
Pooja
@POOJA_VOF • 7,333 subscribers
विश्व के प्रथम शिक्षक श्रीकृष्ण की अनन्य उपासक, धार्मिक आडंबरों और पाखंडों की गांधीवादी एवं अम्बेडकर वादी तरीक़ों से निर्मम हत्यारी ।
Shorts
Videos

गोविंद सिंह डोटासरा के केवल इतना कहने भर से कि हम सब कांग्रेस से हैं , कांग्रेस हम से नहीं अशोक गहलोत व सचिन पायलेट को इतना असहज कैसे कर दिया कि वो PCC चीफ जो कि राज्य में कांग्रेस का प्रतिनिधि होता के खिलाफ बगावत पर उतर आये हैं। गोविंद सिंह डोटासरा तो केवल राज्य में कांग्रेस का चेहरा और राहुल गांधी के प्रतिनिधि मात्र हैं क्या गहलोत साहब और पायलेट खुद को आलाकमान और गांधी परिवार से अलग राजस्थान में कांग्रेस को हांकना चाहते हैं ? Rahul Gandhi Congress
Pooja17,263 görüntüleme • 20 gün önce

हाल तक PCC चीफों को निपटाने की परम्परा रही है…….. ……………लेकिन शेखावाटी मान गया “आपणो गोविन्दो निपटण बाड़ा में सू कोणी” आज राजनीति में लोकप्रियता के जिस शिखर पर गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान में हैं …….. ……………..उन्हें ख़ुद राजेंद्र राठौड़ ने अपने कंधों पर बिठाकर पहुंचाया है। राजेंद्र राठौड़ अपने दंभ के चलते किसी भी अति सक्रिय राजनेता को नीचा दिखाने की भरसक कोशिश करते हैं ……….. ………………वही गलती वो गोविंद सिंह डोटासरा केस में कर गये। तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने यहीं अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता का उपयोग कर राठौर को अपनी सीढी बना लिया ……………… …..……..और एक मंझे हुए राजनेता की तरह उस सीढी के पाये तोड़ भी दिए गए। जो लोग PCC चीफ़ को केवल नाचने वाला नेता समझने की भूल कर रहे हैं ………… ………………उन्हें विदित होना चाहिए उन्होंने उस राजेन्द्र राठौड़ को निपटा दिया जो दिन रात औरों को निपटाने में लिप्त थे। उनके विरोधी भी उन्हें किसी और रेस का घोड़ा मान कर आलोचना कर रहे हैं तो ………. ……………….यह तो तय है कि वो राजनीति में नाचने नहीं आए हैं यह केवल उनके पड़ाव की शुरुआत भर है। जिस रेस में उन्हें विरोधियों ने ख़ुद शामिल कर लिया है …………….. ……………… अभी वों व्यक्तिगत तौर से तो उसमें दौड़ने भी नहीं लगे हैं। सोचिए यह प्रतिद्वंदी कैसा होगा। Rahul Gandhi Congress Rajasthan PCC Tika Ram Jully
Pooja15,331 görüntüleme • 18 gün önce

भाकर साहब सचिन पायलट की चरण वंदना से निकल लिये ! रामनिवास गावडिया और मनीष यादव लगे हैं क्या माईने हैं ?
Pooja65,041 görüntüleme • 6 ay önce

