
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)
@prahladspatel • 388,662 subscribers
Minister of Panchayat, Rural Development & Labour, Govt. of Madhya Pradesh
Shorts
Videos

"मध्य प्रदेश में हमने लगभग 2400 पंचायत भवन बनाए हैं। अभी तक कोई भी ग्रामीण भवन दो मंजिला नहीं बन सकता था, क्योंकि उसकी प्लिंथ ही नहीं होती थी। हमने उसकी डिजाइन बदली। अब जो पंचायत भवन बने हैं, वो तीन मंजिला जा सकते हैं। 25 साल बाद आपके पास जमीन नहीं होगी, तो अगर कोई जरूरतें होंगी तो आपको बिल्डिंग के ऊपर जाना पड़ेगा।" (न्यूज 18 इंडिया से संवाद)
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)17,804 görüntüleme • 1 ay önce

आज का दिन सेवा और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा। 3 उप-स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुर्वेद औषधालय का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला। आयुर्वेद औषधालय के लोकार्पण अवसर पर 12 वर्षीय बेटी छाया विश्वकर्मा ने मेरा इंटरव्यू लिया—उनके आत्मविश्वास और प्रश्नों ने मन को छू लिया।
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)74,047 görüntüleme • 7 ay önce

मेरा परम् सौभाग्य है कि मुझे पुण्य सलिला माँ नर्मदा जी की दो बार परिक्रमा-पहली बार 1994 से 1996 तक आराध्य गुरुदेव श्रीश्री बाबाश्री जी के सान्निध्य और दूसरी बार वर्ष, 2005 में धर्मपत्नी Pushplata S Patel संग करने का अवसर प्राप्त हुआ। परिक्रमा का 'सार' इस चलचित्र में संकलित करने का एक प्रयास हुआ था। नर्मदे हर । ॐ श्री माँ । #परिक्रमा #Parikrama #NarmadaParikrama #PrahladSinghPatel #Pustak #Narmada #Booklaunch
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)102,994 görüntüleme • 11 ay önce

जरारूधाम गौ अभयारण्य में अपने संकल्प की पूर्ति के लिए (सबसे लंबी पेंटिंग) ४ जून २०२६ से पेंटिंग कर रही प्रिय बेटी प्रतिज्ञा से Jararudham Gau Abhyaran दमोह सपरिवार जाकर पहली बार भेंट की तब आज की पेंटिंग का दृश्य अपने मोबाइल में क़ैद किया ।वही आपके सामने है ।Pushplata S Patel Phalit Singh Patel Narendra Bajaj Sushil Gupta
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)12,843 görüntüleme • 2 ay önce

उल्टे तिरंगे के साथ MP Congress की चुनावी शुरूआत ?!
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)114,316 görüntüleme • 3 yıl önce

मध्य प्रदेश की सभी 23,011 ग्राम पंचायतों से विशेष अपील! 🌾📻 हमारे किसान भाइयों के फायदे के लिए, खेती-किसानी में नए प्रयोगों के लिए और हमारे गांवों को और मजबूत बनाने के लिए...आने वाले 31 मई को, सुबह 11 बजे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को जरूर सुनें। आइए, अपने-अपने गांवों में सब साथ मिलकर इस कार्यक्रम से जुड़ें और देश व गांवों के विकास की इस चर्चा का हिस्सा बनें। #MannKiBaat #RuralDevelopment #MadhyaPradesh #GramPanchayat #FarmersFirst #PrahladSinghPatel
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)16,387 görüntüleme • 3 ay önce

आज पुण्य सलिला माँ नर्मदा तट के पावन तीर्थों के दर्शन, साधना और संत-वंदन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। परिवार संग यह यात्रा श्रद्धा, स्मृतियों और आत्मिक शांति का अमूल्य अनुभव बन गई; जो निश्चय ही मेरी जीवन यात्रा को ऊर्जित करेगी। हर हर नर्मदे।
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)26,686 görüntüleme • 6 ay önce

दत्त मंदिर, दतवाड़ा से शूलपाणेश्वर की झाड़ी का यह तीसरा दर्शन—हर बार कुछ नया, कुछ स्मृतियों सा पुराना। बाँध का जल अब सीढ़ियों तक, कच्चे आश्रम का पक्का स्वरूप, धूनी भी ऊँचाई पर विराजमान। जबलपुर कॉलेज के समय के अध्यापक साधु वेश में मिलना एक अद्भुत संयोग रहा।
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)23,644 görüntüleme • 7 ay önce

आज भिंड जिले के चितावली गाँव जाकर जम्मू कश्मीर के डोडा में शहीद शैलेंद्र सिंह भदोरिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।शहीद शैलेंद्र के बड़े भाई,श्री सुखदेव सिंह एवं छोटे भाई श्री हरिन्दर सिंह भी सेना में हैं और एक ही बटालियन में थे ।प्यारे बेटे भावेश बेटी अक्षिता एवं राधिका से भी मिला ।भदोरिया परिवार के इतिहास गौरवशाली वलिदानी परंपरा वाला है शैलेंद्र के परदादा शहीद ज्ञान सिंह जी थे जिनकी समाधि एक नीम के पेड़ के नीचे है जहां पूजा होती है शैलेंद्र के पिताजी ने कहा कि वे हमारी रक्षा करते हैं ।Devendra Singh Narwariya BJP BJP Madhya Pradesh
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)24,704 görüntüleme • 7 ay önce

बाल श्रम निषेध दिवस पूरा समाज, हमारा देश, हमारी संस्कृति किसी भी बचपने को खत्म करने की समर्थक नहीं रही है। हमारी मानवीय संवेदनाएँ बहुत ऊँची रही हैं। जो बच्चे अपनी सहमति से, परिवार की सहमति से हुनर सीखते हैं; वो बाल श्रम नहीं है, वो हुनर है। लेकिन यदि कोई बच्चा जो नशे की गिरफ्त में है या उसको मजबूर करके जब उससे काम कराया जाता है, ये अपराध है। इन दोनों को हमें समझना होगा और यह संकल्प लेना होगा कि उसको उसके बचपने के तरह जीने का अधिकार मिले। वंदे मातरम् Department of Labour, Government of Madhya Pradesh MP Building & Construction Workers Board
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)11,487 görüntüleme • 2 ay önce

आज तंबाकू निषेध दिवस है। आने वाली पीढ़ी संकल्प ले कि वो सिर्फ तंबाकू से परहेज नहीं करेगी, बल्कि उसके धुएं से भी परहेज करेगी। मेरे आराध्य परम पूज्य श्रीश्री बाबाश्री जी ने कहा था— 'निर्विकारता का पहला लक्षण है नशामुक्ति।' फिर आहार का संयम और फिर जीवन जीने की विधियां। मुझे लगता है ये छोटी बात नहीं है। इसलिए आने वाली पीढ़ी स्वस्थ हो, सबल हो, मैं यही प्रार्थना करूंगा। तंबाकू का निषेध करें— खाने से भी और उसके धुएं से भी। यही विनती है। वंदे मातरम् #AntiTobaccoDay #HealthyLifestyle #CleanAir #JanBhagidari #TeamMP
Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन)11,928 görüntüleme • 3 ay önce