Rajat Pandey's banner
Rajat Pandey's profile picture

Rajat Pandey

@RajatpandeyJF10,119 subscribers

Views, Post, Retweets are personal Journalist at https://t.co/iZb5h0jDTf For any Lead Mail at [email protected]

Shorts

जूनियर असिस्टेंट 5512 भर्ती के छात्र एक बार फिर बारिश के बीच #upsssc के दफ्तर और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पहुंचें. ये अपना फाइनल रिजल्ट मांग रहे. बीते एक हफ़्ते में आयोग ने 2 पेंडिंग रिजल्ट दे दिए. छात्रों को अब उम्मीद नज़र आने लगी है. उम्मीद है की तमाम पेंडिंग रिजल्ट अब जल्द ही जारी होंगे. तस्वीर बदल जरूर रही है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है. संवाद जरूरी है. #upsssc

71,652 views

बिहार में आंदोलन शुरू ये तस्वीरें बिहार के पटना के गर्दनी बाग की हैं. छात्र अपनी मांगों को लेकर पहुंचे. कुछ छात्र आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. #patna #bihar

बिहार में आंदोलन शुरू ये तस्वीरें बिहार के पटना के गर्दनी बाग की हैं. छात्र अपनी मांगों को लेकर पहुंचे. कुछ छात्र आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. #patna #bihar

21,042 views

#biharprotest #patnaprotest बिहार के छात्रों ने गर्दनी बाग में ही बिस्तर लगा लिया है. एक छात्र अमन आमरण अनशन पर हैं. छात्र नेता दिलीप ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है. कह रहे 2 दिन में छात्रों की मांगे पूरी नहीं हुई तो वो भी आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे. पटना में आने वाले 2 दिन बहुत कुछ तय करने वाले होंगे.

14,168 views

बारिश के बीच भी छात्र #upsssc के दफ्तर पहुंच गए हैं. इनकी मांग है कि VPO(ग्राम विकास अधिकारी) का रिजल्ट जारी किया जाए. ये पहली बार नहीं, इससे पहले भी कई बार छात्र आयोग के दफ्तर जा चुके हैं. आयोग के सचिव 2-3 हफ़्ते का वक़्त माँग रहे. आज देखिए छात्रों से क्या बात होती है. हम सब चाहते हैं कि छात्रों का रिजल्ट अब जल्द आ जाए. 2023 की वेकेंसी को 3 साल से ज़्यादा वक्त बीत गया. 18 अगस्त को जूनियर असिस्टेंट वाले छात्र आयोग पहुँचने वाले हैं. उनकी भी मांग रिजल्ट की है. आख़िर हर बार रिजल्ट सालों क्यों लटका रहता है? आयोग को इसे गंभीरता से लेना चाहिए. #upsssc #upsssc_release_vpo_final_result

11,873 views

UPSSSC की नींद कब टूटेगी? आज फिर छात्र दूर-सुदूर गांव से लखनऊ पहुंचे थे. ये पहले पैसा इकट्ठा करते हैं. फिर ट्रेन से लखनऊ आते हैं. आयोग के दफ्तर जाते हैं. कोई मुकम्मल जवाब नहीं मिलता. इसके बाद नेताओं के घरों के चक्कर काटते हैं. इस उम्मीद में शायद इनकी सुनवाई हो जाए. सालों से लटकी वेकेंसी क्लियर हो जाए. लेकिन बीते कई महीनों से इनकी कोई सुनवाई नहीं हुई. आज भी ये आयोग के दफ्तर के बाद यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के पास गए. छात्रों का कहना है सतीश महाना के ऑफिस से UPSSSC के सचिव हरिकेश चौरसिया को कई फोन किए गए, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ. इन छात्रों की सुनवाई कब होगी? ये वो छात्र हैं जिनका मेंस एग्जाम, उसका रिजल्ट, डेटा वेरिफिकेशन हो चुका है. ये सब अब अपने फाइनल रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे. आपको वेकेंसी की टाइमलाइन भी बता देते हैं. ताकि आप समझ सकें कि ये आयोग किस स्पीड में काम करता है- वेकेंसी है, Assistant Accountant की. नोटिफिकेशन फरवरी, 2024 में आया. को एग्जाम कराने में एक साल लग गया. 16 फरवरी 2025 में मेंस एग्जाम हुआ. 17 अक्टूबर, 2025 को मेंस का रिजल्ट आया. 13 जनवरी से 12 फरवरी, 2026 को डेटा वेरिफिकेशन हुआ. 6 महीने बीत गए, लेकिन फाइनल रिजल्ट नहीं आया. इन छात्रों को कब तक प्रदर्शन करना पड़ेगा? कब तक आयोग, नेताओं, अधिकारियों के दफ़्तरों के चक्कर लगाने होंगे? कृपया संज्ञान लें. UPSSSC Official Yogi Adityanath Chief Minister UP

