
Pragya Mishra
@PragyaLive • 1,216,082 subscribers
Tv Reporter/Anchor @bstvlive #CuttingChai | Founder- @ultachasmauc | Website- https://t.co/1DsVVMtjV4 | Ex: @_NationalVoice | @AkashvaniAIR | @DDUttarPradesh
Shorts
Videos

आज दिव्या का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया सुबह 9-10 बजे का वक्त दिया गया है…मम्मी को अब भी बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाई..दिव्या की हालत क्रिटिकल है ये झूठ बताकर बगल में सुला दिया है..पहली बार लग रहा है कि सच कहना कितना मुश्किल होता है…वो पोस्टमॉर्मट हाउस के फ्रीजर में है..ये सच मैं नहीं कह पाई... बैंक के सामने हत्या के समय का एक सीसीटीवी मिला है इसमें बैंक कर्मचारियों की भीड़ भाग रही है..और हत्यारा हत्या कर रहा है..बैंक में काम करने वाले हत्यारे के पास तीन-तीन रिवॉल्वर कहां से आए..किसने उस तक ये रिवॉल्वर पहुंचाईं..किसने उसे इतना जघन्य अपराध करने के लिए प्रेरित किया...हत्यारा कार नहीं चला पाता था. तो कार से आने जाने वाली थ्योरी कहां से आई..वो ऑटो से हत्या करने आया था..ऑटो से ही भागा तो कोई दूसरा इन्वॉल्व जरूर है..ऑटो वाला कौन था..कोई तो होगा जिसे सबके मर जाने के बाद फायदा हो रहा होगा पुलिस को खोजना चाहिए.. हत्यारे ने मेरा नाम स्टेटस में लिखा है कि मुझे सब पता था..हां मुझे पता था कि हत्यारा मेरी बहन के साथ क्रूरता करता था..इसलिए वो उससे अलग होना चाहती थी…ब्लिंकिट से मंगाए गए टमाटर में अगर कोई टमाटर खराब निकल जाता था तो वो उसे ये कहकर पीटता था कि तूने कैसे ब्लिंकिट किया कि टमाटर खराब निकला..बकौल मेरी बहन..हत्यारे और उसकी बहन ने मिलकर अपनी माता जी को इतना पीटा था उसकी अपनी बीमार मां का निधन हो गया था...दिव्या सिर्फ हत्यारे से अलग होना चाहती थी..मेरी बहन ने मुझे बताया था कि फैमिली कोर्ट में काउंसलर के साथ भी हत्यारे की झड़प हुई थी…मेरी बहन ने बताया था कि शादी की सुहागरात पर हत्यारे ने घर के खर्चों की एक लिस्ट बनाई थी और आधा खर्च उठाने की शर्त रखी थी…जिसे मेरी बहन ने सहर्ष स्वीकार किया था…दिव्या ने पिछले एक साल से अपने हिस्से का खर्च उठाना बंद कर दिया था..साइको हत्यारे की नजर में ये चीटिंग हो सकती है…मेरी बहन ने मुझे बताया कि उसका पति साइको था…लेकिन इतना बड़ा इसका अंदाजा नहीं था.. मुझे वो चीजें पता थीं जो मेरी बहन ने मुझे बताया…इतना सब होने के बाद भी वो तीज का व्रत रखने वाली थी…हाथ में हत्यारे मानस का टैटू नहीं हटवाया था..भीतर ही भीतर वो चाहती थी सब ठीक हो जाए..साइको सुधर जाए.. मीडिया इंटस्ट्री में 2017 के पहले पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों में मैं सबसे छोटी हूं…अभी बैठी हूं तो देख रही हूं कि कुछ हमपेशा मेरी बहन की हत्या में राजनीति खोज रहे हैं… 9 वर्षों में मैंने ऐसी पत्रकारिता की है..कि जिसकी आलोचना भी करती हूं उसके सामने खड़े होकर आंख में आंख डालकर बात कर सकती हूं…नजरें नीची करने वाली पत्रकारिता मैंने कभी नहीं की…इसलिए मतभेद रखिए...मतों का अलग-अलग होना जरूरी है..मनभेद मत रखिए…आप मुझसे स्नेह करते हों.. या घृणा प्रज्ञा मिश्रा ने अपने होशो हवास में कोई अनैतिक कृत्य ना कभी किया है ना करेगी.. हत्यारे ने पहले भी दिव्या का पीछा किया था..स्ट्रेस की वजह से कुछ दिन पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था..उसका हाथ और पैर टूट गया था..डेढ़ दो महीने बाद उसने ऑफिस जाना शुरू किया था…वो अब भी लंगड़ाकर ही चलती थी..आज जब घर से निकली थी तो लंगड़ा रही थी..दिव्या ने कितनी प्रताड़ना झेली है उसे जानने वाला हर कोई जानता है…आंखों में आंसू हैं…वक्त ये बस बातें करने का नहीं है..लेकिन आप सबको बताना जरूरी है…तीन सीसीटीवी फुटेज हैं..एक में दिव्या घर से जा रही है..दूसरी में लंगड़ाते हुए हत्यारे से लड़ रही है…
Pragya Mishra653,225 просмотров • 21 дней назад
2:17
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