अगर कोचिंग माफ़ियाओं का दुर्दांत चेहरा आपको देखना है तो ऐसे छपरी मास्टरों की इन वाहियात बातों में देख सकते हैं। यह निश्चित ही किसी चारण के घर पढ़ा लिखा और पोषित बालक रहा होगा जो अतिश्योक्ति अलंकार में दिनभर डूबा रहता था। आप इनका कोई भी वीडियों देखीं उसमें ये चार लाइन यह बताते हुए नहीं मिलेंगे की मेंस की भाषा शैली क्या रहे। किन बिंदुओं के तहत आंसर लिखा जाए लेकिन कहानियाँ राग दरबारी की तरह सुनाता है। इनके शॉर्ट्स और वीडियो देखकर अगर कोई कोचिंग के प्रति भ्रांति पाले हैं तो वह दूर हो जानी चाहिए लेकिन कहानियां तो साहब कहानियां है। उन्हें सुनते रहिए और छोले भटूरे वाले भैया के पास खड़े हो के राजवीर सर ना क्या ही हैं बोलिये आज अगर राजशाही होती तो मैं दावे के साथ कह सकती हूँ कि यह व्यक्ति राजस्थान के सभी रजवाड़ों का नहीं बल्कि अक़बर का पोषित दरबारी चाटुकार होता। क्योंकि इतना पैसा लेकर वाहियातपन की पराकाष्ठा को छूने की कला यह व्यक्ति भलीभाँति सीख चुका है। SpringBoard Academy अमरेन्द्र खलबली amrendra khalbali राजस्थानी ट्वीट Mukesh Yadav Harish Meena NEERA KUMARI @rajgarh_mamta1 Aditi Choudhary Rajesh Sahu Villager Anuj Tomar 🐉 @UnityJat 🩺 हंसा चौधरी 🩺🇮🇳/ Hansa Choudhary 🇮🇳 Pyare lal Choudhary Keval Kakar RLP Ram Kishore Dogiyal @Parchi_walacm
Pooja158,860 görüntüleme • 2 yıl önce

अपुष्ट ख़बर यह है #si भर्ती परीक्षा रद्द होने के अवसर अब लगभग नगण्य हो गये हैं क्योंकि भांजे के पिताजी महोदय को यह विश्वास दिला चुके हैं कि भांजा ईमानदारी से लगा है और दोबारा का चांस नहीं ले सकते संघर्ष वालों को उम्र की छूट(झुनझुना)देने का हुजूर सोचे है #SI_भर्ती_2021_रद्द_करो
Pooja104,170 görüntüleme • 1 yıl önce

मास्टर भैराराम भैडा , - आपने प्राध्यापक परीक्षा पास की है तो ज़ाहिर सी बात है मनोविज्ञान पढ़ा होगा ……. —-उसमें से बाल केंद्रित अध्ययन के अंतर्गत एक श्रेणी है जो बच्चों को आत्म केंद्रित या इंट्रोवर्ट कहती है ऐसे बच्चे अधिकांशतः socialise होने से घबराते हैं या डरते हैं। - आपके इस कृत्य ने अनिश्चितताओं से भरे आभासी दुनिया को गुलज़ार करने के लिए इन मासूमों की बिना किसी कंसेट के उन्हें वस्तु रूप में तैरने के लिए छोड़ दिया है। - AI प्रेरित इस आभासी दुनिया से मुझे पूरा विश्वास है आपके कंप्यूटर अनुदेशक ने आपको भलीभाँति परिचित करा दिया होगा इसलिए भी आपका यह कृत्य बेहद गैरजिम्मेदाराना है जिसकी वजह से सैकड़ों बच्चों के चेहरे इस प्लेटफ़ॉर्म पर हमेशा के लिए दर्ज हो गये हैं। - इस आभासी दुनिया में जिस तरह से नित नये परिवर्तन हो रहे हैं वह बेहद भयावह हैं जो एक ज़िम्मेदार व्यक्ति को कम से कम निजता का महत्व आत्मसात करने के लिए तो कम से कम कारण रूप में तो डराते ही होंगे। - चूंकि आप किसी शिक्षक संगठन को भी रिप्रेजेंट करते हैं तो आपका यह कृत्य अन्य इस विधा से जुड़े लोगों की त्रुटियों से अधिक अशोभनीय है। - सभी शिक्षक अगर इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से सोशल मीडिया को पाट देंगे तो ग़रीब बच्चों की निजता तो बेहद संवेदनशील दायरे में आ जाएगी और निकट भविष्य में पता नहीं किन किन तकनीकों के माध्यम से इन चेहरों का दुरुपयोग किया जा सकता है। - वैसे हो सकता है लोगों को ये लगे कि यह तो बाल की खाल निकालने जैसा है लेकिन बेहद गंभीर मामला है मास्टर जी ! निजता सभी की अमूल्य धरोहर है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए। - हमारी ज़िम्मेदारी तब और अधिक गहरी हो जाती है जब उन लोगों की निजता का संकट हो जो उसके बारे में अभी अबोधता कि स्थिति में हों। Bhera ram Harpal Dadarwal Aslam Chopdar Dr. Ashok Jat राजस्थानी ट्वीट Tribhuvan_Official Seema badiyasar education news rajasthan
Pooja28,473 görüntüleme • 4 ay önce