10,361 views

Videos

RajatpandeyJF's profile picture

अमूमन मैं ऐसे पोस्ट का रिप्लाई नहीं करता, लेकिन Sanjay sharma जी, अब जवाब देना ज़रूरी हो गया है. 1. ये आरोप सरासर झूठ है कि लल्लनटॉप ने ख़बर के साथ 4 PM का ज़िक्र नहीं किया. लल्लनटॉप शो की क्लिप नीचे अपलोड की है, सुन लीजिए. स्टोरी शाहीन और नफीसा थे, 4 PM नहीं. लेकिन आप अपने पत्रकारों से मारपीट के मामले को 4 PM के मार्केटिंग इवेंट में क्यों तब्दील करना चाहते हैं? क्या इसमें आपका कोई कमर्शियल फायदा है? 2. क्या आप इस घटना की पीड़िता शाहीन से असहमत हैं? क्योंकि शाहीन समझती हैं कि मैं उनके साथ खड़ा रहा. आपसे भी अधिक. 3 सितंबर को 11:45 पर मुझे सूचना मिली. 3 बजे बजे तक शाहीन AIIMS पहुंचीं. 5 मिनट बाद मैं AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में था. MLC बनने में 8 बज गए. इन तमाम घंटों के दौरान मैं AIIMS में ही रहा. बतौर पत्रकार जो मदद बन पड़ी, मैंने की. इस दौरान मैं, एक वकील साहब और शाहीन का परिवार एम्स में मौजूद थे. संजय जी, आप वहां नहीं थे. उसके बाद शाहीन-नफीसा के साथ मैं साकेत थाने गया. वहां भी शाहीन के परिवार और मोहल्ले के लोग थे. संजय जी, आप वहां नहीं थे. मैं रात 3 बजे साकेत थाने में रहा. लगातार रिपोर्ट कर रहा था. इसकी पुष्टि शाहीन की इंस्टाग्राम स्टोरी करती है, जिसमें वो मुझे शुक्रिया कह रही हैं. ये क्या बात हुई कि पीड़िता मुझे शुक्रिया कह रही हैं और पीड़िता का संपादक मुझ पर पक्षपाती रिपोर्टिंग का आरोप लगा रहा है? संपादक इस बहाने कहीं अपने ब्रांड को चमकाना तो नहीं चाहता? 3. इसी बीच संजय जी, आपने भी मेरे एक एक्स पोस्ट को रीशेयर करते हुए धन्यवाद लिखा था. शायद तब आप नहीं जानते थे कि मैं लल्लनटॉप का पत्रकार हूं. मेरे लिए शाहीन और नफीसा की सेहत ज़्यादा ज़रूरी थी. लेकिन आपके लिए नफीसा के नाम की स्पेलिंग ज़्यादा ज़रूरी. आपके लिए ये ज़्यादा ज़रूरी था कि इस घटना के बहाने 4 PM का नाम कितनी बार चमक जाए. इस मामले में अभी तक FIR नहीं लिखी गई है. उसके लिए भी आवाज़ उठाते रहेंगे. आपकी तरह प्रेस कांफ्रेंस के बाद घर जाकर नहीं बैठेंगे. जितने वीडियो आप मेरे लिए बनवा रहे उतने FIR करवाने के लिए बनवाते तो बेहतर होता.

