
𝗥𝗔𝗚𝗛𝗔𝗩 𝗧𝗛𝗔𝗞𝗨𝗥
@Raghavthakur100 • 3,309 subscribers
My personality is my identity, Student and Social Workers.
Shorts
Videos

UPSI के नॉर्मलाइज्ड अंक भर्ती बोर्ड 22 जुलाई से प्रदान करेगा। यह कदम सराहनीय है। लेकिन मांगे केवल नॉर्मलाइज्ड अंक तक सीमित नही है। हमें डिटेल्ड स्कोरकार्ड, शिफ्ट वाइस नॉर्मलाइजेशन डेटा एवं फाइनल मैरिट की डिटेल्ड मास्टर डेटा पीडीएफ चाहिए। शुक्रवार को X कैंपेन के लिए तैयार है?
𝗥𝗔𝗚𝗛𝗔𝗩 𝗧𝗛𝗔𝗞𝗨𝗥13,275 次观看 • 22 天前

महत्वपूर्ण सूचना ~ हमें केवल नॉर्मलाइज्ड अंक नहीं जानने है, डिटेल्ड स्कोरकार्ड, शिफ्ट वाइस नॉर्मलाइजेशन डेटा एवं फाइनल मैरिट की डिटेल्ड मास्टर डेटा पीडीएफ चाहिए। X कैंपेन Date ~ 17/07/2026 Day~ Friday, Time~ 09 a.m. #UPSI_GIVE_DETAILED_SCORECARD #UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
𝗥𝗔𝗚𝗛𝗔𝗩 𝗧𝗛𝗔𝗞𝗨𝗥10,933 次观看 • 21 天前

#UPSI भर्ती 2025-26 के सभी अध्यापकों और परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना~ वर्तमान में प्रक्रियाधीन #UPSI भर्ती से संबंधित हमारी मुख्य 03 मागों के लिए दिनांक 17 अप्रैल 2026 को X (Twitter) CAMPAIGN रखा गया है। X CAMPAIGN DATE ~ 17 अप्रैल 2026 TIME~ 10:00 AM TO 02:00 PM #UPSI परीक्षार्थियों की मुख्य 03 मांगे~ 01. वर्तमान में प्रक्रियाधीन #UPSI भर्ती में कम से कम 02 हजार पदों की वृद्धि हो। 02. रिज़ल्ट के साथ व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से स्कोरकार्ड तथा रैंक सूची दिखाएं जाए। 03. अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी हो। सभी #UPSI परीक्षार्थी इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाइक, कमेंट, शेयर और री पोस्ट जरूर करते हुए प्रत्येक अध्यापक और कोचिंग संस्थानों तक पहुंचा दें। सभी यूट्यूबर्स और कोचिंग संस्थानों से अपील की जाती है कि वो इस वीडियो को फॉलो करते हुए जल्दी विस्तृत रूप से X CAMPAIGN से संबंधित वीडियो बनाएं और छात्रहित के लिए एकता का परिचय दें। 17 अप्रैल 2026 के लिए विशेष पंक्तियां आपके अंदर जोश और हिम्मत भरने के लिए— "सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं"..।
𝗥𝗔𝗚𝗛𝗔𝗩 𝗧𝗛𝗔𝗞𝗨𝗥21,195 次观看 • 3 个月前

