
Pooja Mathur
@PoojaMathur01 • 17,268 subscribers
Award Winning Independent Journalist | Chief Editor, Red Chilli Live | Reporting on People, Politics & Social Justice | Views personal.
Shorts
Videos

एक तरफ रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली… दूसरी तरफ बुलडोजर कार्रवाई की कहानी! महारैली कवर करते हुए मेरी नजर मस्जिद फैज इलाही पर पड़ी, जिसके एक हिस्से को अवैध बताकर गिराया गया था। आखिर क्या हुआ था यहां? मस्जिद के उस हिस्से को क्यों गिराया गया? इन सवालों के जवाब जानने के लिए देखिए मेरी पूरी ग्राउंड रिपोर्ट Youtube चैनल Red Chilli Live पर 👇 #MasjidFaizIlahi #RamlilaMaidan #DelhiNews #BulldozerAction #PoojaMathur #RahulGandhi
Pooja Mathur13,005 Aufrufe • vor 2 Tagen

साली तुम्हे प्यासा मारूंगी..पानी दूंगी तुझे , तुझे तो डंडो से मारूंगी और फिर लात , जूते और डंडों से मारते गए... मारते गए.. मारते गए। ये हाल है Delhi Police का...नाम पूछ कर अब ये मारते पीटते हैं! इन नफरती लोगों ने क्या हाल बना दिया है देश का..बेहद अफसोस😭 #4PM
Pooja Mathur230,908 Aufrufe • vor 2 Monaten

एक FIR… दो FIR… या 100 FIR? Press Club of India की Protest Meeting में मैंने जो कहा, उसका सिर्फ एक छोटा-सा हिस्सा इस वीडियो में है। सहारनपुर में मेरी ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद दर्ज हुए मुकदमों और उसके बाद पत्रकारिता पर पड़ने वाले दबाव को लेकर मैंने वहां अपनी बात खुलकर रखी। मुकदमों के दबाव से पत्रकारिता की आवाज़ को कमजोर नहीं किया जा सकता? YouTube पर पूरी वीडियो देखें।👇 🔴 Full Video: [ ] #PoojaMathur #RedChilliLive #UPNews #PressClubOfIndia #Saharanpur #Journalism
Pooja Mathur167,211 Aufrufe • vor 1 Monat

जामिया वाले बच्चों सावधान! आंदोलन जामिया से लगभग 20 किमी दूर चल रहा है, लेकिन Delhi Police की वर्दी में बिना नेम प्लेट वाले पुलिसकर्मी जामिया के छात्रों को रोक-रोककर उनके नाम लिख रहे हैं। आख़िर ऐसा क्यों किया जा रहा है? क्या इसका कोई आधिकारिक कारण बताया गया है? क्या यह उचित है? कुछ लोग आशंका जता रहे हैं कि भविष्य में इन छात्रों को परेशान किया जा सकता है। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि कहीं फिर से मुस्लिम युवाओं पर NSA या UAPA जैसी कड़ी धाराओं के इस्तेमाल की तैयारी तो नहीं की जा रही। Note- इस तरह से अगर कोई भी पुलिस वाले आपको रोक कर आपका नाम पता पूछे तो उन्हें कुछ भी न बताएं जब तक कि पूछने का कोई ठोस वजह न हो! #CJPProtest #JamiaMiliaIslamia सुनिए, इस वीडियो को बनाने वाले छात्र क्या कह रहे हैं। 👇
Pooja Mathur176,848 Aufrufe • vor 3 Monaten

दो नाबालिग मुस्लिम बच्चों को इस तरह पकड़कर ले जाया जा रहा है, मानो वे कोई उपद्रवी हों! आखिर यह कैसा तरीका है दिल्ली पुलिस? क्या BNS की धारा 163 में हंसना भी मना है? आखिर इन मुस्लिम बच्चों के साथ इस तरह क्यों किया जा रहा है, जबकि असली उपद्रवियों और गुंडों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। दो दिनों से CP Circle के आस पास हाथों में डंडे लिए गुंडे देखे जा रहे हैं। ये गुंडे प्रदर्शनकारियों से लेकर महिला पत्रकार तक को अपना निशाना बना रहे हैं। #GyaneshKumar #DelhiPolice
Pooja Mathur18,746 Aufrufe • vor 24 Tagen

