Priyanka Gandhi Vadra's banner
Priyanka Gandhi Vadra's profile picture

Priyanka Gandhi Vadra

@priyankagandhi5,966,178 subscribers

Member of Parliament, Wayanad

Shorts

बाबा साहेब के संविधान की रक्षा में लोकतंत्र की रक्षा में...

387,976 views

दिल्ली के रिज क्षेत्र में गैरकानूनी तरीके से 1100 पेड़ काट दिए गए। सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि "अगर अधिकारी अपने संवैधानिक दायित्यों का पालन नहीं कर रहे हैं तो अदालत को स्पष्ट संकेत देना होगा कि पर्यावरण को इस तरह से नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता है।" दूसरी तरफ, देहरादून में बड़ी संख्या में काटे जा रहे पेड़ों को बचाने के लिए जनता को सड़क पर उतरना पड़ा। खबरों के मुताबिक, विकास कार्यों के लिए हजारों पेड़ काटे जा रहे हैं। हमारी विकास की जरूरतों के बीच यह बहुत जरूरी है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग पर्यावरण के प्रति संवेदनशील हों। कहीं ऐसा न हो कि आगे चलकर हमें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़े।

195,113 views

प्रधानमंत्री जी कुछ दिन पहले मुंबई में कह रहे थे कि हमने जाने कितने करोड़ रोजगार देकर रिकॉर्ड तोड़ डाले। आज उसी मुंबई में कुछ वैकेंसीज के लिए आए बेरोजगारों की अपार भीड़ का वीडियो वायरल है। इसके पहले गुजरात के एक होटल में 25 वैकेंसीज के लिए 15 लाख बेरोजगार आए और भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। यह दिखाता है कि रिकॉर्ड टूटा जरूर है लेकिन चरम बेरोजगारी का। देश ऐतिहासिक बेरोजगारी का सामना कर रहा है। मेरी प्रधानमंत्री जी से अपील है कि अब खोखले वादों और ध्यान भटकाने की राजनीति कृपया बंद करें और देश के युवाओं के बारे में सोचें। जिन होनहार युवाओं की उम्र बीत रही है, उन्हें करोड़ों नये अवसरों की जरूरत है।

173,643 views

आज देश भर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथियों ने NEET परीक्षा घोटाले के ​खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा राज में भर्तियों में बेतहाशा भ्रष्टाचार, पेपर लीक और शैक्षणिक घोटाले देश के भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं। भ्रष्टाचार का यह खेल तत्काल बंद होना चाहिए। हमारी मांग है कि NEET परीक्षा में हुए घोटाले पर त्वरित और सख्त कार्रवाई हो ताकि 24 लाख युवाओं को न्याय मिले।

176,365 views

ढेर सारे रंग मेल मिलाप मिठास यही तो हिंदुस्तान है हमारी अनूठी संस्कृति की पहचान है। आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।

166,959 views

जम्मू-कश्मीर के लिए कांग्रेस की गारंटी - 🔷 जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड दिलाएंगे 🔷 1 लाख खाली नौकरियां भरेंगे 🔷 25 लाख तक का हेल्थ बीमा 🔷 घर की मुखिया को हर महीने ₹3000 🔷 30 मिनट में सस्ती हेल्थ सर्विस 🔷 हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल 🔷 संविधान के तहत पिछड़े वर्ग को पूरा हक 🔷 परिवार के हर सदस्य को 11 किलो राशन 🔷 हर तहसील में मोबाइल क्लीनिक 🔷 सेल्फ हेल्प ग्रुप के लिए ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त कर्ज 🔷 कश्मीरी पंडितों के रिहैबिलिटेशन के लिए डॉ. मनमोहन सिंह की योजना पूरी तरह लागू होगी

59,653 views

Videos

priyankagandhi's profile picture

NEET जैसी परीक्षाओं में लाखों बच्चे मेहनत से तैयारी करते हैं और अपनी जिंदगी के सबसे कीमती पल इस तैयारी में लगाते हैं। पूरा परिवार इस प्रयास में अपनी श्रद्धा और शक्ति डालता है। लेकिन साल दर साल इन परीक्षाओं में पेपर लीक, रिजल्ट से जुड़ी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं। क्या परीक्षा कराने वाली एजेंसियों की जवाबदेही तय नहीं होनी चाहिए? क्या सरकार को लापरवाही वाला रवैया छोड़ परीक्षा प्रणाली पर गंभीरता से विचार नहीं करना चाहिए? हम अपने युवा साथियों के सपनों को यूँ बिखरते हुए नहीं देख सकते। उनकी मेहनत के साथ सिस्टम द्वारा किया जा रहा ये अन्याय रुकना चाहिए। सरकार को गंभीरता से इन गड़बड़ियों को सुधारने के लिए कदम उठाने होंगे।

Priyanka Gandhi Vadra

3,899,351 views • 2 years ago

priyankagandhi's profile picture

नोटबंदी से Paytm कंपनी को बहुत मुनाफा हुआ, विज्ञापनों के अनुसार इसमें सरकार की भी मदद शामिल रही और जब इस कंपनी ने खूब ऊँचे दाम के साथ शेयर लॉंच किए तब आम मिडिल क्लास हिंदुस्तानी ने इसके शेयर खूब खरीदे। कल अचानक वित्तीय अनियमितता को लेकर RBI ने इस कंपनी के कामकाज पर रोक लगा दी। लांचिंग रेट से अब तक Paytm का शेयर 75% घाटे में गिर चुका है। खबरों के अनुसार लगभग 18,000 हजार करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। ये उन हजारों-लाखों ईमानदार हिंदुस्तानियों की कमाई डूबी है जिन्होंने इस कंपनी का शेयर खरीदा। मोदी जी के राज में देश की सारी संस्थायें नष्ट की जा रही हैं। आज अगर SEBI और RBI स्वतंत्र होते तो आम भारतीय का यह पैसा डूबने से बच जाता।

Priyanka Gandhi Vadra

2,113,709 views • 2 years ago

priyankagandhi's profile picture

एक चैनल के एंकर ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी का उनकी आदिवासी पहचान के आधार पर जिस तरह अपमान किया है, वह अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। भारत की राष्ट्रपति, कई पूर्व मुख्यमंत्री, जज, किसान, अनगिनत अधिकारी, फौजी, नेता, मंत्री, कारोबारी और हमारे अनगिनत मेहनती और ईमानदार भाई बहन आदिवासी समाज से हैं। इस समाज की संस्कृति वो जीवन संस्कृति है जिसके उसूलों को आज पूरा विश्व अपना रहा है। जल जंगल ज़मीन का आदर करना, उसकी रक्षा करना, अपमानजनक नहीं, बल्कि प्रकृति को समझने की एक महान और गहरी सोच है। शायद सरकार की चापलूसी में मीडिया संस्थान न्यूनतम लोकतांत्रिक नैतिकता भी खो चुके हैं, किसी एंकर द्वारा आदिवासियों, दलितों और वंचितों का खुलेआम अपमान करना हर स्तर पर गलत है। मानवीय गरिमा और आदिवासी अस्मिता का आदर करते हुए इन एंकर महोदय को आदिवासी समुदाय से माफ़ी माँगनी चाहिए।

Priyanka Gandhi Vadra

868,913 views • 2 years ago