
Priyanka Gandhi Vadra
@priyankagandhi • 5,967,681 subscribers
Member of Parliament, Wayanad
Shorts
Videos

The youth of India have started to take our country back from those who tried to suppress their voice… today is the day an undemocratic and oppressive government was forced to bend to the will of the people of India. To all you boys and girls who stand unflinchingly for what is right. Don’t ever let your spirit be oppressed, you are the soul of our beautiful nation, stay strong and brave always.
Priyanka Gandhi Vadra134,337 次观看 • 15 小时前

हमारे साथ जो हुआ, वो महत्वपूर्ण नहीं है। हम छात्रों के साथ हैं, उनकी आवाज उठा रहे हैं। उनके साथ गलत हुआ है, वह ज्यादा महत्वपूर्ण है। बच्चे वास्तविक समस्या पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अपने अधिकार मांग रहे हैं। बार-बार पेपर लीक करके उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। संसद में नेता विपक्ष को बोलने नहीं देते। प्रदर्शन करने नहीं देते। युवाओं पर क्रूरता बरती जा रही है। देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं है। देश के युवा पूरी तरह निराश हैं और हमारा फर्ज है कि हम उनके साथ खड़े हों और हम ये करेंगे।
Priyanka Gandhi Vadra159,031 次观看 • 3 天前

भाजपा सरकार को बच्चों पर लाठी चलाने की जगह अपनी नीतियों और अक्षमताओं की समीक्षा करनी चाहिए। पहले NEET का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई और Re-NEET में भी गड़बड़ी की खबरें आई हैं। कहा गया था कि प्रधानमंत्री खुद निगरानी करेंगे, इसके बावजूद यह सब क्यों और कैसे हो रहा है? बार-बार इतने पेपर लीक कैसे हो रहे हैं? संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए और प्रधानमंत्री को देश के करोड़ों युवाओं की बात सुननी चाहिए, उन्हें जवाब देना चाहिए।
Priyanka Gandhi Vadra216,016 次观看 • 5 天前

पिछले 10 साल में कुल 152 पेपर लीक हुए हैं यानी हर महीने एक पेपर लीक। इससे 7.5 करोड़ छात्रों को नुकसान हुआ है। लेकिन एक भी व्यक्ति को सजा नहीं हुई। ये देश युवाओं, उनके माता-पिता, उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष का अपमान है। ~ राहुल गांधी जी, नेता विपक्ष #ChhatronKiGoonj
Priyanka Gandhi Vadra184,860 次观看 • 8 天前

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष परम आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी लगभग 50 बरसों से देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने एक आम कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और आज पार्टी के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी संभालते हुए, कांग्रेस की विचारधारा और देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। उनका दशकों पुराना अनुभव, उनकी दूरदर्शिता और बेमिसाल जीवटता हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आदरणीय श्री खरगे जी ने आज एक बार फिर से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है। उन्हें हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं। Mallikarjun Kharge
Priyanka Gandhi Vadra310,011 次观看 • 26 天前

NEET जैसी परीक्षाओं में लाखों बच्चे मेहनत से तैयारी करते हैं और अपनी जिंदगी के सबसे कीमती पल इस तैयारी में लगाते हैं। पूरा परिवार इस प्रयास में अपनी श्रद्धा और शक्ति डालता है। लेकिन साल दर साल इन परीक्षाओं में पेपर लीक, रिजल्ट से जुड़ी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं। क्या परीक्षा कराने वाली एजेंसियों की जवाबदेही तय नहीं होनी चाहिए? क्या सरकार को लापरवाही वाला रवैया छोड़ परीक्षा प्रणाली पर गंभीरता से विचार नहीं करना चाहिए? हम अपने युवा साथियों के सपनों को यूँ बिखरते हुए नहीं देख सकते। उनकी मेहनत के साथ सिस्टम द्वारा किया जा रहा ये अन्याय रुकना चाहिए। सरकार को गंभीरता से इन गड़बड़ियों को सुधारने के लिए कदम उठाने होंगे।
Priyanka Gandhi Vadra3,898,952 次观看 • 2 年前

