
Pragya Mishra
@PragyaLive • 1,220,094 subscribers
Tv Reporter/Anchor @bstvlive #CuttingChai | Founder- @ultachasmauc | Website- https://t.co/1DsVVMtjV4 | Ex: @_NationalVoice | @AkashvaniAIR | @DDUttarPradesh
Shorts
Videos

ब्राह्मण घर की बेटी हूं...लोकतंत्र की लड़ाई अपनी जगह है..श्राप देती हूं..उस पुलिसवाले को जिसके इशारे पर मुझे बेवजह..टांगों से पकड़कर अपमानजनक तारीके से बस में डाला गया...एक श्राप मैंने 2022 में दिया था..एक आज देती हूं...असहाय व्यक्ति की हाय लोहे को भस्म कर देती है..ये तो फिर भी ज्ञानेश की मशीन से निकली सरकार के इशारे पर खाकी वर्दी वाला दुर्योधन है...
Pragya Mishra928,895 Aufrufe • vor 27 Tagen

हिरासत में लो..थाने में बिठाओ..जो सच दिखा रहे हैं..उनको रोको..लोकतंत्र के चीरहरण की तस्वीरें बाहर मत जाने दो..दिल्ली पुलिस इसी एजेंडे पर काम कर रही है...मेरे पास माइक है..माइक आईडी है...सब कुछ है लेकिन बेहद अपमानजनक तरीके से दिल्ली पुलिस ने जानबूझकर मुझे बस के भीतर फेंक दिया..और डिटेन कर लिया..ये देश की राजधानी दिल्ली है...अंधेर नगरी.. अंधी पुलिस और चौपट राजा...
Pragya Mishra549,133 Aufrufe • vor 28 Tagen