सेवा में, श्रीमान अध्यक्ष/सचिव महोदय, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board), तुलसी गंगा कॉम्प्लेक्स, विधानसभा मार्ग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश - 226001 विषय: UPSI भर्ती परीक्षा के परिणाम एवं नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के संबंध में अभ्यर्थियों की चिंताओं को संज्ञान में लेने हेतु। महोदय, सविनय निवेदन है कि सोशल मीडिया और विभिन्न संचार माध्यमों से उत्तर प्रदेश सब-इंस्पेक्टर (UPSI) भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस और चिंता की स्थिति बनी हुई है। इसी क्रम में, विख्यात कोचिंग संस्थान RWA (रोज़गार विद अंकित) के संचालक श्री अंकित भाटी सर के दो वीडियो और संदेश सामने आए है, जिसे समस्त अभ्यर्थियों के अनुरोध पर आपके सादर संज्ञान में लाया जा रहा है। वीडियो में अंकित भाटी सर ने भर्ती बोर्ड से बेहद शालीनता और संवेदनशीलता के साथ अभ्यर्थियों के हित में निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार करने का आग्रह किया है: मुख्य चिंताएं और विसंगतियां: एक ही शिफ्ट में अंकों का बड़ा अंतर: अंकित सर द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, 14 मार्च की प्रथम पाली (First Shift) में OBC कैटेगरी के अभ्यर्थी दीपांशु का 130 प्रश्नों पर DV/PST (दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण) के लिए चयन हो गया है। इसके विपरीत, उसी समान शिफ्ट और समान कैटेगरी के एक अन्य अभ्यर्थी तिलकराम का 134 प्रश्नों पर भी चयन नहीं हुआ है। अंकित भाटी सर के अनुसार, इस तरह के उदाहरण लगभग प्रत्येक शिफ्ट में देखने को मिल रहे हैं। नॉर्मलाइजेशन पर सवाल: यदि यह अंतर नॉर्मलाइजेशन (प्रसामान्यीकरण) प्रक्रिया के कारण आया है, तो अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल है कि एक ही शिफ्ट के दो अलग-अलग अभ्यर्थियों के अंकों में नॉर्मलाइजेशन के बाद इतना बड़ा उलटफेर (कम या ज्यादा होने का अंतर) कैसे संभव है? मानसिक तनाव: इस विसंगति और स्पष्टता के अभाव के कारण परीक्षा देने वाले हजारों योग्य अभ्यर्थी इस समय अत्यधिक मानसिक तनाव और असमंजस में हैं। अभ्यर्थियों की ओर से भर्ती बोर्ड से विनम्र प्रार्थना: भर्ती बोर्ड की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता हमेशा से सराहनीय रही है। अतः इस पूरी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने तथा लाखों युवाओं के संशय को दूर करने के लिए अंकित भाटी सर और समस्त अभ्यर्थियों की ओर से निम्नलिखित मांगें की जा रही हैं: स्कोरकार्ड (Scorecard) जारी किया जाए: भर्ती बोर्ड सभी अभ्यर्थियों के रॉ मार्क्स (Raw Marks) और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स (Normalized Marks) के साथ आधिकारिक स्कोरकार्ड जारी करे। कट-ऑफ और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का स्पष्टीकरण: चयन प्रक्रिया में अपनाए गए नॉर्मलाइजेशन के सटीक तरीके और शिफ्ट-वाइज कट-ऑफ को सार्वजनिक रूप से थोड़ा और स्पष्ट किया जाए, ताकि एक ही शिफ्ट में आ रहे इस अंतर का सच सामने आ सके। "स्कोरकार्ड जारी होने से न केवल अभ्यर्थियों को अपनी वास्तविक स्थिति का पता चलेगा, बल्कि भर्ती बोर्ड की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर युवाओं का भरोसा और अधिक मजबूत होगा।" महोदय, युवाओं के भविष्य, उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत और उनके माता-पिता की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए, कृपया इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक और गंभीरता से विचार करने की कृपा करें। आशा है कि श्री अंकित भाटी सर के वीडियो संदेशों को संज्ञान में लेकर भर्ती बोर्ड जल्द ही इस संबंध में कोई सकारात्मक कदम उठाएगा या आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर युवाओं को संतुष्ट करेगा। धन्यवाद। भवदीय, समस्त पीड़ित एवं न्यायप्रिय अभ्यर्थी, (UPSI) भर्ती परीक्षा। दिनांक: [16/05/2026] संलग्नक: श्री अंकित भाटी सर के यूट्यूब वीडियो No 1 का लिंक ~ यूट्यूब वीडियो No 2 का लिंक ~ इंस्टाग्राम वीडियो No 1 लिंक ~ Ankit Bhati Rojgar with Ankit
𝗥𝗔𝗚𝗛𝗔𝗩 𝗧𝗛𝗔𝗞𝗨𝗥15,582 次观看 • 2 个月前

#UPSI भर्ती 2025-26 के सभी अध्यापकों और परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना~ वर्तमान में प्रक्रियाधीन #UPSI भर्ती से संबंधित हमारी मुख्य 03 मागों के लिए दिनांक 17 अप्रैल 2026 को X (Twitter) CAMPAIGN रखा गया है। X CAMPAIGN DATE ~ 17 अप्रैल 2026 TIME~ 10:00 AM TO 02:00 PM सभी अध्यापकों से अनुरोध है कि वो अपनी वीडियो में केवल यह #Tag ही बताएं और परीक्षार्थियों से भी आशा की जाती है कि वो भी यही #Tag उपयोग करने है कोई भी इनसे अलग #Tag का प्रयोग न करें..👇 #UPSI_INCREASE_2000_POST #UPSI_SHOW_MARKS #UPSI_GIVE_WAITING_LIST #UPSI_BHARTI_4543 #UPSI_GIVE_RANK_LIST #UPSI परीक्षार्थियों की मुख्य 03 मांगे~ 01. वर्तमान में प्रक्रियाधीन #UPSI भर्ती में कम से कम 02 हजार पदों की वृद्धि हो। 02. रिज़ल्ट के साथ व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से स्कोरकार्ड तथा रैंक सूची दिखाएं जाए। 03. अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी हो। सभी #UPSI परीक्षार्थी इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाइक, कमेंट, शेयर और री पोस्ट जरूर करते हुए प्रत्येक अध्यापक और कोचिंग संस्थानों तक पहुंचा दें। सभी यूट्यूबर्स और कोचिंग संस्थानों से अपील की जाती है कि वो इस वीडियो को फॉलो करते हुए जल्दी विस्तृत रूप से X CAMPAIGN से संबंधित वीडियो बनाएं और छात्रहित के लिए एकता का परिचय दें। 17 अप्रैल 2026 के लिए विशेष पंक्तियां आपके अंदर जोश और हिम्मत भरने के लिए— "सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं"..।
𝗥𝗔𝗚𝗛𝗔𝗩 𝗧𝗛𝗔𝗞𝗨𝗥18,491 次观看 • 3 个月前

