
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)
@prahladspatel • 388,127 subscribers
Minister of Panchayat, Rural Development & Labour, Govt. of Madhya Pradesh
Shorts
Videos

पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर फ़ैसला बेहद महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील मुद्दा है। उच्च न्यायालय जबलपुर ने कमलनाथ सरकार द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए जल्दबाज़ी में लिए स्वार्थी फ़ैसले को अवैध घोषित कर दिया। कांग्रेस किसी वर्ग की हितैषी नहीं है, वह अपने स्वार्थ के लिए कार्य करती है। इसलिए अनेक संवैधानिक कमियों के कारण अध्यादेश निरस्त हुआ। मा. मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर जो सामूहिक प्रयास किया, वह जारी रहेगा। BJP Madhya Pradesh BJP
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)29,531 views • 21 days ago

आज का दिन सेवा और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा। 3 उप-स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुर्वेद औषधालय का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला। आयुर्वेद औषधालय के लोकार्पण अवसर पर 12 वर्षीय बेटी छाया विश्वकर्मा ने मेरा इंटरव्यू लिया—उनके आत्मविश्वास और प्रश्नों ने मन को छू लिया।
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)74,047 views • 8 months ago

मेरा परम् सौभाग्य है कि मुझे पुण्य सलिला माँ नर्मदा जी की दो बार परिक्रमा-पहली बार 1994 से 1996 तक आराध्य गुरुदेव श्रीश्री बाबाश्री जी के सान्निध्य और दूसरी बार वर्ष, 2005 में धर्मपत्नी Pushplata S Patel संग करने का अवसर प्राप्त हुआ। परिक्रमा का 'सार' इस चलचित्र में संकलित करने का एक प्रयास हुआ था। नर्मदे हर । ॐ श्री माँ । #परिक्रमा #Parikrama #NarmadaParikrama #PrahladSinghPatel #Pustak #Narmada #Booklaunch
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)102,994 views • 1 year ago

"मध्य प्रदेश में हमने लगभग 2400 पंचायत भवन बनाए हैं। अभी तक कोई भी ग्रामीण भवन दो मंजिला नहीं बन सकता था, क्योंकि उसकी प्लिंथ ही नहीं होती थी। हमने उसकी डिजाइन बदली। अब जो पंचायत भवन बने हैं, वो तीन मंजिला जा सकते हैं। 25 साल बाद आपके पास जमीन नहीं होगी, तो अगर कोई जरूरतें होंगी तो आपको बिल्डिंग के ऊपर जाना पड़ेगा।" (न्यूज 18 इंडिया से संवाद)
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)17,804 views • 2 months ago

उल्टे तिरंगे के साथ MP Congress की चुनावी शुरूआत ?!
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)114,316 views • 3 years ago

आज भोपाल आवास पर NEET 2026 में ऑल इंडिया 304वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले होनहार युवा आदर्श लोधी (सुपुत्र श्री भगवान सिंह लोधी जी, ग्राम कुण्डाली, रायसेन) ने भेंट की। आदर्श को इस उत्कृष्ट उपलब्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत बधाई एवं शुभकामनाएँ! #युवा_प्रतिभा #मध्यप्रदेश #शिक्षा #उज्ज्वल_भविष्य #युवा_शक्ति
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)15,160 views • 2 months ago

आज पुण्य सलिला माँ नर्मदा तट के पावन तीर्थों के दर्शन, साधना और संत-वंदन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। परिवार संग यह यात्रा श्रद्धा, स्मृतियों और आत्मिक शांति का अमूल्य अनुभव बन गई; जो निश्चय ही मेरी जीवन यात्रा को ऊर्जित करेगी। हर हर नर्मदे।
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)26,686 views • 8 months ago

मध्य प्रदेश की सभी 23,011 ग्राम पंचायतों से विशेष अपील! 🌾📻 हमारे किसान भाइयों के फायदे के लिए, खेती-किसानी में नए प्रयोगों के लिए और हमारे गांवों को और मजबूत बनाने के लिए...आने वाले 31 मई को, सुबह 11 बजे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को जरूर सुनें। आइए, अपने-अपने गांवों में सब साथ मिलकर इस कार्यक्रम से जुड़ें और देश व गांवों के विकास की इस चर्चा का हिस्सा बनें। #MannKiBaat #RuralDevelopment #MadhyaPradesh #GramPanchayat #FarmersFirst #PrahladSinghPatel
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)16,392 views • 5 months ago

आज भिंड जिले के चितावली गाँव जाकर जम्मू कश्मीर के डोडा में शहीद शैलेंद्र सिंह भदोरिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।शहीद शैलेंद्र के बड़े भाई,श्री सुखदेव सिंह एवं छोटे भाई श्री हरिन्दर सिंह भी सेना में हैं और एक ही बटालियन में थे ।प्यारे बेटे भावेश बेटी अक्षिता एवं राधिका से भी मिला ।भदोरिया परिवार के इतिहास गौरवशाली वलिदानी परंपरा वाला है शैलेंद्र के परदादा शहीद ज्ञान सिंह जी थे जिनकी समाधि एक नीम के पेड़ के नीचे है जहां पूजा होती है शैलेंद्र के पिताजी ने कहा कि वे हमारी रक्षा करते हैं ।Devendra Singh Narwariya BJP BJP Madhya Pradesh
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)24,704 views • 9 months ago

जरारूधाम गौ अभयारण्य में अपने संकल्प की पूर्ति के लिए (सबसे लंबी पेंटिंग) ४ जून २०२६ से पेंटिंग कर रही प्रिय बेटी प्रतिज्ञा से Jararudham Gau Abhyaran दमोह सपरिवार जाकर पहली बार भेंट की तब आज की पेंटिंग का दृश्य अपने मोबाइल में क़ैद किया ।वही आपके सामने है ।Pushplata S Patel Phalit Singh Patel Narendra Bajaj Sushil Gupta
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)12,854 views • 3 months ago

दत्त मंदिर, दतवाड़ा से शूलपाणेश्वर की झाड़ी का यह तीसरा दर्शन—हर बार कुछ नया, कुछ स्मृतियों सा पुराना। बाँध का जल अब सीढ़ियों तक, कच्चे आश्रम का पक्का स्वरूप, धूनी भी ऊँचाई पर विराजमान। जबलपुर कॉलेज के समय के अध्यापक साधु वेश में मिलना एक अद्भुत संयोग रहा।
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)23,644 views • 8 months ago