आज दिव्या का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया सुबह 9-10 बजे का वक्त दिया गया है…मम्मी को अब भी बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाई..दिव्या की हालत क्रिटिकल है ये झूठ बताकर बगल में सुला दिया है..पहली बार लग रहा है कि सच कहना कितना मुश्किल होता है…वो पोस्टमॉर्मट हाउस के फ्रीजर में है..ये सच मैं नहीं कह पाई... बैंक के सामने हत्या के समय का एक सीसीटीवी मिला है इसमें बैंक कर्मचारियों की भीड़ भाग रही है..और हत्यारा हत्या कर रहा है..बैंक में काम करने वाले हत्यारे के पास तीन-तीन रिवॉल्वर कहां से आए..किसने उस तक ये रिवॉल्वर पहुंचाईं..किसने उसे इतना जघन्य अपराध करने के लिए प्रेरित किया...हत्यारा कार नहीं चला पाता था. तो कार से आने जाने वाली थ्योरी कहां से आई..वो ऑटो से हत्या करने आया था..ऑटो से ही भागा तो कोई दूसरा इन्वॉल्व जरूर है..ऑटो वाला कौन था..कोई तो होगा जिसे सबके मर जाने के बाद फायदा हो रहा होगा पुलिस को खोजना चाहिए.. हत्यारे ने मेरा नाम स्टेटस में लिखा है कि मुझे सब पता था..हां मुझे पता था कि हत्यारा मेरी बहन के साथ क्रूरता करता था..इसलिए वो उससे अलग होना चाहती थी…ब्लिंकिट से मंगाए गए टमाटर में अगर कोई टमाटर खराब निकल जाता था तो वो उसे ये कहकर पीटता था कि तूने कैसे ब्लिंकिट किया कि टमाटर खराब निकला..बकौल मेरी बहन..हत्यारे और उसकी बहन ने मिलकर अपनी माता जी को इतना पीटा था उसकी अपनी बीमार मां का निधन हो गया था...दिव्या सिर्फ हत्यारे से अलग होना चाहती थी..मेरी बहन ने मुझे बताया था कि फैमिली कोर्ट में काउंसलर के साथ भी हत्यारे की झड़प हुई थी…मेरी बहन ने बताया था कि शादी की सुहागरात पर हत्यारे ने घर के खर्चों की एक लिस्ट बनाई थी और आधा खर्च उठाने की शर्त रखी थी…जिसे मेरी बहन ने सहर्ष स्वीकार किया था…दिव्या ने पिछले एक साल से अपने हिस्से का खर्च उठाना बंद कर दिया था..साइको हत्यारे की नजर में ये चीटिंग हो सकती है…मेरी बहन ने मुझे बताया कि उसका पति साइको था…लेकिन इतना बड़ा इसका अंदाजा नहीं था.. मुझे वो चीजें पता थीं जो मेरी बहन ने मुझे बताया…इतना सब होने के बाद भी वो तीज का व्रत रखने वाली थी…हाथ में हत्यारे मानस का टैटू नहीं हटवाया था..भीतर ही भीतर वो चाहती थी सब ठीक हो जाए..साइको सुधर जाए.. मीडिया इंटस्ट्री में 2017 के पहले पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों में मैं सबसे छोटी हूं…अभी बैठी हूं तो देख रही हूं कि कुछ हमपेशा मेरी बहन की हत्या में राजनीति खोज रहे हैं… 9 वर्षों में मैंने ऐसी पत्रकारिता की है..कि जिसकी आलोचना भी करती हूं उसके सामने खड़े होकर आंख में आंख डालकर बात कर सकती हूं…नजरें नीची करने वाली पत्रकारिता मैंने कभी नहीं की…इसलिए मतभेद रखिए...मतों का अलग-अलग होना जरूरी है..मनभेद मत रखिए…आप मुझसे स्नेह करते हों.. या घृणा प्रज्ञा मिश्रा ने अपने होशो हवास में कोई अनैतिक कृत्य ना कभी किया है ना करेगी.. हत्यारे ने पहले भी दिव्या का पीछा किया था..स्ट्रेस की वजह से कुछ दिन पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था..उसका हाथ और पैर टूट गया था..डेढ़ दो महीने बाद उसने ऑफिस जाना शुरू किया था…वो अब भी लंगड़ाकर ही चलती थी..आज जब घर से निकली थी तो लंगड़ा रही थी..दिव्या ने कितनी प्रताड़ना झेली है उसे जानने वाला हर कोई जानता है…आंखों में आंसू हैं…वक्त ये बस बातें करने का नहीं है..लेकिन आप सबको बताना जरूरी है…तीन सीसीटीवी फुटेज हैं..एक में दिव्या घर से जा रही है..दूसरी में लंगड़ाते हुए हत्यारे से लड़ रही है…
Pragya Mishra654,629 Aufrufe • vor 2 Monaten

एक लोक गायिका Neha Singh Rathore से इतनी नफरत की ABP न्यूज़ ने बिना चेक किये बिना पता लगाए नेहा सिंह राठौर को सेक्स रैकेट से जोड़ दिया...बड़े बड़े पत्रकार ज्ञान बांच रहे हैं कि सबको पत्रकारिता नहीं करनी चाहिए हर कोई माइक आईडी लेकर नहीं घूम सकता..भाई साहब अगर मेन स्ट्रीम की इतनी नीच पत्रकारिता है तो उससे अच्छा है की बच्चे ही पत्रकारिता संभालें..अगर पत्रकार और इन्फेलुसर के बीच लकीर होनी चाहिए तो दलाल और पत्रकार के बीच भी लकीर होनी चाहिए...है कोई माई का लाल ये लकीर खींचने वाला...
Pragya Mishra119,958 Aufrufe • vor 21 Tagen

Peek Tv की पत्रकार साथी को मेरे सामने जबरन कनॉट प्लेस पर डीटेन करने की कोशिश दिल्ली पुलिस कर रही थी...मुझसे जो हो पाया मैंने किया...इस पूरी कवरेज में महिला पत्रकारों की बड़ी भूमिका है...बेटी बचाव वाली सरकार बेटियों को जानबूझकर अपमानित कर रही है...डेमोक्रेसी के स्वतंत्र चौथे स्तंभ को खत्म करने की कोशिश कर रही है...पालतू पत्रकारिता का पोषण जारी रखे रहना चाहती है...
Pragya Mishra89,626 Aufrufe • vor 28 Tagen