ये है मेक इन इंडिया की ताकत..ट्रेनें खेत जोत रही हैं...अभी रेल मंत्री ने भिवानी को ये सुविधा दी है...इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा..इससे भारत टॉप थ्री इकोनॉमी में बहुत जल्द पहुंच जाएगा..वाह रेल मंत्री वाह...क्या दूरदर्शिता है..आपके मार्गदर्शन में ट्रेनें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं..
Pragya Mishra840,225 просмотров • 2 лет назад

ये अमेठी है.13 रुपये किलो शक़्कर.. मुफ्त का अनाज. .विकास के बड़े बड़े दावे करने के बाद ..आय दोगुनी करने के बाद..5 ट्रिलियन एकोनॉमी करने के बाद..डबल इंजन सरकार में ऐसा दिखाई देती है.सच ये है की रूटीन काम और राहुल गाँधी को कोसने के अलावा स्मृति इरानी ने अमेठी के लिए कुछ नहीं किया
Pragya Mishra934,651 просмотров • 2 лет назад

4 लोगों की ट्रेन में हत्या करने वाले इस जानवर को सुुनिए..कत्लेआम के बाद इसका खौफनाक भाषण सुनिए..गोदी मीडिया ने जो हिंदू मुसलमान का जहर बोया है..उसका असर दिखने लगा है.. -------------------------------------- ''ये लोग पाकिस्तान से ऑपरेट होते थे. यही मीडिया भी कहेगा..हिंदुस्तान में रहना है, वोट करना है तो सिर्फ मोदी और योगी को करो''
Pragya Mishra1,117,130 просмотров • 3 лет назад

3 मिलियन परिवार..इस परिवार के हर सदस्य का आभार.. #UltaChasmaUc
Pragya Mishra1,148,091 просмотров • 3 лет назад

