
Rajeshwar Singh
@RajeshwarS73 • 48,512 subscribers
MLA (Sarojini Nagar, Lucknow) BJP | BTech, IIT Dhanbad | M.A | LL.B | PhD | Ex-Cop | Former Joint Director ED
Shorts
Videos

भजन गायक श्री कन्हैया मित्तल जी के आग्रह से संकल्प तक, और संकल्प से अब साकार होती खाटू श्याम यात्रा। 22 अप्रैल 2026 को सरोजनीनगर में आयोजित धर्म उत्सव के दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं श्याम भक्त श्री KANHIYA MITTAL जी ने मुझसे आग्रह किया था कि हमारे क्षेत्र से भी रामराज श्रवण यात्रा अयोध्या दर्शन यात्रा की तर्ज पर खाटू श्याम यात्रा प्रारंभ की जाए। मैंने उसी समय इस आग्रह को स्वीकार करते हुए इसे साकार करने का संकल्प लिया था। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि कल से सरोजनीनगर से खाटू श्याम जी के पावन धाम तक खाटू श्याम यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। श्री कन्हैया मित्तल जी ने इस पहल की सराहना करते हुए यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं और सभी श्याम भक्तों को इस पावन यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। यह यात्रा सरोजनीनगर के श्याम भक्तों को बाबा श्याम के पावन धाम से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। बाबा श्याम की कृपा से यह यात्रा मंगलमय हो और सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूर्ण हों। जय श्री श्याम!
Rajeshwar Singh45,886 просмотров • 10 дней назад

चश्मा वितरण के साथ हमारी कोशिश केवल दृष्टि सुधारने की नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सुविधा और आत्मविश्वास की नई रोशनी लाने की है। 23 अगस्त 2026 को “आपका विधायक – आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत रहीमनगर, पड़ियाना मज़रा ककोहा में आयोजित 180वें जनसुनवाई शिविर में 61 लोगों का नेत्र परीक्षण कराया गया था। आज सभी 61 लाभार्थियों के चश्मे तैयार कराकर, 31 लाभार्थियों को चश्मे हाथों-हाथ प्रदान किए गए, जबकि शेष 30 चश्मे सेक्टरवार वितरण के लिए श्री प्रताप राव जी को सौंपे गए। लोगों की बात सुनना, उनकी जरूरत को समझना और उसे पूरा होने तक प्रयास करते रहना ही हमारा जनसेवा का संकल्प है। किसी की आंखों में साफ दिखाई देने की खुशी और चेहरे पर आई मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा संतोष है।
Rajeshwar Singh15,295 просмотров • 15 дней назад

योगी जी ने लखनऊ को बहुत कुछ दिया है, चाहे आधुनिक सड़कें हों, Highway हों, Expressway हों, Metro हो या अत्याधुनिक Airports, हर क्षेत्र में विकास उनकी दृढ़ संकल्प शक्ति का परिणाम है! श्रद्धेय मुख्यमंत्री श्री Yogi Adityanath जी का हृदय से आभार, जिनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से सरोजनी नगर में यह भव्य कार्यक्रम संभव हो पाया! आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में संचालित Skill India, Digital India और Startup India जैसे परिवर्तनकारी अभियानों ने युवाओं के चेहरों पर मुस्कान और उनकी आंखों में नए सपने जगाए हैं। युवाओं की प्रचंड उपस्थिति से ही यह कार्यक्रम अभूतपूर्व, ऐतिहासिक बना है, हमारी युवा शक्ति ही लखनऊ को India's Lifestyle Capital बनायेगी! इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में Chief Secretary UP, DGP UP, Principal Secretary (Home), Police Commissioner एवं DM Lucknow और सभी संबंधित विभागों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके लिए मैं अपना विनम्र आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही, मैं इस कार्यक्रम में दिन-रात जुटे प्रत्येक वालंटियर, प्रत्येक श्रमयोगी और पूरी टीम का भी हृदय से धन्यवाद करता हूँ, आप सभी की मेहनत से यह कार्यक्रम सफलतम रूप में आयोजित हुआ। #HoneySinghLive #YuvaUtsavSarojininagar #YoYoRajeshwar Live @ SN
Rajeshwar Singh130,935 просмотров • 10 месяцев назад

