
Raghav trivedi
@raghavindia1 • 2,014 subscribers
Journalist | Ex-National Dastak & Molitics | Old account compromised, follow my new official handle , old handle is hacked : @raghavtrivedi18
Videos

राजा भैया नाम होने से सिर्फ कोई राजा नहीं होता। अंततः तो आदमी सरकार का गुलाम भैया ही होता है। राजा भैया बता रहे हैं कि जंतर-मंतर पर जो लोग प्रोटेस्ट कर रहे थे, वो देशद्रोही थे। पाकिस्तान से उनको फंडिंग मिल रही थी, चाइना से फंडिंग मिल रही थी, मिडिल ईस्ट से फंडिंग मिल रही थी, आतंकवादियों के समर्थन में नारे लग रहे थे। लेकिन इस आदमी के पास इनमें से किसी भी बात का सबूत नहीं है। तीस दिन तक पेपर लीक के मामले पर छात्र प्रोटेस्ट करते रहे। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा छात्र हैं, वहीं से ये आदमी विधायक है। मगर इसकी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि अपनी सरकार से एक सवाल पूछे कि पेपर लीक क्यों हो रहे हैं। अब जब छात्र जीत गए, तो ऐसे लोग सरकार को बचाने के लिए उन्हें देशद्रोही बता रहे हैं। खुद जिन पर कभी POTA एक्ट में मामला दर्ज रहा, अरे भैया, अपना गिरेबान तो झांको। दस से ज्यादा IPC की धाराओं में आपके खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं।
Raghav trivedi21,016 views • 2 days ago

Why Are Police Name Tags Missing? बैच हटाकर, नाम छुपाकर अगर पुलिस कार्रवाई करती है, तो इस बात का शक होता है कि वो पुलिस है भी या नहीं है। मुझे यही डर है कि इस प्रोटेस्ट में कहीं पुलिस की वर्दी पहनकर कुछ ऐसे गुंडे न घुस जाएं, जो छात्रों के साथ कुछ ऐसा कर दें जिसकी उम्मीद हमने की ही नहीं है। यह आखिरी मौका है देश के एजुकेशन सिस्टम की लड़ाई को लड़ने का और उसे बचाने का। ऐसे में हमें इन सब चीज़ों से सावधान भी रहना है और आने वाले खतरों के लिए तैयार भी रहना है।
Raghav trivedi140,099 views • 1 month ago

प्रधानमंत्री और देश के मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में किसी वैज्ञानिक, एक्टिविस्ट या बड़े बुद्धिजीवी को नहीं बुलाया जाता। कोई JNU का छात्र नहीं, कोई Jamia का छात्र नहीं, कोई IIT का छात्र नहीं—लेकिन ऐसे लोगों को जरूर बुलाया जाता है, जिन पर गंभीर सवाल उठते रहे हैं और जो धर्म के नाम पर मुसलमानों को गालियां देते हैं और खुद को धर्म का सौदागर बताते हैं। धर्म की परंपरा को देखें तो सीता के सम्मान के लिए रामायण में युद्ध हुआ, द्रौपदी की रक्षा के लिए महाभारत हुआ। लेकिन आज पहली बार धर्म की ऐसी परिभाषा सामने रखी जा रही है, जिसमें धर्म के नाम पर एक 15 साल के बच्चे को निशाना बनाया जा रहा है। क्या धर्म इतना कमजोर हो सकता है कि उसे अपनी रक्षा के लिए एक बच्चे को निशाना बनाना पड़े? शायद नहीं। धर्म अगर सच में धर्म है, तो वह इंसानियत, न्याय और कमजोर की रक्षा के साथ खड़ा होगा—न कि नफरत और डर के साथ।
Raghav trivedi25,832 views • 12 days ago

The same police personnel who were involved in clearing protesters a day earlier were later seen receiving food, flowers, and words of thanks from some protesters at Jantar Mantar. This video captures that human moment, showing a different side of the protest and the interaction between protesters and police despite the earlier confrontation. #संसद_मार्च
Raghav trivedi24,813 views • 1 month ago

अगर यह समझने के लिए कोई एक बेहतरीन उदाहरण है कि बिक जाने के बाद मीडिया किस तरह काम करती है, तो वह हमेशा सुधीर चौधरी होंगे। भविष्य में जब भी बिकी हुई पत्रकारिता का इतिहास पढ़ाया जाएगा, तो उनसे बेहतर उदाहरण शायद ही कोई होगा। मैं यह केवल एक आरोप के तौर पर कह रहा हूँ, क्योंकि मुझे लगता है कि वे सरकार के सामने पूरी तरह नतमस्तक हैं। मेरी राय में, वे सरकार से सवाल नहीं पूछते, बल्कि उसकी इच्छानुसार काम करते हुए दिखाई देते हैं।
Raghav trivedi18,731 views • 2 months ago

E20 पेट्रोल पर हमारी RTI में कई अहम सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं मिले। 🔹 वैज्ञानिक टेस्ट रिपोर्ट कहाँ है? 🔹 ARAI-SIAM-IOCL संयुक्त स्टडी का पूरा डेटा सार्वजनिक क्यों नहीं? 🔹 पुरानी गाड़ियों पर Risk Assessment कहाँ है? 🔹 अगर E20 सस्ता ईंधन है, तो पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं?
Raghav trivedi18,696 views • 2 months ago
No more content to load