दिल्ली को भारत पाकिस्तान का बॉर्डर बना दिया है...अभी की तस्वीर..
Pragya Mishra76,225 Aufrufe • vor 29 Tagen

भारत में कॉकरोज जनता पार्टी ने देश को कुछ दिया हो या ना दिया हो..प्रदर्शन करने का गूदा जरूर दिया है.. कल तक जो दिल्ली पुलिस आम नगरिकों के प्रदर्शन को रौंद रही थी..आज उसी ऑन ड्यूटी दिल्ली पुलिस ने….गृह मंत्रालय की पुलिस ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए दिल्ली पुलिस का ही हेडक्वाटर घेर लिया..
Pragya Mishra16,034 Aufrufe • vor 6 Tagen

देखिए मुझे कौन मिला...एक मेहनती इंसान..एक जांबाज पत्रकार..
Pragya Mishra64,326 Aufrufe • vor 29 Tagen

जब जनता के पक्ष में खड़े होने का साहस ना हो...जब तक गलत का विरोध करने की हिम्मत ना हो..तब तक सरकारी विज्ञापन के खर्चे से जीवन यापन करने वाले लोग...स्वतंत्र पत्रकारों को ज्ञान ना दें...PIB लेकर आप घूम रहे हैं...सवाल पूछना आपका काम है..लेकिन पब्लिक के बीच हम जैसे छोटे मोटे अदने से लोग सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ माइक लेकर खड़े हैं..क्यों खड़े हैं क्योंकि आपने राजा के दरबार में अपना ईमान बेच दिया है..है दम तो कहिये ABP न्यूज़ ने नेहा सिंह राठौर के साथ गलत किया है..करिये विरोध..पायी मात्रा की गलती समझ में आती है..ABP ने जो किया है वो अपराध है... "समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध, जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनके भी अपराध।"
Pragya Mishra46,397 Aufrufe • vor 21 Tagen
2:17
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

ये अमेठी है.13 रुपये किलो शक़्कर.. मुफ्त का अनाज. .विकास के बड़े बड़े दावे करने के बाद ..आय दोगुनी करने के बाद..5 ट्रिलियन एकोनॉमी करने के बाद..डबल इंजन सरकार में ऐसा दिखाई देती है.सच ये है की रूटीन काम और राहुल गाँधी को कोसने के अलावा स्मृति इरानी ने अमेठी के लिए कुछ नहीं किया
Pragya Mishra934,865 Aufrufe • vor 2 Jahren

ये है मेक इन इंडिया की ताकत..ट्रेनें खेत जोत रही हैं...अभी रेल मंत्री ने भिवानी को ये सुविधा दी है...इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा..इससे भारत टॉप थ्री इकोनॉमी में बहुत जल्द पहुंच जाएगा..वाह रेल मंत्री वाह...क्या दूरदर्शिता है..आपके मार्गदर्शन में ट्रेनें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं..
Pragya Mishra840,252 Aufrufe • vor 2 Jahren

4 लोगों की ट्रेन में हत्या करने वाले इस जानवर को सुुनिए..कत्लेआम के बाद इसका खौफनाक भाषण सुनिए..गोदी मीडिया ने जो हिंदू मुसलमान का जहर बोया है..उसका असर दिखने लगा है.. -------------------------------------- ''ये लोग पाकिस्तान से ऑपरेट होते थे. यही मीडिया भी कहेगा..हिंदुस्तान में रहना है, वोट करना है तो सिर्फ मोदी और योगी को करो''
Pragya Mishra1,117,172 Aufrufe • vor 3 Jahren

3 मिलियन परिवार..इस परिवार के हर सदस्य का आभार.. #UltaChasmaUc
Pragya Mishra1,148,961 Aufrufe • vor 3 Jahren