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, संजय भैया! 🎉 आप केवल एक महान अभिनेता ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और पर्यावरण संरक्षण के सच्चे प्रहरी हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति की रक्षा और सतत विकास के प्रति आपका समर्पण वास्तव में अनुकरणीय है। नेट ज़ीरो सरोजनीनगर के जनजागरण अभियान में आपकी दो अविस्मरणीय यात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को नई ऊर्जा, नई दिशा और नया उत्साह प्रदान किया। आपका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग सदैव हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। सम्पूर्ण सरोजनीनगर परिवार आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है और एक बार फिर आपका अपने बीच स्वागत करने के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा है। हमें विश्वास है कि शीघ्र ही आपका पुनः स्नेहिल सान्निध्य प्राप्त होगा। माँ पीताम्बरा देवी की असीम कृपा आप पर सदैव बनी रहे। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, अपार सफलता और निरंतर यश प्रदान करें। आप इसी प्रकार समाज, राष्ट्र और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणा देते रहें तथा नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते रहें। पुनः जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। Sanjay Dutt
Rajeshwar Singh31,042 просмотров • 1 месяц назад

राष्ट्र के नील गगन पर फहरो, उन्मुक्त पवन में लहर-लहर तुम लहरो। देश की आन - बान - शान तिरंगे के सम्मान में व हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सरोजनीनगर की धरती पर आयोजित 'भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली' में पूर्व क्रिकेटर एवं मेरे मित्र श्री R P Singh रुद्र प्रताप सिंह जी के साथ उमड़ा युवाशक्ति, मातृशक्ति, राष्ट्रशक्ति और सरोजनीनगर परिवार का विराट, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत जनसैलाब। हाथों में तिरंगा... हृदय में राष्ट्रप्रेम... और हर कदम भारत माता की जय के उद्घोष के साथ। जय हिन्द! #TirangaYatra #HarGharTiranga
Rajeshwar Singh23,166 просмотров • 1 месяц назад

प्रभु श्रीराम जी की कृपा से, आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद से सेवा का यह संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज ग्राम सरसवां,अर्जुनगंज मंडल से निकली 63वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा के सफल आयोजन के साथ यह यात्रा एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुँची। 27 सितंबर 2022 से प्रारंभ इस सेवा अभियान के माध्यम से अब तक 8,800 से अधिक श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या धाम ले जाकर प्रभु श्रीरामलला के दिव्य दर्शन कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस पावन यात्रा में हमारे वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता की। हमारे लिए रामरथ केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, श्रद्धा और संस्कारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प है। प्रभु श्रीराम की प्रेरणा से यह सेवा अनवरत जारी रहे, यही प्रार्थना है। जय श्रीराम।
Rajeshwar Singh11,825 просмотров • 20 дней назад

अटूट देशभक्ति... अपार जनसैलाब। अपूर्व उत्साह... गर्व से विभूषित वातावरण। 🇮🇳 सरोजनीनगर संकल्पित है—भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रगौरव की रक्षा हेतु। आज इसी संकल्प को लिए युवाओं के अभूतपूर्व उत्साह के साथ तिरंगे के प्रति अटूट सम्मान में निकली 'सरोजनीनगर भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली' जनसहभागिता, राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्र प्रथम के संकल्प का सशक्त पर्याय बन गई। इस गौरवपूर्ण यात्रा में सहभागी प्रत्येक युवा, मातृशक्ति, नागरिक, सामाजिक संगठन एवं समस्त सरोजनीनगर परिवार का हृदय से अभिनंदन एवं सहृदय आभार। जय हिन्द! R P Singh रुद्र प्रताप सिंह
Rajeshwar Singh21,706 просмотров • 1 месяц назад

Sarojini Nagar is all set to welcome Yo Yo Honey Singh to celebrate “Yuva Utsav @ Sarojini Nagar — The Beat of Rebirth, The Spirit of Youth”. 📅 22nd November 2025 ⏰ 06:00 PM 📍 Mannaniya Kanshiram Sanskritik Sthal, Smriti Upvan, Bangla Bazar, Aashiyana, Lucknow
Rajeshwar Singh104,696 просмотров • 10 месяцев назад

