
Rajasthan Police
@PoliceRajasthan • 981,736 subscribers
Official Handle of Rajasthan Police, India. Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve). Use @RajPoliceHelp to report crime. For Emergency #Dial 100/112
Shorts
Videos

अजमेर के किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में एक इजरायली महिला पर्यटक के साथ अभद्र भाषा और अश्लील टिप्पणियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया। राजस्थान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान पुलिस का यह स्पष्ट संदेश है कि प्रदेश में पर्यटकों की सुरक्षा और गरिमा सर्वोपरि है। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। ऐसी किसी भी आपात स्थिति या पर्यटक की सहायता के लिए तुरंत 112 या महिला हेल्पलाइन 1090 Dial करें। #RajasthanPolice #Kishangarhdumpingyard #israelitourist #touristsafey #saferajasthan
Rajasthan Police150,138 Aufrufe • vor 27 Tagen

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवती दावा कर रही है कि “राजस्थान में एक परंपरा के तहत शादी के बाद पहले ससुर, फिर देवर और फिर पति का संबंध होता है और जो पहला बच्चा होगा उसे गिरा दिया जाता है।” राजस्थान में ऐसी कोई परंपरा या रस्म नहीं है। यह दावा पूर्णतः फर्जी, झूठा एवं भ्रामक है। आप सभी से निवेदन है कि ऐसी फर्जी खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। फेक न्यूज प्रसारित करना कानूनन दंडनीय है। #SayNoToFakeNews #FactCheckFirst #RajasthanPolice
Rajasthan Police1,020,285 Aufrufe • vor 1 Jahr

साइबर सुरक्षा से स्मार्ट पुलिसिंग तक, तकनीक के साथ सुरक्षित राजस्थान की दिशा में निरंतर प्रयास। आज जयपुर के पुलिस आयुक्तालय में मुख्य सचिव श्री V.Srinivas IAS एवं महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री Rajeev Sharma IPS ने साइबर पुलिस थाने एवं अभय कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की गई। 1930 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों से लेकर जीरो एफआईआर दर्ज करने एवं कुछ ही घंटों में एफआईआर में परिवर्तित करने की प्रक्रिया, बैंकों के साथ समन्वय, आवश्यक नोटिस जारी करने तथा पूरी प्रक्रिया के डिजिटलीकरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मुख्य सचिव महोदय ने कहा कि जयपुर एवं अलवर को चिन्हित उच्च साइबर अपराध प्रभावित जिलों में साइबर अपराध को कम करने, बैंकों के साथ समन्वय को और प्रभावी बनाने तथा न्यायिक प्रक्रिया को त्वरित गति देने के संबंध में भी चर्चा की गई। अभय कमांड सेंटर में 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं 112 आपातकालीन सेवा पर प्राप्त कॉल्स की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। कॉल सेंटर की व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षित ऑपरेटर्स की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिसकर्मियों को साइबर कमांडो के रूप में उन्नत प्रशिक्षण देने तथा आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर भी चर्चा हुई। यह व्यापक समीक्षा साइबर अपराधों की रोकथाम, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के साइबर अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस के संकल्प को साकार करने की दिशा में राजस्थान पुलिस के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। #RajasthanPolice #SmartPolicing #CyberSafety #AbhayCommandCentre #1930
Rajasthan Police14,808 Aufrufe • vor 21 Tagen

आज जयपुर के त्रिपोलिया बाज़ार में आग लगने की सूचना मिलते ही राजस्थान पुलिस ने तत्परता और साहस के साथ मोर्चा संभाला। आग की लपटों के बीच राजस्थान पुलिस के जवान ने अपनी जान की परवाह किए बिना स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। #Rajasthanpolice #Jaipurpolice #Tripoliabazar #112
Rajasthan Police22,011 Aufrufe • vor 1 Monat

गैंगस्टरों पर राजस्थान पुलिस का कड़ा प्रहार! Operation Clean Sweep के तहत बड़ी साजिश नाकाम। जिला चूरू की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और सरदारशहर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात रोहित गोदारा और महेन्द्र डेलाना गैंग के 2 खतरनाक शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। एसपी चूरू श्री निश्चय प्रसाद एम. के निर्देशन, AGTF प्रभारी/ASP राजगढ़ श्री अभिजीत पाटिल की अगुवाई तथा सरदारशहर थानाधिकारी श्री धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चूरू पुलिस ने कुख्यात रोहित गोदारा-महेन्द्र डेलाना गैंग के 2 खतरनाक शार्प शूटरों को दबोचा। AGTF चूरू के हेड कांस्टेबल श्री कृष्ण मीणा की सटीक सूचना पर बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। बदमाशों के कब्जे से तुर्की निर्मित 2 घातक जिगाना विदेशी पिस्टल, 4 मैगजीन और 49 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस नापाक साजिश को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। राजस्थान पुलिस प्रदेश में संगठित अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ 'Zero Tolerance' नीति के तहत लगातार कार्रवाई के लिए कटिबद्ध है। यदि आपके आस-पास भी ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि से जुड़ा मामला सामने आए, तो तुरंत पुलिस को 112 या SOG हेल्पलाइन 155249 पर सूचित करें। राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर! #Rajasthanpolice #Antigangstertaskforce #Saferajasthan #112 #AGTF
Rajasthan Police14,240 Aufrufe • vor 26 Tagen

