SUBODH JAIN's banner
SUBODH JAIN's profile picture

SUBODH JAIN

@PressSubodhJain2,659 subscribers

Journalist @bhaaratexpress Ex @RashtriaSahara @Nai_Dunia #Lawyer_DHC #IndiaMostWanted @JagranNews LM @OfficialNRAI & @delhi_cricket, Tweets personal

Videos

PressSubodhJain's profile picture

क़ानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए लगातार हो रही मशक़्क़त के बावजूद कुछ #SHO CP Delhi #DilKiPolice की हिदायत को भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं! ताज़ा मामला DCP North East Delhi मातहत तैनात #Jyoti_Nagar के थानाध्यक्ष से जुड़ा है। आरोप है कि #SHO की सीट पर तैनात इंस्पेक्टर #Ved_Parkash ने एक मकान पर कथित तौर पर क़ब्ज़ा करा दिया। यह भी आरोप है कि क़ब्ज़ा कराने के लिए दूसरी पार्टी से मिलकर पहले मकान मालिक के बेटे पर झूठा मुक़दमा दर्ज कर दिया गया। जिस समय अदालत में मामले की सुनवाई हो रही थी तो उसी दौरान पुलिस की मिलीभगत से मकान के ताले तोड़कर क़ब्ज़ा करा दिया गया। हैरानी की बात यह है कि इस मामले में जब #PCR पर शिकायत की गई तो मौक़े पर पहुँची ज्योति नगर पुलिस ने पीड़ितों को ही बंद करने की धमकी और दे दी। सवाल यह है कि जब करोड़ों की संपत्ति पर क़ब्ज़ा कराने के लिए #SHO ही गुंडों की तरह काम करेंगे तो शहर में लोग किस पर भरोसा करें? सूत्रों की मानें तो पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में हुई शिकायत को गंभीरता से लिया है और जाँच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो मामले में #SHO सहित कई लोग नप सकते हैं! PMO India गृहमंत्री कार्यालय, HMO India LG Delhi Delhi Police

SUBODH JAIN

18,486 views • 27 days ago

PressSubodhJain's profile picture

दिल्ली के दिल #Connaught_Place में जब आप आईसक्रीम खाएँ और वैंडर #MRP से 10 रुपए ज़्यादा वसूले तो उस ग़रीब पर नाराज़ ना हों। यह 10 रुपए DCP New Delhi की क्नॉट पैलेस के पुलिसवालों और New Delhi Municipal Council Official के भ्रष्ट #Enforcement अफ़सरों के बच्चों के मन की मुराद पूरी करने के लिए खर्च होते है! आपको जानकार हैरानी होगी, लेकिन इन्हीं आइसक्रीम विक्रेताओं की मानें तो पूरे कनॉट प्लेस इलाके में 200 से 250 रेहडियां लगती हैं और हर किसी से बतौर शुक्राना रोज़ाना 200 रुपए वसूले जाते हैं। यानी हर रोज़ 50 हज़ार और हर माह 15 लाख की वसूली केवल आइसक्रीम बेचने वाले ग़रीब लोगों से कर रहे हैं शहर के जाँबाज़! इतना ही नहीं शकरकंदी से लेकर चने बेचने तक वालो को भी नहीं छोड़ते और बीच रास्ते में लगी पटरियों से हो रही वसूली का हिसाब भी जोड़ें तो हर महीने करोड़ो में वसूली हो रही है! हैरानी की बात है कि रेहडी-पटरी से हॉकर या वेंडर तक के क्रियाकलाप पर रोक लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक के जज या उनके परिजन भी यहाँ आते रहते हैं और अपने आदेशों का मखौल उड़ते हुए भी देखते हैं! लेकिन धंधा फिर भी जारी है और जानकारी Delhi Police से लेकर #NDMC तक के तमाम ज़िम्मेदार अफ़सरों को भी है। लेकिन फटीक में अच्छे रेस्तरां और बार में होने वाली मुफ़्त की पार्टियों के कारण सभी की आँखों पर वह चश्मा चढ़ जाता है जो कोल्हू पर बैल की आँखों पर बाँधा जाता है! बाक़ी सब समझदार हैं और जानते हैं कि कैसे सरकार के नेतृत्व में भ्रष्टाचार पूरी तेज़ी से विकसित कारोबार के तौर पर फल-फूल रहा है! PMO India गृहमंत्री कार्यालय, HMO India LG Delhi CP Delhi #DilKiPolice