Rajat Pandey

39,764 views • 9 days ago

RajatpandeyJF's profile picture

कल जंतर-मंतर पर एक बार फिर इरफ़ान से मुलाक़ात हुई. वो वैसा ही था जैसा पहली बार मिला. जंतर मंतर के बाहर दरी बिछाए आंदोलन पर बैठा था. 20 जुलाई की लाठीचार्ज में पुलिस ने उसपर भी लाठियां भांजी. इरफान बताते हैं कि पुलिस ने उनका सिर पैर में फंसा कर मारा. कुर्ता फट गया. चप्पल खो गए. इरफान के पांव में चप्पल नहीं थे. उसे चप्पल भिजवा दिए हैं. लेकिन इरफान के चहरे पर वो मुस्कान थी जो उसे बाकियों से उसे अलग बनाती है. हर बार इरफान से मिलकर अपनी परेशानियां भूल जाता हूं. सोचता हूं ये इतना परेशान होकर भी मुस्कुराता है और हमारे हिस्से तो भगवान ने फिर भी बहुत कुछ दिया है. इरफ़ान की कहानी लाचारी की नहीं हिम्मत की है. अपने संस्थान The Lallantop का बहुत शुक्रगुज़ार हूं कि वो हमें इरफ़ान जैसी कहानियों तक जाने का मौक़ा देते हैं. #cjp #jantarmantar #lathicharge

Rajat Pandey

213,434 views • 1 month ago

RajatpandeyJF's profile picture

24 अगस्त का SSC प्रोटेस्ट हमेशा याद रहेगा. बीते कुछ वक्त में मेरे संस्थान The Lallantop ने मुझे बहुत मौके दिए. इस दौरान कई प्रोटेस्ट कवर किए. प्रयागराज में UPPSC का प्रोटेस्ट हुआ तो वहां 4 दिन तक कवरेज की. जब तक आंदोलन खत्म नहीं हो गया. बिहार में हुए BPSC प्रोटेस्ट को भी कवर किया. 25 दिसंबर को पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया. हमने वो भी कवर किया. हमने वो मंजर पूरे देश को दिखाया. लेकिन इस बीच किसी पुलिस अधिकारी ने हमें अपना काम करने से रोका नहीं. लेकिन 24 अगस्त को राम लीला मैदान में प्रोटेस्ट के दौरान जो हुआ उससे जरूर मुझे धक्का लगा. जब दिल्ली के DCP सेंट्रल निधिन वालसन ने पुलिस को निर्देश देते हुए ये कहा कि इनका माइक, कैमरा छिनालो. तो एक पल को ऐसा लगा मानो किसी ने कपड़े उतार दिए हो. क्योंकि एक पत्रकार के लिए उसका माइक ही उसका अभिमान होता है. ये वो तब कर रहे थे जब उन्होंने मेरे साथी Rashid Ali Kazmi का ID कार्ड देखा. उन्होंने कहा डाउट है. जांच होगी वाह....हमने पूछा कि आख़िर क्या जांच होगी? बात में यही अधिकारी कहते हैं हम तो छात्रों को डिटेन कर रहे... गलती से पत्रकारों को डिटेन कर लिया... बड़े-बड़े राजनीतिक मंचों से कई बार सुना था कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है. लेकिन उस दिन उस स्तंभ को भी तार-तार होते देखा. लेकिन उस दौरान एक एहसास और मिला. अपनेपान का. एकजुटता का. अपनों के होने का. जैसे मेरे संस्थान को इसकी जानकारी मिली. सभी ने पूरी ताकत झोंक दी हमारे लिए. ये मेरे लिए गौरव की बात थी मुझ जैसे अड़ने से पत्रकार के लिए मेरे संपादक से लेकर संस्थान के सीनियर्स सब देर रात तक लगे रहे. पल-पल का अपडेट ले रहे थे. सौरभ सर, कुलदीप सर, रजत सर समेत पूरा दफ़्तर हमारे साथ खड़ा था. और इसी से मिली हिम्मत से हम भी डिटेन होने के बाद भी रिपोर्टिंग करते रहे. संस्थान के लोगों से इतर तमाम लोगों ने मोहब्बत दिखाई. लोगों ने एहसास कराया कि हमारा परिवार काफी बड़ा. तमाम लोगों ने कहा आप अच्छा कर रहे. लल्लनटॉप पर पूरा भरोसा है कि वो छात्रों का साथ देगा. और हम यही वादा फिर दोहरा रहे हैं कि चाहे डिटेन हों, चाहे दबाव पड़े लल्लनटॉप हमेशा छात्रों के हितो के साथ आपको खड़ा मिलेगा. एक बात और पुलिस को ये भी समझना होगा कि वो पत्रकारों को उनका काम करने से नहीं रोक सकती. मोहब्बत जिंदाबाद ❤️ #ssc_protest #SSCProtest #Lallantop

Rajat Pandey

51,341 views • 1 year ago

No more content to load