अयोध्या में भाजपा हार गयी शर्म करो अयोध्यावासियों ! तो मैं सोनू निगम जी जैसे चाटुकार को बताना चाहता हूँ कि इस भारतीय जनता पार्टी सरकार ने अयोध्या के लोगों की जमीने एयरपोर्ट के नाम पर लीं, उनका सही मुआवजा नहीं दिया, लोगों ने सालों संघर्ष किया, रोये, परेशान हुए और भाजपा सरकार की प्रताड़ना झेली वो आपको नहीं दिखायी दिया, रामपथ के नाम पर लोगों के मकान और दुकाने ले ली गईं तीन-तीन, चार-चार पुश्तों से रहने वाले लोगों ने अपनी जमीनें छोड़ दी और सरकार ने उनका मुआवजा भी नहीं दिया। आपको उनके बिलखते हुये परिजनों के आँखों के आंसू नहीं दिखते हैं, आप केवल सत्ता के चाटुकार थे, हैं, और रहेंगे। बाकि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जनता ने अयोध्या की धरती पर भाजपा के अहंकार को तोड़ दिया है । जय सियाराम, जय हनुमान ।

Pawan Pandey

80,320 views • 2 years ago

pawanpandeysp's profile picture

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी श्री अखिलेश यादव जी पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं, पूर्व मुख्यमंत्री एवं मा० सांसद श्री अखिलेश यादव जी एक स्वच्छ छवि के राजनेता हैं जो लोगों के दिलों पर राज करते हैं, जिनके ऊपर एक भी आपराधिक मुकदम दर्ज नहीं है। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य पर कितने मुकदमे दर्ज थे, किन - किन धाराओं में दर्ज थे और किस - किस चीजों के दर्ज थे ये पूरा प्रदेश जानता है। इनके बारे में तो यही कहावत चरितार्थ होती है ... कि सूप बोले तो बोले चलनी बोले जिसमें बहत्तर छेंद! कृपया सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अनर्गल टिप्पणी करना बंद करें ।

Pawan Pandey

32,585 views • 2 years ago