नोटबंदी से Paytm कंपनी को बहुत मुनाफा हुआ, विज्ञापनों के अनुसार इसमें सरकार की भी मदद शामिल रही और जब इस कंपनी ने खूब ऊँचे दाम के साथ शेयर लॉंच किए तब आम मिडिल क्लास हिंदुस्तानी ने इसके शेयर खूब खरीदे। कल अचानक वित्तीय अनियमितता को लेकर RBI ने इस कंपनी के कामकाज पर रोक लगा दी। लांचिंग रेट से अब तक Paytm का शेयर 75% घाटे में गिर चुका है। खबरों के अनुसार लगभग 18,000 हजार करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। ये उन हजारों-लाखों ईमानदार हिंदुस्तानियों की कमाई डूबी है जिन्होंने इस कंपनी का शेयर खरीदा। मोदी जी के राज में देश की सारी संस्थायें नष्ट की जा रही हैं। आज अगर SEBI और RBI स्वतंत्र होते तो आम भारतीय का यह पैसा डूबने से बच जाता।
Priyanka Gandhi Vadra2,113,634 次观看 • 2 年前

रायबरेली में गृहमंत्री जी की सभा में भाजपा के लोगों द्वारा Molitics के पत्रकार राघव त्रिवेदी को बेरहमी से पीटा गया। गृहमंत्री जी भाषण देते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही। पत्रकार को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि उन्होंने कुछ महिलाओं से बात की थी जो कह रही थीं कि सभा में आने के लिए उन्हें पैसे दिए गए। पूरे देश के मीडिया का मुंह बंद कर देने वाली भाजपा को यह बर्दाश्त नहीं है कि उनके खिलाफ कहीं कोई आवाज उठे। संविधान खत्म करने का अभियान चला रही भाजपा इस देश से लोकतंत्र को खत्म कर जनता की आवाज छीन लेना चाहती है।
Priyanka Gandhi Vadra1,604,449 次观看 • 2 年前

जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, हमने जो भी वादा किया उसे पूरा किया। कर्नाटका में कांग्रेस 5 गारंटी लाई थी और सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में पांचों गारंटी लागू कर दी। मध्य प्रदेश की जनता के लिए भी कांग्रेस कुछ गारंटी लाई है, जिन्हें हम 100% पूरा करेंगे- 🔸महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए 🔸500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर 🔸100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट पर हाफ 🔸पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी 🔸किसान कर्जमाफी पुनः प्रारंभ होगी। जिन किसानों का कर्ज बचा है, माफ किया जाएगा
Priyanka Gandhi Vadra1,812,909 次观看 • 3 年前

Depression and suicide, especially among the youth IS NOT a laughing matter. According to NCRB data, 164033 Indians committed suicide in 2021. Of which a huge percentage were below the age of 30. This is a tragedy not a joke. The Prime Minister and those laughing heartily at his joke ought to educate themselves better and create awareness rather than ridicule mental health issues in this insensitive, morbid manner. TLLLFoundation Narendra Modi
Priyanka Gandhi Vadra1,706,408 次观看 • 3 年前

सत्ताधारी दल के सांसद बिना किसी मुद्दे के संसद में चीख रहे हैं। प्रधानमंत्री जी नए सब्जबाग दिखा रहे हैं। मीडिया चैनल्स जनता के मुद्दों से कोसों दूर सरकार के भोंपू बने हुए हैं। इन सबमें महंगाई और घटती आमदनी से जूझते हुए आम लोगों की पीड़ा व सिसकियों की कोई परवाह नहीं कर रहा। हमारी राजनीति आम लोगों की इस पीड़ा को साझा करने का प्रयास है। इस पीड़ा की परवाह करने और उसे दूर करने की कोशिश है।
Priyanka Gandhi Vadra1,531,625 次观看 • 3 年前