अकबर नगर नहीं रहा.....वो अकबरनगर जहां से सरकार सारे टैक्स वसूल करती थी..वो अकबरनगर जहां से सारे चुनावों में यहां लोग वोट डालते थे..आधार कार्ड.. राशन कार्ड.. बिजली बिल ...पानी का बिल..हाउस टैक्स सब वसूलते थे..एक दिन अचानक सरकारी अधिकारी नींद से जागे और बोले ये सब अवैध है..अरे भइया अवैध था बनने क्यों दिया..किसने बनवाया बिना सरकारी संरक्षण के तो बना नहीं होगा..क्या वो भ्रष्टाचारी अधिकारी पकड़े गए जिन्होंने अकबरनगर बसने दिया..कौन थे वो लोग जिन्होंने एक पूरा रिहायशी इलाका बसने दिया..अकबरनगर निवासियों को तो दंड मिल गया..क्या उन अधिकारियों को दंड मिला..जिन्होंने पैेसे लेकर अबकबर नगर बसने दिया..अगर सरकार इतनी ही निष्पक्ष और पारदर्शी है तो नगर निगम के सारे आधिकारियों को सजा दे.. जिन्होंने 4-5 मंजिला बिल्डिंगें बनने दीं.. जो लोग लखनऊ के बाहर के हैं उनको मैं लखनऊ नगर निगम और LDA का खेल बताती हूं...यहां आप नक्शा पास कराने जाएंगे तो आपका नक्शा पास नहीं किया जाएगा..ऑनलाइन नक्शे में 100 खामियां बताकर रोक दिया जाएगा..जब नागरिक बिना नक्शे के घर बनाना शुरू करेगा..तो LDA वाले छत पड़ने से पहले तुरंत आ धमकेंगे..प्रति छत या प्रति महीना इनका पैसा बांधा जाता है...डेढ़ लाख रूपए महीने तक की रिपोर्ट मेरे पास है..यही हाल लखनऊ में चल रही प्लॉटिंग्स का है...प्रति अवैध प्लॉटिंग महीने वार पैसा बंधा हुआ है.. भ्रष्टाचार के पहाड़ पर LDA बैठा हुआ है..अकबरनगर ऐसे ही बनते हैं..सरकारी अधिकारी माल खाकर निर्माण कराते हैं..फिर दूसरे आते हैं..उसे अवैध बताकर गिराते हैं..मैं चैलेंज करती हूं Yogi Adityanath जी जांच करा लीजिए..मैं जो कह रही हूं..सब सामने आ जाएगा..मैं प्रज्ञा मिश्रा कोई भी बात हवा में नहीं कहती.. सरकार लोगों की बड़ी पुरानी पुरानी फाइलें खोल लेती है..मैं चैलेंज करती हूं यूपी की बीजेपी सरकार को अगर है हिम्मत तो निकालिए फाइल देखिए किसने अकबरनगर वालों को बिजली दी..किसने सीवर डाला..किसने पानी पहुंचाया..किसने मकान नंबर अलॉट किए..किसने आधार कार्ड बनाए..किसने राशन कार्ड बनवाए...किसने राजनाथ सिंह के नाम के पत्थर वहां की गलियों में लगा दिए...अगर सच मे Yogi Adityanath जी आप न्याय करते हैं..तो न्याय कीजिए...क्योंकि एक श्रेष्ठ व्यक्ति का आचरण दूसरों के लिए उदाहरण बन ही जाता है..तो उदाहण रखिए..उदाहरण बनिए...
Pragya Mishra796,826 просмотров • 2 лет назад

गंगा एक्सप्रेसवे पर पेट्रोल डीजल भराना है तो कैश लेकर चलें...बिना कैश तेल मिलेगा ही नहीं..डिजिटल लेनदेन इंडिया ठेले खोमचों तक पहुंच गया है..लेकिन गंगा एक्सप्रेस पर पेट्रोल पम्प खोलकर बैठे धन्नासेठ कैश का खेल खेल रहे हैं... Yogi Adityanath Yogi Adityanath Office Awanish K Awasthi UPEIDA
Pragya Mishra146,297 просмотров • 4 месяцев назад