बच्चों से जुड़े आपतिजनक ऑनलाइन कंटेंट पर राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन आज पुलिस मुख्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (साइबर क्राइम), राजस्थान, श्री वी.के. सिंह द्वारा प्रेस वार्ता की गयी और बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) के ऑनलाइन प्रसार के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्यौरा साझा किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक (साइबर क्राइम) श्री सुमित मेहरड़ा भी उपस्थित रहे। प्रेस ब्रीफ में साझा की गई जानकारी के अनुसार, राजस्थान पुलिस ने 25,000 से अधिक महत्वपूर्ण सूचनाओं और NCMEC की टिपलाइन रिपोर्ट्स के आधार पर गहन तकनीकी विश्लेषण करते हुए यह बड़ी कार्रवाई की है। कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि Telegram, Discord, WhatsApp और Social Media Platforms के माध्यम से बाल यौन शोषण सामग्री शेयर करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है और सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) के ऑनलाइन प्रसार में शामिल 7,800 से अधिक URLs और प्रोफाइल्स, 15,000 से अधिक मोबाइल नंबर और 100 डिवाइसेज को ब्लॉक करवाया गया है। इसके साथ ही Telegram, Discord, WhatsApp, Instagram, Facebook, Snapchat और Cloud Storage पर चल रहे गुप्त व Paid Groups तथा Coded Hashtag Network पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस मामले में Repeated Offenders को चिन्हित कर चूरू, नागौर, अलवर, खैरथल-तिजारा, सीकर, हनुमानगढ़ और चित्तौड़गढ़ के विभिन्न थानों में FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है। यदि किसी नागरिक का मोबाइल नंबर इस सूची में आने के कारण Block हो गया है, तो वे Unblock करवाने हेतु email द्वारा [email protected] पर अनुरोध भेज सकते हैं। राजस्थान पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) को देखना, डाउनलोड करना, रखना या शेयर करना POCSO, IT Act व BNS के तहत गंभीर और गैर-जमानती अपराध है। इस मौके पर नागरिकों से अपील की गई कि ऐसी किसी भी आपत्तिजनक या संदिग्ध सामग्री की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या पर दें। राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। #Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness
Rajasthan Police15,001 Aufrufe • vor 28 Tagen

*जयपुर में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 14 आरोपी गिरफ्तार* जयपुर में साइबर क्राइम यूनिट, पुलिस मुख्यालय और जयपुर पश्चिम पुलिस एवं थाना बिंदायका पुलिस की संयुक्त टीम ने सिरसी रोड स्थित *मंगलम ग्रैंड रेजिडेंसी के फ्लैट नंबर 1401-C* में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर *14 आरोपियों को गिरफ्तार* किया। आरोपियों द्वारा *USA के नागरिकों को निशाना बनाकर Fake Apple Customer Support/Technical Support* के नाम पर साइबर ठगी की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। संभावित ग्राहकों को Apple Products/Services से संबंधित SMS/Message भेजकर उनके नाम पर *399, 499, 699 US Dollars अथवा अन्य राशि के Pre-Approved Charges* स्वीकृत/प्रोसेस किए जाने का झांसा देकर ठगी की जा रही थी। पुलिस ने मौके से *13 लैपटॉप, 24 मोबाइल फोन, राउटर, SIM कार्ड, चार्जर, एक्सटेंशन बोर्ड सहित अन्य तकनीकी उपकरण* जब्त किए हैं। मामले में *प्रकरण संख्या 237/2026* दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध BNS, IT Act एवं Telecom Act की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों से पूछताछ एवं मामले में आगे अनुसंधान जारी है। *साइबर अपराध के विरुद्ध राजस्थान पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।* किसी भी प्रकार का Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या पर शिकायत दर्ज कराएं। राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। #RajasthanPolice #JaipurPolice #CyberCrime #CyberFraud #CyberSafety
Rajasthan Police12,802 Aufrufe • vor 26 Tagen

फेक न्यूज से सावधान! ऐसी फेक न्यूज का राजस्थान पुलिस द्वारा खंडन किया जाता है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा कर यह दावा किया जा रहा है कि अलवर में किसी प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़ की घटना हुई है। तथ्य जांच में सामने आया कि वायरल किया जा रहा वीडियो करीब 2 वर्ष पुराना है। इस वीडियो का वर्तमान समय या हालिया घटना से कोई संबंध नहीं है। इस प्रकार की भ्रामक जानकारी से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका रहती है। राजस्थान पुलिस की अपील है कि किसी भी खबर/वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। अफवाह फैलाने या फेक न्यूज शेयर करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमारा संकल्प है कि राजस्थान में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। CMO Rajasthan सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार V.Srinivas IAS Rajeev Sharma IPS #FakeNewsAlert #RajasthanPolice #StayAware #SocialMediaSafety #AlwarPolice #SardarPatel
Rajasthan Police61,285 Aufrufe • vor 7 Monaten