बनारस में मणिकर्णिका घाट पर बुल्डोजर चलाकर सदियों पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को ध्वस्त करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मणिकर्णिका घाट और इसकी प्राचीनता का धार्मिक महत्व तो है ही, इससे लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की स्मिृतियां भी जुड़ी हैं। विकास के नाम पर, चंद लोगों के व्यावसायिक हितों के लिए, देश की धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को मिटाना घोर पाप है। इसके पहले भी बनारस में रिनोवेशन के नाम पर कई सदी पुराने अनेक मंदिर ध्वस्त किए जा चुके हैं। काशी की धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान मिटाने की ये साजिशें तत्काल बंद होनी चाहिए।
Priyanka Gandhi Vadra218,603 次观看 • 6 个月前

अमेरिका के न्याय विभाग के पास एपस्टीन से जुड़ी फाइलें हैं, जिनमें हरदीप पुरी और अनिल अंबानी के नाम हैं। अडानी का केस चल रहा है, उसमें समन आए हैं। सरकार ने 18 महीनों से कोई जवाब नहीं दिया है। प्रधानमंत्री पर सीधा दबाव है। प्रधानमंत्री ने डेटा, ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा और किसानों के मामले में जो किया है, बिना दबाव के कोई भी प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करेगा। ~ राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष
Priyanka Gandhi Vadra186,719 次观看 • 5 个月前

एक चैनल के एंकर ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी का उनकी आदिवासी पहचान के आधार पर जिस तरह अपमान किया है, वह अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। भारत की राष्ट्रपति, कई पूर्व मुख्यमंत्री, जज, किसान, अनगिनत अधिकारी, फौजी, नेता, मंत्री, कारोबारी और हमारे अनगिनत मेहनती और ईमानदार भाई बहन आदिवासी समाज से हैं। इस समाज की संस्कृति वो जीवन संस्कृति है जिसके उसूलों को आज पूरा विश्व अपना रहा है। जल जंगल ज़मीन का आदर करना, उसकी रक्षा करना, अपमानजनक नहीं, बल्कि प्रकृति को समझने की एक महान और गहरी सोच है। शायद सरकार की चापलूसी में मीडिया संस्थान न्यूनतम लोकतांत्रिक नैतिकता भी खो चुके हैं, किसी एंकर द्वारा आदिवासियों, दलितों और वंचितों का खुलेआम अपमान करना हर स्तर पर गलत है। मानवीय गरिमा और आदिवासी अस्मिता का आदर करते हुए इन एंकर महोदय को आदिवासी समुदाय से माफ़ी माँगनी चाहिए।
Priyanka Gandhi Vadra868,875 次观看 • 2 年前

हमने कर्नाटक की एक विधानसभा महादेवापुरा क्षेत्र की जांच की और पाया कि यहां 1,00,250 वोटों की चोरी की गई। पांच तरीकों से ये फर्जी वोट लिस्ट में जोड़े गए। ▪️11,965 डुप्लीकेट वोटर बनाए गए ▪️40,009 फर्जी पतों का इस्तेमाल हुआ ▪️10,452 वोटर बड़ी संख्या में एक ही पते पर रजिस्टर किए गए ▪️4,132 वोटर बिना फोटो या अवैध फोटो के साथ जोड़े गए ▪️33,692 नए वोटर फॉर्म-6 का गलत इस्तेमाल कर जोड़े गए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने पुख्ता सबूतों के साथ ये सच देश के सामने रख दिया है कि कैसे चुनावों में धांधली करके लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है।
Priyanka Gandhi Vadra338,608 次观看 • 11 个月前

सामाजिक-आर्थिक-जातीय जनगणना इस देश के 80% लोगों की मांग है। आज भरी संसद में कहा गया कि जिनकी जाति का पता नहीं, वे गणना की बात करते हैं। क्या अब देश की संसद में देश की 80% जनता को गालियां दी जाएंगी? नरेंद्र मोदी जी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या यह उनके कहने पर हुआ है?
Priyanka Gandhi Vadra568,569 次观看 • 2 年前