“अल्लाहु अकबर” कहते हुए घर में घुसने का आरोप? उज्जैन की शाही मस्जिद के पास रहने वाले कुछ लोग मुझे देखते ही अपने घर की छत से नीचे आए और कहने लगे कि मुसलमानों ने उनके घर पर पत्थर फेंके और घरों में घुसने की कोशिश की। अगर कोई गोदी मीडिया होता, तो शायद अब तक यही हेडलाइन बन चुकी होती। लेकिन चूंकि मैं वहां शुरू से ही ग्राउंड पर मौजूद थी, इसलिए हमने उनसे घर पर पत्थर फेंके जाने के विजुअल मांगे और घर के अंदर घुसने की कोशिश के भी विजुअल मांगे। मगर झूठ तो आखिर झूठ होता है। उनके पास दिखाने या बताने के लिए कुछ नहीं था। खैर, मैं एक पत्रकार हूं। मेरा फर्ज है कि हर व्यक्ति की बात सुनूं भी और उसे परखूं भी। मुझे ऐसा लग रहा था जैसे कुछ लोग बिल्कुल तैयार बैठे हों कि जरा-सी चूक हो और माहौल फिर बिगड़ जाए। बाकी आगे क्या-कुछ हुआ, वह आप वीडियो में देख सकते हैं। बहुत मेहनत से यह ग्राउंड रिपोर्ट आपके सामने लाई हूं। मेरा दावा है कि इस तरह की ग्राउंड रिपोर्ट आपको शायद ही किसी दूसरे मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिले। Red Chilli Live की ग्राउंड रिपोर्ट - मौके के विजुअल, लोगों से सीधी बातचीत और उज्जैन SP का पूरा बयान। पूरी वीडियो हमारे Red Chilli Live YouTube Channel पर देख सकते हैं 👇 "पूरी वीडियो देखें" ( Pooja Mathur | Red Chilli Live #UjjainNews #ShahiMasjid #GroundReport #Ujjain #PoojaMathur #RedChilliLive
Pooja Mathur23,327 Aufrufe • vor 1 Monat

कांवर के नाम पर आतTanक का नंगा नाच? हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ पुल के नीचे का यह वीडियो बताया जा रहा है। आरोप है कि एक मालिश करने वाले व्यक्ति से मामूली गलती हुई, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आखिर किसी इंसान को जानवरों की तरह पीटना और उसकी जान लेने पर उतारू हो जाना किस तरह की 'आस्था' है? भक्ति और यात्रा का मूल आधार संयम, करुणा और अनुशासन होता है। लेकिन यदि आस्था के नाम पर सड़क पर उत्पात मचाया जाए, किसी को भीड़ बनकर पीटा जाए, लिंचिंग की कोशिश की जाए, गाड़ियाँ तोड़ी जाएँ या लूटपाट की जाए, तो उसे भक्ति नहीं कहा जा सकता। यह सीधा-सीधा कानून और इंसानियत पर हमला है। बताया जा रहा है कि यदि उत्तराखंड भीम आर्मी के स्थानीय कार्यकर्ताओं और पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप न किया होता, तो एक निर्दोष व्यक्ति की जान जा सकती थी। नमाज़ पर रोज़ ज्ञान देने वाले तथाकथित गोदी पत्रकारों को भी अपने समाज में फैल रही ऐसी हिंसक मानसिकता पर सवाल उठाने चाहिए। हिंसा किसी भी धर्म, आस्था या परंपरा का हिस्सा नहीं हो सकती। जो लोग आस्था के नाम पर कानून हाथ में लेते हैं, वे आस्था नहीं, बल्कि अराजकता और भय का माहौल पैदा करते हैं। हमें एक समाज के रूप में गंभीरता से सोचना होगा कि हम किस दिशा में बढ़ रहे हैं। क्या हमारी संवेदनशीलता इतनी खत्म हो चुकी है कि भीड़ की हिंसा भी सामान्य लगने लगी है? - पूजा माथुर #KanwarYatra #StopMobViolence #PeaceAndSanity #LawAndOrder
Pooja Mathur44,357 Aufrufe • vor 3 Monaten

उज्जैन शहर काज़ी ख़ली कुर्रे रहमान की अपील। मीनार उतारने के लिए ख़ुद कमिटी ने प्रशासन से मदद मांगी थी। मदद के दौरान तकनीकी गलती की वजह से मीनार छत पर गिर गई। उन्होंने कहा कि यह जानबूझकर नहीं किया गया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि कहीं भी भीड़ के रूप में इकट्ठा न हों, ताकि किसी तरह का नुकसान न हो। Pooja Mathur | Red Chilli Live #Ujjain #Kazi #UjjainNews #ShahiMasjid #UjjainShahiMasjid
Pooja Mathur18,319 Aufrufe • vor 1 Monat