
𝐏ʀᴀsᴏᴏɴ
@Prasoonkumar001 • 1,878 subscribers
•Politics | Sports | Economy | Tech | Society | Everything that matters |
Shorts
Videos

सोशल मीडिया पर वायरल होने और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ अब इतनी तेज़ हो गई है कि कई बार कम उम्र के बच्चे भी बिना इसके दूरगामी प्रभाव समझे खुद को इंटरनेट पर पूरी तरह प्रदर्शित करने लगते हैं। जिस उम्र में पढ़ाई, खेलकूद, व्यक्तित्व विकास और जीवन के मूल्यों को समझने की जरूरत होती है, उस उम्र में लाइक्स, व्यूज़ और वायरल होने का दबाव बच्चों को गलत दिशा में ले जा सकता है। मेरा सरकार और अभिभावकों से निवेदन है कि बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को लेकर गंभीर चर्चा होनी चाहिए। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जरूरी है, लेकिन कम उम्र में डिजिटल दुनिया के जोखिमों से बचाना भी उतना ही जरूरी है। लोकप्रियता की दौड़ में कहीं बचपन ही न खो जाए।
𝐏ʀᴀsᴏᴏɴ291,540 次观看 • 2 个月前

सोचिए, कुछ साल पहले तक अगर किसी मॉल, होटल या कपड़ों की दुकान के ट्रायल रूम में छिपा हुआ कैमरा मिलने की खबर आ जाती थी, तो पूरा देश गुस्से से भर उठता था। लोग इसे निजता पर हमला और बेहद शर्मनाक हरकत मानते थे। लेकिन आज सोशल मीडिया की अंधी दौड़ ने हालात कुछ ऐसे कर दिए हैं कि जिन चीज़ों को कभी लोग छिपकर रिकॉर्ड करते थे, उन्हें कुछ लोग खुद ही कैमरे के सामने रिकॉर्ड करके दुनिया के सामने परोस रहे हैं। कुछ लाइक्स, व्यूज़ और थोड़ी-सी वायरलिटी के लिए लोग अपनी निजता, गरिमा और भविष्य तक को दांव पर लगाने लगे हैं।
𝐏ʀᴀsᴏᴏɴ217,818 次观看 • 2 个月前

हमें यह समझना चाहिए कि हम किन लोगों को अपना आदर्श बना रहे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि हम उन लोगों की आदतें और जीवनशैली अपना रहे हैं, जिन्होंने स्वयं अपने जीवन में गलत रास्ता चुना, अपने परिवार और अपनों का सम्मान नहीं किया। किसी भी व्यक्ति का अनुसरण करने से पहले उसके चरित्र, आचरण और मूल्यों को परखना आवश्यक है, क्योंकि अंततः हमारी आदतें ही हमारे व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करती हैं।
𝐏ʀᴀsᴏᴏɴ32,839 次观看 • 1 个月前
没有更多内容可加载