प्रधानमंत्री आवास से शेख हसीना का ब्लाउज..ब्रा..पैंटी..बतख..खरगोश.मुर्गी..मछली पेंटिंग..कुर्सी..पंखा..लूटकर ले जाने वाले दंगाई किस एंगल से छात्र लगते हैं..आरक्षण का विरोध करने वाले अंगवस्त्र लूट रहे हैं...ईश्वर से प्रार्थना है कि ऐसे छात्र धरती के किसी कोने में ना पैदा हों..बांग्लादेश के राष्ट्रपिता और पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्ररहमान की मूर्ति गिराने वाले ये वो छात्र हैं जो बांग्लादेश में आरक्षण का विरोध कर रहे थे.. शेख हसीना के घर में आग लगाते ये वो छात्र हैं जो आरक्षण खत्म करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे…शेख मुजीबुर्ररहमान वो थे..जिन्होंने बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई लड़ी..बांग्लादेश को पाकिस्तान के चंगुल से इंदिरा गांधी की सहायता से आजाद कराया..जिन शेख मुजीब की मूर्ति ये लोग गिरा रहे हैं..इनकी वजह से ही ये आरक्षण विरोधी दंगाई छात्र आजाद बांग्लादेश में सांस ले रहे हैं.. शेख हसीना आरक्षण विरोधी छात्रों के साथ थीं..आरक्षण खत्म करवा दिया था..तो फिर क्यों प्रधानमंत्री के घर पर कब्जा हुआ..बुलडोजर वाले छात्र कौन हैं...सेना क्यों इतनी खुश है..तीस्ता समझौता क्या..चीन इसके जरिए चिकन नेक तक कैसे पहुंचना चाहता था..आज शाम 4 बजे अपलोड होने वाली वीडियो मे देखिए पूरी कहानी..Pragya Ka Panna पर..
Pragya Mishra595,112 просмотров • 2 лет назад

मुझे ट्रोल करने वालों..अब प्रज्ञा मिश्रा का जवाब सुनो..
Pragya Mishra702,857 просмотров • 2 лет назад

लखनऊ विधानसभा के पास धरने पर बैठी महिला के साथ रे#प !महिला ने कौशांबी से गोरखपुर जाकर अपनी समस्या Yogi Adityanath जी को सुनाई थी..महिला के मुताबिक इसी बात से नाराज होकर कौशांबी प्रशासन ने महिला को टॉर्चर करना शुरू कर दिया..4-5 दिन पहले महिला लखनऊ विधानसभा के पास धरने पर बैठी थी..तो मैंने उनका इंटरव्यू किया था..लेकिन इंटरव्यू अपलोड कर पाती..उनकी समस्या सरकार तक पहुंचा पाती..उससे पहले ही उनके साथ अनर्थ हो गया..उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है..आज मुझे उन्होंने अस्पताल बुलाकर फिर से पूरी बात बताई..पूरा वीडियो लिंक में है.. LUCKNOW POLICE ADG Zone Lucknow DM Lucknow CM Office, GoUP KAUSHAMBI POLICE JNV KAUSHAMBI DGP UP
Pragya Mishra693,703 просмотров • 2 лет назад

स्वाति मालीवाल Swati Maliwal एक मजबूत महिला हैं..मैंने उनको अपने सामने जंतर मंतर पर पहलवान बेटियों के लिए पुलिस से लड़ते देखा है..जहां मोदी जी जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए..मैंने उनको अपने खर्च पर मणिपुर की महिलाओं के बीच संघर्ष करते हुए देखा है..स्वाति मालीवाल फाइटर हैं..उनके साथ हुई मारपीट निंदनीय है..मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal इस मामले मेंं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे ? ये समझ से परे है..जो पुरुष महिला पर हाथ उठा रहा है..महिला राज्यसभा सांसद पर हाथ उठा रहा है..केजरीवाल जी उसे अपने साथ लेकर घूम रहे हैं..ये निंदनीय है..
Pragya Mishra553,182 просмотров • 2 лет назад

कल पूरी रात लाइट नहीं आयी आज भी पूरा दिन बीत गया..दूसरी रात भी आधी रात हो चुकी है लाइट गायब है..डबल इंजन वालों से अच्छे सिंगल इंजन वाले थे...ईद पर लाइट के नाम पर भड़कार ये हिन्दुओं को लाइट देने आये थे..हालात ये कर दी है की RSS के गढ़ राजाजीपुरम लखनऊ में लोग बिजली की भीख मांग रहे हैँ...बिजली मंत्री गायब हैँ..
Pragya Mishra539,011 просмотров • 2 лет назад