Rajendra Rathore's banner
Rajendra Rathore's profile picture

Rajendra Rathore

@Rajendra4BJP • 507,799 subscribers

Ex-MLA, Churu.

Shorts

बाधाएँ आती है आएँ, घिरें प्रलय की घोर घटाएँ, पावों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएँ, निज हाथों से हँसते–हँसते, आग लगा कर जलना होगा। कदम मिलाकर चलना होगा। भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ओजस्वी वक्ता ' भारत रत्न' परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन। #AtalBihariVajpayee

बाधाएँ आती है आएँ, घिरें प्रलय की घोर घटाएँ, पावों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएँ, निज हाथों से हँसते–हँसते, आग लगा कर जलना होगा। कदम मिलाकर चलना होगा। भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ओजस्वी वक्ता ' भारत रत्न' परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन। #AtalBihariVajpayee

24,146 次观看

Videos

Rajendra4BJP's profile picture

जब भी भजनलाल सरकार युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां देने का काम करती है, पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot जी परेशान होने लगते हैं। गहलोत जी भाजपा सरकार के मंत्रियों के धरने पर बैठने पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि मंत्री धरने पर क्यों बैठे थे। वर्ष 2022-23 में सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियां होनी थी लेकिन कांग्रेस सरकार ने उनके अधिकारों के साथ अन्याय किया। आज भाजपा सरकार ने सफाई कर्मचारियों को उनका हक दिलाने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई और वन मंत्री ने स्वयं धरने के बीच पहुंचकर नियुक्ति पत्र वितरित किए। शायद गहलोत जी अपने शासनकाल की घटनाओं को भूल गए हैं। उनके ही कार्यकाल में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जी को युवाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ अजमेर तक पैदल यात्रा करनी पड़ी थी। तत्कालीन खेल मंत्री अशोक चांदना जी का बूंदी में धरना, राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी जी द्वारा भ्रष्टाचार पर सार्वजनिक चिंता और वरिष्ठ विधायक रहे श्री भरत सिंह कुंदनपुर का भ्रष्टाचार के खिलाफ मुंडन इन घटनाओं को प्रदेश की जनता भूली नहीं है। कांग्रेस शासन में पेपर लीक की घटनाओं ने राजस्थान के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इसके विपरीत भजनलाल सरकार के कार्यकाल में अब तक 1 लाख 78 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और करीब 78 हजार नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं। अब तक 400 से अधिक परीक्षाएं बिना पेपर लीक के आयोजित की जा चुकी हैं और पेपर लीक जैसे मामलों में 500 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा गया है। गहलोत जी को भाजपा सरकार पर आरोप लगाने से पहले अपने कार्यकाल का आईना देखना चाहिए। Bhajanlal Sharma BJP Rajasthan

Rajendra Rathore

16,823 次观看 • 1 个月前

Rajendra4BJP's profile picture

कांग्रेस के बड़े नेताओं में आजकल आलाकमान को खुश करने की होड़ मची हुई है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री Ashok Gehlot जी द्वारा देश के संवैधानिक पद पर आसीन लोकसभा अध्यक्ष श्री Om Birla जी पर श्री Rahul Gandhi जी के छात्र संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों के नहीं आने को लेकर कोचिंग संस्थानो को धमकाने का बिना किसी प्रमाण के गंभीर आरोप लगाना बेहद गैर-जिम्मेदाराना एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही गहलोत जी को बताना चाहिये कि भारत की किस संसदीय परंपरा या नियमावली में ऐसा प्रावधान किया हुआ है कि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा किसी सांसद या नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया जाये। गहलोत जी, केवल सुर्खियाँ बटोरने और आलाकमान की वाहवाही पाने के लिए दिए जा रहे ऐसे बेबुनियाद बयान स्वयं आपको ही कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। #Kota #Rajasthan

Rajendra Rathore

17,213 次观看 • 3 个月前