SUBODH JAIN

67,343 views • 6 months ago

PressSubodhJain's profile picture

नोएडा के Sector 51 #Diamond_Crown_Banquet है, जिसका मालिक है #Bobby_Tikki_Wala . यह विवाह समारोह बुक करने के दौरान 80 फीसदी राशि पर #GST की चोरी करता है और इस राशि को काले धन के तौर पर अन्यत्र निवेश करता है! यह कोई आरोप नहीं बल्कि वह हकीकत है जो Bharat Express की #SIT_Team के स्टिंग ऑपरेशन के दौरान सामने आई है। इस बैंक्वेट का मैनेजर कहता है कि इनका #Cash लेनदेन का ही तो काम है, क्योंकि इस बैंक्वेट का मालिक है #बॉबी_टिक्की_वाला, जिसे पूरा #NCR जनता है। और शायद यही कारण है कि वह 25 लाख रुपए की बुकिंग के लिए महज पांच लाख का बिल बनाने की बात भी करता है। यानी 20 लाख की रकम #MoneyLaundrng के लिए और CGST Noida Pr. Commissionerate के अलावा प्रदेश के COMTAX UP को खुलेआम चूना। अब इतना बड़ा आदमी है तो शायद नौकरशाही की तो औकात नहीं है कार्रवाई की ? अब देखना ये है कि पारदर्शी सरकार और खास शिकार में व्यस्त ED क्या कदम उठाते हैं। क्योंकि मामला तो नौकरशाहों की जानकारी में पहुँच चुका है। PMO India गृहमंत्री कार्यालय, HMO India Nirmala Sitharaman Office Ministry of Finance Central Bureau of Investigation (India) Yogi Adityanath Office Income Tax India Income Tax, U.P.(West) & Uttarakhand

SUBODH JAIN

62,307 views • 7 months ago

PressSubodhJain's profile picture

अपराधियों का पसंदीदा शहर बनी राजधानी दिल्ली में DCP SHAHDARA DELHI के इलाक़े में सुबह क़रीब आठ बजे एक बर्तन कारोबारी की सरेआम गोलियाँ मारकर हत्या कर दी गई! वारदात के शिकार बने सुनील जैन का विश्वास नगर इलाक़े में संजय बर्तन भंडार के नाम से कारोबार था। जानकारी के मुताबिक़ वारदात को पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। कमाल की बात है शहर में बदमाश जहाँ चाहे किसी की भी हत्या कर देते हैं। जिसे चाहे धमकी देकर #Protection_Money की माँग कर देते हैं! नहीं देने पर सरेआम गोलियाँ चलाकर दहशत फैला देते हैं। मजे की बात है कि ऐसे ही संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने का दम भरने वाली Special Cell, Delhi Police तक नकारा साबित हो रही है। जबकि यहाँ ऐसे अफ़सर भी अपने अनुभव साझा कर रहे हैं जो #Addl_DCP से #DCP और फिर #Addl_CP बनने के बाद भी पट्टा लिखवाकर यहीं जमें हैं! सलाम है CP Delhi #DilKiPolice #Sanjay_Arora साहब को ! कार्यकाल पूरा होने तक तो पूरा ग़दर कटवा ही देंगे ? PMO India गृहमंत्री कार्यालय, HMO India @RajNiwasDelhi Delhi Police Ravindra IPS

SUBODH JAIN

11,343 views • 1 year ago

No more content to load