भजनलाल Bhajanlal Sharma सरकार के मंत्रिमंडल में एक पेपर लीक माफ़िया का दलाल बैठा है उस दलाल का नाम है डॉ किरोड़ी लाल मीणा Dr. Kirodi Lal Meena !🫣🫣 इस दल्ले मंत्री ने ही ये सारा का सारा खेल रचा !😱 #si_भर्ती_2021 इस दलाल मंत्री की बजरी माफ़िया के साथ सेटिंग है !🫢 -सत्येन्द्र रॉव क्या भाषा का यह स्तर एक संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति के लिए उचित है CMO Rajasthan ? एक नजर Voice Of Tribals 🏹
Pooja16,390 görüntüleme • 3 ay önce

ग़ज़ब खेल चल रहा है गुरु ! मुखर्जी नगर का निमित्त निमित्त सस्ता कंटेंट जो वहाँ का टपरी वाला भी सुन कर हंस जाता है वह जयपुर के शीष महलों में सुनाया जा रहा है। टारगेट पर है वह अबोधता जो अभी ठीक से उस उलझन से भी पार नहीं पाई है कि उसे BA करना है या BSC उनकी उलझनों के अंबार पर बैठकर धूनी चला रहे मुखर्जी नगर के लतियाये बाबाओं ने साष्टांग योग के बल पर सम्मोहिनि जादू में महारत हासिल कर ली है। इनके चढ़ावे के प्रताप से जगमगाते वैभव के छींटे विश्वविद्यालय के फेलियर अपने अपने कमरों में प्रैक्टिस सेट की कॉपियां जाँच कर धतूरों का जुगाड़ कर रहे हैं। वह बात और है कि शाम को उनके धतूरे की भस्म जब सम्मोहिनी शक्ति का तिलिस्म तोड़ती है तो उनके इन्हीं पेट पालक बाबाओं की कथाओं का सस्ता मंचन उस धतूरे की आड़ में शांत विश्वविद्यालय के कुत्तों के झुंड को सुनाते हैं। लेकिन यह कोई चिर अवस्था नहीं है सुबह धतूरा जब ढलान पर होता है तो बटोही फिर से वैभव के अपशिष्ट समेटने पहुँच जाते हैं।
Pooja17,518 görüntüleme • 5 ay önce

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा रद्द होने पर ! मुख्यमंत्री - भजनलाल शर्मा ख़ुश ! नेता प्रतिपक्ष - टीकाराम जूली ख़ुश ! RLP सुप्रीमो - हनुमान बेनीवाल ख़ुश ! कैबिनेट मिनिस्टर - डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ख़ुश ! बाप पार्टी सुप्रीमो - राजकुमार रोत ख़ुश ! दुखी पक्ष - राजेन्द्र राठौड़ ! “ - गजेन्द्र सिंह शेखावत ! “ - करणी सेना ! “ - रविन्द्र सिंह भाटी ! अजी ! कोई संयोग है या कोई गहरा प्रयोग ! #si_भर्ती_2021 #si_भर्ती_2021_रद्द
Pooja25,475 görüntüleme • 11 ay önce

मंजू शर्मा के घर का स्पेशल खाना खाने के बाद #RPSC के बारे में राजेन्द्र राठौड़ की धारणा और विचार मैं आमूलचूल परिवर्तन देख गिरगिट भी #शर्मा जाए। कुमार विश्वास ने जिस तरह #स्कीम समझायी है राजेन्द्र राठौड़ के मन में RPSC के लिए अगाध श्रद्धा का भाव उमड़ आया है। #SI_भर्ती_2021_रद्द_करो
Pooja28,778 görüntüleme • 1 yıl önce