सेवा में, माननीय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath जी उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ, उत्तर प्रदेश। विषय: UPSI भर्ती 2025 (विज्ञापन संख्या-पीआरपीबी-बी (उपनिरीक्षक संवर्ग)-03/2025) में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने, लिखित परीक्षा परिणाम के साथ ही स्कोरकार्ड/अंकपत्र जारी करने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों के रहने की स्थिति में वेटिंग लिस्ट जारी कर पद भरने के संबंध में। महोदय, सविनय निवेदन है कि हम उत्तर प्रदेश के प्रतियोगी छात्र हैं। हम पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित UPSI 2025-26 परीक्षा में शामिल हो चुके हैं। जो 14 और 15 मार्च 2025 को संपन्न हो चुकी है। महोदय हम आपके संज्ञान में वर्तमान में जारी भर्ती प्रक्रिया में पदवृद्धि और अन्य खामियों हेतू कुछ महत्वपूर्ण चीजें लाना चाहते है, 1. भारी कंपटीशन: इस वर्ष लगभग 16.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने मात्र 4543 पदों के लिए आवेदन किया है, जो बताता है कि कंपटीशन बहुत ज्यादा है। 2. काफी समय से भर्ती न होना: यह भर्ती 05 वर्षों बाद आई है, जिसकी वजह से लाखों फॉर्म भरे गए और लगभग 10 लाख 77 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। 3. रिक्त पदों की उपलब्धता: उत्तर प्रदेश पुलिस में अभी भी सब-इंस्पेक्टर के कई पद रिक्त हैं जिन्हें वर्तमान में प्रक्रियाधीन भर्ती में पदवृद्धि कर भरा जा सकता है। 4. पिछली बार UPSI भर्ती 2020-21 में कुल पदों की संख्या 9534 थी लेकिन इस बार लगभग 05 वर्षों के बाद 2025-26 भर्ती में 4543 पदों के लिए भर्ती हो रही है किन्तु पदों की संख्या पिछली बार से आधी से भी कम है। जो भारी कंपटीशन होने के कारण बहुत ही कम है। यदि वर्तमान परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो यह योग्य युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर होगा। 5. पुलिस भर्ती बोर्ड की पूर्व परीक्षाओं में देखा गया है कि केवल सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की जाती है, जिससे बहुत से अभ्यर्थी यह जानने से वंचित रह जाते हैं कि वे कितने अंकों से अनुत्तीर्ण हुए हैं। अतः आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि UPSI भर्ती 2025 का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित करते समय DV/PST रिजल्ट के दौरान ही सभी अभ्यर्थियों (सफल और असफल) का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए। परिणाम के साथ ही नॉर्मलाइज्ड अंक (Normalized Marks) और विषयवार अंक (Sectional Marks) भी प्रदर्शित किए जाएं। इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और छात्रों का बोर्ड पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा। 6. श्रीमान अंतिम चयन परिणाम के बाद मेडिकल प्रक्रिया के बाद और कुछ चयनित उम्मीदवारों द्वारा जोइनिंग न लेने के कारण कुछ सीटें खाली रह जाती है। जिन्हें उसी भर्ती के अन्य अभ्यर्थियों में से वेटिंग लिस्ट जारी कर भरा जाना चाहिए जिससे कोई सीट खाली न जाए और कुछ अन्य अभ्यर्थियों को मौका मिल जाएं। अतः आदरणीय मुख्यमंत्री जी आपसे हम सभी UPSI भर्ती 2025-26 के परीक्षार्थियों का विनम्र निवेदन है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा युवा बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से, UPSI भर्ती 2025- 26 की जारी भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या 4543 से बढ़ाकर उसे कम से कम 6500-7000 करवाने, लिखित परीक्षा के स्कोरकार्ड दिखाएं जाने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को वेटिंग लिस्ट से भरवाए जाने की कृपा करें। हम आपके सदा आभारी रहेंगे। #UPSI भर्ती 2025-26 के परीक्षार्थियों की उत्तर प्रदेश सरकार से मुख्य 03 मांगे~ 01. वर्तमान में प्रक्रियाधीन #UPSI भर्ती में कम से कम 02 हजार पदों की वृद्धि हो। 02. रिज़ल्ट के साथ व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से स्कोरकार्ड तथा रैंक सूची दिखाएं जाए। 03.अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी हो। निवेदक~ समस्त #UPSI परीक्षार्थी..🙏🚩 #UPSI_INCREASE_2000_POST #UPSI_SHOW_MARKS #UPSI_GIVE_WAITING_LIST #UPSI_BHARTI_4543 #UPSI_GIVE_RESERVE_LIST
𝗥𝗔𝗚𝗛𝗔𝗩 𝗧𝗛𝗔𝗞𝗨𝗥15,929 次观看 • 4 个月前