Net Zero Sarojini Nagar 2040 officially launched — a people’s movement begins! 🌱 With the launch of Net Zero Sarojini Nagar, we set in motion a transformative shift towards cleaner habits, responsible consumption, water conservation, scientific waste management, enhanced green cover, active citizen participation, and stronger voter registration and democratic engagement. Sincere thanks to Shri Sanjay Dutt ji for gracing the launch, and deep appreciation to the citizens for the massive participation that truly transformed this initiative into a people’s movement. Together, we move forward — for a greener, more sustainable future and a more aware, participative Sarojini Nagar. #RajeshwarWithSanjayDuttNetZeroSarojiniNagar #RajeshwarForSarojiniNagar
Rajeshwar Singh64,827 просмотров • 7 месяцев назад

Delighted to receive renowned actor and friend Shri Sanjay Dutt ji in Lucknow as he joins us for The Green Shift Golf Tournament Awards under the #NetZeroSarojiniNagar initiative on World Environment Day. #WorldEnvironmentDay #TheGreenShift #NetZeroSarojiniNagar
Rajeshwar Singh35,730 просмотров • 3 месяцев назад

आज का दिन, सरोजनीनगर के लिए विशेष है ... आज से ठीक दो वर्ष पूर्व, 18 जुलाई 2023 को, पूज्य मां तारा सिंह जी की पुण्य स्मृति में ‘तारा शक्ति निःशुल्क रसोई’ की शुरुआत की गई थी। मेरी मां की यह इच्छा थी कि, कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति कभी भूखे पेट न सोए। ‘तारा शक्ति रसोई’ के रूप में उनकी यही संवेदनाएं आज हमारे संकल्प की शक्ति बन चुकी हैं। उनकी प्रेरणा से आरंभ यह रसोई, आज सरोजनीनगर में आशा, विश्वास और आत्मसम्मान का प्रतीक बन चुकी है। पिछले 730 से अधिक दिनों से निरंतर, प्रतिदिन 4,000 जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का कार्य, इस रसोई की सेवा भावना को जीवंत बनाए हुए है। इस पुण्य प्रयास को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं, समर्पित वालंटियर्स, सरोजनीनगर परिवारजनों और प्रगति प्रयास फाउंडेशन के प्रति, इस विशेष अवसर पर हृदय से आभार प्रकट करता हूँ! हमारा प्रयास है, इस पुण्य पहल की लौ हमेश जलती रही, सरोजनीनगर में किसी जरूरतमंद को भोजन के लिए परेशान न होना पड़े, किसी गरीब को भूखे पेट न सोना पड़े!! #TaraShaktiRasoi #RajeshwarForSarojiniNagar
Rajeshwar Singh106,233 просмотров • 1 год назад

लखनऊ और उत्तर प्रदेश में बढ़ता तापमान (47–50°C), गिरता भूजल स्तर और सर्दियों में 250–300 AQI जैसे गंभीर संकेत हमें चेतावनी दे रहे हैं कि अब समय बहुत कम है। World overshoot day बताता है कि हम संसाधनों का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं और भविष्य की पीढ़ियों के लिए संकट बढ़ा रहे हैं। ऐसे में जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के साथ “Net Zero” और सतत विकास की दिशा में सामूहिक संकल्प ही एकमात्र रास्ता है। #NetZeroSarojininagar
Rajeshwar Singh33,508 просмотров • 3 месяцев назад

मुख्यमंत्री आवास से विधानसभा तक निकली भव्य 'तिरंगा यात्रा' में सहभागिता कर अपार गर्व की अनुभूति हुई। यह तिरंगा करोड़ों देशवासियों के त्याग व बलिदान का जीवंत प्रतीक है। माननीय मुख्यमंत्री श्री Yogi Adityanath जी, माननीय श्री Pankaj Chaudhary जी (केंद्रीय राज्य मंत्री, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार एवं प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा उत्तर प्रदेश) सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण एवं लाखों कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने इस अभियान को गरिमामय बनाया। हर घर तिरंगा, हर मन में देशभक्ति। सेवा ही संकल्प, विकास ही लक्ष्य। जय हिंद!
Rajeshwar Singh15,901 просмотров • 1 месяц назад