अकबर नगर नहीं रहा.....वो अकबरनगर जहां से सरकार सारे टैक्स वसूल करती थी..वो अकबरनगर जहां से सारे चुनावों में यहां लोग वोट डालते थे..आधार कार्ड.. राशन कार्ड.. बिजली बिल ...पानी का बिल..हाउस टैक्स सब वसूलते थे..एक दिन अचानक सरकारी अधिकारी नींद से जागे और बोले ये सब अवैध है..अरे भइया अवैध था बनने क्यों दिया..किसने बनवाया बिना सरकारी संरक्षण के तो बना नहीं होगा..क्या वो भ्रष्टाचारी अधिकारी पकड़े गए जिन्होंने अकबरनगर बसने दिया..कौन थे वो लोग जिन्होंने एक पूरा रिहायशी इलाका बसने दिया..अकबरनगर निवासियों को तो दंड मिल गया..क्या उन अधिकारियों को दंड मिला..जिन्होंने पैेसे लेकर अबकबर नगर बसने दिया..अगर सरकार इतनी ही निष्पक्ष और पारदर्शी है तो नगर निगम के सारे आधिकारियों को सजा दे.. जिन्होंने 4-5 मंजिला बिल्डिंगें बनने दीं.. जो लोग लखनऊ के बाहर के हैं उनको मैं लखनऊ नगर निगम और LDA का खेल बताती हूं...यहां आप नक्शा पास कराने जाएंगे तो आपका नक्शा पास नहीं किया जाएगा..ऑनलाइन नक्शे में 100 खामियां बताकर रोक दिया जाएगा..जब नागरिक बिना नक्शे के घर बनाना शुरू करेगा..तो LDA वाले छत पड़ने से पहले तुरंत आ धमकेंगे..प्रति छत या प्रति महीना इनका पैसा बांधा जाता है...डेढ़ लाख रूपए महीने तक की रिपोर्ट मेरे पास है..यही हाल लखनऊ में चल रही प्लॉटिंग्स का है...प्रति अवैध प्लॉटिंग महीने वार पैसा बंधा हुआ है.. भ्रष्टाचार के पहाड़ पर LDA बैठा हुआ है..अकबरनगर ऐसे ही बनते हैं..सरकारी अधिकारी माल खाकर निर्माण कराते हैं..फिर दूसरे आते हैं..उसे अवैध बताकर गिराते हैं..मैं चैलेंज करती हूं Yogi Adityanath जी जांच करा लीजिए..मैं जो कह रही हूं..सब सामने आ जाएगा..मैं प्रज्ञा मिश्रा कोई भी बात हवा में नहीं कहती.. सरकार लोगों की बड़ी पुरानी पुरानी फाइलें खोल लेती है..मैं चैलेंज करती हूं यूपी की बीजेपी सरकार को अगर है हिम्मत तो निकालिए फाइल देखिए किसने अकबरनगर वालों को बिजली दी..किसने सीवर डाला..किसने पानी पहुंचाया..किसने मकान नंबर अलॉट किए..किसने आधार कार्ड बनाए..किसने राशन कार्ड बनवाए...किसने राजनाथ सिंह के नाम के पत्थर वहां की गलियों में लगा दिए...अगर सच मे Yogi Adityanath जी आप न्याय करते हैं..तो न्याय कीजिए...क्योंकि एक श्रेष्ठ व्यक्ति का आचरण दूसरों के लिए उदाहरण बन ही जाता है..तो उदाहण रखिए..उदाहरण बनिए...
Pragya Mishra796,870 Aufrufe • vor 2 Jahren

मुकदमों का भय खत्म हो गया है..देश का युवा जाग चुका है...लॉकडाउन जैसी दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सारी आवाजें खामोश हो गईं ऐसा नहीं था...लोकतंत्र में राजाओं को गुरूर होता है कि वो आवाजों को पुलिस के बूटों के नीचे दबा देंगे...लेकिन हर राजा का गुरूर टूटा है...अन्याय के खिलाफ आवाजें...पहाड़ों का सीना चीरकर सिंहासनों को हिला जाती हैं..अहंकार को तोड़ जाती हैं...
Pragya Mishra35,366 Aufrufe • vor 29 Tagen