मैंने हमेशा छात्र हितों के लिए पूरी ईमानदारी और ताकत के साथ लड़ाई लड़ी है। इस बार भी उत्तर प्रदेश पुलिस दारोगा भर्ती 2025/26 में मुख्य 03 मागों के लिए तन, मन और धन से सभी #UPSI परीक्षार्थियों के साथ हूं। हमारी तीनों मांगे जायज है और हम संवैधानिक और शांतिपूर्ण रूप से नियमों के दायरे में रहकर अपना हक और अधिकार लेके रहेंगे। हमारी मुख्य 03 मांगे~ 01. वर्तमान में प्रक्रियाधीन भर्ती में कम से कम 02 हजार पदवृद्धि हो। 02. रिजल्ट के साथ स्कोरकार्ड दिखाए जाएं और सार्वजनिक रूप से रैंक लिस्ट जारी हो। 03. अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को वेटिंग लिस्ट जारी कर भरा जाए। अपने हक और अधिकारों की लड़ाई में आप हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप मैसेज करें~ अजय राघव (राघव ठाकुर) 6378840089 #UPSI_INCREASE_2000_POST #UPSI_SHOW_MARKS #UPSI_GIVE_WAITING_LIST #UPSI_BHARTI_4543 #UPSI_GIVE_RANK_LIST
𝗥𝗔𝗚𝗛𝗔𝗩 𝗧𝗛𝗔𝗞𝗨𝗥13,673 次观看 • 3 个月前

मैं यूपी में हुई इतिहास की सबसे बड़ी दरोगा भर्ती धांधली से पीड़ित अभ्यर्थी हूं। हम सभी #UPSI_SCAM9534 की #CBI जांच की मांग रहे है, Dhruv Rathee भाई तक मेरा संदेश पहुंचाने में कृपया सभी लोग मेरी मदद करें। Repost n comment plz🙏 #ElectionResults #UPSI_NEEDS_CBI_INVESTIGATION
𝗥𝗔𝗚𝗛𝗔𝗩 𝗧𝗛𝗔𝗞𝗨𝗥16,949 次观看 • 1 年前

#UPSI_SCAM9534 की जांच Prachi Singh मेम ने DV/PST के दौरान ही शुरू कर दी थी। मेम ने कई फर्जियों को पकड़ा लेकिन अफसोस मेम का तबादला कर दिया गया। यदि प्राची मेम की कार्यवाही को Government of UP व Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board ने गंभीरता से लिया होता तो हम अबतक #CBI जांच के लिए नही भटक रहे होते। Rajeev Krishna IPS, DGP UP
𝗥𝗔𝗚𝗛𝗔𝗩 𝗧𝗛𝗔𝗞𝗨𝗥15,681 次观看 • 1 年前

साथियों आज 15 मार्च को सुबह 9 बजे से ट्विटर कैंपेन किया जा रहा है। हमारी Yogi Adityanath जी और Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board से मांग है कि सभी अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड जारी हो। खाली सीट रहने पर प्रतीक्षा सूची का प्रावधान हो। #UPP_SCORE_CARD #UPP_WAITING_LIST #उ0प्र0_आरक्षी_भर्ती_23 Rajeev Krishna IPS, DGP UP
𝗥𝗔𝗚𝗛𝗔𝗩 𝗧𝗛𝗔𝗞𝗨𝗥13,021 次观看 • 1 年前

मैं यूपी पुलिस दरोगा भर्ती धांधली 2021 से पीड़ित हूं। हम #UPSI_SCAM9534 की #CBI जांच की मांग रहे है, देश में विपक्ष के नेता श्री Rahul Gandhi व Akhilesh Yadav जी के साथ साथ संपूर्ण विपक्ष के नेताओं तक मेरा संदेश पहुंचाने में कृपया सभी लोग मेरी मदद करें। Repost n comment plz 🙏
𝗥𝗔𝗚𝗛𝗔𝗩 𝗧𝗛𝗔𝗞𝗨𝗥10,471 次观看 • 1 年前
没有更多内容可加载