माननीय मदन राठौड़ साहब सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट हाइली एजुकेटेड व्यक्ति थे जो एक सामान्य किसान परिवार से उठकर ख़ुदको एलीट वर्ग में लेकर गए। उन्होंने आटा-दाल ख़रीद कर ही सचिन पायलट को खिलाई थी। इसलिए इस थोथे बजट की प्रशंसा मैं किसी व्यक्ति के चरित्र प्रमाण का मान मर्दन न करें क्योंकि राजेश पायलेट की छवि आज भी सर्व किसान समाज में सम्माननीय है। आप अच्छे पैसे वाले हो गए हैं तो क्या आप की औलाद को आटे दाल का भाव पता नहीं है आप क्या खिला रहे हैं बच्चों को। स्वर्गीय राजेश पायलेट एक सच्चे किसान नेता थे उन्होंने आप जैसे लोगों की तरह किसानों को बरगलाया नहीं जब जब किसान हितों पर कुठाराघात हुआ तो ख़ुद की पार्टी में भी आवाज़ बुलंद करने से नहीं चूके। ख़ैर आपको क्या ही समझ में आएगा क्योंकि आपकी पृष्टभूमि ही चाटुकारिता है। Sachin Pilot Office Of Madan Rathore
Pooja13,744 görüntüleme • 6 ay önce

“खुला पत्र” 🖌️ सर्वथा अप्रिय रविन्द्र सिंह भाटी , चूँकि तुम विधायिका में केवल उम्र से ही छोटे नहीं हो बुद्धि से भी बेहद छोटे हो , संवैधानिक पद पर विराजमान होने के नाते तुम्हें यह ज्ञात होना चाहिए कि न्यायपालिका के निर्णय पर चर्चा , बहस या आलोचना राज्य विधायिका का काम नहीं है। चूँकि तुम जातीय ज़हर से पालित हो , और #si_भर्ती_2021 पूर्णतः अब ऐसा प्रतीत होने लगी है कि उसी जाति के लिए ज़िंदा है चाहे पूर्व में राजेन्द्र राठौड़ या तुम्हारी सेनाओं के ज़हन में हों या अब तुम उसके ध्वजावाहक बने हुए हो #SI_भर्ती_2021 ने हनुमान बेनीवाल और किरोड़ी लाल मीणा की लोकप्रियता को चरम पर पहुँचा दिया तो तुम अब आपदा में अवसर खोजने निकले हो ————————-क्योंकि पहले तुम्हारा क़द उनके सामने बेहद छोटा होता इसलिए तुम रद्द कराने वाले पीड़ितों के साथ नहीं लगे यहाँ मैदान खुला है तो तुमने तुरंत लपक लिया। मैंने कई बार तुम्हें बोलते हुए देखा है तो तुम जीते जागते किसी मूर्खता के सप्राण प्रतिमूर्ति महसूस होते हो उसका कारण तुम्हारी मुद्दों की समझ और अभिव्यक्ति में स्पष्ट नजर आता है। देखा जाए तो लोकतंत्र में तुम पहली बार के चुने हुए मुद्दा विहीन राजनेता से इतर केवल जातीय भीड़ के चरवाहे हो इससे अधिक क्या हो , लेकिन जिस तरह तुम्हारी जातीय सेनाएँ तुम्हें बड़े और ज़मीनी लोकप्रिय नेताओं के समक्ष प्रतिद्वंद्वी के रूप में खड़ी करती है वह तुम्हारी PR की सोची समझी एक चाल है जिससे तुम्हें लोकप्रियता मिलती रहेगी भले ही वो गाली के रूप में क्यों ना हो। #si_भर्ती_2021_रद्द_हुई #si_भर्ती_2021_रद्द Ravindra Singh Bhati
Pooja15,382 görüntüleme • 11 ay önce